Posts

Showing posts from November, 2021

Gadar 2 goes on floors: तारा सिंह और सकीना बनकर सेट पर वापस लौटे Sunny Deol-Ameesha Patel

Sunny Deol and Ameesha Patel's 'Gadar 2' Goes on Floors: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गदर 2' (Gadar 2) की घोषणा की थी। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने 'गदर 2' के सेट से मुहूर्त की फोटोज ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इस फोटो में अमीषा के साथ उनके को-स्टार सनी देओल नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सनी देओल 'तारा सिंह' और अमीषा पटेल 'सकीना' के गेटअप में दिखाई दे रही हैं। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूअस' (Gadar 2: The Katha Continues) की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 2001 की सुपरहिट 'गदर एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी है, जिसकी शूटिंग पंजाब में अमृतसर के पास की जा रही है। सनी और अमीषा तारा सिंह और सकीना की अपनी भूमिकाओं को फिर से दोहरा हुए दिखाई देंगे। इस फोटो में सनी और अमीषा के करैक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है। निर्देशक अनिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर 'गदर 2' के बारे में अपडेट साझा की है और उन्होंने सेट से क...

The Immortal Ashwatthama: Vicky Kaushal और Sara Ali Khan स्टारर नहीं हुई बंद !! 2022 में शुरू होगी शूटिंग

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan Starrer 'The Immortal Ashwatthama' Not Shelved: कुछ महीनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) का बजट बढ़ने के बाद बंद कर दिया गया है। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मॉडर्न टाइम में सेट की गई एक्शन-बेस्ड सुपरहीरो फिल्म बंद नहीं हुई है। इस फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' एक बार फिर ऑन बोर्ड आ गई है। ये फिल्म ठंडे बसते में नहीं गई बल्कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म फिर से पटरी पर आ गई है। पोर्टल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि निर्देशक आदित्य धर ने अपनी टीम को वापस लाना शुरू कर दिया है और प्री-प्रोडक्शन का काम फिर से शुरू हो गया है। एक बड़ी टीम फिल्म के कांसेप्ट पर काम कर रही है जबकि आदित्य और उन...

वायरल फोटो में Sukesh Chandrasekhar को चूमती नजर आईं Jacqueline Fernandez, वायरल होने से फैंस सन्न

हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) तब चर्चा में आई थीं जब उनकी एक तस्वीर खासी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के साथ रोमांटिक तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही थीं। अब एक और तस्वीर वायरल हो रही है जो कि जैकलीन की परेशानियां खासी बढ़ा सकती है। इस तस्वीर में खुद जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश के गाल पर किस कर रही हैं। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैकलीन ट्रेंड करने लगी हैं। लोगों ने जैकलीन की नई तस्वीर पर काफी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जैकलीन सुकेश के पूरे कांड को जानती थीं। जैकलीन ने हर बार ईडी की पूछताछ में सुकेश से रिश्ता होने की बात नकारी है। वहीं जैकलीन के वकील ने भी यही कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। हालांकि बीते हफ्ते भर में वायरल हुई इन दो तस्वीरों में मामले में एक अलग और ट्विस्ट भरा मोड़ ला दिया है। इससे पहले जो तस्वीर वायरल हुई थी, उसमें सुकेश जैकलीन के पीछे खड़े होकर मिरर सेल्फी ले रहे हैं। साथ ही वे जैकलीन को चूम रहे हैं। देखिए दोनों ...

शादी के बाद खासमखास दोस्तों के लिए मुंबई में शानदार रिसेप्शन देंगे Vicky Kaushal-Katrina Kaif !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की होने वाली शादी हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों 7-9 दिसंबर को सवाई माधोपुर (राजस्थान) स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और अब बस 7 तारीख का इंतजार है। इस कपल या फिर दोनों के परिवार में से किसी ने भी इस शादी के बारे में भले ही कोई बयान ना दिया हो लेकिन बीते दो महीने में शादी से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। अब खबरें दोनों की शादी के रिसेप्शन से जुड़ी आ रही हैं। खबरें हैं कि शादी के बाद ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। यानी कि राजस्थान में एक शाही शादी के बाद ये कपल अपने शहर मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। कोविड के कारण कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें या तो शादी का कार्ड नहीं मिला है और कुछ ऐसे हैं जो शादी का कार्ड मिलने के बावजूद भी राजस्थान नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे लोगों के लिए ये कपल मुंबई में शानदार रिसेप्शन आयोजित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिसेप्शन में इस कपल के कुछ मीडिया फ्रेंड्स भी आ सकते है। ये खबर आन...

Vicky Kaushal से शादी करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी Katrina Kaif !! जानिए नाम

Katrina Kaif to Shoot this film after Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स बताती है कि इस कपल में मेहमानों के लिए राजस्थान में लगभग 40 होटल्स भी बुक किया है। ये शादी काफी ग्रैंड तरीके से होने वाली है और सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ विक्की की दुल्हन बनने के बाद अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू करेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि कटरीना कैफ शादी के तुरंत बाद विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है, 'मेरी क्रिसमस की शूटिंग 15 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली है। कटरीना ने निमाताओं को अपनी डेट्स भी अलोट कर दी हैं। कटरीना और विजय दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इंडिया में शूटिंग पूरी होने के बाद इसका एक आउटडोर शेड्यूल होगा। कटरीना पूरी तरह से प्रोफे...

पहले सिर पर मारा और फिर गुंडों ने छीना Abhishek Bachchan की ऑन स्क्रीन बीवी Nikita Dutta का फोन

कबीर सिंह और द बिग बुल जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Nikita Dutta) के साथ एक बेहद भयानक हादसा हुआ है। मुंबई की सड़कों पर निकिता पर हमला हुआ और एक्ट्रेस के साथ छीना झपटी की गई। इतना ही नहीं गुंडों ने निकिता का फोन छीन लिया और वहां से फरार हो गए। इस पूरी घटना को निकिता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। निकिता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें निकिता ने बताया कि इस घटना की वजह से वे बेहद डरी हुई हैं और साथ ही निकिता ने बाकी लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा है। अपने पोस्ट में निकिता ने लिखा, 'कल मेरे साथ एक भयानक हादसा हुआ जिसे मैं आप सबके साथ शेयर कर रही हूं। इस हादसे की वजह से मेरे पूरे 24 घंटे खराब रहे हैं। मैं शाम लगभग 7:45 बजे बांद्रा के 14 रोड पर चल रही थी। अचानक से मेरे पीछे से दो लोग आए और मेरे सिर पर मारा। इससे मैं थोड़ी देर के लिए सुन्न पड़ गई और बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने मेरा फोन छीन लिया। इस पूरी घटना के समय वे बाइक पर थे तो इससे पहले कि मैं कुछ कर पाती वे भाग गए।' देखिए निकिता का वायरल पोस्ट... आगे निकिता ने लिखा, '3-4 सेकें...

Katrina Kaif को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहता Vicky Kaushal का ये फैमिली मेंबर !! (Exclusive)

इन दिनों देश में इतनी शादियां हो रही हैं लेकिन चारों ओर चर्चा केवल एक ही शादी की हो रही है। ये शादी विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की है। बीते दो महीने में इस कपल की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें आई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों की शादी पर भी ओमीक्रॉन वायरस का प्रभाव देखने को मिला है और इस कपल ने अपनी गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया है। अब आ रही खबरें विकी और कैट के फैंस को परेशान और दुखी कर सकती हैं। एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि विकी और कैट की शादी से विकी कौशल के घर का एक अहम सदस्य नाराज है और उन्हें मनाने की कोशिश लगातार जारी है। सूत्र ने बताया कि विकी के घर से जुड़ा एक बेहद अहम सदस्य नहीं चाहता है कि कटरीना इस घर की बहू बनें। हालांकि, बाकी सदस्य इस शादी से खुश हैं। सब कोशिश कर रहे हैं कि नाराज सदस्य भी शादी के लिए राजी हो जाए। खबरें ऐसी भी हैं कि ये सदस्य शादी इस से इतना नाराज है कि उसने शादी की तैयारियों में हिस्सा भी नहीं लिया है और वो विकी के इस फैसले से एकदम नाखुश है। हमारे सूत्र ने बताया कि इसी शख्स की वजह से विकी ने शादी के बाद कटरीना क...

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी से कटा इन लोगों का पत्ता !!

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) की शादी 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस रिजॉर्ट में होने जा रही है। दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आई हैं। इनमें शादी की सिक्यॉरिटी से लेकर कटरीना के हाथों में लगने वाले मेहंदी तक की खबरें शामिल हैं। अब दोनों की शादी में मेहमानों की लिस्ट से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस को परेशान कर सकती है। खबरें हैं कि विकी और कैट अपनी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट छोटी करने पर विचार कर रहे हैं। जी हां, विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट से कई लोगों का नाम काटने के बारे में सोच रहे हैं। खबरें हैं कि ये कपल कोरोना के नए वेरिएंट यानी कि ओमीक्रॉन वायरस के तेजी से फैलने की खबरों से खासे परेशान हैं। इस वजह से कपल ने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट को छोटा करने का प्लान किया है। इस शादी के लिए रोहित शेट्टी, वरुण धवन, करण जौहर, शशांक खेतान, शाहरुख खान समेत कई बड़े स्टार्स को कार्ड दिया गया है। होने वाली दुल्हनिया यानी कि कटरीना कैफ की तरफ से कई मेहमान विदेश से आने वाले हैं। अब खबरें हैं...

एक्सक्लूसिव !! Ranbir Kapoor-Alia Bhatt की शादी हुई कैंसिल, फैंस को करना होगा 2023 का इंतजार!

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt to tie the knot in December 2023: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले खबरें थीं कि वे अप्रैल में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि एक नई रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के शादी के प्लान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए एक सूत्र ने जानकारी दी है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2022 में शादी नहीं करेंगे। इस कपल से जुड़े सूत्र ने हमें बताया है कि सबसे पहले उनके पास अपनी-अपनी फिल्मों के लिए एक चोक-ए-ब्लॉक शूट शेड्यूल है। दिसंबर नजदीक है और अगले साल सब कुछ फुल-ऑन-एक्शन मोड में होगा। दोनों स्टार्स इंडिया से बाहर डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग में हैं। इसलिए शादी की तैयारियों को करने में थोड़ा समय लगेगा। वे शादी से पहले और बाद में लंबे ब्रेक पर भी जाएंगे।' सूत्र ने आगे कहा, 'हालांकि शादी को टालने की एक वजह उनकी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी है। फिल्म की टीम और स...

Vicky Kaushal-Katrina Kaif करेंगे सीक्रेट शादी, मेहमानों को भी नाम से नहीं मिलेगी एंट्री !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने जा रही है और उससे पहले दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आई हैं। इनमें शादी के लिए होटल बुक करने से लेकर शादी में शामिल होने वाले गेस्ट्स की लिस्ट समेत कई तरह की खबरें शामिल हैं। अब दोनों की शादी में मेहमानों की एंट्री से जुड़ी खबर आ रही है जो फैंस को एक्साइट कर सकती है। खबरें हैं कि शादी में आने वाले मेहमानों को नाम से एंट्री नहीं मिलेगी। जी हां, शादी में आने वाले लोगों को नाम से एंट्री नहीं दी जाएगी बल्कि उन्हें एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी को पूरी तरह से गोपनीय रखने के लिए मेहमानों को सीक्रेट कोड दिए गए हैं। विकी और कटरीना के अल्फाबेट्स पर सीक्रेट कोड बनेंगे। इन्हीं अल्फाबेट्स के सहारे मेहमानों को वेन्यू पर एंट्री मिलेगी। दोनों की शादी में आने वाले मेहमानों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए जो होटल बुक किया गया है, उसमें कमरे भी नाम की बजाय सीक्रेट कोड से बुक किए गए हैं। इससे किसी को ये नहीं पत...

Entertainment News of The Day: शादी की खबरों के बीच Katrina Kaif के घर पहुंचे Vicky Kaushal, Aishwarya Sharma की मेहंदी फोटोज हुईं वायरल

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। इन खबरों में सबसे ज्यादा चर्चा अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की ही रही। जो दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में होने वाली है। इसके अलावा टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की मेहंदी की फोटोज ने भी खूब हंगामा मचाया। यहां देखें एंटरटेनमेंट जगत की दिन भर वायरल रही आज की टॉप 5 बड़ी खबरें। Salman Khan की Antim ने कमाए 18 करोड़ रुपये बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म अंतिम ने तीसरे दिन अच्छी कमाई करते हुए 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा अब बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान के स्टारडम के आगे ये आंकड़ा काफी कम है। मगर कोरोना काल के बीच थियेटर पहुंची इस फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक ठीक बताई जा रही है। Katrina Kaif के घर पहुंचे Vicky Kaushal बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शा...

शादी की खबरों के बीच शॉपिंग पर चलीं Katrina Kaif की मॉम Suzanne Turquotte, मीडिया को देखते ही हो गई ये गलती !!

Amidst Katrina Kaif wedding news with Vicky Kaushal, actress's mom Suzanne Turquotte spotted at shopping: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरें हैं कि फिल्म स्टार 9 दिसंबर को विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस स्टार कपल ने इन खबरों पर पक्की मोहर नहीं लगाई है। बावजूद इसके इनकी शादी की खबरें हर ओर छाई हुई हैं। इस बीच फिल्म स्टार कटरीना कैफ की मॉम सुज़ैन टरकॉटे (Suzanne Turquotte) शॉपिंग के लिए निकलीं। जिनकी तस्वीरें और वीडियो वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लीं। कटरीना कैफ की मॉम ने इस दौरान मीडिया को पूरी तरह से इग्नोर करने की कोशिश की और वो सफेद रंग की रेंज रोवर कार में बैठकर चल निकलीं। हालांकि इस दौरान फिल्म स्टार की मॉम से एक गलती हो गई। कटरीना कैफ की मां के कार में बैठते ही उनका मोबाइल फोन गिर गया। जिसके बाद विरल भयानी के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट कर कटरीना कैफ की मॉम को उनका मोबाइल फोन लौटाने तक की अपील...

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar ने जारी की Ranveer Singh-Alia Bhatt स्टारर की रिलीज डेट, 2023 में देगी दस्तक

Karan Johar's Next Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date Announced: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉक और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज जारी कर दी है। ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 के दिन स्क्रीन पर आएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धमेंद्र देओल, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में करण जौहर ने पर्दे के पीछे की क्लिप का असेंबल दिखाया है। वीडियो में हम फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को दे सकते हैं। करण जौहर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, '7 सालों के बाद मुझे यहां आकर और यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी मिल रही है कि मेरी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।' After 7 years, it gives me such joy & gratitude to be here and announcing that my next #RockyAurRaniKiPremKahani , a love story at its heart with the soul of family value...

Rohit Shetty ने किया खुलासा, Ajay Devgn की 'Singham 3' में होगा Akshay Kumar-Ranveer Singh का कैमियो !!

Akshay Kumar and Ranveer Singh to Have Cameo in Ajay Devgn's 'Singham 3': रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। दिवाली वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म वर्ल्डवाइड 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। 'सूर्यवंशी' की सफलता के बाद रोहित शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म 'सिंघम 3' (Singham 3) की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बॉलीवुडलाइफ से बात करते हुए रोहित शेट्टी ने अपनी इस कॉप ड्रामा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि अजय देवगन की 'सिंघम 3' में अक्षय कुमार और रणवीर सिंह का कैमियो होगा। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं अभी तक उन दोनों एंट्री को लेकर कुछ भी पेपर पर नहीं लिखा है। हालांकि इस फिल्म को बनाए हुए दो साल हो गए हैं। तब तक कई चीजें बदल सकती हैं।' रोहित शेट्टी ने बता दिया है कि उन्होंने 'सिंघम 3' में अक्षय कुमार द्वारा निभाए गए 'वीर सूर्यवंशी'...

भांजी Alizeh को अगले महीने बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Salman Khan !! 2 साल से सीख रही थीं एक्टिंग

Salman Khan to launch niece Alizeh Khan Agnihotri in Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल में उनके जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस महिमा मकवाना नजर आ रही हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में आयुष शर्मा को फिल्म 'लवयात्री' के जरिए लॉन्च किया था। हालांकि अभिनेता इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर जैसी कई खूबसूरत सुंदरियों को लॉन्च कर चुके हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान जल्द ही अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Khan) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अलिजेह जल्द ही रोमांस ड्रामा फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करती दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले महीने से शुरू की जाएगी। इसे कोई और नहीं बल्कि सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री और निखिल नमित ने प्रोड्यूस करेंगे। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट में कहा बताया गया है कि सलमान खान अलिजेह को बॉलीवुड में लॉन्च करने में कोई कस...

Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: मेहमानों के लिए राजस्थान में बुक हुए 40 होटल्स !!

40 Hotels Booked for Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में चारों ओर विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Katrina Kaif-Vicky Kaushal wedding) की शादी की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर में राजस्थान में शादी करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 9 दिसंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का ग्रैंड फंक्शन होगा। अब बताया गया है कि शादी की तैयारियां बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। राजस्थान में और रणथंभौर के आसपास के 40-45 होटलों में शादी के मेहमानों के लिए बुक किए गए हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को आने में कोई परेशानी ना हो इसलिए सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस रिज़ॉर्ट, बरवाड़ा के पास 40 होटल बुक किए गए हैं। यह भी बताया गया है कि राजस्थान में एक चर्चा है कि कई स्टार्स के जयपुर से 7 दिसंबर को सवाई माधोपुर जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस शादी में सलमान खान भी शामिल होने जा रहे हैं। इससे पहले बॉलीवुडलाइफ ने बताया था कि शाहरुख खान को भी इस शादी के...

KRK ने Ranveer Singh के लॉन्च पर उठाए सवाल, बोले 'उनके पिता ने YRF को 20 करोड़ रुपये...'

Image
KRK Reveals about Ranveer Singh's launch in Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर केआरके (KRK) अक्सर रिलीज हुई फिल्मों के रिव्यु करने के लिए जाने-जाते हैं। यही नहीं उनके कई बार बॉलीवुड एक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स करते हुए भी देखा गया है। केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए मुसीबत में फंस जाते हैं। उनके खिलाफ हाल ही में एक कानूनी मामला भी सामने आया था। सलमान खान ने केआरके पर अभिनेता की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा चल रहा था। अब केआरके ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने यशराज प्रोडक्शंस के जरिए रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बात की। रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के यशराज प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के जरिए लॉन्च किया गया था। उन्होंने इसमें अनुष्का शर्मा के साथ अभिनय किया और फिल्म एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिलने लगी थी। अब केआरके ने दावा किया है कि रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा न...

'अंतिम' के पोस्टर पर Salman Khan के फैंस ने चढ़ाया दूध, अभिनेता ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा 'इसे गरीब बच्चों को दें...'

Salman Khan Request Fans to Not Pour Milk on Antim Poster: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे देखने के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं और इसलिए उनके फैंस अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फैंस 'अंतिम' के पोस्टर पर दूध डालते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने अपनी सभी फैंस ऐसा नहीं करने के लिए कहा है। सलमान ने सभी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो दूध को बर्बाद ना करें। सलमान खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मैं सभी फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप इसे गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता है।' सलमान खान के इस फैसले की सोशल मीडिया पर सभी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई आप ...

Ranveer Singh की '83' का नया पोस्टर हुए रिलीज, जीत का जश्न मनाते नजर आए अभिनेता

Ranveer Singh’s '83' New Poster Out Now: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा '83' (83) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों की बेताबी ट्रेलर को लेकर बढ़ गई है। ऐसे में फैंस की बेताबी को देखते हुए निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह जीत का जश्न मनाते हुए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं रणवीर सिंह के पीछे फिल्म की लीड स्टारकास्ट और उनकी क्रिकेट टीम भी नजर आ रही है। रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। जब से इसकी घोषणा हुई है तब से यह फिल्म काफी चर्चा में है। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया और इसने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर 83 का एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में हम रणवीर को बीच में पूरी खुशी में दौड़ते हुए देख सकते हैं। वह एक हाथ में अपना बल्ला और दूसरे हाथ में अपना फेस गियर पकड़े हुए हैं। यहीं नहीं अभिनेता लेग पैड्स पहनकर दौड़ रहे हैं। उनके पीछे उनकी टीम देखी ...

अजय देवगन की साली Tanishaa Mukerji को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने खुद को किया आइसोलेट

Image
Kajol's Sister Tanishaa Mukerji tests positive for Covid 19: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की साली और कजिल की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस यह भी बताया है कि वो इस समय अपने परिवार से अलग हैं और खुद को घर में ही आईसोलेट किया हुआ है। तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सभी को हैलो, मुझे कोविड पॉजिटिव पाया गया है और जरूरत के मुताबिक मैंने खुद को आईसोलेट किया हुआ है।' एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में नजर आएंगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। तनीषा ने पिछले साल महामारी के बीच काम फिर से शुरू किया था। उस समय तनीषा ने कहा था कि काम चलते रहना चाहिए और डर में नहीं जी सकते। एक्ट्रेस ने बीटी को बताया था, 'यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी स्थिति है। हर बार जब आप सेट पर जाते हैं तो एक डर मन में जरूर रहता है। हालांकि आप उस डर को कुछ हद तक ही माप सकते हो और आपको खुद अपने देखभाल करनी होती है।' तनीषा मुखर्जी ब...

एक्सक्लूसिव !! 'Golmaal 5' के लिए Rohit Shetty ने कसी कमर, बोले 'जल्द ही इसकी शूटिंग...'

Rohit Shetty Confirms 'Golmaal 5': साल 2018 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वो पांचवीं किस्त के साथ गोलमाल फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। 'गोलमाल 5' में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर नजर आएंगे। हालांकि रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिम्बा' में 'आंख मारे' गाने के जरिए भी 'गोलमाल 5' बनाने को लेकर इशारा दिया था। इस फिल्म के बाद फिल्म निर्माता ने कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' पर काम शुरू कर दिया था। रोहित शेट्टी ने अब इस फिल्म के लिए कमर कस ली है। फिल्म निर्माता जल्द ही दर्शकों को 'गोलमाल 5' के जरिए गुदगुदाते दिखाई देंगे। बॉलीवुडलाइफ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' बनाने को लेकर खुलकर बात की। 'गोलमाल 5' की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, 'ये फिल्म जल्द हे बनाई जाएगी। गोलमाल एक ऐसी चीज है जो कभी खत्म नहीं हो सकती।' 'गोलमाल 4' में तब्बू और परिण...

Entertainment News of The Day: 200 करोड़ के करीब Sooryavanshi, Jacqueline Fernandez को चूमते दिखा 'महाठग'

Entertainment News of The Day: मनोरंजन की दुनिया में आज कई खबरों की हलचल रही। एक अंतिम को लेकर दर्शकों की बीच क्रेज देखा गया तो वहीं, एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी थियेटर्स पर धमाका करने में लगातार बिजी दिखी। इसके साथ ही फिल्म स्टार जैकलीन फर्नांडिस की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिलाए रखा। यहां देखें दिन भर की 5 बड़ी खबरें। 200 करोड़ के करीब पहुंची Sooryavanshi बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी ने चौथे शुक्रवार भी शानदार कमाई की है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म अब तक 186 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। अब देखना है कि ये फिल्म 200 करोड़ रुपये के क्लब में कब एंट्री कर पाएगी। Jacqueline Fernandez को चूमते हुए वायरल हुई Sukesh Chandrasekhar की फोटो सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक नया मोड़ आया है। हाल ही में अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सुकेश चंद्रशेखर उन्हें चूमते हुए दिख रहे हैं। ये तस्वीर कई तरह के सवाल उठा रही है। इससे पहले अदाकारा ने ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान सुकेश चंद्रशेख...

Katrina Kaif के बाद ये बॉलीवुड स्टार भी पहनेगी हाथों में चूड़ा, Salman Khan के करीबी संग होगी शादी

Sonakshi Sinha is also planning to get marry: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। रिपोर्ट्स हैं कि अदाकारा फिल्म स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ राजस्थान में धूमधाम से शादी रचाने वाली हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर खबरों का बाजार तेज बना हुआ है। इधर, चर्चा है कि कटरीना कैफ ही नहीं, एक और हसीना जल्दी शादी करने जा रही है। सुनने में आया है कि फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और फिल्म अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जल्दी शादी करेंगी। खबरे हैं कि फिल्म अदाकारा अपने कथित बॉयफ्रेंड बंटी सचदेवा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इस शादी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने अभी नहीं आ पाई है। न ही इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि हुई है। मगर बज है कि कटरीना कैफ के बाद अगला नंबर अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा का ही होने वाला है। सलमान खान के करीबी हैं बंटी सचदेवा दरअसल, बंटी सचदेवा सुपरस्टार सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले साहब हैं। वो उनकी पत्नी सीमा सचदेवा के भाई है। तो अगर, बंटी सचदेवा और सोनाक्षी सिन्हा की शादी होती ...

Arjun Kapoor और Malaika Arora में हुई लड़ाई !! क्रिसमस से लेकर न्यू इयर तक के प्लान हुए कैंसिल

Arjun Kapoor cancels Christmas 2021 and New Year 2022 plans with Malaika Arora: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री इंडस्ट्री में जहां सेलेब्स अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे से डेटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को इवेंट्स और पार्टीज में भी एक साथ देखा जाता है। हालांकि फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। ऐसे में फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस 2021 और न्यू इयर 2022 की पार्टियों में एक साथ पोज देते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। मगर फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जी हां अर्जुन और मलाइका इस बार क्रिसमस और न्यू इयर एक साथ नहीं मना पाएंगे। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी की है। अर्जुन कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। अर्जुन सिनेमाघरों के खुलने की वजह से अपनी फिल्मों की शूटिंग बिना ब्रेक लिए...

पड़ोस में शूटिंग कर रहे थे Virat Kohli, Ahan Shetty ने पता लगते ही दे दिया सरप्राइज

Image
Ahan Shetty meets Virat Kohli at his shoot location, amid Tadap promotions: बॉलीवुड फिल्म स्टार अहान शेट्टी (Ahan Shetty) इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म तड़प (Tadap) के प्रमोशन में बिजी हैं। ये फिल्म आने वाले शुक्रवार सिनेमाघर पहुंच रही है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बीते दिन अहान शेट्टी ने जमकर मेहनत की। इस दौरान उनके साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी मौजूद थी। इतना ही नहीं, फिल्म स्टार तारा सुतारिया के साथ अहान शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी भी वहां मौजूद थे। इनकी तस्वीरें बीते दिन खूब वायरल हुईं। दिलचस्प बात ये है कि जहां अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी थे। वहीं, साथ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली भी किसी एड की शूटिंग में बिजी थे। इसकी भनक जैसे ही अहान शेट्टी को लगी वो तुरंत वहां पहुंच गए। अहान शेट्टी ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। फिल्म स्टार ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल इंस्टास्टोरी पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में अहान शेट्टी की पीठ दिख रही है। जबकि विराट कोहली उनसे...

Anil Kapoor जर्मनी में करा रहे गंभीर बीमारी का इलाज, पोस्ट ने बढ़ा दी फैंस की चिंता

फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और वे आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनके अधिकतर पोस्ट फैंस का मनोरंजन करते हैं लेकिन एक्टर के हालिया पोस्ट ने फैंस को खासा परेशान कर दिया है। इस पोस्ट को देखकर अनिल कपूर के करोड़ों फैंस चिंतित हैं। इस पोस्ट में अनिल कपूर ने इशारा किया है कि वे किसी बीमारी से पीड़ित हैं और विदेश में इलाज करवा रहे हैं। हालांकि उन्होंने बताया नहीं कि उन्हें कौनसी बीमारी है। अनिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बर्फबारी हो रही है और वे दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनिल ने लिखा, 'बर्फबारी में एक परफेक्ट चाल, जर्मनी में मेरा आखिरी दिन। इलाज के आखिरी दिन डॉक्टर मुलर से मिलने जा रहा हूं। शानदार इलाज के लिए उनका धन्यवाद।' इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। कइयों ने अनिल की फिटनेस की तारीफ की है तो कइयों ने उनकी बीमारी को लेकर चिंता जताई है। आप भी देखिए अनिल कपूर का वीडियो... कई फैंस तो उनकी बीमारी के बारे में पूछने लगे। मालूम ...

Yodha: Sidharth Malhotra के अपोजिट नजर आएगी बॉलीवुड की ये बोल्ड अदाकारा !! जानिए नाम

Disha Patani to Star Opposite Sidharth Malhotra's Yodha: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की 'शेरशाह' की सफलता के बाद मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' (Yodha) की घोषणा की है। इस फिल्म का पोस्टर भी मेकर्स ने दर्शकों के बीच जारी किया था। हालांकि फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस यह जानने एक लिए बेताब हैं कि सिद्धार्थ के साथ बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन बड़े परदे पर दिखाई देगी। बॉलीवुडलाइफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी (Disha Patani) पहली पसंद बनी हैं। दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट और फिट अदाकाराओं में से एक हैं। दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए दिशा पाटनी इन दिनों एमएमए ट्रेनिंग ले रही हैं। दिशा पाटनी ने 'योद्धा' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सूत्र ने हमें बताया, 'दिशा इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वह एमएमए की कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जबरदस्त जिम वर्कआउट क...

Vicky Kaushal- Katrina Kaif की शादी में बुलाया गया ये विदेशी फोटोग्राफर !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katirna Kaif) की शादी अगले महीने होने जा रही है। ऐसी खबरें बीते एक महीने से चल रही हैं लेकिन अभी तक दोनों या फिर दोनों के परिवार वालों की ओर से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियों की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी वेडिंग वेन्यू को लेकर तो कभी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट को लेकर। अब शादी से जुड़ी नई खबर फैंस को अधिक एक्साइट कर सकती है। खबरें हैं कि विकी और कैट ने अपनी शादी के लिए विदेशी फोटोग्राफर बुलाया है। इस शादी के लिए विकी और कैट ने पेरू के जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मारिया टेस्टिनो (Mario Testino) को बुलाया है और उन्हीं के कंधों पर शादी से खूबसूरत पलों को कैद करने की जिम्मेदारी होगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना साल 2017 में मारियो के साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। मारियो के इस प्रोजेक्ट का नाम टॉवेल सीरीज था जिसमें उन्होंने कई इंटरनेशनल सेलेब्स की टॉवेल में तस्वीरें खींची थीं। इनमें सेलेना गोमेज, किंडल जेनर, सिंडी क्रॉफोर्ड और कटरीना कैफ जैसे सेलेब्स शा...

Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case में आया नया ट्विस्ट, वायरल फोटो में Jacqueline Fernandez को चूमते नजर आया 'महाठग'

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस केस में शुरुआत से ही जैकलीन का नाम सामने आ रहा था और जांच एजेंसी ईडी ने कई बार एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि जब भी जैकलीन से सुकेश के बारे में सवाल पूछा गया तो जैकलीन ने हर बार यही कहा कि वे सुकेश को नहीं जानती हैं। अब इस मामले में क्लाइमैक्स आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी सुकेश के साथ जैकलीन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों की बीच नजदीकियां साफ दिख रही हैं। ये तस्वीर जांच एजेंसियों के हाथ लगी और इसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तस्वीर में जैकलीन और मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर शीशे के सामने रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उस वक्त की है जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही सुकेश दिल्ली से चेन्नई पहुंचता है। ये तस्वीर चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल की बताई जा रही है। जाहिर है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाठगी के इस मामले में जैकलीन की भूमिका पर त...

Disha Patani ने भी खूबसूरत दिखने के लिए करवाई प्लास्टिक सर्जरी?

सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म अंतिम (Antim) रिलीज हो गई है और उससे पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट में सलमान, आयुष के अलावा भी कई सेलेब्स पहुंचे थे। इन्हीं में सलमान के साथ फिल्म राधे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी शामिल थीं। इवेंट भले ही अंतिम की स्क्रीनिंग का रहा हो लेकिन चर्चा दिशा पाटनी की रही। आप सोच रहे होंगे कि भला दिशा ने ऐसा क्या पहन लिया तो हम आपको बता दें कि इस बार दिशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर नहीं बल्कि नाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल जैसे ही स्क्रीनिंग से दिशा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए तो लोगों का ध्यान सीधे उनके नाक पर गया। दिशा का नाक देखते ही लोगों का माथा ठनक गया। लोगों को उनका नाक थोड़ा अजीब लगा। ऐसे में लोगों ने कयास लगाया कि दिशा ने अपने नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लोगों ने कमेंट कर कहा कि हो ना हो, दिशा ने नाक की सर्जरी करवाई है। किसी ने कहा कि दिशा ने नोज जॉब करवाया है तो किसी ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी से दिशा ने अपना चेहरा खराब कर लिया है। इस इवेंट में ...

Entertainment News of The Day: इस दिन Vicky Kaushal की दुल्हन बनेंगी Katrina Kaif, Bigg Boss 15 वीकेंड के वार में आएंगे ये 4 सूरमा !!

Entertainment News of The Day: मनोरंजन की दुनिया में कई सारी खबरों ने आज दिन भर सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्यादा चर्चा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म अंतिम (Antim) को लेकर रही। जिसे शुरुआती स्तर पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। साउथ फिल्म स्टार राम चरण (Ram Charan) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने भी इंटरनेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया। यहां देखें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें। Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की डेट हुई पक्की बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर काफी खबरे सुर्खियों में रही। एक ओर विक्की कौशल के परिवार की ओर से खबर सामने आई की इनकी शादी की महज अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं, तो वहीं, पिंकविला ने रिपोर्ट किया है कि इस स्टार कपल की शादी 9 दिसंबर को हो रही है। Antim को बॉलीवुड लाइफ ने बताया 'पैसा वसूल' सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दिन भर काफी बज रहा। बॉलीवुड लाइफ की टीम ने भी ये फिल्म देखी और इसे पैसा वसूलफिल्म करार दिया...

Cirkus Release Date OUT: Ranveer Singh-Rohit Shetty की जोड़ी इस तारीख को हिलाएगी थिएटर्स

Cirkus Release Date OUT: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी की दमदार कमाई को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी की यह मूवी सिनेमाघरों में अब तक धमाल मचा रही है। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म सूर्यवंशी के सफल होने के बाद अब रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और अब वो इसे रिलीज करने के लिए एकदम तैयार हैं। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, ‘फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सर्कस रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने सिंबा और सूर्यवंशी के लिए हाथ मिलाया है। सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।’ #Xclusiv ... 'CIRKUS' TO ARRIVE ON...

Brahmastra Release Date: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt इस तारीख को रखेंगे सिनेमाघरों में कदम!!

Brahmastra Release Date Latest Update: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मेगा बजट मूवी ब्रह्मास्त्र काफी लम्बे वक्त से अटकी पड़ी है। पहले फिल्म की स्क्रिप्ट में हुआ बदलाव और बाद में कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आगे बढ़ती रही है। हालांकि अब फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट पर मेकर्स की आम सहमति बन गई है। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर आएगी, जिसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है, ‘करण जौहर और फिल्म के बाकी मेकर्स ने मिलकर ब्रह्मास्त्र को 9 सितम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को गणेश चतुर्थी का फायदा मिलेगा। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है और इस सर्किट में बॉलीवुड फिल्में बम्पर कमाई करती हैं। फिल्म के सभी मेकर्स को लगता है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर ब्रह्मास्त्र को रिलीज करना फायदे का सौदा साबित होगा। करण जौहर का बैनर फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट जल्द ही कर सकता है।’ ...

Katrina Kaif को ब्याह कर इस दिन घर लाएंगे Vicky Kaushal !! फिक्स हो गई डेट

Katrina Kaif and Vicky Kaushal marriage is definitely on cards: बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिवाली के बाद से ही इस स्टार कपल की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कयास हैं कि इस स्टार कपल ने दिवाली के दिन ही परिवार के सदस्यों के बीच रोका सेरेमनी को पूरा किया था। कथित तौर पर ये रोका सेरेमनी अदाकारा कटरीना कैफ के करीबी दोस्त और निर्देशक कबीर खान के घर पर अदा की गई थी। इसके बाद से खबरें तेज हैं कि दोनों सितारे 1-7 दिसंबर के बीच राजस्थान के शाही पैलेस में सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। ताजा खबर ये है कि इनकी शादी की पक्की तारीख सामने आ चुकी है। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे। दावा किया गया है कि इन दोनों सितारों की शादी के लिए तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान में होने वाली है। जहां इनकी शादी में करीब 200 लोग ...

Tamilrockers ने LEAK की John Abraham की Satyameva Jayate 2

Tamilrockers LEAKED Satyameva jayate 2: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज मूवी सत्यमेव जयते 2 इंटरनेट पर लीक हो गई है। सत्यमेव जयते 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही थी, जिसके चलते ऐसी साइट्स की नजरें इस फिल्म पर थीं, जो इंटरनेट पर फिल्में लीक करके रुपये कमाती हैं। जैसे ही सत्यमेव जयते 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, इन साइट्स ने जॉन अब्राहम की मूवी पर हमला बोल दिया। तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) का नाम सबसे ऊपर इंटरनेट पर बॉलीवुड फिल्मों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली साइट तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) है। इसने ना जाने कितनी फिल्मों को करोड़ों का चूना लगाया है। सत्यमेव जयते 2 भी इससे बच नहीं पायी है। फिल्म का एचडी प्रिंट तमिलरॉकर्स ने लीक कर दिया है, जो इस वक्त टेलीग्राम जैसी एप्स पर वायरल हो रहा है। इस लिंक से लोग धड़ल्ले से फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं। फिल्म सत्यमेव जयते 2 के मेकर्स को होगा करोड़ों का नुकसान फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लीक होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान होने की उम्मीद है। फिल्म सत्यमेव जयते 2 एक मास एंटरटेनर है, जिसकी रिलीज के लिए छोट...

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी के लिए Salman Khan नहीं बल्कि इस खान सुपरस्टार को मिला न्योता !!

बीते एक महीने से आए दिन विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विकी कौशल और कटरीना की शादी के लिए स्पेशल मेहंदी मंगवाई गई है। इसके अलावा विकी और कैट की शादी में आने वाले गेस्ट्स की कथित लिस्ट भी वायरल हुई थी। पहले खबरें थीं कि सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल की वजह से कटरीना की शादी में नहीं जा पाएंगे और अब खबर आ रही है कि एक दूसरा बड़ा खान सुपरस्टार इस कपल की शादी में चार चांद लगाएगा। खबरें हैं कि किंग खान के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) विकी और कैट की शादी का हिस्सा बनेंगे। कटरीना कैफ ने अपनी शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया है। इसी लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। केवल कटरीना ही नहीं बल्कि विकी कौशल (जो कि शाहरुख के बड़े फैन हैं) ने भी खासतौर पर शाहरुख को शादी के लिए इनवाइट किया है। एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, 'शाहरुख खान शादी में एकदम सीक्रेट तरीके से आएंगे। वे एक ही दिन के लिए शादी में आएंगे। शाहरुख 3-4 दिन चलने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।' आ...

Antim स्क्रीनिंग पर Salman Khan ने आगे बढ़कर बुजुर्ग महिला के साथ खिंचवाई तस्वीर, मिनटों में वायरल हो गया ये वीडियो

Image
During Antim Pre Release event,Salman Khan takes blessings from senior citizen and Video goes viral: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म अंतिम (Antim) को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म आज ही थियेटर पहुंच चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले बीती रात सुपरस्टार सलमान ने इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी। जहां इंडस्ट्री के कई लोगों ने पहुंचकर इस फिल्म का लुत्फ उठाया। थियेटर से बाहर निकलते वक्त सुपरस्टार सलमान खान को देखने वहां मौजूद कई लोगों की भीड़ लग गई। इस भीड़ में सुपरस्टार सलमान खान की एक बुजुर्ग महिला फैन भी मौजूद थी। जो सलमान खान के साथ एक तस्वीर क्लिक करवाने के लिए भीड़ को चीरती हुई आगे आई। जिसे देखने के बाद सलमान खान ने आगे झुककर उनका हाथ पकड़ लिया। जिस पर बुजुर्ग महिला सलमान खान को आशीर्वाद देती हुई दिखी। बाद में सलमान खान ने अपनी बुजुर्ग फैन के साथ एक तस्वीर भी क्लिक करवाई। सलमान खान की विनम्रता को देख लोगों का दिल पिघल गया। ये वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की विनम्रता की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां देखें...

'नहीं हो रही है Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी, लोगों ने उड़ाई थी अफवाह'

एक्टर विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की खबरें लगातार उफान पर हैं और फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं कमाल की बात ये है कि इस कपल या फिर कपल के परिवार वालों ने इस शादी के बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। अब आ रही खबरें फैंस को परेशान कर सकती हैं। खबरें आ रही हैं कि विकी कौशल और कटरीना की शादी नहीं हो रही है और ये सब केवल अफवाह है। जी हां, ये सच है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। भास्कर ने विकी की मौसेरी बहन डॉक्टर उपासना वोहरा से बात की है। उपासना ने विकी की शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है। उपासना ने कहा कि भैया से बात हुई थी और ये शादी नहीं हो रही है। ये सब मीडिया में फैल रही अफवाह है। अगर ऐसा कुछ होता तो वे सबके सामने बताएंगे ना। उपासना ने आगे कहा कि इस मामले पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी लेकिन इतना है कि ये शादी नहीं हो रही है और ऐसी खबरें केवल फर्जी हैं। माना जा रहा है कि उपासना ये बयान शादी को सीक्रेट रखने के लिए दिया गया है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए किसी सदमे ...

Vicky Kaushal से शादी में Katrina Kaif लगाएंगी ये खास मेहंदी, लाखों में है कीमत

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की तैयारियां पूरे उफान पर हैं और आए दिन इस शाही शादी से जुड़ी कई सारी खबरें आती रहती हैं। हाल ही में खबर आई है कि शादी में फोन ले जाने पर पाबंदी रहेगी और शादी के लिए कटरीना ने तीन लुक्स फाइनल कर लिए हैं। हालांकि अभी तक किसी ने भी शादी की बातों या खबरों पर खुलकर कोई बयान नहीं दिया है लेकिन अब आ रही खबरें फैंस को एक्साइट कर सकती हैं। खबरें कटरीना की मेहंदी से जुड़ी आ रही हैं। खबरें हैं कि कटरीना की शादी में दूल्हा-दुल्हन के हाथों में लगने के लिए बेहद खास मेहंदी मंगवाई गई है। खबरों की मानें तो ये मेहंदी पाली (राजस्थान) से मंगवाई गई है और इसकी कीमत लाखों में है। राजस्थान में सोजत जिले की मेहंदी को हेना नाम से जाना जाता है और इसकी चमक-दमक बेहद खास होती है। ये ना केवल राजस्थान बल्कि पूरी दुनिया में खासी मशहूर है। शादी में कपल को मेहंदी लगाने के लिए सोजत के कारीगर अपने हाथों से मेहंदी बना रहे हैं और इसके सैंपल विकी-कैट ने पास कर दिया है। कटरीना ने खासतौर पर इस मेहंदी की मांग की थी। इस शादी में लगने वाली मेहंदी की कीमत 1 लाख रुप...

Suhana Khan ने न्यूयॉर्क छोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात, फैंस हुए भावुक

Suhana Khan left New York: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फैमिली पिछले काफी वक्त से मीडिया में बनी हुई है। आर्यन खान का मामला हो या फिर शाहरुख-गौरी का जन्मदिन; ये परिवार हर ओर छाया हुआ है। शाहरुख खान के परिवार को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि हर कोई इसके बारे में सारी जानकारी चाहता है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही न्यूयॉर्क छोड़कर भारत शिफ्ट हो जाएंगी। सुहाना खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को दी है। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ट्रक के ऊपर लिखा हुआ है, ‘भले ही आप दुनिया में कहीं भी रहो लेकिन आप हमेशा न्यूयॉर्कर रहोगे।’ सुहाना ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लाल दिल की एक इमोजी भी बनाई है। दोस्तों ने दी सुहाना खान को दुआएं सुहाना खान न्यूयॉर्क से लौट रही हैं, जिस कारण उनके दोस्त काफी उदास हैं। लम्बे वक्त तक कॉलेज में साथ रहने के बाद अब इन्हें अलग होना पड़ रहा है। उदासी के इस माहौल में सुहाना खान अपने साथ दोस्तों की दुआएं लेकर लौट रही हैं। सुहाना खान के दोस्त लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे र...

Salim Khan ने Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी पर तोड़ी चुप्पी, बोले ‘मीडिया के पास...’

Salim Khan on Vicky-Katrina's wedding: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अदाकारा कटरीना कैफ की शादी पिछले एक महीने से चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस साल के अंत में शादी करने वाले हैं। दोनों ने जयपुर में 7 फेरे लेने का फैसला किया है, जिसके लिए लगातार तैयारियां जारी हैं। विक्की और कटरीना परिवारवालों की मौजूदगी में एक-दूसरे को पति-पत्नी बनाएंगे और सबका आशीर्वाद लेंगे। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अभी तक शादी की खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है लेकिन बताया जा रहा है कि ये कपल जल्द ही फैंस को बड़ा सरप्राइज देगा। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी पर बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। ऐसा लग रहा है कि इन दोनों ने सभी दोस्तों को चुप रहने की हिदायत दी है। हालांकि सलमान खान के पिता सलीम खान ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी पर चुप्पी तोड़ दी है। सलीम खान ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा है, ‘मैं इस बारे में क्या बात करूं। मीडिया के पास आजकल केवल यही मुद्दे बचे हैं बात करने को...।’ कटरीना कैफ एक जमाने में सलीम खान के बड़े बेटे स...

शादी की तैयारियों में Katrina Kaif का हाथ बंटा रही हैं होने वाली सासु मां Veena Kaushal

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसी बीच अब दोनों की शादी की इनसाइड खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विकी और कैट की टीम ने सभी मेहमानों के लिए शादी में मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। अब खबरें विकी से शादी के लिए कैट की तैयारियों को लेकर आ रही हैं। कटरीना शादी के लिए खासी एक्साइटेड हैं और यही वजह है कि वे काम से पहले ही ब्रेक ले चुकी हैं। वहीं विकी कौशल अपने कुछ कमिटमेंट्स में लगे हुए हैं। खबरें हैं कि विकी के शेड्यूल में बिजी होने की वजह से कटरीना की होने वाली सासु मां यानी कि वीणा कौशल अपने बहू की तैयारियों में मदद कर रही हैं। इतना ही नहीं कटरीना के देवर सनी कौशल भी अपनी होने वाली भाभी का हाथ बंटा रहे हैं। कटरीना ने अपनी शादी के लिए तीन वेडिंग लुक्स तय किए हैं। इन्हें जाने माने सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। अभी भी विकी का लुक तय नहीं किया गया है कि वे दूल्हे के तौर पर किस गेटअप में नजर आएंगे। इससे पहले खबरें आई थीं कि विकी और कटरीना ...

Bhediya से सामने आया Varun Dhawan का फर्स्ट लुक, जानें कब रिलीज होगी मूवी

Varun Dhawan's first look from Bhediya: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म भेड़िया काफी वक्त से चर्चा में है। इस फिल्म में वो कुछ ऐसा करते दिखेंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया है। दर्शक वरुण धवन का ये एक्सपेरिमेंट देखने के लिए बेताब हैं। वरुण धवन ने कुछ देर पहले ही फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिवील किया है और बताया है कि वो यह फिल्म लेकर सिनेमाघरों में कब कदम रखेंगे? वरुण धवन ने फिल्म भेड़िया से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरी फिल्म भेड़िया 25 नवम्बर 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह मेरी जिंदगी का एक छोटा सा हिस्सा है।’ फिल्म भेड़िया के फर्स्ट लुक पोस्टर में वरुण धवन एक भूखे भेड़िये की तरह नजर आ रहे हैं। आप फिल्म का पोस्टर नीचे देख सकते हैं... भेड़िया के पोस्टर को दर्शकों ने दिया शानदार रिस्पांस फिल्म भेड़िया के पोस्टर को दर्शकों ने बहुत ही शानदार रिस्पांस दिया है। उन्हें वरुण धवन का खूंखार अवतार बहुत भा रहा है। फिल्म के पोस्टर पर वरुण धवन के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘वरुण धवन एक बार फिर से सबको ह...

Jersey Release के बाद Allu Arjun के साथ धांसू फिल्म करेंगे Shahid Kapoor !!

Image
एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी (Jersey) को लेकर बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर देखकर फैंस ने शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की। फिल्म 31 दिसबंर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन अल्लू अरविंद ने किया है जो कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पिता हैं। जर्सी में शाहिद के काम से अरविंद बेहद उत्साहित दिखे और उन्हें शाहिद का काम खासा पसंद आया। जर्सी ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड लाइफ टीम की मौजूद रही और इसी दौरान हमने अल्लू अरविंद से बेहद खास सवाल पूछा। हमारी टीम ने अरविंद से पूछा कि क्या वे किसी बॉलीवुड स्टार के साथ कोई फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें एक साउथ सुपरस्टार भी हो? यानी कि क्या उनके दिमाग में किसी धमाकेदार क्रॉसओवर का आइडिया चल रहा है? इसके जवाब में अरविंद ने सबको चौंकाते हुए कहा, 'मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मेरे दिमाग में क्रॉसओवर का आइडिया आया नहीं है। मेरे दिमाग में कई प्लान्स होते हैं। कई चीजें आपस में डिस्कस की जाती हैं लेकिन ये बातें खुलकर बताने के लिए ...

Satyameva Jayate 2 Day 1 Advance Booking: John Abraham की फिल्म के लिए लोगों में नहीं दिखा क्रेज, पहले दिन ही सुस्ता गई प्री बुकिंग

Image
Satyameva Jayate 2 Day 1 Advance Booking: अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। अब एक दिन बाद यानी कि 26 नवंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिनमें जॉन अब्राहम (John Abraham) की सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate 2) और सलमान खान की फिल्म अंतिम शामिल है। अब दोनों की फिल्मों के लिए प्री बुकिंग शुरू हो गई और अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 की प्री बुकिंग का हाल बता रहे हैं। मुंबई के सिनेमाघरों की बात करें तो फिल्म की प्री बुकिंग ने स्पीड पकड़ना शुरू कर दिया है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों पर फिल्म के लिए खिड़की पर ही टिकट लेना होगा। वहीं अगर बात दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां फिल्म के लिए लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। फिल्म की प्री बुकिंग काफी स्लो है। हालांकि माना जा रहा है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, टिकट और तेजी से बुक होंगे। बेंगलुरु में टिकट धीमी गति से बुक हो रहे हैं। कई जगहों पर शाम के शोज के लिए लोगों में क्रेज अच्छा है। हैदराबाद में लोगों में फिल्म क...

Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मेहमान !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी बस कुछ ही दिनों में होने वाली है लेकिन अभी तक दोनों या फिर दोनों के परिवार में से किसी ने भी खुलकर इसके बारे में रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं दोनों की मच अवेटेड शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों राजस्थान में शाही शादी करने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। वहीं अब आ रही खबरें तो फैंस को और भी हैरान कर सकती हैं। खबरें हैं कि विकी और कैट ने अपनी शादी के लिए कई पाबंदियां लगाने का प्लान किया है। दोनों इस शादी को बेहद सीक्रेट तरीके से करना चाहते हैं, ताकि आधिकारिक फोटो के अलावा कोई तस्वीर या वीडियो मीडिया में ना आए। इसके लिए दोनों की जोड़ी ने शादी में मोबाइल लाने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी को मैनेज करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने सभी गेस्ट्स से कह दिया है कि वे शादी में फोन लेकर ना आएं। कुल मिलाकर एजेंसी चाहती है कि शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो अनाधिकारिक तौर पर वायरल ना हो। पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, 'दोनों के लिए ही ये एक बड़...

शराब हाथ में लिए Kangana Ranaut ने बोले बिगड़े बोल, कहा ‘गिरफ्तारी के लिए आने वालों को बता दूं...’

Image
Kangana commented on people who are filling FIR against him: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत कोरोना वायरस महामारी के बाद से ही ऐसे बयान दे रही हैं, जिनकी वजह से विवाद हो रहे हैं। कंगना रनौत ने बीते दिनों भी ऐसी कई बातें बोली हैं कि लोग उनसे खफा हैं। इस बार तो बात इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने उनके खिलाफ एफआईआर तक करा डाली हैं। देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिनकी वजह से काफी गर्मा गर्मी का माहौल है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिनों पहले तीन किसान कानूनों की वापसी की घोषणा की थी, जिसके बाद कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि वो अकेली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने देश विरोधी लोगों को पैरों तले रौंदा था। कंगना रनौत का यह बयान लोगों को भड़काने के लिए काफी था और उनके खिलाफ विरोध होने लगा। अदाकारा कंगना रनौत हर रोज होने वाली एफआईआर से परेशान हो गई हैं और उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को एक मैसेज दिया है। इस मैसेज को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बोल्ड तस्व...

Entertainment News of the Day: Dostana 2 के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ से फिसली ये फिल्म, Shraddha Arya ने शादी के बाद बनाई पहली रसोई

Entertainment News of the Day: मनोरंजन की दुनिया में आज दिन भर कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के हाथ से निकली एक और फिल्म को लेकर रही। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) के झूठी मौत की खबर ने इंटरनेट की दुनिया को हिला डाला। जबकि अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने ससुराल की रसोई से पहला वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़ें दिन भर की 5 बड़ी खबरें। Kartik Aaryan के हाथ से फिसली Mr & Mrs Mahi बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबर थी कि अदाकारा जाह्नवी कपूर की वजह से कार्तिक आर्यन के हाथ से फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी निकल गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को ही कास्ट करने की प्लानिंग थी। मगर दोस्ताना 2 की वजह से करण जौहर और कार्तिक आर्यन के रिश्तों में दरार आई और नतीजा उनके हाथ से एक और फिल्म चली गई। Prabhas ने Spirit के लिए वसूले 150 करोड़ रुपये सुपरस्टार प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरे हैं कि प्रभास ने...