Gadar 2 goes on floors: तारा सिंह और सकीना बनकर सेट पर वापस लौटे Sunny Deol-Ameesha Patel
Sunny Deol and Ameesha Patel's 'Gadar 2' Goes on Floors: कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने 'गदर 2' (Gadar 2) की घोषणा की थी। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) ने 'गदर 2' के सेट से मुहूर्त की फोटोज ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। इस फोटो में अमीषा के साथ उनके को-स्टार सनी देओल नजर आ रहे हैं। इस फोटो में सनी देओल 'तारा सिंह' और अमीषा पटेल 'सकीना' के गेटअप में दिखाई दे रही हैं।
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूअस' (Gadar 2: The Katha Continues) की शूटिंग आखिरकार शुरू हो गई है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 2001 की सुपरहिट 'गदर एक प्रेम कथा' की अगली कड़ी है, जिसकी शूटिंग पंजाब में अमृतसर के पास की जा रही है। सनी और अमीषा तारा सिंह और सकीना की अपनी भूमिकाओं को फिर से दोहरा हुए दिखाई देंगे। इस फोटो में सनी और अमीषा के करैक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया है। निर्देशक अनिल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर 'गदर 2' के बारे में अपडेट साझा की है और उन्होंने सेट से कई तस्वीरें भी साझा की हैं।
GADAR 2 .. muhurat shot ???????? pic.twitter.com/0Rl1VNzdqY
— ameesha patel (@ameesha_patel) December 1, 2021
GADAR 2 ????❤️❤️??????muhurat shot ???? ????❤️the General was kind enough to grace the occasion @surrender.singh1974@rohit_jaykay pic.twitter.com/0vzmD4Sxdn
— ameesha patel (@ameesha_patel) December 1, 2021
'गदर' जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दौरान सेट की गई थी, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा। इस फिल्म में तारा (सनी देओल), सकीना (अमीषा पटेल) और जीत (उनके बेटे) की कहानी दिखाई जाएगी। कहानी भारत-पाकिस्तान के एंगल को लेकर सेट की गई है। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा का किरदार काफी अहम होगा। फिल्म की ज्यादातर कहानी जीत की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी। सनी देओल और अमीषा पटेल को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3IbCA5d
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment