Tamilrockers ने LEAK की John Abraham की Satyameva Jayate 2
Tamilrockers LEAKED Satyameva jayate 2: बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की हालिया रिलीज मूवी सत्यमेव जयते 2 इंटरनेट पर लीक हो गई है। सत्यमेव जयते 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही थी, जिसके चलते ऐसी साइट्स की नजरें इस फिल्म पर थीं, जो इंटरनेट पर फिल्में लीक करके रुपये कमाती हैं। जैसे ही सत्यमेव जयते 2 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, इन साइट्स ने जॉन अब्राहम की मूवी पर हमला बोल दिया।
तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) का नाम सबसे ऊपर
इंटरनेट पर बॉलीवुड फिल्मों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली साइट तमिलरॉकर्स (Tamilrockers) है। इसने ना जाने कितनी फिल्मों को करोड़ों का चूना लगाया है। सत्यमेव जयते 2 भी इससे बच नहीं पायी है। फिल्म का एचडी प्रिंट तमिलरॉकर्स ने लीक कर दिया है, जो इस वक्त टेलीग्राम जैसी एप्स पर वायरल हो रहा है। इस लिंक से लोग धड़ल्ले से फिल्म को डाउनलोड कर रहे हैं।
फिल्म सत्यमेव जयते 2 के मेकर्स को होगा करोड़ों का नुकसान
फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लीक होने से मेकर्स को करोड़ों का नुकसान होने की उम्मीद है। फिल्म सत्यमेव जयते 2 एक मास एंटरटेनर है, जिसकी रिलीज के लिए छोटे शहरों की पब्लिक एक्साइटेड थी। अब यह फिल्म इंटरनेट पर फ्री में उपलब्ध है, ऐसे में बहुत कम लोग ही थिएटर में जाकर सत्यमेव जयते 2 को देखेंगे। ट्रेड की मानें तो फिल्म सत्यमेव जयते 2 के लीक हो जाने से मेकर्स को 50 लाख से 1 करोड़ रुपये का नुकसान हर दिन होगा।
फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम पहली बार तीन-तीन अलग किरदारों में दिख रहे हैं। जॉन अब्राहम ने इससे पहले इतनी चुनौतीपूर्ण फिल्म नहीं की है। फिल्म सत्यमेव जयते 2 को दर्शकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है, जिससे मेकर्स काफी खुश हैं। फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों से सिनेमाघर जाकर सत्यमेव जयते 2 देखने की गुजारिश की है। हमें पूरी उम्मीद है कि लोग मेकर्स की यह गुजारिश मानेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xofwLk
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment