Posts

Showing posts from November, 2022

Pathaan: 55 दिन बाद रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', बादशाह बोले, 'पेटी बांध ली है...'

Pathaan New Posters: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब वो पल आने वाला है जब सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के हाई हार्ड फैंस उनकी सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं। किंग खान जल्दी ही अपनी फिल्म पठान लेकर दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं। इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान अदाकारा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेंगे। फिल्म को वॉर और बैंग-बैंग फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद बना रहे हैं। जाहिर है ऐसे में फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज है। अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फैंस को याद दिलाया कि इसे रिलीज होने में महज 55 दिन बाकी है। शाहरुख खान ने जारी किए धमाकेदार पोस्टर सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज के 55 दिन पहले इसके धांसू प्रमोशन की शुरुआत कर दी है। जिसकी शुरुआत किंग खान ने इन पोस्टर्स को रिलीज करते हुए की है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्म के पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पेटी बांध ली है... ? तो चलें!!! 55 दिन बाकी हैं.... पठान का जश्न मनाएं यशराज फिल्म्स के साथ सिर्फ आपके करीबी सिन...

FIFA World Cup 2022 में नोरा फतेही के साथ डांस परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदतमीजी, शख्स ने किया गलत जगह टच!!

FIFA World Cup Nora Fatehi Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन दिनों अपनी फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में खबर आई थी कि नोरा फतेही नोरा फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में परफॉर्म करने वाली है। अब इसी से जुड़ा एक वीडिया सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा डांस करती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इसी दौरान नोरा फतेही के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में फैंस ने कभी सोचा नहीं था। 'साकी साकी' पर किया नोरा ने डांस नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इसकी वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि फीफा फैन फेस्टिवल में किया गया डांस है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा 'साकी साकी' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में नोरा अपने किलर डांस मूव्स दिखाती हुई नजर आ रही है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहे है। उनके डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग भ...

The Kashmir Files को लेकर दिए गए नदाव लैपिड के बयान का इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया विरोध, ट्विटर पर लिखी ये बात

Bollywood Stars on The Kashmir Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' काफी चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। लेकिन विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर सब जगह खूब चर्चा हुई थी। इस फिल्म का कई लोगों ने जमकर विरोध भी किया था। विरोध करने वालों की लिस्ट में कई स्टार्स का भी नाम शामिल था। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इसको लेकर अभी हाल हाल ही में इजराइली फिल्म मेकर नदाव लैपिड ने एक बयान दे दिया है, जिसको जानने के बाद लोग भड़क गए। नदाव लैपिड के बयान को लेकर अनुपम खेर से लेकर विवेक अग्निहोत्री तक कुछ न कुछ बोलते हुए नजर आ रहे है। बॉलीवुड स्टार्स ने किया नदाव लैपिड के बयान का विरोध इजराइली फिल्म मेकर नदाव लैपिड ने विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर एक बयान दिया है। जिसमें उन्होंने इस फिल्म को प्रोपेगेंडा बताया है। जिसके बाद से इसको लेकर काफी विरोध हो रहा है। अनुपम खेर ने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'झूठ का कद कितना भी ऊँचा क्यों ना हो...

करण जौहर की फिल्म में हुई काजोल की एंट्री, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम संग दिखेंगी अजय देवगन की वाइफ

Kajol Next project: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। इससे पहले भी करण ने कई स्टारकिड्स को फिल्मी दुनिया का रास्ता दिखाया है, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक का नाम शामिल है। इब्राहिम फिलहाल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे हैं। इस बीच उनके डेब्यू फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक काजोल, इब्राहिम के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इब्राहिम अली खान के साथ दिखेंगी काजोल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने इस मूवी को साइन कर लिया है। अगले साल यानी 2023 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह मूवी कश्मीर और आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि काजोल इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में वो काफी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में काजोल बिग बॉस 16 के सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म...

फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने रणबीर-आलिया को पैरेंट्स बनने पर दी बधाई, बेटी राहा के लिए कहा- 'एक नई फैन...'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नवंबर की शुरुआत में एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे। इसके बाद उनके तमाम चाहने वालों ने बधाई दी थी। अब बधाई देने वालों में एक नाम और शामिल हो गया है। दरअसल, फुटबॉल क्लब बार्सिलोना (Football Club Barcelona) ने रणबीर कपूर आलिया भट्ट को माता-पिता बनने पर बधाई दी है। बताते चलें कि इस कपल ने अपनी बेटी का नाम राहा (Raha) रखा है। आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में ये कपल अपनी बेटी को हाथों में थामे नजर आ रहे हैं और सामने वॉल पर बार्सिलोना की जर्सी पर राहा नाम लिखा था। आलिया भट्ट ने इसके साथ बताया था कि ये नाम दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने दिया है। फुटबॉल क्लब बार्सिलोना ने दी बधाई फुटबॉल क्लब बार्सिलोना अपने ट्विटर हैंडल पर आलिया भट्ट की इसी तस्वीर को शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बधाई। एक नई बार्सिलोना फैन का जन्म हुआ है। बार्सिलोना में हम सब आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।' Co...

Salman Khan की 'टाइगर 3' में नजर आएगी ये एक्ट्रेस, 31 साल पहले दोनों स्टार ने साथ में की थी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस उनकी फिल्मों का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, साल 2022 में सलमान खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। साल 2023 में उनकी दो फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' (Tiger 3) रिलीज होंगी। इसी बीच सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर एक नया अपडेट आया है। उनकी इस फिल्म में एक्ट्रेस रेवती (Revathy) भी नजर आएंगी। गौरतलब है कि रेवती ने जब साल 1991 में हिंदी फिल्म 'लव' में डेब्यू किया था तब सलमान खान उनके लीड एक्टर थे। इस तरह से ये दोनों स्टार 31 साल बाद एक बार साथ नजर आएंगे। फिल्म 'टाइगर 3' 2023 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'टाइगर 3' में नजर आएंगी रेवती ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'टाइगर 3' में रेवती का रोल काफी महत्वपूर्ण है। फिल्म में रेवती को रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी जो सलमान खान की मेंटॉर होंगी। सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की दो फिल्में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में रॉ चीफ...

सारा अली खान ने चेहरा छुपाने के बाद शेयर की तस्वीर, फेस पर बर्फ लगाती दिखीं एक्ट्रेस

Image
Sara Ali Khan Show Her Face: सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अभी हाल ही में सारा अली खान जिम क्लासेज के बाहर स्पॉट हुईं थी। लेकिन इस बार सारा अली खान ने अपना फेस मीडिया से छुपा लिया, जिसके बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगीं। कई लोगों ने इसको लेकर कमेंट भी किए और सारा अली खान के फैंस फेस छुपाने पर परेशान दिखाई दिए। इसी बीच अब सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ ऐसा शेयर कर दिया है, जिसने सबको कन्फ्यूजन में डाल दिया है। सारा अली खान ने दिखाया अपना फेस बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। सारा अली खान उन एक्ट्रेसेस में से भी एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इतना ही नहीं सारा अली खान जब भी मीडिया का सामने खूब पोज देती हुई नजर आती है, लेकिन अभी हाल ही में ऐसा कुछ नहीं हुआ। सारा इस बार अपना फेस छुपाती हुई दिखाई दी। इसके बाद अब सारा अली खान ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी एक तस्वीर शे...

Animal Look Leaked: चेहरे पर खरोंच और खून से लथपत दिखे रणबीर कपूर, 'एनिमल' के सेट से वायरल हुईं Photos

Ranbir Kapoor Animal Look Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ' एनिमल ' की तैयारी में लगे हुए हैं। हाल ही में उनकी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह खून में लथपथ दिखाई दिए। इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर भी खरोंच और चोट के निशान नजर आए। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की यह फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई। खुद फैंस भी उनकी तस्वीर को देखकर हैरान रह गए। हालांकि यह फोटो किसी हादसे की नहीं बल्कि 'एनिमल' की शूटिंग से जुड़ी हुई है। एक्टर की इस फोटो को लेकर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की इस फोटो को देखकर यह कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए खूब मेहनत की है। उनकी मेहनत चेहरे पर भी साफ नजर आ रही है। फोटो में रणबीर कपूर के चेहरे पर चोट के निशान, लंबी-लंबी दाढ़ियां नजर आईं। रणबीर कपूर की इस तस्वीर ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं, कुछ फैंस को तो रणबीर कपूर का यह लुक देखकर 'शमशेरा' की भी याद आ गई।   #RanbirKapoor new look from #...

Priyanka Chopra ने दिखाई अपने जिगर के टुकड़े की झलक, हद से ज्यादा क्यूट हैं मालती मैरी जोनस

Image
Priyanka Chopra Daughter Face Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अभी हाल ही में वो कुछ दिनों के लिए इंडिया भी आई थी, इसकी जानकारी भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जरिए ही फैंस को दी थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों के साथ-साथ बेटी और पति की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। फैंस प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा देखने के लिए कई दिनों से इंतजार कर रहे है। प्रियंका चोपड़ा ने कई बार तो अपनी बेटी की तस्वीरें तो शेयर की, लेकिन अभी तक फेस नहीं दिखाया है। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस खुश हो जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की नई तस्वीरें बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शयेर की है। जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है। इस त...

Shilpa Shetty ने शादी के 13 साल पूरे होने पर पति राज संग शेयर किया वीडियो, बिपाशा बसु ने दिया ये रिएक्शन

Shilpa Shetty Shares Video on Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। जिसे फैंस काफी पसंद करते है। शिल्पा शेट्टी ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस जमकर शेयर कर रहे है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही है। जानकारी के लिए बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने ये वीडियो अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया प्यारा वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर छाए हुए है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने साल 2009 में शादी की थी। आज इन शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को 13 साल पूरे हो गए है। इस खास मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ नजर आ रही है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने एक कैप्शन...

Cirkus Trailer: इस दिन रिलीज होगा रणवीर सिंह की 'सर्कस' का ट्रेलर, जानें डेट

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस (Cirkus)' को लेकर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 'सिंबा' के बाद रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' के जरिए एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं, ऐसे में इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दर्शकों को हंसाते-गुदगुदाते दिखाई देंगे। इस फिल्म में एक्टर अजय देवगन भी कैमियो करेंगे। बता दें कि फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की तीसरी फिल्म 'सूर्यवंशी' में भी अजय देवनग और रणवीर सिंह ने कैमियो किया था। इस दिन रिलीज होगा 'सर्कस' का ट्रेलर एंटरटेनमेंट न्यूज ( Entertainment News ) की खबरों के अनुसार रणवीर सिंह, जैकलीना फर्नांडिस और पूजा हेगड़े की फिल्म 'सर्कस' क्रिसमस के दौरान रिलीज होगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 2 दिंसबर को रिलीज होगा। बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इं...

Drishyam 2 के बाद 'भोला' के साथ बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे हैं अजय देवगन, इस दिन रिलीज होगा टीजर

Ajay Devgn Film Bholaa Teaser Release Date : बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने पहले दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। इसी अब अजय देवगन की फिल्म भोला को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अभी हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट फैंस को दिया था। अब इसके बाद फिल्म भोला के टीजर से जुड़ा नया अपडेट आया है। अजय देवगन की फिल्म का मोशन पोस्ट हुआ रिलीज अजय देवगन ने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर अपडेट दिया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसके साथ कैप्शन में दिखा था 'तैयारी...'। अजय देवगन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अब फिल्म का एक मोशन पोस्ट रिलीज हुआ है। जिसमें अजय देवगन का लुक भी नजर आ रहा है। फिल्म भोला के इस मोशन पोस्ट में टीजर को लेकर भी जानकारी दी गई है। इस मोशन पोस्टर में बताया गया है कि अजय देवगन फिल्म भोला का टीजर कल यानी 22 नवंबर 2022 को रिलीज होन...

शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट से लीक हुईं तस्वीरें, इस लुक में नजर आए किंग खान

Shahrukh Khan Photos Viral From Dunki Shooting: बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। वो साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों के साथ फैंस के बीच आने वाले है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान (Pathaan)' का अभी हाल ही में एक टीजर सामने आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। ‘पठान’ के टीजर को शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर शेयर किया गया था। अब इसके बाद शाहरुख खान की दूसरी फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) से जुड़े कई अपड़ेट सामने आए है। जिसे जानने के बाद शाहरुख खान के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। ‘डंकी’ के सेट से वायरल हुई तस्वीर और वीडियो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। शाहरुख खान अभी हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र छोटे से रोल में नजर आए थे। इसके बाद से फैंस उनकी लीड रोल वाली फिल्मों को इंतजार कर रहे है। इसी बीच शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट की कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ तस्वीरों में फिल्म डंकी के सेट पर भारी सुरक्षा दिखाई दे रही ह...

वरुण धवन ने सारा अली खान संग शेयर की सेल्फी, लोग बोले- 'घर पर नताशा से बचकर रहना'

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' का प्रमोशन करने में लगे हैं। ये फिल्म आने वाले शुक्रवार यानी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनॉन नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले वरुण धवन ने एक फोटो शेयर की है। इसमें उनके साथ सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आ रही है। उनके इस फोटो पर लोग उनके मजे ले रहे हैं। आइए देखते हैं कि वरुण धवन की इस फोटो में ऐसा क्या है। वरुण धवन और सारा अली खान की फोटो वरुण धवन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शर्टलेस होकर सारा अली खान के साथ समंदर के बीच में नजर आ रहे हैं। वरुण धवन की इस तस्वीर पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है, 'शादी किसी और से और बीच पर कोई और... नाटी वरुण।' एक यूजर ने लिखा है, 'भाई घर पे नताशा से बचकर रहना।' एक यूजर ने लिखा है, 'कोई वरुण की वाइफ को टैग करो।' एक यूजर ने लिखा है, 'शुभमन गिल भाई तेरा पत्ता कट गया।' वहीं, सारा अली खान ने भी वरुण धवन के साथ इसी ...

2023 में केएल राहुल संग सात फेरे लेंगी अथिया? पिता सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अथिया और राहुल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब तो फैंस भी चाहते हैं कि यह दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंध जाएं। यही कारण है कि अक्सर राहुल और अथिया से शादी को लेकर सवाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन दोनों की शादी की चर्चाएं होती हैं। अब अथिया और केएल राहुल के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बी-टाउन का यह कपल अगले साल यानी 2023 में शादी रचा सकता है। इस बात का बड़ा हिंट खुद अथिया के पिता और एक्टर सुनील शेट्टी ने दिया है। 'धारावी बैंक' के प्रमोशन के दौरान सुनील शेट्टी ने अथिया की शादी को किया कंफर्म बता दें कि इन दिनों सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपनी अपकमिंग सीरीज 'धारावी बैंक (Dharavi Bank)' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में 'धारावरी बैंक' के लॉन्च इवेंट के दौरान सुनील ने अथिया और केएल राहुल की शादी पर अपनी चुप्पी तोड़ी। इंटरव्यू के दौरान जब मीडिया...

Filmfare Achievers Night: रणवीर सिंह ने गोविंदा संग लगाया ठुमका, वायरल हुआ पार्टी का इनसाइड वीडियो

Ranveer Singh tries to copy Govinda at Filmfare Achievers Night: हाल ही में दुबई में फिल्मफेयर एचीवर्स नाइट का मेगा आयोजन किया गया। जहां कई फिल्मी सितारे महफिल में रंग जमाने पहुंचे। इन सितारों में सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी नाम था। जिन्होंने महफिल में आते ही धमाल मचा दिया। रंगीन सितारों से सजी इस शाम के कई सारे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने शुरू हो चुके हैं। अब हाल ही में एक मजेदार वीडियो सामने आया है। जिसमें सुपरस्टार रणवीर सिंह 90 के दशक के डांसिंग सुपरस्टार गोविंदा के साथ उनके ही हिट गानों पर थिरकते दिखे। इन वीडियोज में गोविंदा ऑन स्टेज अपने जबरदस्त डांस से लोगों का दिल जीतते दिखे। जबकि फिल्म स्टार रणवीर सिंह स्टेज के नीचे उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते दिखे। इस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है। गोविंदा के पैर पड़ गए रणवीर सिंह यही नहीं, इस पल के कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर इस वक्त धूम मचा रहे हैं। इन वीडियोज में सुपरस्टार रणवीर सिंह दिग्गज अभिनेता गोविंदा के गानों पर थिरकते, उनके साथ स्टेज पर रंग जमाते तो एक वीडियो में उनके पैरों में गिरकर प्रण...

Bhediya Trailer: बुर्ज खलीफा पर चढ़ा 'भेड़िया', वरुण और कृति ने दिखाई झलक

बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। ये दोनों स्टार्स लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म के रिलीज होने में अब एक सप्ताह भी नही बचा है। इसी बीच वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म 'भेड़िया' का दुबई की सबसे पॉपुलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर इसका ट्रेलर दिखाया गया है। दोनों स्टार्स ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके बाद उन दोनों के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वरुण धवन और कृति सेनॉन ने शेयर किया वीडियो वरुण धवन और कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-एक वीडियो शेयर किया है। इन वीडियोज में आप देख सकते हैं कि दुबई की सबसे पॉपुलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा पर उनकी आने वाली फिल्म 'भेड़िया' का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। वहीं, वीडियो में वरुण धवन और कृति सेनॉन भी पब्लिक के साथ इंजॉय करते नजर आ रहे हैं। इसक साथ ही ये दोनों स्टार अपने फैंस से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। 'भेड़िया' 25 नवंबर को होगी...

Bhediya Pre Release Promo: रिलीज से पहले 'भेड़िया' का नया प्रोमो आया सामने, वरुण धवन की एक्टिंग ने उड़ाए होश

Image
Bhediya Pre Release Promo: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया (Bhediya)' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले 'भेड़िया' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। इस ट्रेलर में बकरी के 7 बच्चे और भेड़िया की कहानी दिलचस्प कहानी बताई गई है। फिल्म का बीजीएम से लेकर वरुण धवन का लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। बता दें कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्टर वरुण धवन भेड़िया बनकर दर्शकों को डराते नजर आएंगे। दर्शकों को पसंद आ रहा 'भेड़िया' का नया प्रोमो वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया' का नया प्रोमो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। रिलीज से पहले ही लोग इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है। भारत की पहली क्रिएचर कॉमेडी। यह नेक्स्ट लेवल है और भारतीय इंडस्ट्री के लिए नया बेंचमार्क सेट करेगी। भेड़िया की पूरी टीम को बधाई।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "ये है अपना बॉलीवुड, बॉलीवुड वापस आ गया है।"...

Govinda Naam Mera Poster Release: टपोरी बनकर सबके दिलों पर राज करेंगे विक्की कौशल, 'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर हुआ रिलीज

Govinda Naam Mera Poster Release: विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera)' का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के पोस्टर में विक्की कौशल टपोरी लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं भूमि पेडनेकर परफेक्ट वाइफ बनी हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में एक्ट्रेस कियारा आडवाण विक्की की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म के पोस्टर को डिज्नी+हॉटस्टार के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। 'गोविंदा नाम मेरा' का पोस्टर जारी करते हुए डिज्नी+हॉटस्टार ने कैप्शन में लिखा, "गोविंदा की कहानी, नहीं है ये आम कहानी।" फिल्म के इस पोस्टर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फिल्म की स्टारकास्ट जबरदस्त है, उम्मीद करते हैं कि फिल्म भी अच्छी होगी।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह फिल्म पति,पत्नी और वो की वाइब दे रही है।" गोविंदा नाम मेरा का...

Shraddha Walker हत्याकांड पर वायरल हुआ राम गोपाल वर्मा का ट्वीट, बोले- वो आत्मा बनकर...

Ram Gopal Varma On Shraddha Walkar Murder: दिल्ली के श्रद्धा वाकर हत्याकांड ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है। एक-एक कर मामले की परतें खुलती जा रही हैं। मामले के आरोपी अमीन पूनावाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रद्धा वाकर (Shraddha Walkar Murder) हत्याकांड को लेकर आम लोग तो मुखर नजर आ ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी लगातार मामले पर ट्वीट कर रहे हैं। हाल ही में इस हत्याकांड पर मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) ने ट्वीट किया है। उन्होंने श्रद्धा वाकर हत्याकांड को न केवल वीभत्स बताया है, बल्कि यह भी लिखा है कि श्रद्धा को आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और आरोपी के 70 टुकड़े करने चाहिए। श्रद्धा वाकर हत्याकांड को लेकर किया गया राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का यह ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म निर्माता ने अपने ट्वीट में लिखा, "शांति में रहने की जगह उसे आत्मा के रूप में वापस आना चाहिए और आरोपी के 70 टुकड़े करने चाहिए।" राम गोपाल वर्मा मामले को लेकर यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, "ऐसे हत्याकांड से केवल...

Freddy New Poster: कार्तिक आर्यन के दिलों-दिमाग पर छाईं अलाया एफ, फ्रेडी का पोस्टर शेयर कर बोले- 'मेरा जुनून...'

Freddy New Poster: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर फैंस के होश उड़ गए थे। इस फिल्म में कार्तिक एक साइको डेंटिस्ट का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए लोगों को बंधक बनाता है। 'फ्रेडी (Freddy New Poster)' का टीजर लोगों को काफी पसंद आया था। अब हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला (Alaya Furniturewala) नजर आ रही हैं। इस पोस्टर के जरिए कार्तिक ने 'फ्रेडी' में अलाया के लुक को रिवील किया है। कार्तिक आर्यन का खौफनाक लुक इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन अपने हाथों में एक पैन लिए नजर आ रहे हैं और एक्टर ने इस पेन को अलाया की गर्दन पर रखा हुआ है। तस्वीर में कार्तिक बेहद ही खौफनाक लग रहे हैं। पोस्टर में अलाया भी डरी-डरी नजर आ रही हैं। 'फ्रेडी' के नए पोस्टर को जारी करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, "मिलिए फ्रेडी के जुनून से- काइनाज।" 'फ्रेडी' का नया पोस्टर आया ...

डायरेक्टर राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए अमिताभ बच्चन, बिग बी ने भावुक पोस्ट लिखकर कही ये बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर राकेश कुमार (Rakesh Kuamr) का बीते 10 नवंबर को निधन हो गया था। राकेश कुमार ने 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह कैंसर से पीड़ित थे। 13 नवंबर यानी रविवार को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी। जिसमें बॉलीवड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था। अमिताभ बच्चन दिवंगत डायरेक्टर राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में खुलासा किया है कि वह राकेश कुमार के अंतिम संस्कार में क्यों शामिल नहीं हुए। अमिताभ बच्चन ने लिखा ब्लॉग अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'एक और दुख भरा दिया, एक और साथी हमें छोड़कर चला गया। राकेश कुमार फिल्म जंजीर में प्रकाश मेहरा के पहले असिस्टेंट डायरेक्टर थे। फिर प्रकाश मेहरा की दूसरी फिल्म के लिए स्वतंत्र डायरेक्टर रहे। उन्होंने हेरा फेरी, खून पसीना, मिस्टर नटवरलाल जैसी फिल्में बनाईं। वह सेट के अलावा सामाजिक तौर से तमाम कार्यक्रमों में शामिल होते थे। एक के बाद एक सब चले गए लेकिन राकेश कुमार जैसे कुछ...

'सलमान खान का भाई' और 'मलाइका अरोड़ा का पति' कहलाए जाने से चिढ़ते थे अरबाज खान, अब जाकर सुनाई आपबीती

Arbaaz Khan on Personal Life: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए। अरबाज खान ने अभी हाल ही में अपने और एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के रिश्तें को लेकर बोला था। इस से पहले अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी अपनी बात रखी थी। इसी बीच अब अरबाज खान का नाम फिर सर्खियों में आ गया है। इस बार अरबाज ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अरबाज खान की इस बात को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते है अरबाज खान ऐसा क्या बोला दिया है। अरबाज खान को इस बात से लगता था बुरा अरबाज खान ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। इसके अलावा अरबाज खान ने बॉलीवुड की फिल्मों को प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी किया है। लेकिन इन सब के बाद भी वो अपने भाई सलमान खान जितना बड़ा नाम नहीं बन पाए। जिसके चलते उन्हें कई बार सलमान खान का भाई और मलाइका अरोड़ा का पति कह के बुलाया जाता था। अब इसको लेकर अरबाज खान ने अपनी राय रखी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई खास बातचीत में खास बातचीत के दौरान कहा, 'एक समय ऐसा था जब म...

Ananya Panday और शनाया के एक्सेंट की ट्रोल्स ने उड़ाई खिल्ली, बोले- 'कोई इनका मुंह बंद करो...'

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) कभी अपने एक्टिंग स्किल्स को लेकर तो कभी अपने आउटफिट को लेकर खूब ट्रोल होती हैं। अब फिर से अनन्या पांडे का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या पांडे के साथ ही उनकी बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों ही स्टारकिड्स इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर शादी पहले कौन करेगा? शनाया कपूर कहती हैं कि हमारे ग्रुप में पहले तुम (अनन्या), फिर सुहाना खान और फिर मैं शादी करूंगी। शनाया की बात सुनकर अनन्या जवाब देती हैं, "तुम्हें बैचलर रहना क्यों पसंद है?" फिर वीडियो में शनाया कहती हैं कि लेकिन मुझे ट्रेडिशनल वेडिंग करनी है। वहीं अनन्या शादी करने को लेकर अपना एक्साइटमेंट संभाल नहीं पाती और कहती हैं कि मुझे तीन शादियां चाहिए क्योंकि मुझे फंक्शन बहुत पसंद हैं।   हालांकि शनाया और अनन्या के इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दोनों के एक्सेंट पर खूब चुटकी ले रहे हैं। रेडिट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते...

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor दोस्तों को भी नहीं दिखाएंगे बिटिया रानी की शक्ल, ये है वजह !!

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor plans to hide daughter's face: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स हैं। सुपरस्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर घर वास्तु पहुंचे हैं। जिसके बाद उनकी बेटी से मिलने के लिए हर कोई बेकरार है। फैंस भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की पहली झलक देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं। हालांकि फैंस के इन अरमानों पर पानी फिरने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं और बिल्कुल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह अपनी बेटी की शक्ल मीडिया में नहीं शेयर करने की तैयारी में है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने बनाई ये प्लानिंग बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का परिवार नहीं चाहता कि उनकी बेटी की तस्वीरें मीडिया में सर्कुलेट हों। जिसके लिए उन्होंने कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की तैयारी की है। यहां तक कि परिवार अपनी बेटी से करीबी दोस्तों को भी नहीं मिलवाने वाले हैं। कपल ने अपनी बेट...

सिद्धांत चतुर्वेदी के घर के पास स्पॉट हुईं नव्या नंदा, 'फोन भूत' एक्टर संग डेटिंग रूमर्स पर फिर उठे सवाल

बॉलीवुड में इन दिनों 'फोन भूत (Phone Bhoot)' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की नातिन नव्या नंदा (Navya Naveli Nanda) के अफेयर की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नव्या और सिद्धांत एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए हाल ही सिद्धांत चतुर्वेदी ने नव्या संग डेटिंग की बातों को अफवाह बताया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन रूमर्स को हवा मिल गई है। दरअसल हाल ही में नव्या नवेली नंदा को सिद्धांत के घर के बाहर स्पॉट किया गया। टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं। सिद्धांत के बिल्डिंग के बाहर पैपराजी ने नव्या को कैमरे में कैद कर लिया, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में नव्या कैमरे से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस बात की तो अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि नव्या सिद्धांत से मिलने उनके घर पहुंची थीं या नहीं, लेकिन एक्ट्रेस की इन तस्वीरें के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से नेटिजन्स के का...

Hera Pheri 3: कार्तिक आर्यन ने झपटी अक्षय कुमार की एक और फिल्म, 'भूल भुलैया' के बाद दिया बड़ा झटका

Kartik Aaryan In Hera Pheri 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी की सुपरहिट फिल्म 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट 'हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार को एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने रिप्लेस कर दिया है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म में 'बाबू भैया' के किरदार में जमकर धमाल मचाने वाले एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने की है। परेश रावल ने एक सवाल के जवाब में बताया कि यह जानकारी सही है। दरअसल ट्विटर पर एक यूजर ने परेश रावल को टैग करते हुए पूछा था कि 'क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन 'हेरा फेरी 3' करेंगे?' इस पर रिएक्ट करते हुए परेश ने लिखा, "हां यह सच है।" परेश रावल के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार के फैंस को बड़ा झटका लगा है। फिल्म 'हेरा फेरी' में 'राजू' का किरदार निभाकर अक्षय कुमार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था, ऐसे में मेकर्स के इस फैसले से फैंस काफी नाराज हैं। Yes it’s true . https://t.co/JtdI4...

श्रीदेवी के कारण अर्जुन को चिढ़ाते थे क्लास के बच्चे, पिता बोनी कपूर से हो गई थी बेतहाशा नफरत

फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। चाहें मोना शौरी को तलाक देकर श्रीदेवी (Sridevi) से शादी करना हो या फिर बेटे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग रिश्ते में आई खटास को लेकर। बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को तलाक देकर साल 1996 में बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी से शादी रचाई थी। बोनी के इस फैसले से नन्हें अर्जुन का दिल टूट गया था। केवल इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया जब अर्जुन कपूर अपने पिता से बेतहाशा नफरत करने लगे थे। मां और पिता के अलग होने के बाद अर्जुन और अंशुला अपनी मां के साथ रहने लगे थे। श्रीदेवी के कारण अर्जुन को चिढ़ाते थे क्लास के बच्चे एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने खुलासा करते हुए बताया था पिता की दूसरी शादी के बाद मैं काफी दुखी हो गया था। इस दौरान मैं बड़े तनाव से गुजरा था। उन्होंने कहा था, "जब मैं बड़ा हो रहा था तब मेरे माता-पिता अलग हो गए। वह समय मेरे लिए बहुत कठिन था क्योंकि स्कूल में जब आपके सबसे अच्छे दोस्त आपसे यह पूछते हैं कि नई मां होने पर कैसा महसूस होता है? या फिर तेरी नई मां आई है। ऐसी बातें आपको अध...

The Vaccine War Vs Animal Clash: रणबीर कपूर को दी विवेक अग्निहोत्री ने सीधी चुनौती, साल 2023 में इस दिन होगा क्लैश !!

Image
The Vaccine War Vs Animal Clash: बॉलीवुड फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) आज अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपने 49वें जन्मदिन पर अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का धांसू ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि उनकी ये फिल्म एक साथ 11 भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी। इस मेगा ऐलान के साथ ही फिल्म निर्देशक अपनी इस फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया है। साथ ही मेकर्स ने बताया है कि उनकी ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस के दिन थियेटर्स में पहुंचने वाली है। इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक 15 अगस्त 2023 तक रिलीज करने वाले हैं। हालांकि इस मेगा ऐलान के साथ ही विवेग अग्निहोत्री ने बॉलीवुड के एक कैंप में खलबली मचा दी है। यहां देखें निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म का पोस्टर। For the first time ever an Indian film will release in 11 Indian languages. At @i_ambuddha & @AAArtsOfficial it’s our humble initiative to help integrate Indian film industry as one. #BharatKaApnaCinema pic.twitter.com/AZKnPGiskn — Vivek R...

मलाइका अरोड़ा को भूलकर आगे बढ़ चुके हैं अरबाज खान! बोले- हमारे बीच बस एक ही चीज कॉमन है...

Arbaaz Khan on ex-wife Malaika Arora: बॉलीवुड मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर बातें होने लगी है। अभी हाल ही में अरबाज खान ने भी मलाइका अरोड़ा को लेकर काफी कुछ बोला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अरबाज की एक्स वाइफ है। अरबाज खान ने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बोला है। जिसे दोनों के फैंस काफी लंबे समय से जानना चाहते थे। मलाइका संग बॉन्ड को लेकर अरबाज ने बोली ये बात सलमान खान के भाई और बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। जिसमें उन्होंने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर काफी कुछ बोला है। अरबाज खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा, हम दोनों एक दूसरे को समझते हैं। अब हम दोनों ही अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं। हम दोनों ने लाइफ में एक दूसरे की कई चीजों को एक्सेप्ट किया है। इसके बाद अरबाज खान ने कहा, 'हम दोनों के बीच एक कॉमन चीज है और वो है हमारा बेटा।' जान...

कटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में हो गई थी भयंकर लड़ाई, एक्ट्रेस ने कपिल के में बताई वजह

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding: विक्की कौशल और कटरीना कैफ काफी चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ को फोटो के लिए पोज बताते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को कटरीना ने अपने सोशल मीडिया से शेयर किया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ने इन दोनों की खूब तारीफ की थी और कमेंट बॉक्स में दोनों की जोड़ी को शानदार बताया था। अब कटरीना कैफ ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान नजर आ रहे है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी में हुई लड़ाई को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कटरीना कैफ ने बोली ये बात बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की जब शादी हुई थी, तब इसको लेकर काफी चर्चा हुई थी। क्योंकि इन दोनों की शादी में किए गए सुरक्षा के इंतजाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स वायरल हुए थे। इसी बीच अब कटरीना कैफ ने अपनी शादी से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो गए है। कटरीना कैफ अभी हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने जूता चुराई रस्म को लेकर एक किस्सा बताया। उन...

Video: नीतू कपूर के चेहरे पर साफ दिखी दादी बनने की खुशी, आलिया भट्ट की बेटी के नाम को लेकर बोली ये बात

Neetu Kapoor on Alia Bhatt Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभी हाल ही में मां बनीं है। इसके बाद से आलिया और रणबीर को लोग खूब बधाई दे रहे है। लेकिन अभी तक फैंस आलिया भट्ट और उनकी बेटी की पहली झलक का इंतजार कर रहे है। अभी हाल ही में खबर आई थी रणबीर कपूर अपनी बेटी को पहली बार गोद में उठान के बाद भावुक हो गए थे। रणबीर कपूर के अलावा उनकी मां नीतू कपूर भी काफी चर्चा में बनीं हुई है। नीतू कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इसी बीच नीतू कपूर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आलिया भट्ट की सेहत के बारे में जानकारी देती हुई नजर आ रही है। नीतू कपूर ने आलिया भट्ट की बेटी को लेकर बोली ये बात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभी हाल में मम्मी-पापा बने हैं। इसके बाद से फैंस आलिया, रणबीर और उनकी बेटी को साथ देखने के इंतजार कर रहे है। इसी बीच आलिया भट्ट की सास नीतू का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो आलिया भट्ट और उनकी बेटी की सेहत की जानकारी देती हुई नजर आ रही है। पैपराजी ने जब नीतू कपूर से आलिया भट्ट और उनकी बेटी की सेहत के बारे में पूछा गया तब, उन्होंने कहा 'दोनों ठीक...

Alia Bhatt के बेटी होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, रणबीर कपूर को बधाई देने उमड़े फैंस

Fans react on Alia Bhatt and Ranbir Kapoor's baby girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के घर पर बीती रात से काफी गहमागहमी बना हुई है। कुछ समय पहले ही आलिया भट्ट को एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसके बाद से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के परिवार के लोग हॉस्पिटल के चक्कर लगा रहे हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आलिया भट्ट ने कुछ देर पहले ही एक बेटी को जन्म दिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Alia Bhatt and Ranbir Kapoor) एक बेटी के माता पिता बन गए हैं। हालांकि परिवार के लोगों ने अब तक भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। ये खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। लोगों ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर बधाई देनी शुरू कर दी है। ट्विटर पर खुशी का इजहार करते हुए एक फैन ने लिखा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को जिंदगी के एक नए सफर की ढे़र शुभकामनाएं...। एक दूसरे यूजर ने लिखा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर पर एक नन्ही परी ने दस्तक दी है। यकीन नहीं हो रहा है कि इतने कम समय में आलिया भट्ट और रणबीर कप...

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor के घर गूंजी किलकारियां, नन्हीं परी ने रखे कदम

Alia Bhatt Ranbir Kapoor welcomes baby girl: बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhattt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। आज सुबह ही अदाकारा आलिया भट्ट को मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां अदाकारा ने एक बेटी को जन्म दिया है। सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं। इस खबर के सामने आते ही इस स्टार कपल के फैंस में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। हालांकि अभी तक खुद इस स्टार कपल के परिवार की ओर से ये जानकारी साझा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ही बॉलीवुड लाइफ को ये खबर पता चली है। जिसके बाद हमें भी इन खबरों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। हालांकि सोशल मीडिया पर बज है कि ये स्टार कपल एक बेटी के पैरेंट्स बन चुके हैं। इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल शादी रचाई है। दोनों ने 14 अप्रैल 2022 में एक दूसरे संग सात फेरे लिए। इनकी शादी एक इंटीमेट तरीके से हुई। जहां दोनों स्टार कपल ने अपने घर की छत पर ही पारंपरिक तरीक...

KRK ने शाहरुख खान से पठान को लेकर पूछा ये सवाल, जवाब न मिलने पर ट्विटर पर उड़ी खिल्ली

KRK On Shahrukh Khan Pathaan : बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठाक को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म टीजर भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस टीजर वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के टीजर को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। इन सब के बाद अब शाहरुख खान ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए आस्क एसआरके (AskSRK) सेशन रखा, जिसमें उनसे लोगों ने कई सवाल किए। इसी को लेकर कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने भी ट्वीट किया। जिसको लेकर कमाल राशिद खान ट्विटर पर ट्रोल हो गए। केआरके ने पठान को लेकर बोली ये बात केआरके ट्विटर पर काफी फेमस है, उनके बॉलीवुड की फिल्मों को रिव्यू सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते है। इसी बीच उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर कुछ ऐसा लिख दिया, जिसको लेकर उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। केआरके ने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर दो ट्वीट किए है। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भाईजान शाहरुख क्या आपको लगता है कि आपकी फ...

Shah Rukh Khan की 'जवान' पर लगा चोरी का आरोप, फिल्ममेकर एटली के खिलाफ शिकायत दर्ज

Image
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में 'पठान' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें शाहरुख का दमदार अंदाज देख लोगों के होश उड़ गए थे। एक तरफ जहां 'पठान' की रिलीज का काउंटडाउन शुरू हो गया है तो वहीं किंग खान फिलहाल 'जवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि अब शाहरुख 'जवान' को लेकर मुसीबतों में फंस गए हैं। दरअसल 'जवान' के फिल्ममेकर एटली के खिलाफ तमिल फिल्म 'पेरारासु' की कहानी चोरी करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर मणिकम नारायणन ने 'जवान'के निर्माताओं पर प्लेगरिज्म यानी साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। मणिकम नारायणन ने 'जवान' के निर्माताओं पर प्लेगरिज्म का आरोप लगाते हुए तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल (TFPC) में शिकायत दर्ज कराई। फिल्ममेकर ने शाहरुख खान की 'जवान' पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी साल 2006 में रिलीज हुई विजयकांत की फिल्म 'पेरारासु'के जैसी है। टीएफपीसी बोर्ड के सदस्य 7 नवंबर के...

Katrina Kaif ने 'फोन भूत' में उड़ाया रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' का मजाक, लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म 'फोन भूत (Phone Bhoot)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म में कटरीना के साथ ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) भी लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। 'फोन भूत' को दर्शकों से मिले-जुले रिस्पांस मिल रहे हैं। एक तरफ जहां कुछ लोग इस फिल्म के ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं 'फोन भूत' कुछ लोगों को लुभाने में नामकामयाब साबित हुई। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ की 'फोन भूत' में एक ऐसा सीक्वेंस है, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। इन चीजों को लेकर ट्रोल हुई थी 'ब्रह्मास्त्र' बता दें कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज के बाद काफी ट्रोल हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के डायलॉग्स से लेकर रण...

Priyanka Chopra के बॉडीगार्ड पर टिकीं लोगों की नजरें, बोले- 'ये तो हॉलीवुड स्टार जैसा दिख रहा है'

बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हैं और वह तीन साल बाद अपने देश आई हैं। इसके साथ ही वह और लगातार सुर्खियों में छाई हैं। कभी उनके फोटोज तो कभी उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें उनसे ज्यादा उनके बॉडीगार्ड पर लोगों की नजरें टिक गईं। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। प्रियंका चोपड़ा का लेटेस्ट वीडियो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई के ताज होटल में एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनके आस पास कड़ी सुरक्षा थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके एक बॉडीगार्ड पर सबकी नजरें टिक गईं। दरअसल, वह बहुत स्टाइलिश नजर आ रहा था और वह प्रियंका चोपड़ा को काफी अच्छी तरह से प्रोटेक्ट कर रहा था। इस तरह से प्रियंका चोपड़ा के बॉडीगार्ड ने वहां पर मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया तो यूज...