Jersey Release के बाद Allu Arjun के साथ धांसू फिल्म करेंगे Shahid Kapoor !!

एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी (Jersey) को लेकर बिजी हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर देखकर फैंस ने शाहिद कपूर की जमकर तारीफ की। फिल्म 31 दिसबंर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म का प्रोडक्शन अल्लू अरविंद ने किया है जो कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के पिता हैं। जर्सी में शाहिद के काम से अरविंद बेहद उत्साहित दिखे और उन्हें शाहिद का काम खासा पसंद आया।

जर्सी ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड लाइफ टीम की मौजूद रही और इसी दौरान हमने अल्लू अरविंद से बेहद खास सवाल पूछा। हमारी टीम ने अरविंद से पूछा कि क्या वे किसी बॉलीवुड स्टार के साथ कोई फिल्म बनाना चाहते हैं जिसमें एक साउथ सुपरस्टार भी हो? यानी कि क्या उनके दिमाग में किसी धमाकेदार क्रॉसओवर का आइडिया चल रहा है? इसके जवाब में अरविंद ने सबको चौंकाते हुए कहा, 'मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मेरे दिमाग में क्रॉसओवर का आइडिया आया नहीं है। मेरे दिमाग में कई प्लान्स होते हैं। कई चीजें आपस में डिस्कस की जाती हैं लेकिन ये बातें खुलकर बताने के लिए अभी सही मंच नहीं है। आज के लिए केवल जर्सी पर बात करते हैं। जैसे ही सही समय आएगा, हम वो सारी बातें सबके सामने करेंगे।'

उनकी बातों से साफ हो गया है कि वे शाहिद के साथ मिलकर कई और प्रोजेक्ट भी बनाएंगे। वहीं फिल्म में उनके साथ अल्लू अर्जुन के होने की खबरें हैं। अगर बात फिल्म जर्सी की करें तो ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हिट तेलुगु फिल्म जर्सी का रीमेक है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। ये दूसरी तेलुगु फिल्म है जिसके रीमेक में शाहिद कपूर नजर आएंगे। इससे पहले वे कबीर सिंह के रीमेक में नजर आए थे। वैसे आप जर्सी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए और यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nRQroQ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म