Posts

Showing posts from June, 2022

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, की ये मांग

Aryan Khan Drugs Case: पिछले साल ड्रग्स क्रूज मामले में फंसने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में उन्हें हाल ही में नार्कोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से क्लिन चिट भी मिल गई है। लेकिन अब एक बार फिर किंग खान के बेटे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार आर्यन खान ने 30 जून को अपना पासपोर्ट वापस पाने के लिए स्पेशल कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस याचिका में आर्यन ने कोर्ट से अपील की है कि उनका नाम एनसीबी की चार्जशीट में दर्ज नहीं किया गया है, इसलिए उन्हें उनका पासपोर्ट वापस दिया जाना चाहिए। इस मामले को लेकर स्पेशल कोर्ट ने एनसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है और साथ ही सुनवाई की अगली तारीख 13 जुलाई तय की है।   बता दें चौबीस वर्षीय आर्यन खान को ड्रग्स मामले (Drugs Cruise Case) में पिछले साल 3 अक्टूबर में मुंबई के तट पर गोवा जाने वाले क्रूज जहाज पर छापेमारी के बाद के बाद एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। जमानत शर्तों के नियमों के कारण उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था, साथ ही मुंबई...

पति राज कौशल की पहली डेथ एनिवर्सरी पर मंदिरा बेदी का छलका दर्द, लिखा- 'तुम्हारे बिना 365 दिन'

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने सोशल मीडिया पर दुख भरा पोस्ट शेयर किया है। दरअसल, 30 जून, 2022 को उनके पति राज कौशल (Raj Kaushal) की पहली डेथ एनिवर्सरी है। बीते साल 2021 में 30 जून को राज कौशल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। मंदिरा बेदी पति की पहली डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हो गई हैं और एक पोस्ट शेयर किया है। उनकी इस पोस्ट पर तमाम सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। मंदिरा बेदी का पोस्ट मंदिरा बेदी ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'तुम्हारे बिना 365 दिन।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया है। मंदिरा बेदी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'मिस यू राजी।' उनकी इस पोस्ट से साफ जाहिर हो रहा है कि राज कौशल के बिना उनका बीता एक साल कैसे कटा होगा। मंदिरा बेदी के पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर सिलेब्स उनकी हिम्मत बढ़ाते नजर आ रहे हैं। राज कौशल और मंदिरा बेदी की शादी राज कौशल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। इसके अलावा उन्होंने एडवरटाइजिंग इंडस्ट्री में भी काम किया था। मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी 14 फरव...

कंगना रनौत के इस दुश्मन के साथ शहनाज गिल ने मिलाया हाथ!! जानिए नाम

Image
Shehnaaz Gill Collaborate With Hrithik Roshan: पंजाब की जानी-मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (Kabhi Eid Kabhi Diwali) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहनाज गिल भाईजान की इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर सलमान खान के बाद अब शहनाज गिल बॉलीवुड के ए-लिस्ट एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर बीयर्ड लुक में एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में ऋतिक रोशन का हमेशा की तरह डैशिंग और स्टाइलिश लुक दिखाई दिया। वीडियो देखने के बाद शहनाज गिल से भी नहीं रहा गया और एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए शहनाज गिल ने लिखा, 'वाइब तेरी मेरी मिलदीयां।' शहनाज गिल जैसे ही इस स्क्रीनशॉट को अपने अकाउंट पर शेयर किया, तभी से फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। शहनाज गिल के अलावा ...

स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, लेटर में लिखा- मर्यादा में रहो वरना...

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अपनी एक्टिंग के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करने के लिए मशहूर हैं। वह आए दिन अपने ट्वीट और राजनीतिक टिप्पणी को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो जाती हैं। हालांकि, इस पर उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में स्वरा भास्कर एक लेटर मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। ये लेटर उनके मुंबई के वर्सोवा स्थित घर पर भेजा गया है। इसके बाद स्वरा भास्कर ने शिकायत दर्ज कराई है। स्वरा भास्कर ने लेटर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वहीं, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके समर्थन में आ गए हैं। बताते चलें कि जून की शुरुआत में सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिला था। स्वरा भास्कर ने दिखाया लेटर स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटर को शेयर किया है। ये लेटर हाथ से हिंदी में लिखा गया है। इस लेटर में वीर सावरकर का अपमान करने पर स्वरा भास्कर को चेतावनी दी गई है। लेटर में कहा गया है कि वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके साथ ही इसमें गालियों का इस्तेमाल करते हुए जा...

ड्रग्स को लेकर स्टार किड्स के बचाव में उतरे सुनील शेट्टी, बोले- गलतियां हम सभी करते हैं...

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से बॉलीवुड में लगातार ड्रग्स को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। दीपिका से लेकर श्रद्धा कपूर और सारा अली खान जैसे स्टार्स भी एनसीबी के शिकंजे में आ चुके हैं। पहले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) और अब हाल ही में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते ड्रग्स के मामलों को लेकर सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ी है। सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) मंगलवार को 'इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग्स अब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग' के मौके पर सीबीआई द्वारा आयोजित किए एक इवेंट में पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ते ड्रग्स के मामलों को लेकर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty On Drugs) ने कहा कि बॉलीवुड ड्रगीज से नहीं भरा हुआ। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान में स्टार किड्स का बचाव भी किया है। इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सुनील शेट्टी ड्रग्स को लेकर स्टार किड्स का बचाव करते हुए कह रहे हैं, "एक गलती कर दी ...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन बनने जा रही है फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

Atal Bihari Vajpayee Movie: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में कई रोज कई फिल्में बनती है और दर्शकों के बीच आती रहती है। कुछ फिल्म आते ही छा जाती है, तो कुछ के बारे में पता ही नहीं चलता है। बॉलीवुड में भी कई तरह की फिल्में बनती है कई सच्ची घटना पर होती है, तो कई किसी खास व्यक्ति पर बनती है। अभी हाल में फिल्म 83 आई थी, जो कपिल देव और 1983 की वर्ल्ड कप टीम पर बनी थी। इस से पहले देश के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बन चुकी है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रोड्यूसर संदीप सिंह एक और जाने-माने नेता की बायोपिक बनाने जा रहे है। जिसके बाद प्रोड्यूसर संदीप सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस नेता पर बनेगी बयोपिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब प्रोड्यूसर संदीप सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक बनाने जा रहे है। इस फिल्म का नाम तक सामने आ गया है। फिल्म का नाम होगा, अटल। इस फिल्म का एक पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। जो पोस्टर शेयर किया गया है उस पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रसिद्ध पंक्तियां लिखी गई हैं, मैं र...

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म

Phone Bhoot Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। 'फोन भूत' से पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' भी इसी जॉनर की फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब कटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' से भी मेकर्स को कई सारी उम्मीदें है। अब इस फिल्म से जुडा एक अपडेट सामने आ रहा है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। जिसे जानने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। कब रिलीज होगी फिल्म कटरीना कैफ , सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी मूवी ' फोन भूत ' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है। फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इसी बीच मेकर्स ने ये इंतजार खत्म करते हुए। रिलीज डेट का एलान कर दिया है। कटरीना कैफ की लीड रोल वाली फिल्म इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने ट्वीट कर इस फ...

नीतू कपूर ने शेयर की आलिया-रणबीर की Unseen फोटो, तस्वीर देख झूम उठे फैंस

Neetu Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक्टर रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। इस बाद से दोनों काफी दिनों से चर्चा में बने हुए है। आलिया और रणबीर जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी साथ नजर आने वाले है। जिसका अभी हाल में ट्रेलर रिलीज किया गया था। आलिया की लाइफ में बैक टू बैक सारी अच्छी खबरें आ रही है। कल यानी 27 जून को खबर आई की आलिया भट्ट मां बनने वाली है। इस बात की जानकारी आलिया भट्ट ने खुद पोस्ट शेयर कर के दी थी। उसके बाद से आलिया और रणबीर को हर कोई बधाई दे रहा है। पापा महेश भट्ट से लेकर मां सोनी राजदान ने सब ने अपने अंदाज में बधाई दी है। अब सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने बेटे और बहू को खास अंदाज में बधाई देती हुई नजर आ रही है। नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर जब से आलिया ने जानकारी दी है कि वो मां बनने वाली है, तब से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस लिस्ट में रणबीर की मां और आलिया भट्ट की सासू मां का नीतू कपूर का नाम भी शामिल है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर आलिया भट्ट और रणब...

रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, फोटो शेयर करते हुए दी खुशखबरी

Alia Bhatt is Pregnant: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। महज कुछ देर पहले आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया भट्ट ने जानकारी दी है कि वो रणबीर कपूर के बच्चे की मां बनने वाली हैं। आलिया की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दो महीने बाद आई है, जब दोनों ने अपने बांद्रा स्थित घर में शादी की थी। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। आलिया भट्ट ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की। अपने अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट से एक तस्वीर साझा करते हुए आलिया ने फोटो को कैप्शन दिया, 'हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोटो में आलिया भट्ट के साथ उनके पति और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो देखने के बाद रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कमेंट्स सेक्शन में मैसेज ड्रॉप करते हुए बधाई दी है। पहली तस्...

'कभी ईद कभी दिवाली' की रिलीज से पहले राम चरण के घर पहुंचे सलमान, जानें वजह

Salman Khan Entertainment News: बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर जगह छाए हुए है। अभी हाल में सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसको लेकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि धमकी के बाद भी सलमान खान अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग की नहीं बंद की है। वो लगातार इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है, जिसके चलते वो कई दिनों से हैदराबाद में ही हैं। इसी बीच सलमान खान की कुछ नई फोटो सामने आई है। इस तस्वीर मे सलमान खान के साथ साउथ के सुपरस्टार भी नजर आ रहे है। साउथ एक्टर्स के साथ नजर आए सलमान सलमान खान अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग के चलते कई दिनों से हैदराबाद में ही हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। अपनी शूटिंग में बिजी सलमान खान 'आरआरआर' स्टार राम चरण के घर पहुंच गए है। इस से जुड़ी उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सलमान खान के साथ इस फोटो में राम चरण, पूजा हेगड़े, राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला और वेंकटेश दग्गुबात...

रणबीर कपूर नहीं थे फिल्म 'एनिमल' के लिए पहली पसंद, संदीप ने पहले साउथ के इस स्टार को किया था अप्रोच

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए है। उनकी दो धमाकेदार फिल्में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। बताया जा रहा है कि उनकी ये फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा साउथ की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इसी बीच अब रणबीर कपूर की और फिल्म की घोषणा हुई थी। जो इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई है। हम बात कर रहे है फिल्म 'एनिमल' (Animal) की। इस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जिसने सबको हैरान कर दिया है, क्योंकि इस फिल्म के मेकर्स ने ऐसा राज खोला है, जिसे जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। रणबीर नहीं थे पहली पसंद रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से पहले आलिया संग शादी को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उनकी शादी होने के बाद फैंस का ध्यान एक बार फिर फिल्मों की तरफ चला गया है। रणबीर कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों के साथ बॉलीवुड में दमदार वापसी करने वाले है, जिसका उनके फैंस को लंबे समय से इंताजर था। इसी बीच रणबीर की फिल्म 'एनिमल' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हर फिल्म की पहली पसंद रहने वाले रणबीर कपूर इस फिल्म की के लिए दूसरी पसंद थे। मेकर्स ने रणबीर से पहले...

आलिया भट्ट नहीं इस एक्ट्रेस को पसंद करते है रणबीर कपूर, जानें कौन है वो

Ranbir Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए है। उनकी एक बाद एक फिल्मों के टीचर और ट्रेलर सामने आ रहे है। अभी हाल में फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर ने सबको हिला के रख दिया है। उसके बाद फिल्म शमशेरा को लेकर भी कई सारी खबरें सामने आईं है। फिल्म के टीजर के बाद ट्रेलर ने सबको हैरान कर दिया था। इन दोनों फिल्मों के आने के बाद बताया जा रहा है कि ये दोनों फिल्म रणबीर कपूर की छवी को बदल के रख देंगी। लेकिन इसी बीच रणबीर कपूर अपनी फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि एक खास वजह से चर्चा में आ गए है। उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनने के बाद कई लोग हैरान नजर आ रहे है। रणबीर ने बताया कौन है फेवरेट को- एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ अन्य वजह से भी सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चा में बने हुए है। अभी हाल में उन्होंने इंट्रव्यू में कुछ ऐसा बोला है जिसकी वजह से वो हर जगह छाए हुए है। रणबीर कपूर से सवाल किया गया कि आपके को एक्टर कौन है। इस जबाव देते हुए रणबीर कपूर ने कहा, सौरभ शुक्ला मेरे फे...

एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण से साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर, मिला नया प्रोजेक्ट

Deepika Padukone Ranbir Kapoor: बॉलीवुड में कई जोड़ी बनती और कई बिगड़ जाती है, लेकिन कुछ ऐसी होती है जो सब पर अपनी छाप छोड़ जाती है। एक समय ऐसी ही जोड़ी थी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की। इन दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद किया करते थे। लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी किसी खास मुकाम तक नहीं पहुंच पाई और दोनों अलग हो गए। इन दोनों के ब्रेकअप ने फैंस को हिला कर रख दिया था। किसी ने उम्मीद नहीं की थी ये दोनों अलग हो जाएंगे। इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर हर जगह खूब चर्चा हुई थी। लेकिन अब दोनों से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश कर सकती है। साथ नजर आएंगे दोनों रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का जो फैंस साथ आने का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। बताया जा रहा कि दोनों जल्द साथ नजर आ सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने एक नए प्रोजेक्ट के लिए हां कर दी है। दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक टीवी ऐड में साथ नजर आने वाले है। इस विज्ञापन को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट करने वाले है। आपको बता ...

'जीरो' की असफलता पर बोले शाहरुख खान, कहा- 'फिल्में दिल से बनाते हैं लेकिन कुछ बदकिस्मती से नहीं चली'

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से डेब्यू किया था। शाहरुख खान ने 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल में भी काम किया है। उन्होंने अपने करियर उतार-चढ़ाव भी देखें है। शाहरुख खान पिछली बार साल 2018 में रिलीज हुई 'जीरो' में नजर आए थे। अब अगले साल 2023 में एक साथ कई फिल्मों में जर आने वाले हैं। शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम लाइव किया और फैंस के जिज्ञासाओं को शांत किया। शाहरुख खान का इंस्टाग्राम लाइव शाहरुख खान शनिवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और फैंस के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपनी फ्लॉप फिल्मों पर भी बात की। उनकी पिछली फिल्म 'जीरो' फ्लॉप साबित हुई थी। शाहरुख खान ने अपने फैंस के सवाल पर जवाब देते हुए कहा उनकी हर फिल्म ड्रीम प्रोजेक्ट के बराबर है। ऐसी कोई फिल्म नहीं जिसमें उन्होंने अपना बेस्ट नहीं दिया हो। वह हर फिल्म अपना बेस्ट मानकर चलते हैं। कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें उन्होंने दिल लगाकर किया लेकिन बदकिस्म...

Pathaan First Look Teaser: तो क्या शाहरुख खान ने कॉपी किया फिल्म पठान का फर्स्ट लुक पोस्टर? ट्वीट देख फैंस का खौला खून

Shah Rukh Khan Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को आज फिल्मी दुनिया में 30 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास दिन पर फिल्म निर्माताओं ने सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान का धमाकेदार फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। जिसके बाद किंग खान के फैंस में खलबली मच गई है। पठान की की अपकमिंग फिल्म पठान का धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो चुका है। हालांकि सामने आए फर्स्ट लुक पोस्टर को देख कुछ लोगों ने सवाल उठा दिए हैं कि क्या इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर कॉपीड है। सामने आए फिल्म पठान में सुपरस्टार शाहरुख खान के फर्स्ट लुक पोस्टर में किंग खान हाथों में मशीनगन थामे बैकसाइड से पोज करते दिख रहे हैं। जबकि इसी तरह का एक पोस्टर हॉलीवुड फिल्म बीस्ट का भी है। ऐसे में एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और यू-ट्यूबर कमाल आर खान ने ये दोनों पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के मेकर्स ने ऑरिजनल पोस्टर तक नहीं बनाया है। तो भला फिल्म कैसे ऑरिजनल होगी। कमाल आर खान ने लिखा, 'हे भगवान, कॉपीवुड कभी नहीं सुधरेगा। पोस्टर भी चोरी का। पोस्टर भी ऑरिजनल नहीं बना सकते।...

Jugjugg Jeeyo Box Office Collection Day 1: वरुण धवन-कियारा आडवाणी की फिल्म ने बचाई लाज, ओपनिंग डे पर इतनी हुई कमाई

Jugjugg Jeeyo Entertainment News: बॉलीवुड फिल्म स्टार वरुण धवन , कियारा आडवाणी , अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर निर्देशक राज मेहता की फैमिली ड्रामा फिल्म जुगजुग जियो आखिरकार थियेटर पहुंच गई। इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद फिल्म ने पहले दिन ठीकठाक कमाई दर्ज करवाई। धर्मा प्रोडक्शन बैनर के तले बनी ये पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा छूते-छूते रह गई। बावजूद इसके फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक ही बताई जा रही है। इससे पहले सामने आई अर्ली एस्टिमेट्स की रिपोर्ट्स का दावा था कि फिल्म पहले दिन 8-9 करोड़ रुपये की रेंज में ही कमाई कर पाएगी। पहले दिन फिल्म ने ओपनिंग इस आंकड़े के पार जाकर ली है। पहले दिन 9 करोड़ी हुई जुगजुग जियो ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श की ताजा रिपोर्ट की मानें तो वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फैमिली ड्रामा फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। फिल्म के मॉर्निंग शोज डल ही रहे थे। जबकि शाम तक फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। जिसके बाद पहले दिन फिल्म की कुल कमाई 9.28 करोड़ रुपये रही है। ये आंकड़ा संतोषजनक माना जा रहा है। ...

करिश्मा कपूर के बर्थडे पर करीना कपूर ने शेयर की बहन की अनदेखी तस्वीर, बोलीं- 'आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे हमारी लोलो'

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में एक करिश्मा कपूर 25 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर के 48वें बर्थडे पर उनके तमाम चाहने वाले उन्हें विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर के बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन लिखा है। जिसने सभी का ध्यान खींचा है। करीना कपूर ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें छोटी उम्र वाली करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारी फैमिली को गर्व महसूस करवाने वाली... ये मेरी सबसे पसंदीदा फोटो है तुम्हारी। आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे हमारी लोलो। करिश्मा कपूर सबसे अच्छी बहन।' करीना कपूर की इस पोस्ट को तमाम फैंस लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। करिश्मा कपूर को सिलेब्स ने दी बधाई करीना कपूर ने करिश्मा कपूर के लिए जो बर्थडे पोस्ट किया है। उस पर फैंस के अलावा सिलेब्स भी रिएक्शन दे रहे हैं। नेहा धूपिया, दीया मिर्जा, अमृता अरो...

Jug Jugg Jeeyo को प्रमोट करके अक्षय कुमार ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, लोग बोले 'कितने पैसे मिला...?'

Akshay Kumar Entertainment News: जब बुरा वक्त आता है तो हर तरफ अंधेरा ही नजर आता है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ भी इन दिनों कुछ ऐसा ही हो रहा है। एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों के बीच अक्षय कुमार किसी ना किसी वजह से लगातार ट्रोलर्स का निशाना बनते ही रहते हैं। अब देख लीजिए अक्षय कुमार ने चाहा कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की नई फिल्म 'जुग जुग जियो' (JugJugg Jeeyo) को थोड़ा प्रमोट कर दिया जाए। इस बात को लेकर भी लोगों ने उनकी टांग खींचनी शुरू कर दी है। अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए वरुण धवन और कियरा अडवानी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का प्रमोशन किया। वीडियो में अक्षय कुमार कहते नजर आए, 'आज फ्राइडे है यानी की थिएयर जाने का दिन है। इस फ्राइडे रिलीज एक बहुत ही बढ़िया फिल्म जुग जुग जियो...इसमें एक्टर्स भी एक से बढ़कर एक हैं। अनिल कपूर जी हैं, नीतू सिंह जी हैं, वरुण धवन है...कियारा आडवाणी है। करण और अपूर्वा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'गुड न्यूज' यह है कि इसे मेरे फ्रेंड राज मेहता ने बनाया है।' इस वीडियो के अंत में...

Scoop: पठान के बाद दीपिका पादुकोण ने फिर मिलाया शाहरुख खान संग हाथ!!

Jawan Entertainment News: बॉलीवुड 'किंग खान' शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। शाहरुख खान के एक के बाद एक फिल्मों के पोस्टर में नजर आ रहे है। अभी हाल में शाहरुख खान ने फिल्म पठान की जानकारी फैंस को दी, फिर शाहरुख खान एक नई फिल्म 'जवान' पोस्टर में नजर आए। शाहरुख खान का 'जवान' का लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस ने इस लुक की जमकर तारीफ की। अब फिल्म जवान से जुड़ी एक खबर सामने आई है जो फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी। अब शाहरुख खान की इस फिल्म के साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। जो पहले भी उनके साथ फिल्मों में धमाल मचा चुकी है। दीपिका पादुकोण का होगा खास रोल बॉलीवुड शाहरुख खान ने बैक टू बैक फिल्मों का एलान करके फैंस को एकदम गदगद कर दिया है। अब फैंस को उनकी इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार है। अभी हाल में शाहरुख खान ने फिल्म जवान से अपना लुक जारी किया था। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण भी 'जवान' में नजर आने वाली है। बताया जा रहा कि काफी लंबे समय से दीपिका पादुकोण से बात चल रही है। अब उनका ...

सुशांत सिंह राजपूत केस में 'कातिलों' की गर्दन तक पहुंची NCB! रिया के खिलाफ कोर्ट में दाखिल हुए आरोप

Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत का जब निधन हुआ था, तब उनके फैंस से लेकर आम आदमी तक सब हिल गए थे। क्योंकि उनकी मौत आम नहीं है, इस से कई मामले जुड़े हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड दो भाग में बंट गया था, एक भाग पर सुशांत को तंग करने का आरोप लगाया, तो दूसरा भाग सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहा था। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई थी। इस केस में कई बॉलीवुड के कई लोगों का नाम आया था, साथ इस ड्रग्स से जुड़ी बातें भी सामने आई थी। अब सुशांत सिंह राजपूत के केस में नया अपडेट आया है नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कुछ ऐसा किया है, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। रिया के खिलाफ दाखिल किए आरोप साल 2020 में बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को अलविदा कह के चले गए। लेकिन अपने पीछे वो कई सारे सवालों को छोड़ गए जिसका जवाब पुलिस बहुत दिनों से खोज रही है। कई दिनों के बाद केस में एक नया अपडेट सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में मुंबई की विशेष अदालत में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती , साथ ही उनके भ...

Shah Rukh Khan की Jawan में नयनतारा को टक्कर देगी ये हसीना, किंग खान ने फिर लगाया लकी चार्म पर दांव !!

Shah Rukh Khan Entertainment News: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपने दमदार कमबैक की तैयारी में हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में ही और फैंस को एक के बाद एक अपनी 3 नई फिल्मों का ऐलान कर खुशी से झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुपरस्टार शाहरुख खान यश राज बैनर के तले अपनी फिल्म पठान की शूटिंग भी करीब-करीब पूरी कर चुके हैं। इसके बाद फिल्म स्टार ने साउथ फिल्म निर्देशक एटली कुमार की एक्शन ड्रामा फिल्म जवान की शूटिंग शुरू भी कर दी है। निर्देशक एटली कुमार की शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में लीड रोल में तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आने वाली है। इसी वजह से इस फिल्म को लेकर बज काफी ज्यादा है। शाहरुख खान की जवान में हुईं दीपिका पादुकोण की एंट्री अब चर्चा ये है कि इस फिल्म में अदाकारा दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अदाकारा दीपिका पादुकोण से हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान ने हैदराबाद में मुलाकात कीं। जहां दोनों ही सितारे अपनी-अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। शाहरुख खान यहां निर्देशक एटली कुमार की...

जाह्नवी कपूर ने पापा बोनी कपूर को एक्टिंग के लिए किया मजबूर, पर्दे पर पहली बार साथ आएंगी नजर

Janhvi Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी अपकमिंग फिल्‍म ‘गुड लक जेरी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वो इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘गुड लक जेरी’ 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। अब इस जाह्नवी कपूर से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को काफी खुश हो सकते है। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर की फिल्‍म ‘मिली’ में नजर आएंगी। इसके अलावा एक खबर आ रही है कि जाह्नवी कपूर अपने पापा के साथ स्‍क्रीन शेयर करने वाली है। इसको लेकर बी टाउन में खूब चर्चा हो रही है। एड में नजर आएंगे दोनों बॉलीवुड एक्‍ट्रेस जाह्नवी कपूर फिल्‍म ‘गुड लक जेरी’ लेकिन इसी बीच एक खबर ने सबका ध्यान खींच लिया है। क्योंकि पहली बार जाह्नवी कपूर अपने पिता के साथ स्‍क्रीन शेयर करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर की फिल्म में काम करने के बाद एक प्रोजेक्‍ट में अपने पिता के साथ स्‍क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दोनों एक विज्ञापन नें नजर आने वाले है। बताया ...

एक्सक्लूसिव: सलमान खान की 'नो एंट्री 2' में एंट्री लेने के साउथ की इन अदाकाराओं के बीच लगी रेस, जानिए नाम

Salman Khan Entertainment News: साउथ इंडस्ट्री में बन रही फिल्मों के लोकप्रियता दिन-ब-दिन दर्शकों के बीच बढ़ती जा रही है। यही नहीं, साउथ की अदाकराएं भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने की तैयारियों में हैं। साउथ इंडस्ट्री के कई एक्टर्स बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। एक तरफ जहां नागा चैतन्य बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से डेब्यू करने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आलिया भट्ट ने भी 'आरआरआर' से अपना साउथ डेब्यू किया। ऐसे में अब जो खबरें सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान (Salman Khan) की आने वाली फिल्म 'नो एंट्री 2' (No Entry 2) के लिए भी साउथ की कई अदाकाराओं से संपर्क किया जा रहा है। बॉलीवुड लाइफ के सूत्रों के अनुसार रश्मिका मंदाना, सामंथा रूथ प्रभु, पूजा हेगड़े और तमन्ना भाटिया जैसे बड़े नामों को 'नो एंट्री 2' का हिस्सा माना जा रहा है। इस फिल्म में लगभग 10 अदाकराएं नजर आएंगी। ऐसे में सलमान खान स्टारर में फीमेल लीड के लिए साउथ की कई अदाकाराओं के बीच होड़ मची है। मेकर्स ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि वो फिल्म को पैन-इंडिया अपील दे सकें। 'पुष्...

Dostana 2: करण जौहर ने इस एक्टर को दिया कार्तिक आर्यन वाला रोल, क्या जाह्नवी कपूर संग जमेगी जोड़ी?

Akshay Kumar and Janhvi Kapoor Dostana 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। उन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती है, जिसे फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन इस बार जाह्नवी कपूर का नाम अलग वजह से सुर्खियों में है। वो जल्द ही एक बॉलीवुड की बड़ी फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म में वो बॉलीवुड की जाने-माने स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। दोस्ताना 2 में हुई अक्षय की एंट्री जाह्नवी कपूर जल्दी ही दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार के संग रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय से पहले इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे। लेकिन उनका पत्ता कट गया है। अब जाह्नवी कपूर कार्तिक आर्यन के साथ नहीं बल्कि अक्षय कुमार के साथ फिल्म में रोमांस करेंगी। जैसा की आपको पता होगा की धर्मा प्रोडक्शन ने कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दोस्ताना 2' का एलान इस साल 2019 ही कर दिया था और तब से ही इस फिल्म का काम भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है। स्टार कास्ट में बदलाव क...

जुग जुग जियो: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में फंसी वरुण-कियारा की फिल्म, निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट का मामला हुआ दर्ज

JugJugg Jeyo Entertainment News: वरुण धवन, कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर स्टारर 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के गाने वायरल होने के साथ ही 'जुग जुग जियो' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रिलीज से पहले राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को लेकर रांची में निर्माताओं के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार रांची के एक राइटर विशाल सिंह ने धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी फिल्म पुन्नी रानी के कंटेंट को फिल्म 'जुग जुग जियो' में इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कथित तौर पर दावा किया है कि निर्माताओं द्वारा उन्हें कोई श्रेय नहीं दिया गया है। फिल्म की रिलीज में सिर्फ चार दिन बचे हैं और अब रांची की कमर्शियल कोर्ट ने मेकर्स को कोर्ट के सामने फिल्म की स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया है। राइटर ने इस मामले में 'जुग जुग जियो' के निर्माताओं से 1.5 करो...

अलाया फर्नीचरवाला ने बिकिनी पहनकर दिए ऐसे पोज, गर्मी में और बढ़ा दिया तापमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला इंडस्ट्री में अभी न्यूकमर हैं लेकिन अक्सर अपने काम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराती नजर आती हैं। वह एक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस अंदाज को सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाती हैं। अलाया फर्नीचरवाला ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बिकिनी पहनकर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और अपने दिल की बात कह रहे हैं। अलाया फर्नीचरवाला के फोटोज अलाया फर्नीचरवाला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि वह रेड एंड ब्लैक बिकिनी पहनकर पोज दे रही हैं। अलाया फर्नीचरवाला जिस तरह से कैमरे की तरफ देख रही हैं, उन्हें देखकर कोई भी उनका दीवाना बन जाए। फोटोज के बैकग्राउंड में पूल दिखाई दे रहा है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कबीर बेदी की नातिन हैं अलाया फर्नीचरवाला ये पहला मौका नहीं है जब अलाया फर्नीचरवाला ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इससे पहले वह कई बार बिकिनी वाले फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को जमकर ...

सलमान खान के बाद ये बॉलिवुड सेलिब्रिटी था लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी का लेटर भेजा था। कथित तौर पर लॉरेंस विश्नोई की टारगेट लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर का भी नाम है। बताया जा रहा है कि वह और उसका गैंग करण जौहर से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की प्लानिंग कर रहा था। इस बात का खुलासा लॉरेंस विश्नोई के गैंग के सिद्धेश कांबल उर्फ महाकाल ने किया है। उसने पुलिस पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा किया है। कथित तौर पर सिद्धेश कांबल उर्फ महाकाल ने ये भी खुलासा किया है कि गैंग ने करण जौहर को धमकी देकर फिरौती मांगने की प्लानिंग की थी। उसने एक बयान में कहा है कि कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई विक्रम बराड़ ने उसके साथ सिग्नल और इंस्टाग्राम के जरिए बात की थी। एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने कहा कि इन दावों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। विक्रम बराड़ बढ़ाना चाहता है दबदबा पुलिस ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा कि डींग मारने और उनके कबूलनामे के पीछे का उद्देश्य पब्लिसिटी हासिल करना और फिरौती की बड़ी रकम हासिल करना था। एक पुलिस ऑफिसर ने पीटीआई को बताया, 'महाकाल एक छोटी...

Shamshera Poster: 'शमशेरा' से Ranbir Kapoor का लुक हुआ लीक, खौफनाक डकैत का अवतार देख फैंस एक्साइटेड

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। बीते दिनों उनकी और श्रद्धा कपूर की फिल्म के शूटिंग का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा था। अब रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ' शमशेरा ' का पोस्टर सामने आया है, जिसमें उनका लुक काफी खौफनाक लग रहा है। बताते चलें कि फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर का लुक रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का पोस्टर लीक होते ही उनका लुक देखने को मिल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर बड़े बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर दिख रहे एक्सप्रेशन से कोई भी खौफ खा जाए। 'शमशेरा' में रणबीर का लुक देखकर फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। Legend will leave his mark.. Brace yourself to see Ranbir Kapoor in never seen avatar. #Shamshera leaked poster pic.twitter.com/zHDKcgDEu0 — Team Ranbir Kapoor 彡 (@RanbirKTeam) June 18, 2022 Just a single leaked ...

श्रद्धा कपूर को गोद में उठाकर रोमांटिक हुए रणबीर कपूर, अपकमिंग फिल्म के सेट से Leak हुईं Photos

Ranbir Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shaddha Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों जल्द ही लव रंजन की रॉमेंटिक कॉमेडी मूवी में एक साथ नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। लेकिन रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खास बात तो यह है कि फिल्म से जुड़ी फोटो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है, जिसमें एक्टर श्रद्धा कपूर को अपनी गोद में उठाकर रोमांस करते नजर आए। रणबीर और श्रद्धा की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचाकर रख दिया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फोटो में श्रद्धा कपूर (Shaddha Kapoor) को गोद में उठाते दिखाई दिए। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी। इतना ही नहीं, फोटो में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री भी तारीफ के लायक रही। बता दें कि कुछ इसी तरह से रणबीर कपूर ने अपनी शादी वाले दिन आलिया भट्ट को भी गोदी में उठाया था। ऐसे में इस फोटो को देखकर फैंस को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की याद आ गई।   फोटो में जहां रणबीर कपूर (R...

आलिया भट्ट ने पत्नी बनते ही रणबीर कपूर में किये बदलाव, बेटे-बहू को लेकर नीतू कपूर ने खोली पोल-पट्टी

Neetu Kapoor Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की। दोनों की शादी में परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे। रणबीर और आलिया ने पाली हिल में स्थित घर वास्तु में सात फेरे लिये थे। खास बात तो यह है कि शादी के बाद दोनों पहली बार ' ब्रह्मास्त्र ' (Brahmastra) के जरिए पर्दे पर नजर आएंगे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भले ही अपनी शादी-शुदा जिंदगी के बारे में बात नहीं करते हैं, लेकिन उनकी मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने उनसे जुड़े कुछ राज टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में खोल दिए। नीतू कपूर ने बताया कि आलिया भट्ट से शादी के बाद रणबीर कपूर बदल गए।   नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने बेटे रणबीर (Ranbir Kapoor) में शादी के बाद आए बदलाव पर बात करते हुए कहा, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। आलिया ने रणबीर को बहुत प्यार दिया है। मैं रणबीर में बदलाव देखती हूं। दोनों एक साथ काफी खुश लगते हैं। मैं बहुत खुश हूं और अपने आपको भाग्यशाली भी मानती हूं कि आलिया भट्ट ने हमारे परिवार में कदम रखा। हमारी जिंदगी...

Salman Khan ने बताया कब करेंगे No Entry 2 की शूटिंग, डायरेक्टर Anees Bazmee से हुई लंबी चर्चा

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बेहतरीन फिल्मों की बात की जाए तो ' नो एंट्री ' का नाम जरूर लिया जाएगा। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल ' नो एंट्री में एंट्री ' पर काम चल रहा है। 'नो एंट्री' के डायरेक्टर अनीस बज्मी फिल्म के सीक्वल को भी डायरेक्ट करेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फिल्म' नो एंट्री' के सीक्वल का अनाउंसमेंट किया था। फिल्म के सीक्वल की बात करें तो बीते दिनों खबरें आई थीं कि इस फिल्म की शूटिंग कुछ महीनों में स्टार्ट हो जाएगी। हाल ही में अनीस बज्मी ने एक इंटरव्यू में फिल्म के सीक्वल को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। अनीस बज्मी ने बताया कब शुरू होगी 'नो एंट्री' के सीक्वल की शूटिंग 'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हुए अनीस बज्मी ने कहा, 'हाल ही मैं सलमान खान से मिला था और उन्होंने मुझसे कहा कि अनीस भाई फिल्म की शूटिंग दिसंबर या जनवरी में स्टार्ट करते हैं। इंशाल्लाह! हम लोगों ने इस पर चर्चा की और वह फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहानी पसंद आई और उन्होंने मुझसे एक बार फिर से...

Singham 3: अजय देवगन स्टारर को रोहित शेट्टी ने दिखाई हरी झंडी, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Rohit Shetty Entertainment News: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। रोहित शेट्टी ने 'सिम्बा' और 'सूर्यवंशी' जैसी कई हिट फिल्में डायरेक्ट की हैं। इसके अलावा रोहित शेट्टी ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी 'सिंघम' के डायरेक्टर के लिए भी जाने-जाते हैं। इन फिल्म के दोनों किश्तों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में अब दर्शक फिल्म की तीसरी किश्त यानी 'सिंघम 3' (Singham 3) को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी ने भी 'सिंघम 3' को हरी झंडी दे दी है। फिल्म जल्द ही फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। 'सिंघम 3' की पुष्टि करते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की शूटिंग और शेड्यूल के बारे में जानकारी दी थी। रोहित शेट्टी ने खुलासा किया कि 'सिंघम 3' पर काम शुरू हो गया है और उनकी टीम पहले से ही डिटेल्स पर काम कर रही है। रोहित शेट्टी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि यह एक 'बड़े पैमाने पर' एंटरटेनर होगी और अप्रैल 2023 में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn)...

सिद्धार्थ मल्होत्रा से पैचअप के मूड में नहीं हैं कियारा आडवाणी? 'जुग जुग जियो' की स्क्रीनिंग में कर डाला ये काम

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) एक से बाद एक हिट फिल्में दे रही हैं। बीते महीने रिलीज हुई कियारा आडवाणी की हॉरर कॉमेडी ' भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकार्ड्स तोड़े हैं। ऐसे में अब कियारा आडवाणी की आने वाली फैमिली ड्रामा पर बेस्ड फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jug Jugg Jeeyo) का दर्शकों का बेताबी से इंतजार है। सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले 'जुग जुग जियो' के निर्माताओं ने बुधवार को फिल्म की प्राइवेट स्क्रीनिंग होस्ट की। फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स दिखाई दिए। इस दौरान कियारा आडवाणी के बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) भी नजर आए। प्राइवेट स्क्रीनिंग में 'जुग जुग जियो' के निर्माता करण जौहर भी दिखाई दिए। मनीष मल्होत्रा ​​और अंगद बेदी भी इस स्क्रीनिंग में मौजूद थे। कियारा के कथित बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​टीम को चीयर करने के लिए स्क्रीनिंग पर थे। जबकि कियारा और सिद्धार्थ ने एक-दूसरे के साथ पोज नहीं दिए...

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को साथ देख मचला फैन्स का दिल, बोले- दोनों फिर से साथ..

Kartik Aaryan-Sara Ali Khan Entertainment News: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) को एक साथ पहली बार फिल्म 'लव आज कल 2' में देखा गया था। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल ना मचा पाई हो लेकिन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कार्तिक और सारा ने कुछ समय के लिए एक दूसरे को डेट भी किया था। हालांकि 'लव आज कल 2' के फ्लॉप होने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद पहली बार कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को गुरुवार की रात एक इवेंट में एक साथ फोटो क्लिक कराते हुए देखा गया। कार्तिक आर्यन ब्लैक कलर के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। वहीं दूसरी ओर सारा अली खान भी ब्लैक कलर की थाई-हाई स्लिट में कहर ढाती नजर आईं। दोनों को ब्लैक आउट फिट में देखने के बाद फैंस के मन कई सवाल उठ रहे हैं। कार्तिक और सारा के साथ एक ही फ्रेम में वरुण धवन और कृति सेनॉन को भी देखा गया। पिछले महीने एक अव...

No Entry Mein Entry: पहली बार एक साथ 10 हसीनाओं के इशारों पर नाचेंगे सलमान खान, होगी छप्परफाड़ कमाई

Salman Khan to Romance with 10 heroines in No Entry Mein Entry: कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सलमान खान (Salman Khan) 2005 में आई सुपरहिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान ने 'नो एंट्री' के सीक्वल को 'नो एंट्री में एंट्री' (No Entry Mein Entry) का नाम दिया है। इसी बीच 'नो एंट्री में एंट्री को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें तो सलमान खान 'नो एंट्री में एंट्री' को सुपरहिट बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए सलमान खान फिल्म की कास्ट पर बहुत ध्यान दे रहे हैं। खबरों की मानें तो पहली बार सलमान खान एक साथ 10 अदाकाराओं के साथ काम करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो 'नो एंट्री में एंट्री' में सलमान खान के साथ एक नहीं... 2 नहीं बल्कि 10 हसीनाएं रोमांस करने वाली हैं। बीते कुछ समय में कृति सेनॉन, दिशा पटानी, पूजा हेगड़े, रश्मिका मंदाना, कियारा आडवाणी, वाणी कपूर, मौनी रॉय, कृति खरबंदा, इलियाना डिक्रूज जैसी 9 हसीनाओं का नाम इस फिल्म के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि अ...

ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का हुआ निधन, 91 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Hrithik Roshan Entertainment News: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, एक्टर की नानी और फिल्म मेकर जेओम प्रकाश की पत्नी पद्मा रानी ओम प्रकाश (Padma Rani Om Prakash) का निधन हो गया है। ऋतिक रोशन की नानी ने 91 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि वह बीते काफी समय से बेड पर ही थीं। वह करीब दो सालों से रोशन परिवार के साथ ही रह रही थीं और उनकी तबीयत भी कुछ समय से ठीक नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात के 3 बजे ऋतिक रोशन की दादी ने आखिरी सांसें लीं। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की मम्मी पिंकी रोशन अक्सर पद्मा रानी के साथ फोटो शेयर करती नजर आती हैं। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले पिंकी रोशन के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी मम्मी के साथ मदर्स डे मनाती नजर आई थीं। इस फोटो में जहां पद्मा रानी बेड पर थीं तो वहीं पिंकी रोशन उनके साथ केक काटने की कोशिश कर रही थीं।   पद्मा रानी (Padma Rani) के निधन को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने राकेश रोशन से भी बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने अपनी सासू मां के ...

Brahmastra Trailer Twitter Review: रणबीर-आलिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल, VFX की भी हुई तारीफ

Brahmastra Trailer Entertainment News: : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म का ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इस पर दर्शकों का रिएक्शन आना शुरू हो गया है। पहली नजर में तो लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। कुछ इंटरनेट यूजर्स ने फिल्म की तुलना हॉलीवुड से कर दी है तो कुछ इसके वीएफएक्स की तारीफ करते नजर नहीं थक रहे हैं। रणबीर कपूर चार साल बाद फिल्मों में लौट रहे हैं तो इसकी फैंस में अलग ही खुशी है। ट्रेलर देखकर एक यूजर ने लिखा कि रणबीर कभी निराश नहीं करते। नागार्जुन के फैंस भी कम नहीं है। उनकी भी जमकर तारीफ हो रही है। ये फिल्म इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी लेकिन लोगों का कहना है कि ट्रेलर देखकर अब उनसे इसका इंतजार नहीं हो रहा है। ट्रेलर में फैंस शाहरुख खान का भी इंतजार कर रहे थे लेकिन एक्टर उनकी इस बार भी सिर्फ झलक ही दिखी है। #BrahmastraTrailer , What was That Man!.. DAMNNNNN ? Without a doubt 2022's Best Trailer From Indian Cinema, The Best Part of The Trailer Was The VFX - Top Notch ? Plus The BGM Was Icing On Cake!! This #RanbirKapoo...

बेटी Vamika की फोटोज लीक होते ही आग-बबूबा हुईं Anushka Sharma, इंस्टाग्राम पर लगा डाली बुरी तरह क्लास

Image
बॉलीवुड फिल्म स्टार अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपनी बेटी वमिका को लेकर काफी पजेसिव हैं। अभी तक इस स्टार कपल ने अपनी बेटी वमिका कोहली की आधिकारिक तस्वीरें जारी नहीं की हैं। ये स्टार कपल जब भी अपनी बेटी वमिका कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी लाडली की शक्ल इन तस्वीरों में न दिख जाए। अब कुछ लोगों को ये बात समझ से परे हैं। तो कुछ लोग इस स्टार कपल के इस फैसले का समर्थन करते हैं। अपनी बेटी की तस्वीरों को गुप्त रखने के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कई बार मीडिया पोर्ट्ल और लोगों से अपनी बेटी वमिका की तस्वीरें न शेयर करने की अपील भी की है। हालांकि बावजूद इसके अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के जिगर के टुकड़े वमिका कोहली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर कई बार सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद कुछ मीडिया हाउसेज ने भी इन्हें फैंस के साथ साझा किया। अब इसी बात पर अनुष्का शर्मा गुस्से से लाल-पीली हैं। अदाकारा ने हाल ही में एक मीडिया हाउस पर निशाना साधते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि शायद इन्हें उनकी बेटी वमिका के पैरेंट्स से ज्य...

Nupur Sharma Controversy: स्वरा भास्कर ने गौतम गंभीर को दिया तगड़ा जवाब, 'बुल्डोजर की आवाजें नहीं सुनाई पड़ रही'

Swara Bhasker Reaction on Nupur Sharma Controversy: अभी कुछ दिनों से देश में काफी कुछ अलग चल रहा है। पहले ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा जोर पकड़े हुए था। इस मुद्दे पर बॉलीवुड स्टार्स भी अपनी राय रखते हुए नजर आए थे। अक्षय कुमार ने एक टीवी शो के दौरान इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी। अब देश में नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) का नाम छाया हुआ है। इन्होंने पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी कर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। कंगना रनौत ने नूपुर का समर्थन भी किया। अब इस मुद्दे पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का बयान भी सामने आया है। जिसके बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। क्योंकि उनके इस बयान के आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसमें सबसे पहला नाम एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) का है। गौतम गंभीर पर भड़की स्वरा भास्कर गौतम गंभीर ने अभी हाल में नूपुर शर्मा के बारे में ट्वीट कर लिखा था, ' जिसने माफी मांग ली है, उस महिला के खिलाफ पूरे देश में नफरत का माहौल है और उसको जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। इस मुद्दे पर तथाकथित ‘धर्मनरिपेक्ष उदारवादियो...

Exclusive: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के डर से ‘जुग-जुग जियो’ के प्रमोशन्स से गायब करण जौहर

Image
Why Karan Johar is not promoting Jug Jug Jeeyo: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम निर्माता हैं, जो अपनी फिल्मों के प्रमोशन में एक्टिवली हिस्सा लेते हैं। ज्यादातर फिल्म निर्माता हीरो-हीरोइन के कंधों पर ही फिल्म प्रमोशन की जिम्मेदारी डाल देते हैं और खुद पीछे से पूरी टीम को सपोर्ट करते हैं। हालांकि इस मामले में निर्माता करण जौहर की बात थोड़ी अलग है। वो इंडस्ट्री के अकेले ऐसे निर्माता हैं, जो फिल्म प्रमोशन्स के दौरान खुद मीडिया से मुखातिब होते हैं और अपने मजेदार जवाबों से सबका मन मोह लेते हैं। करण जौहर की नई फिल्म 'जुग-जुग जियो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए तैयार है लेकिन इसके प्रमोशन में वो कलाकारों के साथ दिखाई नहीं दे रहे हैं। करण जौहर और सिनेमाप्रेमियों को यह बात चौंका रही है क्योंकि करण जौहर को अक्सर प्रमोशन्स के दौरान कलाकारों संग स्टेज शेयर करते देखा जाता है। इंडस्ट्री में मौजूद हमारे एक सूत्र की मानें तो करण जौहर ने यह फैसला जानबूझकर लिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं, ऐसे में करण जौहर नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से '...