Ajay Devgn ने जुहू में खरीदा 60 करोड़ का बंगला, बने बिग बी के पड़ोसी
Ajay Devgn bought new bungalow: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार कोरोना काल में लगातार नए घर खरीद रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इन दिनों प्रॉपर्टी सस्ती हो गई है, जिस कारण कलाकार इस सेक्टर में इन्वेस्ट कर रहे हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से प्रॉपर्टी सेक्टर ठप्प पड़ा है, जिस कारण बिल्डर्स कम कीमत में भी बिल्डिंग बेच रहे हैं। प्रॉपर्टी खरीदने वाले कलाकारों में जो नया नाम जुड़ा है, वो अजय देवगन (Ajay Devgn) का है, जिन्होंने मुंबई के जुहू इलाके में एक नया बंगला खरीदा है। मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने 60 करोड़ रुपये का बंगला खरीदा है। यह बंगला खरीदते ही वो अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अक्षय कुमार (AKshay Kumar) के पड़ोसी बन गए हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन का नया बंगला 590 स्क्वायर फीट में फैला है। यह बंगला उनके पुराने घर से ज्यादा दूर नहीं है। अभी अजय देवगन अपने पुराने घर शक्ति में रहते हैं जो कापोज को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में है। अजय देवगन का यह पुराना घर भी जुहू इलाके में ही है। अजय देवगन ने अपना जो नया घर खरीदा है वो उसी लाइन में ...