Entertainment News of The Day: इस दिन Vicky Kaushal की दुल्हन बनेंगी Katrina Kaif, Bigg Boss 15 वीकेंड के वार में आएंगे ये 4 सूरमा !!
Entertainment News of The Day: मनोरंजन की दुनिया में कई सारी खबरों ने आज दिन भर सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्यादा चर्चा सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म अंतिम (Antim) को लेकर रही। जिसे शुरुआती स्तर पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। साउथ फिल्म स्टार राम चरण (Ram Charan) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने भी इंटरनेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया। यहां देखें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें।
Katrina Kaif-Vicky Kaushal की शादी की डेट हुई पक्की
बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर काफी खबरे सुर्खियों में रही। एक ओर विक्की कौशल के परिवार की ओर से खबर सामने आई की इनकी शादी की महज अफवाह है। इसमें कोई सच्चाई नहीं, तो वहीं, पिंकविला ने रिपोर्ट किया है कि इस स्टार कपल की शादी 9 दिसंबर को हो रही है।
Antim को बॉलीवुड लाइफ ने बताया 'पैसा वसूल'
सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दिन भर काफी बज रहा। बॉलीवुड लाइफ की टीम ने भी ये फिल्म देखी और इसे पैसा वसूलफिल्म करार दिया है।
Samantha Ruth Prabhu ने साइन की हॉलीवुड फिल्म
साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के हाथ एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म लगी है। सामंथा रुथ प्रभु बाफ्टा अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर फिलिप जॉन (Philip John) की अगली फिल्म अरेंजमेंट्स ऑफ लव (Arrangements of Love) में लीड रोल निभाने वाली है। इस फिल्म में वो बायोसेक्सुअल किरदार निभाएंगी।
Ram Charan ने मिलाया KGF 2 निर्देशक प्रशांत नील संग हाथ
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने केजीएफ 2 निर्देशक प्रशांत नील के साथ उनकी अगली फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है। इस बारे में बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट के जरिए जानकारी दी है। जिसके मुताबिक राम चरण और प्रशांत नील की ये फिल्म अगले साल के अंत तक फ्लोर पर जाने वाली है। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी।
Bigg Boss 15 वीकेंड के वार में पहुंचेंगे ये 4 धुरंधर
बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार में इस बार 4 धांसू एक्टर पहुंचने वाले हैं। ये चारों स्टार अपने-अपने शो को प्रमोट करेंगे। शो में रवि दुबे और रवि किशन अपने शो मतस्य कांड को प्रमोट करेंगे। जबकि विवियन डिसेना और ईशा सिंह अपने शो सिर्फ तुम को प्रमोट करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3lcwmbk
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment