Posts

Showing posts from February, 2023

Entertainment News Live Updates 01 March: सलमान खान ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीर, विराट ने अनुष्का को लेकर किया खुलासा

Entertainment News Live Updates : एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सुबह से ही हलचल मची हुई है। जहां एक तरफ सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है। सामने आई तस्वीर में बॉलीवुड के भाईजान इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। सलमान की ये तस्वीर इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। फैंस इस पिक्चर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को लेकर एक खुलासा किया है। विराट ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि अनुष्का शर्मा उनकी इंस्पिरेशन हैं। अनुष्का ने बीते दो सालों में काफी सैक्रिफाइस किए हैं। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/j8KuyX3 https://ift.tt/yEBlWCk

Today Entertainment News: 'तू झूठी मैं मक्कार' में कार्तिक का कैमियो, महिला प्रीमियर लीग में करेंगी परफॉर्म कियारा!

Today Entertainment News: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कार्तिक आर्यन कैमियो करने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कियारा आडवाणी पहली बार महिला प्रीमियर लीग में परफॉर्म करने वाली हैं। जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वडियो में उनके साथ कथित बॉफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए। इस रिपोर्ट में आपको 5 बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। 'तू झूठी मैं मक्कार' में कार्तिक आर्यन का कैमियो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। दोनों सितारे अपनी इस अपकमिंग फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनने वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में कार्तिक आर्यन कैमियो करते नजर आएंगे। ये फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। महिला प्रीमियर ल...

Pankaj Tripathi ने 'आजमगढ़' के मेकर्स को भेजा नोटिस! पोस्टर को लेकर करेंगे कानूनी कार्रवाई

Pankaj Tripathi On Azamgarh Film: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'आजमगढ़ (Azamgarh)' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कमलेश के मिश्रा द्वारा निर्शेदित यह फिचर फिल्म आतंकवाद से जुड़ी सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कैमियो किरदार में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज से पहले ही पंकज त्रिपाठी 'आजमगढ़' के मेकर्स से नाराज हो गए हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो अब एक्टर मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं। बता दें कि फिल्म 'आजमगढ़' में पंकज त्रिपाठी एक मौलवी का किरदार निभा रहे हैं, जो युवाओं को आतंकवाद के अंधेरे में धकेलता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'आजमगढ़ (Azamgarh Film)' का प्रमोशन पंकज त्रिपाठी के नाम पर किया जा रहा है, जिसको लेकर एक्टर मेकर्स से काफी नाराज हैं। अब पंकज त्रिपाठी 'आजमगढ़' के मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहते हैं। हाल ही में पंकज ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने 'आजमगढ़' की शूटिंग पांच साल पहल...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ हुए सगे भाई शमास, भाभी का पक्ष लेते हुए बोले- उसने बहुत कुछ बर्दाश्त किया...

Nawazuddin Siddiqui Brother Reaction on Aaliya Siddiqui : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ आलिया (Aaliya Siddiqui) ने एक्टर पर कई आरोप लगाए है। जिसके बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी का एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया के बीच चल रहे विवाद को लेकर काफी कुछ बोला है। शमास सिद्दीकी ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। शमास सिद्दीकी ने बोली ये बात नवाजुद्दीन सिद्दीकी और उनकी पत्नी आलिया के बीच का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। अभी हाल ही में आलिया ने नवाजुद्दीन पर रेप करने का आरोप लगाया था। इन सब के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमास सिद्दीकी का इंटरव्यू सामने आया है। एक्टर के भाई ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू बताया कहा कि आलिया ने एक महिला के रूप में काफी कुछ बर्दाश्त किया। इसके आगे शमास सिद्दीकी ने कहा की मेरी मां ने गुस्से में बच...

सबा आजाद ने ऋतिक रोशन को लिप किस कर किया विदा, एयरपोर्ट से दोनों का वीडियो वायरल

Hrithik Roshan And Saba Azad Video : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिंगर सबा आजाद (Saba Azad) के डेटिंग की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी कोई बात नहीं की है। हालांकि, ऋतिक रोशन और सबा आजाद अक्सर एक साथ नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन और सबा आजाद एक साथ फिर नजर आए हैं और दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार ये वीडियो काफी खास है क्योंकि दोनों एक-दूसरे को लिप किस करते नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने एक-दूसरे पर लुटाया प्यार ऋतिक रोशन और सबा आजाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद कार में आते हैं और ऋतिक रोशन कार से उतरने से पहले सबा आजाद को लिप किस करते हैं। इसके बाद ऋतिक रोशन अपने स्टाफ के साथ एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं। इस तरह से लगता है कि सबा आजाद उन्हें एयरपोर्ट पर छोड़ने आई थीं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद का वीडियो ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी की खबरें गौरतलब है कि ऋ...

Fighter के सेट से वायरल हुआ Deepika Padukone का लुक, पठान स्टार का फिर दिखेगा एक्शन अवतार

Image
Deepika Padukone's Fighter Look viral: बॉलीवुड फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर फिल्म पठान (Pathaan) में नजर आई थीं। अदाकारा पर फिल्म में दमदार एक्शन सीन्स फिल्माए गए थे। फिल्म तो ब्लॉकबस्टर हुई ही, साथ ही अदाकारा दीपिका पादुकोण के एक्शन सीक्वेंस की भी काफी चर्चा रही थी। पठान की बंपर सक्सेस के बाद अदाकारा दीपिका पादुकोण एक बार फिर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ उनकी अगली फिल्म फाइटर में बिजी हो चुकी हैं। इस फिल्म को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद वॉर स्टार ऋतिक रोशन के साथ बना रहे हैं। वॉर और पठान की तरह ये भी एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे लेकर फैंस के बीच अभी से ही खासा बज है। इन दिनों ये फिल्म शूटिंग स्टेज पर है। जहां अदाकारा दीपिका पादुकोण इस फिल्म की शूटिंग का अगला शिड्यूल पूरा कर रही है। फाइटर से लीक हुआ दीपिका पादुकोण का लुक फिल्म के सेट से अदाकारा दीपिका पादुकोण का एक लुक वायरल हो गया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। वायरल हुए इस लुक में अदाकारा दीपिका पादुकोण जैकेट पहने हुए दिख रही हैं...

Money Laundering Case: ED के शिकंजे में फंसे फिल्ममेकर करीम मोरानी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया नोटिस

Karim Morani Summoned In Money Laundering: महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में अब ईडी के शिकंजे में फिल्ममेकर करीम मोरानी (Karim Morani) भी फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय ने करीम मोरानी को समन भेजा है। इसके लिए अब करीम को अगले दो दिनों में ईडी के सामने पेश होना होगा। बता दें कि करीम का नाम सुकेश चंद्रशेखर के जरिए एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को करोड़ों का घर गिफ्ट करने में सामने आया है। ऐसे में अब करीम मोरानी भी मुश्किलों में फंस गए हैं। रेप मामले में फंसे थे करीम मोरानी (Karim Morani) 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'रा वन' जैसी फिल्में बना चुके करीम मरोनी अक्सर विवादों में रहते हैं। करीम मोरानी का नाम 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में सामने आया था। इसके अलावा करम मोरानी पर साल 2017 में दिल्ली की एक 25 वर्षीय स्टूडेंट ने रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में करीम मोरानी को सुप्रीम कोर्ट ने इंटीसिपेटरी बेल देने से इनकार कर दिया था। बाद में मोरानी ने हैदराबाद पुलिस के सामने सरेंडर किया था। 20...

Hera Pheri 3: इंटरनेशनल स्कैम में फंसेंगे राजू, श्याम और बाबू भैया, 'हेरा फेरी 3' को लेकर परेश रावल ने दिया बड़ा हिंट

Paresh Rawal On Hera Pheri 3: फिल्म 'हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3)' की शूटिंग शुरू हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस फिल्म में एक बार फिर से राजू, श्याम और बाबू भैया की तिकड़ी जमकर धमाल मचाती नजर आएगी। हाल ही में फिल्म का टीजर शूट हुआ है, जिसके सेट से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील (Suniel Shetty) की फोटो लीक हुई थी, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। अब हाल ही मदें परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह तीन महीनों में फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। 'हेरा फेरी 3' का प्लॉट परेश रावल 'हेरा फेरी 3' को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने मिडडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजेलेस में होगी। इस दौरान परेश रावल ने कहा कि अब बाबू भैया, राजू और श्याम, विदेश जाकर हेरा फेरी करेंगे। परेश रावल के इस खुलासे के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है क्यो...

Selfiee Advance Bookings: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म लेगी सुस्त ओपनिंग !!

Selfiee Advance Bookings: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) स्टारर फिल्म सेल्फी (Selfiee) आज सिनेमाघर पहुंच चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में ज्यादा बज नहीं हैं। इस वजह से फिल्म थियेटर्स पर कैसा प्रदर्शन करेगी। इसे लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स के बीच काफी हलचल है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जो खास उत्साहवर्धक नहीं हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग मेकर्स ने थोड़ा देर से ही शुरू की थी। रिलीज के वक्त तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए महज 8,200 टिकट्स की ही सेल की है। ये आंकड़े अक्षय कुमार स्टारर फिल्म के हिसाब से काफी कम माने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस हिसाब से फिल्म एडवांस बुकिंग के जरिए 4-5 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग लेगी। हालांकि माना जा रहा है कि क्योंकि ये फिल्म फैमिली एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसलिए इस फिल्म की स्पॉट बुकिंग ज्यादा अहम होगी। साथ ही अगर फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो फिल्म आराम से थियेटर्स पर रफ्तार पकड़ सकेगी। सेल्फी ने अब तक बुक किए कुल इतने टिकट्स ‘SELFIEE’ ADVANCE BOOKI...

Hrithik Roshan के स्टंटमैन को देख खुली रह गई लोगों की आंखें, कहा- एक पल को लगा ये सुशांत है

Hrithik Roshan Photo With Stuntman : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋतिक रौशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। ऋतिक रौशन अक्सर इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी लाइफ से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इसी बीच ऋतिक रौशन की एक ऐसी फोटो सामने आई है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। ऋतिक रौशन की जो फोटो वायरल हो रही है, वो फिल्म 'विक्रम वेधा' से जुड़ी हुई है। इस तस्वीर में ऋतिक रौशन के साथ एक स्टंटमैन दिखाई दे रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस को इस एक्टर की याद आने लगी। सुशांत जैसा लग रहा है स्टंटमैन ऋतिक रौशन की अभी हाल ही में एक पुरानी फोटो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में ऋतिक रौशन स्टंटमैन मंसूर अली खान के साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मंसूर अली खान और ऋतिक रौशन की ये फोटो फिल्म 'विक्रम वेधा' के सेट की है। ऋतिक रौशन और मंसूर अली खान की ये फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। इसके पीछे की वजह फोटो में दिखा रहा स्टंटमैन। इस स्टंटमैन का चेहरा काफी हद तक बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sush...

Mimi Chakraborty Tweet: खाने में बाल निकलने पर भड़कीं सांसद मिमी चक्रवर्ती, यूजर्स ने उल्टा लगा दी क्लास

Mimi chakraborty Viral Tweet: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। मिमी चक्रवर्ती मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करती रहती है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते है। लेकिन इसी बीच मिमी चक्रवर्ती ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ऐसा ट्वीट कर दिया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। मिमी चक्रवर्ती ने ट्वीट कर अपने खाने की कुछ तस्वीरें शेयर की और गुस्से में ये बात लिखी है। तो चलिए जानते है मिमी चक्रवर्ती को किस बात को लेकर इतनी गुस्सा हुई हैं। मिमी चक्रवर्ती के खाने में निकला बाल एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती एक बार फिर सर्खियों में आ गई हैं। मिमी चक्रवर्ती ने अभी हाल में ट्वीट कर एक एयरलाइन कंपनी की क्लास लगा दी। दरअसल मामला ये था कि मिमी चक्रवर्ती ने अपनी हवाई यात्रा के दौरान खाना मंगवाया था, उनके इस खाने में बाल निकल आया, जिसे देखे के बाद मिमी चक्रवर्ती भड़क गई और ट्विटर पर एयरलाइन कंपनी को टैग करते हुए खाने की त...

Kajol ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के रीमेक को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैजिक बस एक बार क्रिएट होता है'

Kajol on Dilwale Dulhania Le Jayenge Remake : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी हुई है। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को दोबारा से रिलीज किया गया था। ये फिल्म काजोल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मूवी थी। इन सब के बाद काजोल एक बार फिर अपनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर सुर्खियों में आ गई है। काजोल ने शाहरुख खान की इस फिल्म को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा में हो रही है। काजोल ने फिल्म को लेकर बोली ये बात कजोल अपनी सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही एक मीडिय चैनल को दिए इंटरव्यू में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को लेकर कजोल को दोबारा बनाने पर अपनी राय रखी है। काजोल ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्में दोबारा नहीं बननी चाहिए, क्योंकि इन फिल्मों का एक जादू था, जो बस एक ही बार हो सकता था। अगर इन फ...

Javed Akhtar ने पाकिस्तान में दिए गए 26/11 हमलों के बयान पर किया रिएक्ट, बोले- 'वह भी थे सहमत'

Javed Akhtar On 26/11 Mumbai Attacks: फिल्म इंडस्ट्री के फेमस गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) अपने बेबाक बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जावेद अख्तर पाकिस्तान में फैज फैस्टिवल में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने मुंबई में हुए 26/11 हमलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बयान में कहा, "हमने नुसरत फतेह अली खान और मेंहदी हसन के लिए हिंदुस्तान में बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आपके देश में कभी भी लता मंगेशकर का कोई प्रोग्राम नहीं किया गया। हमें एक-दूसरे पर इल्जाम नहीं लगाने चाहिए क्योंकि इससे कुछ हासिल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, उसे ठीक करना चाहिए। हम मुंबई के लोग हैं और हमने अपने शहर पर हमला होते देखा है। हमलावर नॉर्वे या इजिप्ट से नहीं आए थे। वो लोग आपके मुल्क में अभी भी घूम रहे हैं। अगर यह शिकायत हिन्दुस्तानी के दिल में हो, तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।" जावेद अख्तर (Javed Akhtar) के इस बयान को ना सिर्फ भारत में सराहा जा रहा है बल्कि पाकिस्तानियों ने भी गीतकार के इस बेबाक बयान की तारीफ की। अब हाल ही में जावेद अख्तर ने एनडीटीवी स...

जानें क्यों यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ीं Neha Singh Rathore, 'यूपी में का बा सीजन 2' गाने पर उठाए 7 सवाल

Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। नेहा ने 'यूपी में का बा (UP Main Ka Ba)' गाना गाया था, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर तंज कसा था। हाल ही में नेहा सिंह राठौर ने 'यूपी में का बा सीजन 2' गाना रिलीज किया है, जिसको लेकर सरकारी महकमे में हंगामा मच गया है। नेहा के इस गाने के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने लोक गायिका को नोटिस भेजकर 7 सवालों के जबाव मांगे हैं। पुलिस का कहना है कि नेहा ने अपने 'का बा सीजन- 2' गाने के जरिए समाज में तनाव और वैमन्स्य फैलाने की कोशिश की है। यूपी पुलिस ने अपने इस नोटिस के जरिए नेहा को तीन दिनों में इन 7 सवालों का जवाब देने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि अगर उनके द्वारा दिए गए जवाब संतोषजनक नहीं हुए तो नेहा पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नेहा से पुलिस ने किए गए ये 7 सावल 1. इस वीडियो में क्या आप स्वयं हैं या नहीं? 2. यदि इस वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या ये वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल, 'नेहा सिंह राठौर' यूप...

Kangana Ranaut ने दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के बहाने नेपोटिज्म पर साधा निशाना, जारी की नई विनर लिस्ट

Image
Kangana Ranaut on Nepotism: 'दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' काफी चर्चा में बना हुआ है। इस इवेंट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस इवेंट में बॉलीवुड के कई जाने-माने स्टार्स नजर आए। इस इवेंट में कई स्टार्स को अवॉर्ड भी दिए गए। जिसमें आलिया भट्ट से लेकर कई स्टार्स का नाम एक्ट्रेस और एक्टर का नाम शामिल है। इसी बीच 'दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दिए गए अवॉर्ड्स को लेकर कंगना रनौत ने सवाल खड़ा कर दिया है। कंगना ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। तो चलिए जानते है 'दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' को लेकर कंगना ने क्या बोला है। कंगना ने जारी की नई लिस्ट कंगना रनौत ने 'दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में दिए गए अवॉर्ड पर सवाल उठाते हुए एक नई लिस्ट जारी है। इस लिस्ट को कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर की है। जिसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने इन दोनों में पोस्ट के जरिए नेपोटिज्म पर वॉर किया है। उन्होंने एक लिस्ट भी जारी है। जिसके अन...

Akshay Kumar से मिलने के लिए बैरिकेड कूद पहुंचे फैन को बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर की दरियादिली जीत रही दिल

Akshay Kumar Fan Video : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की साल 2023 की पहली फिल्म 'सेल्फी' (Selfiee) आने वाले शुक्रवार यानी 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है। वह इन दिनों अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अक्षय कुमार हाल ही में अपनी फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में थे। इस दौरान उनके एक फैन ने बैरिकेड कूदकर उनसे मिलने की कोशिश की तो गार्ड ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद अक्षय कुमार ने जो किया वह देखने लायक था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार का वीडियो हो रहा वायरल अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार मुंबई में अपनी फिल्म 'सेल्फी' का प्रमोशन करने के लिए एक इवेंट में पहुंचे हैं। इस इवेंट के दौरान अक्षय कुमार के काफी संख्या फैन आए हैं और अपने पसंदीदा एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। तभी एक फैन बैरिकेड कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा। इस पर बॉडीगार्ड ने धक्का मारा तो वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद अक्षय कुमार ने बॉडीगार्ड को अलग किया और फैन के...

'सेल्फी' की रिलीज से पहले सलमान खान संग दिखे अक्षय कुमार, वेडिंग पार्टी में दिखाए जबरदस्त डांस मूव्स

Akshay kumar and Salman Khan video: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में इस मूवी का दूसरा ट्रेलर सामने आया थे जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। बता दें कि अक्षय कुमार की ये मूवी 24 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय के साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं। इस बीच बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान के साथ अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं। साथ दिखे अक्षय कुमार और सलमान खान दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार और सलमान खान एक साथ नजर आ रहे हैं। ये क्लिप दिल्ली का है, जहां किसी शादी में अक्षय और सलमान गए थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान 'मुन्ना बदनाम हुआ' सॉन्ग पर परफॉर्म कर रहे हैं। तो वहीं अक्षय कुमार 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों का ये अंदाज सभी को खूब पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग अक्षय और...

Kartik Aaryan का मुंबई पुलिस ने काटा चालान, कहा- 'ये भूल मत करो कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियम...'

Kartik Aaryan Traffic Challan : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म बीते शुक्रवार यानी 17 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी बीच कार्तिक आर्यन को लेकर नई खबर सामने आई है। दरअसल, उनका ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर चालान हुआ है। कार्तिक आर्यन अपने माता-पिता के साथ मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के पहुंचे थे और इस दौरान का ये मामला है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है। मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लग्जरी कार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'समस्या? समस्या ये थी कि कार गलत साइड में पार्क थी। ये भूल मत करो कि 'शहजादा' ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ा सकते हैं।' पुलिस ने हैशटैग के साथ लिखा है, 'रूल्स आजकल एंड फॉरएवर।' इस तरह से आप समझ सकते हैं कि कार्तिक आर्यन के लिए पुलिस ने ये ट्वीट किया है। पुलिस ने अपने ट्वीट में कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार...

'मिर्जापुर' एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Shahnawaz Pradhan Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, वेटरन एक्टर शाहनवाज प्रधान (Shahnawaz Pradhan) का शुक्रवार को निधन हो गया है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। शाहनवाज प्रधान ने पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर में अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। 56 साल के शहनवाज प्रधान ने वेब सीरीज में गुड्डू भैया (अली फजल) के ससुर का किरदार निभाया था। शाहनवाज प्रधान के निधन के बाद एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्टर राजेश तैलंग ने शेयर की दुखद खबर बताया जा रहा है कि शाहनवाज प्रधान एक समारोह में भाग लेने गए थे, जहां उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। शहनवाज प्रधान का अस्पताल में निधन हो गया। वेब सीरीज मिर्जापुर में शाहनवाज प्रधान के को-एक्टर राजेश तैलंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दुखद खबर को शेयर किया है। राजेश तैलंग ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शाहनवाज भाई आखिरी सलाम। क्या गजब के जहीन इंसान और कितने बेहतर अदाकार थे आप। मिर्जापुर के दौरान ...

Shehzada Vs Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान से निपटने के लिए कार्तिक आर्यन ने निकाला तोड़

Shehzada Vs Pathaan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है। साथ ही फिल्म को चौथे शुक्रवार के दिन फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए मेकर्स ने फिल्म की टिकट्स महज 110 रुपये (सिर्फ चौथे शुक्रवार के लिए) में जारी करने का ऐलान कर दिया था। इस खबर के कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर फिल्म शहजादा (Shehzada) के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। पठान की आंधी में कहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा हवा न हो जाए। इस डर से वक्त रहते मेकर्स ने एक बड़ी स्कीम जारी कर दी। जिसकी जानकारी फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन ने एक बेहद प्यारे वीडियो से दी है। फिल्म स्टार इस वीडियो में एक बच्चे से बात करते हुए बताते हैं कि फिल्म के टिकट बाय 1 गेट 1 फ्री स्कीम के जरिए बिक रहे हैं। यानी एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री। कार्तिक आर्यन का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान की पठान से ऐसे निपटेंगे कार्तिक आर्यन अला वैकुंठपुरमलो की हिंदी रीमेक है कार्तिक आर्यन की शहजादा जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि फिल्म स्टार कार्ति...

Shehzada Twitter Reaction: कार्तिक की फिल्म की फैंस ने जमकर की तारीफ, लोगों ने कहा- शहजादा तो अल्लू अर्जुन निकला!

Shehzada Twitter Reaction : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस कृति सेनॉन अपनी फिल्म 'शहजादा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इन दोनों की लीड रोल वाली ये फिल्म आज यानी 17 फरवरी को रिलीज हो गई है। इस फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' को देखने के बाद ट्विटर यूजर्स सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन के फैंस को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। तो कुछ लोग इस फिल्म को लेकर अपनी अलग राय रखते हुए नजर आए। कार्तिक की फिल्म को लेकर ट्विटर यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन कृति सेनॉन, कार्तिक आर्यन , राजपाल यादव और परेश रावल की फिल्म ' शहजादा ' रिलीज होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। इस फिल्म को लेकर लोग ट्विटर पर लिखना शुरू कर दिए। किसी को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। तो कोई अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमलो' को इस से बेहतर बता रहा है। तो वही कार्तिक आर्यन के फैंस इस फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे है। एक यूजर्स ने फिल्म कार्तिक आर्यन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ...

Swara Bhasker ने सपा नेता फहाद अहमद संग गुपचुप रचाई शादी, शाहीन बाग आंदोलन के दौरान आए थे करीब

Swara Bhasker Marriage With Fahad Ahmad: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने शादी करके सबको चौंका दिया है। स्वरा ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। वीडियो में स्वरा भास्कर और फद अहमद की लव स्टोरी को बखूबी दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए स्वरा भास्कर ने कैप्शन में लिखा, "कभी-कभी आप किसी ऐसी चीज की दूर-दूर तक खोज करते हैं, जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक दूसरे को पाया! मेरे दिल में आपका स्वागत है। फहद अहमद (Fahad Ahmad)।" स्वरा भास्कर को बधाई दे रहे फैंस स्वरा भास्कर की शादी की खबर से फैंस भी काफी खुश हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर लोग जबरदस्त तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बी-टाउन के इस नए जोड़े को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। स्वरा के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "आखिरकार, यह आपके फेवरेट सीरीज का इंतजार करने जैसा था। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाइयां। भगवान आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें और आप दोनों हमेशा खु...

Sara Tendulkar के पास वापस लौटे शुभमन गिल! वैलेंटाइन्स डे पर शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर खिलाड़ी शुभमन गिल (Shubhman Gill) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में शुभमन गिल का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ जुड़ा था। दोनों की कई बार साथ में तस्वीरें भी वायरल हुई थीं, जिन्हें देखकर फैंस भी सारा अली खान और शुभमन के अफेयर की अटकलें लगाने लगे थे। अब रिपोर्ट्स की दावा किया जा रहा है कि शुभमन गिल और सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर एक बार फिर से साथ आ गए हैं। दरअसल वैलेंटाइन्स डे के दिन शुभमन गिल ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखकर सारा तेंदुलकर और शुभमन गिल के पैचअप की खबरों को और भी हवा मिल गई है। वैलेंटाइन्स डे के दिन शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने लंदन के एक रेस्तरां में काफी पीते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को पोस्ट करते हुए शुभमन गिल ने कैप्शन में लिखा, "आज फिर कौन-सा दिन है।" बता दें कि शुभमन गिल ने उसी रेस्तरां से फोटो पोस्ट की है, जिसे सारा तेंदुलकर ने पिछले साल जुलाई में पोस्ट किया था। दोनों ही तस्वीरों के बैकग्राउंड से लेकर फोटो में मौजूद लोग भी सेम हैं। शुभमन गि...

सलमान-शाहरुख को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाने जा रहा है वाईआरएफ, आमने-सामने दिखाई देंगे पठान और टाइगर

Salman Khan And Shah Rukh Khan Lead Role Movie : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान खान का छोटा सा लेकिन दमदार रोल था। इसके बाद अब दोनों फिल्म 'टाइगर 3' में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। इसी बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसे जानने के बाद सलमान और शाहरुख के फैंस खुश हो जाएंगे। वाईआरएफ इन दोनों को एक फिल्म में लीड रोल में लाने के तैयारी कर रहा है। सलमान और शाहरुख खान फिर नजर आएंगे साथ शाहरुख की फिल्म पठान में सलमान खान के कैमियो को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होने वाला है। लेकिन टाइगर 3 की रिलीज से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद शाहरुख और सलमान खान के फैंस गदगद हो जाएंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वाईआरएफ इन दोनों स्टार्स को एक फिल्म में साथ लेकर आने वाला है। इस बार दोनों फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की बेसिक कहानी फाइनल हो गई ...

बुर्ज खलीफा पर छाया शहजादा का ट्रेलर, वीडियो देख खुशी से झूम उठे कार्तिक आर्यन के फैंस

Shehzada showcased on Burj Khalifa: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का अच्छा खासा बज बना हुआ है। यह मूवी 17 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि कार्तिक आर्यन की मूवी भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद उनकी मूवी फ्रेडी ओटीटी पर रिलीज हुई जिसमें उन्होंने शानदार एक्टिंग की थी। अब लोग कार्तिक आर्यन की शहजादा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा प्रमोशन जोरो शोरों से कर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी मूवी को प्रमोट करने दुबई गए थे। इस बीच कार्तिक आर्यन को लेकर एक खबर सामने आई है जिसे जान उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी। बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया शहजादा का ट्रेलर कार्तिक आर्यन अपनी मूवी शहजादा का प्रमोशन पूरे भारत में कर रहे हैं। लेकिन अब विदेश में भी कार्तिक आर्यन अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस बीच दुबई के बुर्ज खलीफा से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख सभी लोग हैरान हो गए हैं। इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। सामने आए इ...

Shehzada: कार्तिक आर्यन की फिल्म के एडवांस बुकिंग में अब तक बिके इतने टिकट्स, आंकड़ें देख गदगद हुए मेकर्स

Shehzada Advance Booking Report Update: बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' की जैसे-जैसे रिलीज डेट पास आ रही है, फिल्म वैसे-वैसे इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे है। कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' को लेकर अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने रिलीज से पहले 65 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसके बाद अब फिल्म की टिकट बुकिंग को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते है कार्तिक आर्यन की फिल्म के एडवांस बुकिंग में पहले दिन टिकट बिक गए है। एडवांस बुकिंग में पहले दिन बिके 'शहजादा' के इतने टिकट कार्तिक आर्यन , राजपाल यादव और कृति सेनॉन की फिल्म ' शहजादा ' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। पहले फिल्म ने राइट्स बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई की अब 'शहजादा' की एडवांस बुकिंग में भी जमकर टिकट बिक रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' की पहले दिन ...

Shehzada: कार्तिक की फिल्म ने रिलीज से पहले मेकर्स को किया मलामाल, राइट्स बेचकर कमाए 65 करोड़ रुपये!!

Kartik Aaryan film Shehzada Earn Huge Money Before Release : बॉलीवुड के जाने-माने स्टार कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म शहजादा रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। पहले ये फिल्म रिलीज डेट बदलने के बाद सुर्खियों में छा गई थी। इसके बाद फिल्म अब अपनी कमाई को लेकर हर जगह छाई हुई है। कार्तिक आर्यन की ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कमाई करती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कार्तिक आर्यन की इस फिल्म शहजादा ने रिलीज से पहले ही राइट्स बेचकर करोड़ों रुपये कमा लिए है। फिल्म ने रिलीज से पहले की इतनी कमाई कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म शहजादा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर कर कार्तिक आर्यन ने फैंस को इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद से फिल्म की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में तेजी देखी गई। एडवांस बुकिंग के अलावा फिल्म ने म्‍यूजिक और सैटेलाइट राइट्स से भी करोड़ों रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने सैटेलाइट राइट्स से 15 करोड़ रुपये, म्‍यूजिक राइट्स से 10...

Malaika-Arjun ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक दूसरे पर लुटाया प्यार, तस्वीरें देख लोगों ने कहा- सो ब्यूटीफुल

Malaika Arora-Arjun Kapoor Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स अपने पार्टनर के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। कोई अपनी दिल की बात लिख रहा है, तो कोई अपनी प्यारी सी कपल फोटो शेयर कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले लवर्स मलाइका आरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वैलेंटाइन डे के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर की हैं। इन दोनों की पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों ने अपनी बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की हैं। तो चलिए देखते है इन दोनों ने वैलेंटाइन डे के मौके के पर अपने प्यार को लेकर क्या लिखा है। मलाइका-अर्जुन ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की तस्वीर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली लव स्टोरी में से एक है। ये दोनों अक्सर अपने अफेयर की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते है। कई मौके पर साथ में नजर भी आते है। ये दोनों लोगों के बीच भी एक दूसरे पर प्यार बरसाने से नहीं चुकते है। इसी बीच वैलेंटाइन डे के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम...

AskSRK: शाहरुख ने गौरी को वैलेंटाइन डे पर दिया था ये पहला गिफ्ट, 'पठान' एक्टर ने 34 साल बाद किया खुलासा

Shah Rukh Khan AskSRK Session : 'पठान' एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बीते दो महीने में अपने फैंस के साथ कई बार बात की है। शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस से बात की है। अब वैलेंटाइन डे पर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर पर #asksrk सेशन रखा और फैंस के सवालों के जवाब दिया है। इस दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) को वैलेंटाइन डे पर पहला गिफ्ट क्या दिया था। इसके अलावा शाहरुख खान ने अपने फैंस की तमाम जिज्ञासाओं को शांत किया है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान के #asksrk सेशन के दौरान फैंस की किन-किन सवालों के जवाब दिए हैं। शाहरुख खान ने फैंस के लिए रखा #asksrk सेशन शाहरुख खान ने वैलेंटाइन डे पर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'बहुत दिन हो गए... हम कहां से कहां आ गए... मुझे लगता है कि खुद को अपडेट करने के लिए थोडी देर के लिए #asksrk करना चाहिए। प्लीज मजेदार प्रश्न कीजिएगा... आइए शुरू करते हैं।' इसके बाद फैंस ने शाहरुख खान से तमाम सवाल किए जिनके उन्होंने बारी-बारी जवाब दिए हैं। यहां पर देखें शाहरुख खान और उनके फैंस के बीच बातची...

तुर्की-सीरिया भूकंप पीड़ितों का दुख देख टूटा प्रियंका चोपड़ा का दिल, वीडियो शेयर कर मदद के लिए लोगों से की अपील

Priyanka Chopra Video: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हाल ही में तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने हर किसी को कंपाकर रख दिया। दोनों ही देशों में हजारों लोगों की जान चली गई हैं। भारत समते कई देश लगातार तुर्की और सीरिया की मदद कर रहे है। इस मुद्दे पर अब वर्ल्ड आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है।   प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। यह क्लिप तुर्की और सीरिया के रेस्क्यू ऑपरेशन का है। वीडियो में टीम एक बच्चे को मलबे से निकलाती हुई नजर आ रही है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग भावुक हो गए हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को साझा करते हुए एक नोट भी लिखा है, एक हफ्ते बाद विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया के लोगों के लिए दर्द और पीड़ा जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, जिसक...

Kangana Ranaut ने 'लव' को लेकर लिखी दिल की बात, वैलेंटाइन डे पर वायरल हुई एक्ट्रेस की पोस्ट

Image
Kangana Ranaut Post on Love : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी वो किसी फिल्म को लेकर अपनी राय रखती है, तो कभी किसी स्टार्स से सोशल मीडिया पर बहस करती दिखाई देती है। अभी कुछ दिनों पहले कंगना रनौत और उर्फी जावेद के बीच सोशल मीडिया पर काफी लंबी बहस हुई थी। इसी बीच कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में कंगना रनौत प्यार को लेकर बोली हुई नजर आ रही हैं। कंगना ने वैलेंटाइन डे पर शेयर की पोस्ट वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड स्टार्स इंस्टाग्राम हैंडल से इस दिन को लेकर खास बातें लिख रहे है। इसी बीच कंगना रनौत की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। कंगना रनौत ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इस पोस्ट में कंगना रनौत ने लव को लेकर काफी कुछ लिखा है। कंगना रनौत सदगुरु की पोस्ट को शेयर करते हुए अपनी दिल की बात को लिखा है। कंगना रनौत की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अगर आप गिरने क...

Kartik Aaryan की 'शहजादा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Kartik Aaryan Film Shehzada New Poster : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा (Shehzada)' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। फिल्म 'शहजादा' से जुड़े अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। पहले खबर सामने आई की शाहरुख खान की पठान के चलते कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होगी। इन सब से बाद अब फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म 'शहजादा' का नया पोस्टर आया सामने कार्तिक आर्यन की फिल्म ' शहजादा ' एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस फिल्म से जुड़ा एक नया पोस्टर सामने आया है। फिल्म से इस पोस्टर में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ कृति सेनॉन भी नजर आ रही हैं। फिल्म के इस पोस्ट को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, बात जब 'शहजादा' की हो तो डिस्कशन नह...

Sidharth-Kiara New Home: सिद्धार्थ-कियारा ने शादी के बाद लिया नया आशियाना, कपल के घर का वीडियो वायरल!

Sidharth Malhotra-Kiara Advani New Home : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने हाल ही में शादी की थी। इस कपल ने अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इसके बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लगातार चर्चा में बने हुए हैं और उनसे जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लिए नया घर खरीदा है। आइए जानते हैं कि इन न्यूली मैरिड कपल के नए घर को लेकर पूरी जानकारी क्या है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नया घर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक सोसाइटी की बिल्डिंग नजर आ रही है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने लिए नया घर खरीदा है। वहीं, वीडियो में एक शख्स बता रहा है...

Sidharth-Kiara ने जयमाला पहनाकर एक-दूसरे को किया लिप-टू-लिप किस, दूल्हे को देख कियारा ने यूं किए इशारे

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने आखिरकार ने 7 फरवरी को जैसलमेर के लिए सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि बी-टाउन के इस नए कपल की शादी के ना तो वीडियो ना ही फोटोज लीक हुए थे। अब कियारा आडवाणी ने अपनी शादी का एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के गले में 'शेरशाह' स्टाइल में वरमाला डालती नजर आ रही हैं। वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ (Sidharth Malhotra) अपने वेडिंग आउटफिट में बेहद ही प्यारे लग रहे हैं। इस वीडियो में पहले कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे के गले में वरमाला डालते हैं और फिर एक-दूसरे को किस करके अपने प्यार का इजहार करते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'चुप माही चुप है रांझा' गाना बजता नजर आ रहा है। वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ की इस क्यूट जोड़ी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट कियारा और सिद्धार्थ के वीडियो पर लोगों के कमे...

Sidharth-Kiara ने अमेजन प्राइम को बेचे अपनी शादी के ओटीटी राइट्स? सामने आया सच

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Wedding Reception: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) आखिरकार एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी। इस शादी में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। शाहिद कपूर, मीरा राजपूत से लेकर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और जूही चावला ने भी इस शादी में शिरकत की थी। शादी के बाद मलाइका और कियारा ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके फैंस को जानकारी दी थी। 8 जनवरी को फिर सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर पैपराजी को पोज दिए थ। 9 फरवरी को दिल्ली में हुआ रिसेप्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की रिसेप्शन पार्टी 9 फरवरी को दिल्ली में हुई थी। फैंस इस रिसेप्शन पार्टी से सिद्धार्थ और कियारा की तस्वीरों का बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि यह शेरशाह कपल पैपराजी को पोज देने के लिए बाहर नहीं आया। फैंस में इस सोच में पड़ गए कि आखिर क्यों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पैपराजी को पोज क्यों नहीं दिए...

Sara Ali Khan ने मां अमृता सिंह के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, लिखा- 'मेरी पूरी दुनिया...'

Amrita Singh Birthday : बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) 9 फरवरी यानी गुरुवार को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अमृता सिंह के तमाम चाहने वाले उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने अपनी मां के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। सारा अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मां के साथ की तस्वीरें शेयर कर प्यारा बर्थडे पोस्ट लिखा है। आइए देखते हैं कि सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के लिए क्या बर्थडे पोस्ट शेयर किया है। सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के लिए शेयर किया पोस्ट सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह काफी खुश नजर आ रही हैं। सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, 'मेरी पूरी दुनिया जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे हमेशा मजबूत बनाने के लिए, मुझे नैतिक जिम्मेदारी बताने के लिए, मुझे आईना दिखाने के लिए और मेरी प्रेरणा होने के लिए धन्यवाद।' सारा अली खान...

PM Modi ने ससंद में की शाहरुख खान की Pathaan की तारीफ, लोग बोले- 'प्रधानमंत्री को भी पीआर बना लिया'

Prime Minister Narendra Modi Praises Pathaan In Parliament: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म 'पठान (Pathaan)' का आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां फिल्म ने रिलीज के 14 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है तो वहीं वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने 850 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पठान' को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पांस से मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी खुश हैं। वहीं अब 'पठान' की सफलता की गूंज संसद तक भी पहुंच गई है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का नाम लिए बिना ही खूब तारीफ की। पीएम मोदी ने की शाहरुख खान की 'पठान' की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को संसद में शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा, "श्रीनगर के अंदर दशकों बाद थिएटर हाउसफुल रहे हैं।" 'पठान' को मिली पीएम मोदी की इस सराहना से शाहरुख खान के फैंस में खुशी की लहर दौड़ ...

Janhvi Kapoor को है स्टारकिड होने का पछतावा? नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहे जाने पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Janhvi Kapoor On Trolling: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा वो अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती हैं। जाह्नवी कपूर ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। स्टारकिड होने के बावजूद भी एक्ट्रेस ने इस मुकाम को पाने के लिए काफी मेहनत की है। लेकिन फिर भी जाह्नवी कपूर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाता है। यूजर्स कभी उनके लुक पर तो कभी उनकी एक्टिंग पर कमेंट करते नजर आते हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। नेपोटिज्म प्रोडक्ट कहे जाने पर जाह्नवी कपूर का छलका दर्द जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा, 'ये सब सुनकर काफी दुखा होता है। क्योंकि आपके अपने काम के लिए बहुत कुछ करता पड़ता है। लेकिन लोग ये आसानी से कह देते हैं कि एक्टिंग नहीं आती तो क्यों करती हो नेपोटिज्म की प्रोडक्ट। वहीं अगर कोई ये कहता है कि आप फिल्म मिली में अच्छी थी। लेकिन आप दूसरी मूवीज में और भी अच्छा कर सकती थी। तो मैं उनकी इस बात को अच्छे तर...

Kiara Advani पति सिद्धार्थ का हाथ थामकर पहुंची ससुराल, ढोल नगाड़ों के साथ परिवार ने किया नई दुल्हन का स्वागत

Kiara Advani-Sidharth Malhotra Grand Welcome In Family: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बीते 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद न केवल फैंस ने बल्कि सितारों ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर ढेर सारा प्यार लुटाया। बीते दिन दोनों जैसलमेर से सीधा अपने दिल्ली वाले घर पहुंचे, जहां परिवार ने नए-नवेले शादीशुदा जोड़े का शानदार स्वागत किया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि परिवार में ढोल नगाड़ों के साथ नई बहू का वेलकम किया गया। इतना ही नहीं, खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी परिवार के साथ डांस करते नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भव्य स्वागत के लिए एक्टर के दिल्ली वाले घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। रात में तो उनका घर और भी शानदार लग रहा था। नए-नवेले जोड़े के लिए वहां ढोल-नगाड़े भी बुलाए गए थे, जिसपर बाद में खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी डांस करते नजर आए। उनका यह वीडियो देख फैंस भी काफी खुश दिखाई दिए और उनपर ढेर सारा प्या...