Bhediya Teaser: धांसू कमबैक के लिए तैयार वरुण धवन, टीजर देख बोले फैंस, '100 करोड़ पक्के..'
Bhediya Teaser: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनॉन (Kriti Sanon) स्टारर निर्देशक अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया (Bhediya) का धांसू टीजर जारी हो चुका है। महज 45 सेकेंड्स के इस टीजर में भेड़िया की दहशत फैंस को हिलाने में कामयाब रही है। इस फिल्म के साथ ही एक्टर वरुण धवन धमाकेदार कमबैक की तैयारी में हैं। वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टारर इस फिल्म के टीजर में घने जंगल में भेड़िया की एंट्री दिखाई गई है। इस वीडियो के देखने के बाद लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं। भेडिया के टीजर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग क्या बातें कर रहे हैं इसके बारे में बताने से पहले आप देखिए इस फिल्म का ये धांसू टीजर भेड़िया का धांसू टीजर हुआ रिलीज फैंस को भाया भेड़िया का टीजर दिलचस्प बात ये है कि वरुण धवन और कृति सेनॉन स्टार ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आया है। वरुण धवन और कृति सेनॉन की इस अपकमिंग फिल्म का टीजर देख एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर लिखा, '100 करोड़ रुपये पक्के हो गए हैं।' जबकि एक यूजर ने लिखा, 'मैडॉक फिल्मस कभी निराश नहीं करता... अब बस वरुण धवन ओवर एक्टिंग न करे।' तो एक फैन...