Ranveer Singh की '83' का नया पोस्टर हुए रिलीज, जीत का जश्न मनाते नजर आए अभिनेता

Ranveer Singh’s '83' New Poster Out Now: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आने वाली स्पोर्ट्स ड्रामा '83' (83) का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। फिल्म का टीजर देखने के बाद दर्शकों की बेताबी ट्रेलर को लेकर बढ़ गई है। ऐसे में फैंस की बेताबी को देखते हुए निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रणवीर सिंह जीत का जश्न मनाते हुए दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं रणवीर सिंह के पीछे फिल्म की लीड स्टारकास्ट और उनकी क्रिकेट टीम भी नजर आ रही है।

रणवीर सिंह इस फिल्म में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। जब से इसकी घोषणा हुई है तब से यह फिल्म काफी चर्चा में है। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया और इसने सभी को एक्साइटेड कर दिया है। अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर 83 का एक नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में हम रणवीर को बीच में पूरी खुशी में दौड़ते हुए देख सकते हैं। वह एक हाथ में अपना बल्ला और दूसरे हाथ में अपना फेस गियर पकड़े हुए हैं। यहीं नहीं अभिनेता लेग पैड्स पहनकर दौड़ रहे हैं। उनके पीछे उनकी टीम देखी जा सकती है।

इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'जैसा लोग कहते हैं, जुबान एक बार सफलता का स्वाद चखना चाहती है। कपिल देव, 1983। 83 के ट्रेलर में दो दिन रह गए हैं। 83 हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी।

इस फिल्म के अलावा रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में आलिया भट्ट नजर आएंगी। ये फिल्म करण जौहर के बैनर तले बनाई जा रही है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सर्कस' में भी नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CZ9nXo
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म