Suhana Khan ने न्यूयॉर्क छोड़ते हुए इंस्टाग्राम पर लिखी ये बात, फैंस हुए भावुक

Suhana Khan left New York: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फैमिली पिछले काफी वक्त से मीडिया में बनी हुई है। आर्यन खान का मामला हो या फिर शाहरुख-गौरी का जन्मदिन; ये परिवार हर ओर छाया हुआ है। शाहरुख खान के परिवार को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी है कि हर कोई इसके बारे में सारी जानकारी चाहता है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जल्द ही न्यूयॉर्क छोड़कर भारत शिफ्ट हो जाएंगी। सुहाना खान ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को दी है।

सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें ट्रक के ऊपर लिखा हुआ है, ‘भले ही आप दुनिया में कहीं भी रहो लेकिन आप हमेशा न्यूयॉर्कर रहोगे।’ सुहाना ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लाल दिल की एक इमोजी भी बनाई है।

दोस्तों ने दी सुहाना खान को दुआएं

सुहाना खान न्यूयॉर्क से लौट रही हैं, जिस कारण उनके दोस्त काफी उदास हैं। लम्बे वक्त तक कॉलेज में साथ रहने के बाद अब इन्हें अलग होना पड़ रहा है। उदासी के इस माहौल में सुहाना खान अपने साथ दोस्तों की दुआएं लेकर लौट रही हैं। सुहाना खान के दोस्त लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके अच्छे भविष्य की कामना कर रहे हैं।

एक्ट्रेस बनना चाहती हैं सुहाना खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार बताया था कि उनकी बेटी सुहाना खान एक्ट्रेस बनना चाहती है। वो अपनी बेटी के इस फैसले से काफी खुश हैं और सुहाना को पूरा सपोर्ट करते हैं। सुहाना खान अपने स्कूल में प्ले भी करती थीं। एक बार उनके स्कूल प्ले का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था, जिसे देखने के बाद लोगों ने कहा था कि वो भविष्य में अपने पापा का नाम रोशन करेंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3HPqq1z
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म