OMG 2 पर नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची, बदलना होगा Akshay Kumar का कैरेक्टर
OMG 2 Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया। बता दें कि फिल्म के कुछ सीन्स पर विवाद छिड़ा गया। इसी वजह से ओएमजी 2 कई दिनों से अटकी हुई थी। सेंसर बोर्ड ने पहले मेकर्स को फिल्म में बदलाव करने को कहा था। लेकिन अब ये रिपोर्ट सामने आ रही है कि ओएमजी 2 ने बिना किसी कट के सीबीएफसी टेस्ट पास कर लिया है। सेंसर बोर्ड ने पास की अक्षय कुमार की ओएमजी 2 अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर बीते कई दिनों से ये चर्चा हो रही थी कि ये फिल्म तय की हुई डेट पर रिलीज नहीं हो पाएगी। लेकिन अब सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद फिल्म 11 अगस्त को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अक्षय के फैंस काफी खुश हैं। बता दें कि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को कुछ सुझाव भी दिए है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार के किरदार को बदला जा रहा है। अब उनके रोल को भगवान शिव से बदलकर दूत करने की तैयारी हो रही है। ओएमजी 2 को इसे ए सर्टिफिकेट मिला...