Vicky Kaushal और Katrina Kaif की शादी में मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे मेहमान !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी बस कुछ ही दिनों में होने वाली है लेकिन अभी तक दोनों या फिर दोनों के परिवार में से किसी ने भी खुलकर इसके बारे में रिएक्शन नहीं दिया है। वहीं दोनों की मच अवेटेड शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों राजस्थान में शाही शादी करने से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज कर सकते हैं। वहीं अब आ रही खबरें तो फैंस को और भी हैरान कर सकती हैं।

खबरें हैं कि विकी और कैट ने अपनी शादी के लिए कई पाबंदियां लगाने का प्लान किया है। दोनों इस शादी को बेहद सीक्रेट तरीके से करना चाहते हैं, ताकि आधिकारिक फोटो के अलावा कोई तस्वीर या वीडियो मीडिया में ना आए। इसके लिए दोनों की जोड़ी ने शादी में मोबाइल लाने पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी को मैनेज करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने सभी गेस्ट्स से कह दिया है कि वे शादी में फोन लेकर ना आएं। कुल मिलाकर एजेंसी चाहती है कि शादी की कोई भी तस्वीर या वीडियो अनाधिकारिक तौर पर वायरल ना हो।

पोर्टल को एक सूत्र ने बताया, 'दोनों के लिए ही ये एक बड़ा दिन है। इसलिए वे ये सुनिश्चित करना चाहते कि बिना उन्हें पता चले कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक ना हो। वे दोनों शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और उनकी टीम सुनिश्चित कर रही है कि शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हो।' अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो जहां विकी हाल ही में फिल्म सरदार उधम में नजर आए थे। वहीं कटरीना कैफ हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी का हिस्सा बनी हैं। वैसे आप विकी और कैट की शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए..



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3cO882l
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म