शादी की तैयारियों में Katrina Kaif का हाथ बंटा रही हैं होने वाली सासु मां Veena Kaushal
विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं और इसी बीच अब दोनों की शादी की इनसाइड खबरें भी सामने आने लगी हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विकी और कैट की टीम ने सभी मेहमानों के लिए शादी में मोबाइल फोन लाने पर पाबंदी लगा दी है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया था। अब खबरें विकी से शादी के लिए कैट की तैयारियों को लेकर आ रही हैं। कटरीना शादी के लिए खासी एक्साइटेड हैं और यही वजह है कि वे काम से पहले ही ब्रेक ले चुकी हैं।
वहीं विकी कौशल अपने कुछ कमिटमेंट्स में लगे हुए हैं। खबरें हैं कि विकी के शेड्यूल में बिजी होने की वजह से कटरीना की होने वाली सासु मां यानी कि वीणा कौशल अपने बहू की तैयारियों में मदद कर रही हैं। इतना ही नहीं कटरीना के देवर सनी कौशल भी अपनी होने वाली भाभी का हाथ बंटा रहे हैं। कटरीना ने अपनी शादी के लिए तीन वेडिंग लुक्स तय किए हैं। इन्हें जाने माने सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। अभी भी विकी का लुक तय नहीं किया गया है कि वे दूल्हे के तौर पर किस गेटअप में नजर आएंगे।
इससे पहले खबरें आई थीं कि विकी और कटरीना राजस्थान में शाही शादी से पहले मुंबई में भी कोर्ट मैरिज करेंगे। हालांकि अभी तक इस कपल या फिर दोनों के परिवार वालों में से किसी ने भी शादी के मामले पर कमेंट नहीं किया है। दोनों की शादी सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने की खबरें हैं। यहां शादी के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। वैसे आप इस शादी के लिए कितने एक्साटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FP4Msj
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment