Posts

Showing posts from December, 2022

मलाइका ने अर्जुन को 'KISS' करते हुए न्यू ईयर पर शेयर की तस्वीर, रोमांटिक फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Malaika Arora Share Romantic Photo With Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका को कभी उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया जाता है, तो कभी चाल के लिए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग अफेयर के चलते भी ट्रोल्स के निशाने पर बनी रहती हैं। इसकी वजह दोनों की उम्र में एक लंबा एज गैप बताया जाता है। लेकिन इन सब का मलाइका अरोड़ा पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट होती रहती है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर पर ट्रोल्स को जलाने वाला पोस्ट शेयर किया है। मलाइका ने शेयर की रोमांटिक फोटो मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। मलाइका और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। जो फैंस...

आलिया ने शादी के बाद रणबीर संग सेलिब्रेट किया पहला न्यू ईयर, तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का क्यूट अवतार

Alia Bhatt Share Photos on Happy New Year 2023: साल 2022 खत्म हो गया और साल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स की खूब तस्वीरें सामने आ रही है। कोई किसी पार्टी में नजर आ रहा है, तो कोई मस्ती करता दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड स्टार्स इस खास मौके पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे है। इसी कड़ी में आलिया भट्ट ने भी आपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है। आलिया भट्ट की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई है। आलिया ने नए साल पर शेयर की तस्वीरें आलिया भट्ट उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, इसी बीच रणबीर कपूर की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की है। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में अपने पति रणबीर और दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है। आलिया ने तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट सा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही है। ती...

Salman Khan दोबारा शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन पैक्ड सीन्स से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल

Tiger 3 Shooting Resume: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 2023 में दो बड़ी फिल्मों से फैंस को तोहफा देने वाले हैं। एक तरफ जहां अप्रैल में सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) स्टारर फरहाद सामजी की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)' रिलीज होगी, तो वहीं 2023 के आखिर में यानी 10 नवंबर को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहाद सामजी की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अब जल्द ही सलमान खान 'टाइगर 3 (Tiger 3)' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शेड्यूल 'टाइगर 3 (Tiger 3)' की शूटिंग का आखिरी चरण होगा, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) फिल्म के लिए एक्शन से भरपूर सीक्वेंस की शूटिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल अगले साल फरवरी में रिलीज होगा। बता दें कि टाइगर 3 का यह आखिरी शेड्यूल दिल्ली में शूट होगा, जो लगभग एक हफ्ते में पूरा जाएगा। एक्शन और वीएफएक्स से भरपूर इस सीन को कोरियन की स्टंट टीम कोरियोग्राफ करेगी। इस सीन में सलमान ...

अक्षय कुमार को गे समझती थीं डिंपल कपाड़िया, शादी के पहले बेटी-दामाद को लिव इन में रहने पर किया था मजबूर

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना का आज 48वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 'बरसात' फिल्म से की थी, लेकिन उन्हें फिल्मी करियर में खास दिलचस्पी नहीं थी। इससे इतर ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की लव-स्टोरी से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन यह बात शायद ही किसी को पता है कि डिंपल कपाड़िया ने अक्षय और ट्विंकल खन्ना को लिव-इन में रहने पर मजबूर किया था। दोनों शादी से पहले करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे थे। डिंपल कपाड़िया से जुड़ी इस बात का खुलासा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में किया था। अपने एक इंटरव्यू में भी अक्षय कुमार ने बताया था कि जिस वक्त वह ट्विंकल खन्ना का हाथ मांगने उनकी मम्मी के पास गए थे, डिंपल कपाड़िया ने उनके सामने एक शर्त रख दी थी। डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि अक्षय को शादी से पहले करीब एक साल तक ट्विंकल के साथ रहना पड़ेगा। उनकी इस शर्त ने खुद अक्षय और ट्विंकल को भी हैरान कर दिया था...

हत्या के दावों के बाद वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो, हालत देख फिर फूटा रिया चक्रवर्ती पर गुस्सा

Sushant Singh Rajput's old video goes viral of his last days: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या के दावों के बाद एक बार फिर एक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दिनों का बताया जा रहा है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। उनकी हालत देख लगता है कि जैसे वो मानसिक तौर पर बीमार हों। इस वीडियो के फिर से वायरल होने के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर फूट निकला है। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती की भी आवाज साफ सुनाई दे रही है। वो उनसे इस वीडियो में बात करती दिख रही हैं। मगर एक्टर की हालत देख लोग दंग हो रहे हैं। यही वजह है कि एक बार फिर सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने लगा है। यहां देखें वीडियो। फिर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी दिनों का वीडियो   ऑटोप्सी स्टाफ ने किया हत्या का दावा जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्ट...

Waltair Veerayya: गॉडफादर फ्लॉप होने पर भी मेगा स्टार चिरंजीवी ने नहीं सीखा सबक, फिर दोहराएंगे वही गलती !!

Chiranjeevi starrer Waltair Veerayya to be released in Hindi: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) इन दिनों अपनी अगली फिल्म वाल्टेयर वीरय्या (Waltair Veerayya) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके यानी 13 जनवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। अब फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। लंबे वक्त से साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी एक अदद हिट फिल्म की तलाश में हैं। उम्मीद की जा रही है कि सुपरस्टार की ये तलाश उनकी इस फिल्म से पूरी हो सकेगी। निर्देशक केएस रविंद्र की फिल्म वाल्टेयर वीरय्या को लेकर साउथ सिनेमा में भी खासा बज है। यही वजह है कि फिल्ममेकर इस फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। आलम ये है कि निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस खबर से कई लोग खुश हैं तो वहीं, कुछ लोग हैरान भी है। दरअसल, सुपरस्टार चिरंजीवी की पिछली रिलीज फिल्म गॉडफादर भी हिंदी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करते दिखे थे। बावजूद इसके ये फिल्म हिंदी सिनेमाघरों में खास नहीं चली थी। सुपरस्टार सलमान खान के कैमियो की वजह से फि...

Pashmina Roshan संग सगाई करने वाले हैं कार्तिक आर्यन? अफेयर की खबरों के बीच पहुंचे फ्रांस

Kartik Aaryan-Pashmina Roshan Love Affair: बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन की शादी को लेकर खूब सवाल किए जा रहे है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि वो अभी दो-तीन साल तक इसके बारे में नहीं सोच रहे है। इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) से जोड़ा गया। खबर में दावा किया गया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। इसी बीच अब इन दोनों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है। कार्तिक आर्यन जल्द कर सकते है सगाई? कार्तिक आर्यन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर की थी, उनकी ये तस्वीर फ्रांस की थी। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन बाहर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पश्मीना रोशन की भी फ्रांस से एक तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर में पश्मीना रोशन अपने कजिन ऋतिक...

Sushant Singh की बहन ने पीएम मोदी से की रूपकुमार की सुरक्षा की मांग, शख्स ने किया था एक्टर की हत्या का दावा

Sushant Singh Rajput Sister On Roopkumar Shah Safety: बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वो अपने फैंस के दिलों पर आज भी राज करते है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्विटर पर रोज कुछ न कुछ ट्रेंड करता ही रहता है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा नया खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। इस दावे के सामने आने के बाद फैंस से लेकर आम आदमी तक सब हैरान है। इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने सरकार से कुछ मांग की है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने की रूपकुमार की सुरक्षा की मांग सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैंस और कई लोग ये दावा कर रहे थे कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। अभी हाल ही में इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमॉर्टम स्टाफ में शामिल एक आदमी ने भी अपनी राय रखी है। मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने दावा किया कि एक्टर की हत्या हुई थी। इस दावे ने सबको हैरान...

Hera Pheri 3: रिलीज से पहले दिक्कतों में फंसी कार्तिक आर्यन की फिल्म, 35 करोड़ रुपये के चक्कर में अटकी 'हेरा फेरी 3'!!

Hera Pheri 3 Ownership: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक 'हेरा फेरी' इन दिनों अपने तीसरे पार्टी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई। अक्षय कुमार ने मीडिया के सामने 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) से अलग होने की एलान किया था। जिसके बाद उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे। इसके बाद इस फिल्म से जुड़ी एक और रिपोर्ट सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में वापसी हो सकती है। लेकिन इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया। अब इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक नई खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद फैंस निराश हो सकते है। दिक्कतों में फंसी हेरा-फेरी 3 फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा-फेरी 3 अक्षय कुमार के बाहर जाने के बाद से काफी चर्चा में है। इसी बीच अब हेरा-फेरी 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला की फिल्म हेरा-फेरी 3 दिक्कतों में फंस गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी फिल्म की ओनरशिप फिरोज नाडियाडवाला और इरॉस इंटरनेशनल के पास है। अब इन दोनों की डील काफी चर्चा में आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया ...

Hrithik Roshan के बच्चों के साथ नजर आईं सबा आजाद, एक्टर ने 'गर्लफ्रेंड' संग दिए रोमांटिक पोज

Hrithik Roshan Share A Photo With Family: बॉलीवुड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते है। कभी वो कोई ऐसा बयान दे देते है जिसकी वजह से सुर्खियों में आ जाते है, तो कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर छा जाती है। इसी बीच ऋतिक रोशन अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर हर जगह छाए हुए है। ऋतिक रोशन की इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। ऋतिक रोशन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तो चलिए देखते है ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर क्या शेयर किया है। ऋतिक रोशन ने सबा संग शेयर की तस्वीर ऋतिक रोशन ने अभी हाल ही में क्रिसमस के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसे देखने के बाद ऋतिक रोशन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azaad) के साथ दिखाई दे रहे है। सबा के अलावा इस फोटो में उनके बेटे रेहान और हिरदान भी नजर आ रहे है और ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी साथ दिखाई दी। इस तस्वीर के साथ ऋतिक रो...

Main Atal Hoon : 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर रिलीज, अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में फिट बैठे पंकज त्रिपाठी

Main Atal Hoon Motion Poster : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) पर जब से फिल्म अनाउंस तब से चर्चा में बनी हुई है। 'मैं अटल हूं' (Main Atal Hoon) नाम की इस फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है। अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के लीड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोशन पोस्टर शेयर किया है। इस तरह तरह से अटल बिहारी का किरदार निभाने वाले पंकज त्रिपाठी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म 'मैं अटल हूं' के मोशन पोस्टर अटल बिहारी बाजपेयी के गेटअप में नजर आ रहे पंकज त्रिपाठी के लुक लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर पंकज त्रिपाठी ने फिल्म 'मैं अटल हूं' का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें अटल बिहारी बाजपेयी के अलग-अलग उम्र के पड़ाव की तस्वीरें नजर आ रही हैं। इसके साथ ही पंकज त्रिपाठी ने लिखा है, 'न कभी कहीं डगमगाया, न कभी कहीं सर झुकाया, मैं एक अनोखा बल हूं, मैं अटल हूं। -पंडित धीरेन्द्र त्रिपाठी। अवसर मिला है इस विलक्षण व्यक्तित...

आर्यन खान ने शाहरुख खान की स्टाइल में किया सलाम, लोग बोले- 'पिता की तरह फैंस की रिस्पेक्ट करता है बेटा'

Aryan Khan Video : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जिस तरह की पॉपुलैरिटी है, उस तरह से उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की भी है। आर्यन खान आए दिन कहीं ना कहीं स्पॉट होते हैं और पैपराजी उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब रहते हैं। आर्यन खान एक बार नजर आए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो में उनके अंदाज के फैंस खूब पसंद कर रह हैं। आइए जानते हैं कि आर्यन खान के इस वीडियो में ऐसा क्या है। आर्यन खान का लेटेस्ट वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन खान एयरपोर्ट के अंदर जाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह नजर आए। जब आर्यन खान एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करते हैं तो अपने पिता शाहरुख खान की तरह फैंस को सलाम करते नजर आते हैं। आर्यन खान का ये अंदाज लोगों को खूब भा रहा है। आर्यन खान का वीडियो आर्यन खान को लेकर फैंस के रिएक्शन आर्यन खान के वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, 'बाप की तरह रिस्पेक्ट करता ...

Alia Bhatt ने डिलीवरी के डेढ़ महीने में ही कर डाला एरियल योग, फिटनेस देख उड़े लोगों के होश

Alia Bhatt did Aerial yoga post one month of delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अदाकारा आलिया भट्ट खुद को फिट बनाए रखने की मुहिम में जुट गई हैं। अदाकारा आलिया भट्ट की योग सेंटर जाते हुए कई बार तस्वीरें सामने आईं। अब अदाकारा आलिया भट्ट ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस एरियल योग करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए अदाकारा ने एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अदाकारा न्यू मॉम्स को फिटनेट टिप देती दिख रही हैं। अदाकारा ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद, धीरे-धीरे अपने कोर के साथ दोबारा अपना रिश्ता बनाने की कोशिश... अपने ट्रेनर अनुष्का योग के पूर्ण मार्गदर्शन के साथ आज मैं इस एरियल योग को करने में सफल हुई। मेरे साथी मम्मियों के लिए, प्रसव के बाद अपने शरीर को सुनना जरूरी है। ऐसा कुछ न करें जो आपकी बॉडी या...

Neha Sharma ने पिंक मोनोकिनी पहन ढाया कहर, गोवा से शेयर किया धांसू वीडियो

Neha Sharma Viral Video: एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फोटो और वीडियो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं। नेहा इन दिनों गोवा में वैकेशन एंजॉय कर रही हैं, जहां से वह अपनी तस्वीरें और वीडियो लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही हैं। नेहा शर्मा (Neha Sharma Video) का अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस पिंक कलर के आउटफिट में बेहद ही बोल्ड लग रही हैं। इस वीडियो में नेहा ने अपने कानों पर पिंक कलर चाइना रोज फूल लगाया हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बोल्ड और ग्लैमरस के साथ-साथ बेहद ही क्यूट भी लग रही हैं। नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने अपनी क्यूट स्माइल से जीता फैंस का दिल वीडियो में नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने पिंक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है। वीडियो में नेहा ने अपने बालों को खुला रखा हुआ है। इस वीडियो में नेहा शर्मा की क्यूट स्माइल के फैंस भी कायल हो रहे हैं। नेहा शर्मा के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "मेरी खूबसूरत क्रश।" एक और यूजर ने लिखा, ...

Cirkus Advance Booking: तो क्या थियेटर पर फुस्स साबित होगी रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह की सर्कस, डरा देंगे आंकड़े !!

Cirkus Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh)-पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी। इस पर हर किसी की नजर है। ये बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की साल 2022 की अगली मचअवेटेड फिल्म है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 60 के दशक की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार था। जिसमें रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आए थे। अब ये फिल्म थियेटर पहुंच चुकी है। इसके बाद से ही फिल्म की पहले दिन की कमाई पर हर किसी की नजर है। इस बीच इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जो फैंस को परेशान कर देने वाले हैं। फीकी है सर्कस की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के कॉम्बिनेशन वाली फिल्म सर्कस पहले दिन थियेटर पर काफी धीमी रफ्तार से परफॉर्म करती दिख रही है। इस फिल्म को साल 2022 की टॉप 10 एडवांस बुकिंग कलेक्शन की लिस्ट में भी जगह नहीं मिल पाई है। कोईमोई एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की एक ...

Cirkus Twitter Reaction: रणवीर सिंह की 'सर्कस' को देख फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- 'हमारे पैसे वापस करो...'

Cirkus Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) स्टारर फिल्म 'सर्कस (Cirkus)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित हुई है। 'सर्कस' की रिलीज के बाद ट्विटर पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग रणवीर स्टारर इस फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं तो कुछ अपना टिकट का पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं। यहां पढ़ें रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्कस' पर लोगों की प्रतिक्रिया। 'सर्कस' पर फूटा लोगों का गुस्सा रणवीर सिंह की फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। 'सर्कस' को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सर्कस का इंटरवल हो गया है। जैसी सोची थी, वैसी ही चल रही है। बकवास डायलॉग्स, ओवरएक्टिंग, बहुत ब्राइट और ओवरसैचुरेटेड बैकग्राउंड, जो पूरे मूवी थीम को नकली-सा फील करवा रहे हैं और अभी तक हंसी भी नहीं आई है। क्यों रोहित क्यों?" एक दूसरे...

Pathaan Movie Song: 'बेशर्म रंग' के बाद अब 'झूमे जो पठान' ने यू-ट्यूब पर मचाया तहलका, चंद मिनट में व्यूज 10 लाख के पार

Image
Jhoome Jo Pathaan Song: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) को लेकर काफी विवाद हो हुआ था। इस गाने दीपिका पादुकोण ने जो ड्रेस पहनी हुई थी, वो लोगों को पसंद नहीं आई था। इसी बीच फिल्म का नया गाना ' झूमे जो पठान' रिलीज हो गया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका एकदम अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका के इस लुक को देखने के बाद फैंस उसे देखते ही रह गए। पठान फिल्म का दूसरा गाना हुआ रिलीज शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। जब से फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हुआ है, तब से ट्रोल्स इस फिल्म को सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। लेकिन दूसरी तरफ शाहरुख की फिल्म के इस गाने को काफी पसंद कर रहे है। इसी बीच पठान फिल्म का नया गाना ' झूमे जो पठान ' रिलीज हो गया है। शाहरुख खान की फिल्म का ये गाना आते ही सोश...

Jhoome Jo Pathaan Twitter Reaction: ट्विटर पर आते ही छाया शाहरुख का गाना 'झूमे जो पठान', फैंस बोले- जबरदस्त

Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reaction: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) की फिल्म 'पठान' विवादों में है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) में दीपिका का भगवा रंग की बिकिनी पहनना कुछ लोगों को रास नहीं आया, जिस वजह से इस फिल्म का नाम लगातार ट्विटर पर छाया हुआ है। इसी विवाद के बीच अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम 'झूमे जो पठान' है। बेशर्म रंग के बाद झूमे जो पठान भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है और इस गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है। हैरानी की बात यह है कि पठान का यह गाना रिलीज से पहले ही ट्रेंडिंग में बन गया था और रिलीज के तुरंत बाद ही इस गाने पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि लोगों को यह गाना कैसा लगा। झूम उठे फैंस शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसी तरह नए गाने में भी दोनों की कमाल की केमिस्ट्री दिखी है लेकिन इस बार गाने में हॉटनेस का तड़का नहीं लगा। बल्कि दीपिका और शाहरुख...

Entertainment News Today: सिंघम अगेन पर बोले रोहित शेट्टी, फिर साथ आएगी 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर जोड़ी !!

Today Entertainment News: मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ रोहित शेट्टी ने सिंघम के अगले पार्ट को लेकर जानकारी दी है। रोहित ने खुलासा किया कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत अच्छी बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और एक्टर जैकी श्रॉफ को लेकर एक खबर आई है, जिसमें ये बताया गया है कि दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को लेकर दिया अपडेट रोहित शेट्टी ने सिंघम के अलगे पार्ट को लेकर जानकारी दी है। रोहित ने खुलासा किया कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये फिल्म लार्जर दैन लाइफ है। इसे सूर्यवंशी से एक अलग लेवल पर बनाया गया है और ये सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी भी है।' बता दें अजय देवगन ने सिंघम 1 और सिंघम 2 में काफी अच्छी एक्टिंग की थी। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रह...

'शहजादा' की रिलीज से पहले ही हवा में उड़ रहे हैं कार्तिक आर्यन! बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कही ये बात

Image
Kartik Aaryan on Shehzada: बॉलीवुड के जाने-माने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा (Shehzada)' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। कार्तिक की इस फिल्म का कुछ एक महीने पहले एक टीजर आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन भी कई इंटरव्यू दे चुके हैं। जिसमें वो फिल्म की सफलता को लेकर बोलते हुए नजर आए हैं। इसी बीच अब कार्तिक आर्यन का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिल्म के साथ-साथ आपने आप को लेकर भी कुछ बोलते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद से कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छा गए है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर बोली ये बात फिल्म भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद अब कार्तिक आर्यन का नाम जिस भी मूवी से जुड़ रहा है, उसे हिट माना जा रहा है। भूल भुलैया 2 के बाद अब कार्तिक आर्यन फिल्म ' शहजादा ' से बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) भी अहम रोल अदा कर रही हैं। लेकिन ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई है, जिसकी वजह कार्तिक आर्यन का एक इंटरव्यू है। कार्...

FIFA World Cup की ट्रॉफी लॉन्च करने के बाद दीपिका पादुकोण ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बोलीं- 'मैं इससे ज्यादा...'

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में बॉलीवुड सेलेब्स की एक्साइटमेंट देखते ही बन रही थी। अर्जेंटीना बनाम फ्रांस (Argentina Vs France) के फुटबॉल मुकाबले को देखने के लिए कई बड़े सितारे कतर पहुंचे थे। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर एक्टर रणवीर सिंह और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी इस फुटबॉल वर्ल्ड कप का हिस्सा बनें। हालांकि इस दौरान बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण को फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लॉन्च करने का मौका मिला, जिससे उन्होंने दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया। बता दें कि दीपिका पादुकोण ऐसा करने वाली पहली ग्लोबल स्टार बन गई हैं। फीफा की वर्ल्ड कप ट्रॉफी को लॉन्च करने के बाद एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 'पठान' एक्ट्रेस फुटबॉल के इस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के अनावरण से लेकर खेल इतिहास के सबसे महान खेलों में से एक को देखने तक, मैं वास्तव में इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकती ...

जाह्नवी कपूर-शिखर पहाड़िया का एक-दूसरे के लिए फिर धड़क रहा दिल? एक्ट्रेस का 'एक्स बॉयफ्रेंड' संग वीडियो वायरल

Janhvi Kapoor Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने कथित एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) को लेकर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों दिल्ली में इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कयासबाजी करने लगे हैं कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया एक-दूसरे को फिर से डेट करने लगे हैं। जाह्नवी कपूर का नया वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर शॉर्ट ड्रेस पहनी है और उसके ऊपर जैकेट लिया हुआ है। वहीं, शिखर पहाड़िया ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर के कजिन मोहित मारवाह भी दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। देखें, जाह्नवी कपूर का वीडियो जाह्नवी-शिखर एक साथ पहले भी आ चुके हैं नजर जाह्नवी कपूर और...

महीप कपूर ने शेयर किया संजय कपूर और शनाया का डांस वीडियो, ढोल की थाप पर कमर मटकाते दिखे बाप-बेटी!

Sanjay Kapoor And Shanaya Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही अब फिल्मों में उतने नजर न आते हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर की कोई न कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच अब महीप कपूर ने कुछ वीडियो और तस्वीरें की हैं। इस वीडियो महीप कपूर अपने पति संजय कपूर और बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संजय कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस अपने आप को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पा रहे है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है। संजय कपूर ने किया डांस महीप कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इसी बीच महीप कपूर ने ऋषि सुजान और वेदिका करनानी की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। एक वीडियो में संजय कपूर डांस करते हुए नजर और शनाया कपूर भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में शनाया कपूर भी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। ज...

बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने इस तरह छुपाया मालती मैरी का नूरानी चेहरा

Image
Priyanka Chopra Daughter New Photo: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी और पति की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के फेस को दिल वाले इमोजी से छुपा लिया था। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने एक नई अपनी बेटी की नई फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) संग प्लेन में नजर आ रही हैं। मालती मेरी और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस और उनकी मम्मी प्रियंका चोपड़ा प्लेन से बाहर की तरफ देखती ...

मुंबई पुलिस कमिश्नर की बेटी की शादी में सलमान खान और रणवीर सिंह ने जमाया रंग, तस्वीरें हुईं वायरल

Image
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसालकर (Vivek Phansalkar) की बेटी मैत्रेयी फणसालकर की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान सलमान खान (Salman Khan) से लेकर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जैसे बी-टाउन के बड़े सितारे शादी में रगं जमाते नजर आए। मैत्रेयी फणसालकर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में सलमान खान और रणवीर सिंह के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सलमान खान जहां ब्लैक कलर का सूट पहनकर विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में पहुंचे थे तो वहीं रणवीर सिंह ने इस शादी में भी अपना अतरंगी अंदाज दिखाया। मैत्रेयी फणसालकर की शादी में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ग्रीन कलर का फ्लोरल प्रिंटिड ब्लेजर, साथ ही पिंक कलर की प्रिंटिड पैंट पहनकर पहुंचे थे। विवेक फणसालकर की बेटी की शादी में रणवीर सिंह ने खूब गर्दा उड़ाया, उन्होंने अपने डांस और अंदाज से लोगों के होश उड़ा दिए। रणवीर सिंह की तस्वीर इस तस्वीर में रणवीर सिंह स्टेज पर चढ़कर कुछ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह की यह तस्वीर उनके फैन क्लब ने अपने इंस्ट...

Besharam Rang विवाद के बीच पहली बार दिखीं दीपिका पादुकोण, लोग बोले- 'इतने कपड़े सूट नहीं करते उर्फी की दीदी'

Deepika Padukone Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' (Pathaan) के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, इस गाने को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि दीपिका पादुकोण की बिकिनी का कलर भगवा है और वह लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। इसके बाद से फिल्म 'पठान' के बायकॉट की मांग जोर पकड़ रही है। इस विवाद के बीच दीपिका पादुकोण पहली बार स्पॉट हुई हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर जहां उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को बुरी तरह से ट्रोल किया है। दीपिका पादुकोण का नया वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वह मुस्कुराते हुए पैपराजी से बात कर रही थीं। पैपराजी ने उनसे कहा कि मेसी के साथ सेल्फी ले लेना हम उनके बहुत बड़े फैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण कतर ...

Fifa World Cup 2022 के फाइनल में पहुंचेगा 'पठान', शाहरुख खान ने इस वीडियो से किया ऐलान !!

Shah Rukh Khan to join Fifa World Cup 2022 Finale: बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज के करीब खड़ी है। बीते कई दिनों से चर्चा थी कि सुपरस्टार अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में हिस्सा ले सकते हैं। अब खुद किंग खान ने इन रिपोर्ट्स पर पक्की वाली मुहर लगा दी है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक दमदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुपरस्टार शाहरुख खान 18 दिसंबर को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फिनाले 2022 में हिस्सा लेने की बात बोलते दिखे। फिल्म स्टार शाहरुख खान का ये वीडियो साबित करता है कि वो पठान को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देने वाले। यहां देखें वीडियो। शाहरुख खान ने कंफर्म की फीफा वर्ल्ड कप फिनाले में एंट्री शाहरुख खान का वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस दिलचस्प बात ये है कि किंग खान के इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म स्टार के इस वीडियो को महज चंद मिनटों में करीब करीब 7 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोगों ने वीडियो पर भी ...

Boycott Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बायकॉट, दीपिका के आउटफिट देख भड़के लोग

Pathaan Boycott: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ' पठान ' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर टीजर रिलीज किया गया था, इसके बाद अब फिल्म का एक गाना सामने आया है। फैंस को तो 'बेशर्म रंग' गाना काफी पसंद आ रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे इसको लेकर विवाद होना शुरू हो गया है। इस गाने को लेकर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही साथ इस गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी उठने लगी है। तो चलिए जानते है आखिर किस वजह फिल्म के इस गाने को लेकर इतना विवाद हो रहा है। दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर हुआ विवाद शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। पहले फिल्म गाने 'बेशर्म रंग' पर कॉपी करने का आरोप लगा और इस गाने में दीपिका पादुकोण के पहने हुए आउटफिट को लेकर विवाद हो गया है। दीपिका पादुकोण इस गाने में कपड़े के रंग लेकर काफी विवाद हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के काफी बोल्ड सीन्स द...

Throwback: गहरी दोस्ती के बाद भी कमल हासन की इस हरकत पर आगबबूला हुए थे राजेश खन्ना, कैसे खत्म हुआ था विवाद?

Bollywood Throwback: बॉलीवुड में कई अभिनेता आए और गए। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ कलाकारों ने अपने काम से फैंस के बीच गहरी छाप छोड़ी है, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है। इन अभिनेताओं को हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है लेकिन जब बात बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की आती है तो हर किसी के जहन में सिर्फ राजेश खन्ना का नाम आता है। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। वह बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन अभिनेता के मजेदार किस्से फैंस आज भी पढ़ना पसंद करते हैं। राजेश खन्ना के बारे में जानने वाले लोग यह जानते हैं कि वह इस इंडस्ट्री में कम ही लोगों के करीब थे लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार उनका और कमल हासन के बीच टकराव हो गया था। आइए आपको आज इसकी वजह बताते हैं। इस वजह से भड़के थे राजेश खन्ना दरअसल, कमल हासन और राजेश खन्ना अच्छे खासे रिश्ते थे लेकिन एक बार दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई थी। इस दौरान राजेश खन्ना कमल हासन पर भड़क भी गए थे। इस बात का खुलासा खुद कमल हासन ने एक इंटरव्यू में...

Besharam Rang Song: रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी शाहरुख खान की पठान, 'बेशर्म रंग' पर लगा धुन कॉपी करने का आरोप

Image
Besharam Rang Song Copied: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान (Pathaan)' का पहला गाना 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' रिलीज हो गया है। गाने में दीपिका (Deepika Padukone) और शाहरुख का सेंसुअश अंदाज फैंस को खूब लुभा रहा है। लेकिन 'पठान' का पहला गाना रिलीज होते ही विवादों में फंस गया है, दरअसल 'बेशर्म रंग' सॉन्ग पर चोरी का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के इस गाने ने सिंगर जैन के सुपरहिट सॉन्ग मकीबा (Makeba) गाने की धुन चुराई है। केवल इतना ही नहीं ट्विटर पर लोग 'बेशर्म रंग' और 'मकीबा' दोनों गानों के वीडियो क्लिप्स को सबूत के तौर पर शेयर कर रहे हैं। 'बेशर्म रंग (Besharam Rang)' पर लोग लगा रहे चोरी का आरोप एक यूजर ने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान (Pathaan)' के गाने को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, "जैसे ही मैंने बेशर्म रंग गाना सुना, मुझे लगा कि यह धुन मैंने पहले कहीं सुनी हुई है। बेशर्म रंग की यह धुन जैन के मकीबा गाने से चोरी की गई है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने आरोप लगाया कि पठान ग...

'कांतारा' के फैन हुए Hrithik Roshan, फिल्म देखने के बाद बोले- क्लाइमेक्स ने रोंगटे खड़े कर दिए

Hrithik Roshan Rraises Kantara: साउथ सिनेमा की फिल्म 'कांतारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ऋषभ शेट्टी स्टारर इस फिल्म का जादू फैंस पर इस तरह चढ़ा कि हर कोई 'कंतारा' की तारीफ करता हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर लंबे समय तक 'कांतारा' का नाम ट्रेंड करता रहा। इतना ही नहीं, बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के कई सितारो ने ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' की जमकर तारीफ की। वहीं, इस फिल्म की फैन लिस्ट में एक और अभिनेता का नाम जुड़ गया है। बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने भी 'कांतारा' देख ली है और उन्होंने ट्विटर पर इस फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने ट्वीट में फिल्म के क्लाइमेक्स पर भी अपना प्वाइंट रखा है। ऋतिक रोशन ने किया यह ट्वीट दरअसल, कांतारा 30 सितंबर को रिलीज हुई थी। ऐसे में यह तो साफ है कि ऋतिक रोशन ने यह फिल्म थोड़ी लेट देखी है लेकिन फाइनली उन्होंने इस फिल्म को देख लिया है और फिल्म देखने के बाद वह सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ किए बिना रह नहीं पाएं। अभिनेता ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कांतारा देखकर काफी कुछ सीखा है। ऋषभ शेट्टी के दृढ़ विश्वास की शक...

TJMM: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का पहला पोस्टर आउट, फैंस को मिला मूवी का नाम गेस करने का टास्क

Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor Movie : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) पहली बार डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल की झलक दिखा दी है और लोगों से इसका नाम गेस करने के लिए कहा है। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर TJMM लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने बताया है कि वह फिल्म का नाम 14 दिसंबर यानी बुधवार को बताने वाले हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साथ में पहली फिल्म की रिलीज डेट का भी अनाउंस कर दिया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर लव रंजन की ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 8 मार्च होगी रिलीज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, 'लव रंजन के डायरेक्शन वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का टाइटल बुधवार को अनाउंस किया जाएगा। टीजेए...

FIFA World Cup 2022: अनन्या पांडे ने कतर के लिए भरी उड़ान? चंकी पांडे संग देखेंगी सेमीफाइनल का मुकाबला

Ananya Panday will go to see FIFA World Cup: दुनिया भर में फीफा वर्ल्ड कप की धूम देखने को मिल रहा है। फीफा विश्व कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 14 दिसंबर को क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि इन दिनों सभी लोग फुटबॉल देख रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे भी अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मानुषी छिल्लर फीफा वर्ल्ड कप देखने कतर पहुंची थीं। इससे पहले मौनी रॉय ने अपने पति के साथ यहां हाजरी लगाई थी। अब खबर ये आ रही हैं बॉलीवुड की क्यूटनेस क्वीन अनन्या पांडे सेमीफाइनल का मुकाबला देखने कतर जाने वाली हैं। फीफा वर्ल्ड कप देखने कतर जाएंगी अनन्या पांडे अनन्या पांडे से जुड़े एक सोर्स ने 'e times' से बातचीत में बताया, अनन्या को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए कतर एयरवेज और कतर सरकार ने आमंत्रित किया है। वह आज सुबह 10 बजे कतर के लिए रवाना होंगी। सोर्स ने आगे बताया कि चंकी पांडे हमेशा से फुटबॉल बहुत पसंद हैं इसलिए वह भी सेमीफाइनल देखने के लिए अनन्या के साथ कतर जाएंगे। बता दें कि अ...

Anshula Kapoor ने 'बॉयफ्रेंड' संग बांहों में बांहें डाल दिए रोमांटिक पोज, एक दूसरे की आंखों में डूबे दिखे दोनों

Anshula Kapoor With Her Rumoured Boyfriend Rohan Thakkar : बॉलीवुड से जाने-माने स्टार अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) इन दिनों काफी चर्चा में नबी हुई हैं। अंशुला कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कभी वो तस्वीरों में अपने भाई अर्जुन कपूर संग नजर आती है, तो कभी वो कभी वो ऐसी फोटोज शेयर कर देती हैं, जिसे देखने के बाद फैंस हैरान हो जाते है। इसी बीच अंशुला कपूर ने फिर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अंशुला कपूर अपने खास दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। अंशुला कपूर ने शेयर की तस्वीरें बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अंशुला कपूर साथ के साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ नजर आ रही हैं। रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में अंशुला कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ रोमां...

Disha Patani संग अफेयर की खबर पर एलेक्जेंडर ने दिया रिएक्शन, कहा- 'हम दोनों फ्लैटमेट्स...'

Aleksandar Break Silence on Dating with Disha Patani: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दिशा पाटनी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। दिशा पाटनी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से अलग होने के बाद एक्टर एलेक्जेंडर एलेक्स संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इतना ही नहीं कई पार्टी में दिशा और एलेक्जेंडर एलेक्स को साथ भी देखा गया। जिसके बाद से दोनों के अफेयर को लेकर खबरें चलने लगी। अब इन खबरों के लेकर एलेक्जेंडर एलेक्स ने चुप्पी तोड़ी है, और अपने और दिशा पाटनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की हैं। एलेक्जेंडर एलेक्स ने बोली ये बात दिशा पाटनी का नाम पीछले कई दिनों से एक्टर एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा था। एंटरटेनमेंट जगत की इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी कोई राय नहीं रखी थी। लेकिन अब एलेक्जेंडर एलेक्स ने अपने और दिशा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब एलेक्जेंडर एलेक्स से दोनों के रिश्त...

Alia Bhatt ने बाथरूम से शेयर की सेल्फी, दीपिका पादुकोण ने दिया मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आलिया भट्ट नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। आलिया ने यह तस्वीरें अपने बाथरूम से शेयर की हैं। आलिया इन फोटोज में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "रविवार की सुबह अच्छी लाइट ढूंढने के लिए होती है और बिना किसी मकसद के बाथरूम में फोटोशूट करने के लिए। हैप्पी संडे।" आलिया भट्ट (Alia Bhatt Photos) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे अश्वगंधा बाउंस की महक क्यों आ रही है?" वहीं मां सोनी राजदान ने भी आलिया के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाते हुए लिखा, "ही ही।" आलिया भट्ट का यह पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है...

सायरा बानो नहीं बल्कि ये हसीना थी दिलीप कुमार का पहला प्यार, पहली ही नजर में हार बैठे थे दिल

ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की आज 100 बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जा रही है। इस मौके पर दिलीप को ट्रिब्यूट देने के लिए पीवीआर सिनेमा और फिल्म हेरीटेज फाउंडेशन ने हीरो ऑफ हीरोज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया है, साथ ही मुंबई के कई सिनेमाघरों में एक्टर की सुपरहिट फिल्म 'आन' की स्क्रीनिंग रखी गई है। दिलीप कुमार (Dilip Kumar 100th Birth Anniversary) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और उन्होंने करीब 65 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। एक्टर अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रह चुके हैं। दिलीप कुमार ने अपने दौर की फेमस एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी रचाई थी, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सायरा दिलीप से करीब 22 साल छोटी थीं। ऐसे में दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। सायरा नहीं बल्कि पहली नजर में इस एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे दिलीप कुमार दिलीप कुमार ने साल 1966 में खुद से 22 साल छोटी एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी रचाई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि दिलीप का पहला प्यार सायरा नहीं बल्कि कोई और था। दरअसल एंटरट...

वेटरन एक्ट्रेस वीणा कपूर की बेटे ने की हत्या, प्रॉपर्टी के लिए मां को उतारा मौत के घाट

वेटरन एक्ट्रेस वीणा कपूर (Veena Kapoor) की 74 साल की उम्र में हत्या हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनकी हत्या उनके बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए कर दी है। पुलिस ने वीणा कपूर के हत्या के आरोपी बेटे सचिन कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद आम से लेकर खास तक सभी को गहरा झटका लगा है। वीणा कपूर की हत्या के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक बेटा प्रॉपर्टी के लिए मां की इतनी बेरहमी से हत्या कैसे कर सकता है? वहीं, एक्ट्रेस नीलू कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर वीणा कपूर की हत्या पर दुख जताया है। वीणा कपूर की बेटे ने हत्या कर शव नदी में फेंका मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाणी कपूर मुंबई के जुहू इलाके में कल्पतरु सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती थीं। उनका छोटा बेटा सचिन इन दिनों कुछ काम नहीं कर रहा था और अपनी मां के साथ रहने लगा था। बताया जा रहा है कि सचिन कपूर का अपनी मां वाणी कपूर के साथ करोड़ रुपये के फ्लैट को लेकर विवाद हो गया। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो सचिन कपूर ने गुस्से में अपनी मां वाणी कपूर के सिर पर बैट से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद उनके...

Deepika Padukone ने 'पठान' के पहले गाने की दिखाई झलक, एक्ट्रेस की बिकिनी पिक्चर देख एक्साइटेड हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछली बार फरवरी, 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। अब उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' (Pathaan) में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है तब से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आने वाले सोमवार यानी 12 दिसंबर को 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) रिलीज होने वाला है। गाने की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहने हुए अपनी झलक दिखाकर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। दीपिका पादुकोण ने शेयर की ग्लैरस तस्वीर दीपिका पादुकोण ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह येलो कलर की बिकिनी पहने हुए कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, वह उनकी तस्वीर साइड से क्लिक की है। दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में बताया है कि उनकी फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर क...

Karan Johar ने बॉलीवुड में रीमेक कल्चर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं खुद भी गुनहगार...'

Karan Johar On Remake Film : फिल्म मेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कभी वजह उनकी कोई फिल्म होती, तो कभी अपने किसी बयान को लेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते है। करण जौहर की अभी हाल ही में 'लाइगर' फिल्म आई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब इसी बीच करण जौहर ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर काफी बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण को बताया है। इतना ही नहीं करण जौहर ने खुद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। करण जौहर के इस बयान के सामने आने के बाद रीमेक को लेकर करण जौहर ने बोली ये बात करण जौहर ने अभी हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे रीमेक कल्चर को लेकर काफी कुछ बोला है। करण जौहर ने बातचीत के दौरान कहा, 'हमने 80 के दशक में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद 90 दशक में हम लव स्टोरी वाली फिल्में बनाने लगे और इस होड़ में भी शामिल हो गया। हम उन फिल्मों के पीछे लग गए जो अच्छी कमाई कर रही थी। हम वैसी ही फिल्मों के बा...