भांजी Alizeh को अगले महीने बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे Salman Khan !! 2 साल से सीख रही थीं एक्टिंग
Salman Khan to launch niece Alizeh Khan Agnihotri in Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) के चलते चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ लीड रोल में उनके जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस महिमा मकवाना नजर आ रही हैं। सलमान खान ने बॉलीवुड में आयुष शर्मा को फिल्म 'लवयात्री' के जरिए लॉन्च किया था। हालांकि अभिनेता इससे पहले भी सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर जैसी कई खूबसूरत सुंदरियों को लॉन्च कर चुके हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सलमान खान जल्द ही अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री (Alizeh Khan) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
अलिजेह जल्द ही रोमांस ड्रामा फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करती दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले महीने से शुरू की जाएगी। इसे कोई और नहीं बल्कि सलमान खान, अतुल अग्निहोत्री, अलवीरा अग्निहोत्री और निखिल नमित ने प्रोड्यूस करेंगे। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट में कहा बताया गया है कि सलमान खान अलिजेह को बॉलीवुड में लॉन्च करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसे ग्रैंड लॉन्च बताया जा रहा है। ट्रेड से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि अलिजेह करीब 2 साल से एक्टिंग और ड्रामा की सीख ले रही हैं।
सलमान और उनके माता-पिता को लगता है कि अलिजेह अब अपनी शुरुआत के लिए तैयार है। सलमान खान खुद पर्सनली सभी चीजों को देख रहे हैं। सलमान खान ने अब तक अलिजेह की एक्टिंग सीखने को लेकर सारी अपडेट ली हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वे फिलहाल डायरेक्टर और बाकी कास्ट को फाइनल कर रहे हैं। सलमान खान जल्द ही अपनी भांजी के लॉन्च की घोषणा करते दिखाई देंगे। अलिजेह की डेब्यू फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होगी और इसे 2023 में रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले यह भी सुनने में आया था कि अलिजेह सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म के साथ डेब्यू करने जा रही थी। इस फिल्म को अवनीश द्वारा डायरेक्ट किया जाना था। हालांकि बात नहीं बनी। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि सलमान को फिल्म के लिए एक परफेक्ट कांसेप्ट मिला है, जो एक रोमांस ड्रामा है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3p2FVKQ
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment