इंस्टाग्राम डाउन होते ही 'द कश्मीर फाइल्स' डायरेक्टर ने मारा ताना, Tweet कर कह दी बड़ी बात
Vivek Agnihotri On Instagram Glitch: बीते कुछ समय से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में तकनीकी खराबी आ रही है। कई इंस्टाग्राम एकाउंट जहां अचानक सस्पेंड कर दिये गए हैं तो वहीं कुछ एकाउंट से बड़ी मात्रा में फॉलोअर्स की संख्या कम हो गई है। इस बात को लेकर आम लोग ट्विटर पर खूब मीम शेयर कर रहे हैं, साथ ही इंस्टाग्राम पर राज करने वालों पर भी चुटकी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी पर अब 'द कश्मीर फाइल्स ' (The Kashmir Files) के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने फॉलोअर्स कम होने का गम मनाने वालों को ताना मारा है। इंस्टाग्राम को लेकर किया गया विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम में आई तकनीकी खराबी पर अपनी बात रखते हुए 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने लिखा, "अगर आपको इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या कम होने की चिंता सता रही है तो यह बात गांठ बांध लें कि यह चीज अस्थिर है जो मात्...