'अंतिम' के पोस्टर पर Salman Khan के फैंस ने चढ़ाया दूध, अभिनेता ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा 'इसे गरीब बच्चों को दें...'
Salman Khan Request Fans to Not Pour Milk on Antim Poster: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे देखने के लिए सभी फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिनेता लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं और इसलिए उनके फैंस अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फैंस 'अंतिम' के पोस्टर पर दूध डालते नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने अपनी सभी फैंस ऐसा नहीं करने के लिए कहा है। सलमान ने सभी से रिक्वेस्ट करते हुए कहा है कि वो दूध को बर्बाद ना करें।
सलमान खान ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया है, 'कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मैं सभी फैंस से रिक्वेस्ट करता हूं कि आप इसे गरीब बच्चों को पिलाएं, जिन्हें दूध पीने को नहीं मिलता है।' सलमान खान के इस फैसले की सोशल मीडिया पर सभी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई आप सच में बहुत अच्छे इंसान हो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'सलमान भाई मैं आपकी इस सोच को सलूट करता हूं।'
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' (Antim: The Final Truth) 26 नवंबर को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा उनके जीजा आयुष शर्मा और महिमा मकवाना भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। सलमान खान फिल्म में एक सरदार पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं आयुष शर्मा एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xJi3Ad
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment