Vicky Kaushal- Katrina Kaif की शादी में बुलाया गया ये विदेशी फोटोग्राफर !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katirna Kaif) की शादी अगले महीने होने जा रही है। ऐसी खबरें बीते एक महीने से चल रही हैं लेकिन अभी तक दोनों या फिर दोनों के परिवार वालों की ओर से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं आए दिन दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियों की खबरें सामने आती रहती हैं। कभी वेडिंग वेन्यू को लेकर तो कभी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट को लेकर। अब शादी से जुड़ी नई खबर फैंस को अधिक एक्साइट कर सकती है।

खबरें हैं कि विकी और कैट ने अपनी शादी के लिए विदेशी फोटोग्राफर बुलाया है। इस शादी के लिए विकी और कैट ने पेरू के जाने माने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मारिया टेस्टिनो (Mario Testino) को बुलाया है और उन्हीं के कंधों पर शादी से खूबसूरत पलों को कैद करने की जिम्मेदारी होगी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कटरीना साल 2017 में मारियो के साथ एक प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं। मारियो के इस प्रोजेक्ट का नाम टॉवेल सीरीज था जिसमें उन्होंने कई इंटरनेशनल सेलेब्स की टॉवेल में तस्वीरें खींची थीं। इनमें सेलेना गोमेज, किंडल जेनर, सिंडी क्रॉफोर्ड और कटरीना कैफ जैसे सेलेब्स शामिल हैं। देखें मारियो की खींची कटरीना की तस्वीर...

आपको बता दें कि दोनों की शादी के लिए सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट को चुना गया है और यहीं पर 7 से 9 दिसंबर को दोनों की शादी होगी। इसके लिए मेहमानों की लिस्ट से लेकर सभी सिक्यॉरिटी अरेंजमेंट कर गए हैं। इस शादी में शाहरुख खान, वरुण धवन, करण जौहर, रोहित शेट्टी समेत कई खास लोगों के आने की खबरें हैं। वहीं खबरें हैं कि कटरीना ने सलमान खान को शादी का न्योता नहीं दिया है। वैसे आप विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए....



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FQKBum
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म