'नहीं हो रही है Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी, लोगों ने उड़ाई थी अफवाह'
एक्टर विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की खबरें लगातार उफान पर हैं और फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं कमाल की बात ये है कि इस कपल या फिर कपल के परिवार वालों ने इस शादी के बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। अब आ रही खबरें फैंस को परेशान कर सकती हैं। खबरें आ रही हैं कि विकी कौशल और कटरीना की शादी नहीं हो रही है और ये सब केवल अफवाह है।
जी हां, ये सच है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। भास्कर ने विकी की मौसेरी बहन डॉक्टर उपासना वोहरा से बात की है। उपासना ने विकी की शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है। उपासना ने कहा कि भैया से बात हुई थी और ये शादी नहीं हो रही है। ये सब मीडिया में फैल रही अफवाह है। अगर ऐसा कुछ होता तो वे सबके सामने बताएंगे ना। उपासना ने आगे कहा कि इस मामले पर मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगी लेकिन इतना है कि ये शादी नहीं हो रही है और ऐसी खबरें केवल फर्जी हैं। माना जा रहा है कि उपासना ये बयान शादी को सीक्रेट रखने के लिए दिया गया है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो ये फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।
आपको बता दें कि विकी और कैट की शादी के लिए कथित तौर पर राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट को बुक कर लिया गया है और ये शादी 7 से 9 दिसंबर के बीच होनी है। इस शादी में आने वाले सभी मेहमानों के लिए नो मोबाइल फोन की पॉलिसी रखी गई है। वैसे आप इस शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nSl0uH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment