Vicky Kaushal से शादी करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी Katrina Kaif !! जानिए नाम
Katrina Kaif to Shoot this film after Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स बताती है कि इस कपल में मेहमानों के लिए राजस्थान में लगभग 40 होटल्स भी बुक किया है। ये शादी काफी ग्रैंड तरीके से होने वाली है और सभी तैयारियां जोरों पर चल रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कटरीना कैफ विक्की की दुल्हन बनने के बाद अपनी आने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू करेंगी।
पिंकविला की रिपोर्ट में बताया गया है कि कटरीना कैफ शादी के तुरंत बाद विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग शुरू कर देंगी। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। पोर्टल से जुड़े करीबी सूत्र का कहना है, 'मेरी क्रिसमस की शूटिंग 15 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली है। कटरीना ने निमाताओं को अपनी डेट्स भी अलोट कर दी हैं। कटरीना और विजय दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इंडिया में शूटिंग पूरी होने के बाद इसका एक आउटडोर शेड्यूल होगा। कटरीना पूरी तरह से प्रोफेशनल हैं और 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग करना का फैसला उनका ही है।'
कथित तौर पर बीते सोमवार के दिन विक्की को कटरीना के घर पर भी देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की और कटरीना अगले हफ्ते राजस्थान में शादी करने से पहले वे इसी हफ्ते कोर्ट मैरिज करेंगे। कटरीना और विक्की से पहले राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में चंडीगढ़ में शादी की है। अंकिता लोखंडे भी अगले महीने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। 'कुंडली भाग्य' अभिनेता संजय गगनानी ने भी इसी हफ्ते पूनम प्रीत से शादी की जबकि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा भी आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3d5Y1Gt
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment