अजय देवगन की साली Tanishaa Mukerji को हुआ कोरोना, एक्ट्रेस ने खुद को किया आइसोलेट

Kajol's Sister Tanishaa Mukerji tests positive for Covid 19: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की साली और कजिल की बहन तनीषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। तनीषा मुखर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। एक्ट्रेस यह भी बताया है कि वो इस समय अपने परिवार से अलग हैं और खुद को घर में ही आईसोलेट किया हुआ है।

तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'सभी को हैलो, मुझे कोविड पॉजिटिव पाया गया है और जरूरत के मुताबिक मैंने खुद को आईसोलेट किया हुआ है।' एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में नजर आएंगी जो सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। तनीषा ने पिछले साल महामारी के बीच काम फिर से शुरू किया था।

उस समय तनीषा ने कहा था कि काम चलते रहना चाहिए और डर में नहीं जी सकते। एक्ट्रेस ने बीटी को बताया था, 'यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी स्थिति है। हर बार जब आप सेट पर जाते हैं तो एक डर मन में जरूर रहता है। हालांकि आप उस डर को कुछ हद तक ही माप सकते हो और आपको खुद अपने देखभाल करनी होती है।'

तनीषा मुखर्जी बॉलीवुड में कई फिल्मों का हिस्सा रहने के साथ-साथ सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 7' में भी नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में तनीषा की नजदीकियां अरमान कोहली के साथ बढ़ी थीं। दोनों के लिंकअप ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं तनीषा 'खतरों के खिलाड़ी' की भी प्रतियोगी रह चुकी हैं। इस शो के अलावा तनीषा कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ हसीपुर' में बतौर जज नजर आ चुकी हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/315toyk
https://ift.tt/3151Nx8

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म