Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: Karan Johar ने जारी की Ranveer Singh-Alia Bhatt स्टारर की रिलीज डेट, 2023 में देगी दस्तक

Karan Johar's Next Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Release Date Announced: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी आने वाली फिल्म 'रॉक और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की रिलीज जारी कर दी है। ये फिल्म 10 फरवरी, 2023 के दिन स्क्रीन पर आएगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धमेंद्र देओल, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। करण जौहर ने फिल्म की रिलीज की घोषणा करते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया है।

इस वीडियो में करण जौहर ने पर्दे के पीछे की क्लिप का असेंबल दिखाया है। वीडियो में हम फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को दे सकते हैं। करण जौहर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, '7 सालों के बाद मुझे यहां आकर और यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी मिल रही है कि मेरी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 को रिलीज हो रही है।'

आलिया भट्ट ने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, 'इसे म्यूजिक, डांस, कलाकारों की टुकड़ी, ड्रामा और ढेर सारा प्यार सिर्फ आपके लिए लोड करना है! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है! इस कहानी को पूरा करने के लिए मिलते हैं।' टीम ने 50 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है। वीडियो में आलिया शानदार साड़ियों में नजर हैं जबकि जया बच्चन आरती की रस्म करती दिख रही हैं। वीडियो में उन्होंने कभी खुशी कभी गम की याद दिला दी है। करण जौहर स्टारकास्ट को सीन्स एक्सप्लेन करते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने भी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, 'इसे कहते हैं फुल एंटरटेनमेंट का धमाका! हम आपके पास परिवार के संस्कार के साथ अपने दिलों में प्यार लेकर आ रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3cWXWES
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म