Disha Patani ने भी खूबसूरत दिखने के लिए करवाई प्लास्टिक सर्जरी?
सलमान खान (Salman Khan) और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की फिल्म अंतिम (Antim) रिलीज हो गई है और उससे पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस इवेंट में सलमान, आयुष के अलावा भी कई सेलेब्स पहुंचे थे। इन्हीं में सलमान के साथ फिल्म राधे में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) भी शामिल थीं। इवेंट भले ही अंतिम की स्क्रीनिंग का रहा हो लेकिन चर्चा दिशा पाटनी की रही। आप सोच रहे होंगे कि भला दिशा ने ऐसा क्या पहन लिया तो हम आपको बता दें कि इस बार दिशा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर नहीं बल्कि नाक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल जैसे ही स्क्रीनिंग से दिशा की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए तो लोगों का ध्यान सीधे उनके नाक पर गया। दिशा का नाक देखते ही लोगों का माथा ठनक गया। लोगों को उनका नाक थोड़ा अजीब लगा। ऐसे में लोगों ने कयास लगाया कि दिशा ने अपने नाक की प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। लोगों ने कमेंट कर कहा कि हो ना हो, दिशा ने नाक की सर्जरी करवाई है। किसी ने कहा कि दिशा ने नोज जॉब करवाया है तो किसी ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी से दिशा ने अपना चेहरा खराब कर लिया है। इस इवेंट में दिशा ने यलो कलर का क्रॉप टॉप और डेनिम पहनी थी। देखें दिशा का लुक...
अब असलियत क्या है? ये तो खुद दिशा ही बता सकती हैं। वहीं अगर दिशा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आई थीं। उनकी अपकमिंग फिल्म एक था विलेन 2 है जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है। वैसे आपको क्या लगता है, दिशा ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर से बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3cVg0zo
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment