शराब हाथ में लिए Kangana Ranaut ने बोले बिगड़े बोल, कहा ‘गिरफ्तारी के लिए आने वालों को बता दूं...’
Kangana commented on people who are filling FIR against him: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत कोरोना वायरस महामारी के बाद से ही ऐसे बयान दे रही हैं, जिनकी वजह से विवाद हो रहे हैं। कंगना रनौत ने बीते दिनों भी ऐसी कई बातें बोली हैं कि लोग उनसे खफा हैं। इस बार तो बात इतनी बढ़ गई है कि लोगों ने उनके खिलाफ एफआईआर तक करा डाली हैं। देश के कई हिस्सों में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिनकी वजह से काफी गर्मा गर्मी का माहौल है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ दिनों पहले तीन किसान कानूनों की वापसी की घोषणा की थी, जिसके बाद कंगना रनौत ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का नाम लेते हुए कहा कि वो अकेली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने देश विरोधी लोगों को पैरों तले रौंदा था। कंगना रनौत का यह बयान लोगों को भड़काने के लिए काफी था और उनके खिलाफ विरोध होने लगा।
अदाकारा कंगना रनौत हर रोज होने वाली एफआईआर से परेशान हो गई हैं और उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को एक मैसेज दिया है। इस मैसेज को उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो हाथ में जाम लिए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है, ‘एक और दिन, एक और एफआईआर... अगर वो लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए आते हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि मेरा मूड क्या है...।’
कंगना रनौत अपने विरोधियों को चिढ़ाने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं। कंगना रनौत के विरोधी ये तस्वीर देखने के बाद और भी चिढ़ जाएंगे। कंगना की उनके बयानों की वजह से कई बार ट्रोलिंग हो चुकी है। देखना होगा कि लोग उनके इस पोस्ट को लेकर क्या कहते हैं?
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nW37LP
https://ift.tt/3r5scFS

Comments
Post a Comment