Vicky Kaushal-Katrina Kaif करेंगे सीक्रेट शादी, मेहमानों को भी नाम से नहीं मिलेगी एंट्री !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट में होने जा रही है और उससे पहले दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आई हैं। इनमें शादी के लिए होटल बुक करने से लेकर शादी में शामिल होने वाले गेस्ट्स की लिस्ट समेत कई तरह की खबरें शामिल हैं। अब दोनों की शादी में मेहमानों की एंट्री से जुड़ी खबर आ रही है जो फैंस को एक्साइट कर सकती है। खबरें हैं कि शादी में आने वाले मेहमानों को नाम से एंट्री नहीं मिलेगी। जी हां, शादी में आने वाले लोगों को नाम से एंट्री नहीं दी जाएगी बल्कि उन्हें एक सीक्रेट कोड दिया जाएगा।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शादी को पूरी तरह से गोपनीय रखने के लिए मेहमानों को सीक्रेट कोड दिए गए हैं। विकी और कटरीना के अल्फाबेट्स पर सीक्रेट कोड बनेंगे। इन्हीं अल्फाबेट्स के सहारे मेहमानों को वेन्यू पर एंट्री मिलेगी। दोनों की शादी में आने वाले मेहमानों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इसके लिए जो होटल बुक किया गया है, उसमें कमरे भी नाम की बजाय सीक्रेट कोड से बुक किए गए हैं। इससे किसी को ये नहीं पता नहीं चल पाएगा कि किस रूम में कौन सा गेस्ट रुका है। वहीं अभी तक इस कपल या फिर इनके परिवार वालों में से किसी ने भी इस शादी पर कोई बयान नहीं दिया है।

इससे पहले विकी की मौसेरी बहन डॉ. उपासना वोहरा ने इस शादी की खबरों को अफवाह बताया था। उपासना ने कहा था कि दोनों की शादी नहीं हो रही है और ये खबरें केवल मीडिया की फैलाई गई अफवाह है। इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वैसे आप इस शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3DdFUsU
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म