Katrina Kaif को ब्याह कर इस दिन घर लाएंगे Vicky Kaushal !! फिक्स हो गई डेट

Katrina Kaif and Vicky Kaushal marriage is definitely on cards: बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। दिवाली के बाद से ही इस स्टार कपल की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कयास हैं कि इस स्टार कपल ने दिवाली के दिन ही परिवार के सदस्यों के बीच रोका सेरेमनी को पूरा किया था। कथित तौर पर ये रोका सेरेमनी अदाकारा कटरीना कैफ के करीबी दोस्त और निर्देशक कबीर खान के घर पर अदा की गई थी। इसके बाद से खबरें तेज हैं कि दोनों सितारे 1-7 दिसंबर के बीच राजस्थान के शाही पैलेस में सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं।

ताजा खबर ये है कि इनकी शादी की पक्की तारीख सामने आ चुकी है। एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधेंगे। दावा किया गया है कि इन दोनों सितारों की शादी के लिए तैयारियां पूरी जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी राजस्थान में होने वाली है। जहां इनकी शादी में करीब 200 लोग मेहमान बनेंगे। इतना ही नहीं, इनकी शादी की रस्में 7 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। जिसमें 7 और 8 को हल्दी और मेहंदी की रस्में होनी हैं। 9 दिसंबर को बिग फैट इंडियन बॉलीवुड वेडिंग होगी। जिसे हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न किया जाएगा।

मोबाइल ले जाने पर लगी है रोक

खबरों की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के लिए मेहमानों को न्योता भेजा जा चुका है। इसके साथ ही मेहमानों से शादी में मोबाइल फोन न लाने की अपील की गई है। ऐसा ही फैसला दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी अपनी शादी के वक्त लिया था।

झूठी है विक्की-कटरीना की शादी को गलत बताने की खबर?

बता दें कि बीते दिन ही न्यूज पोर्ट्ल दैनिक भास्कर से बात करते हुए विक्की कौशल के रिश्तेदार ने दोनों सितारों की शादी होने की खबरों को गलत बताया था। दरअसल, दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल की मौसेरी बहन डॉक्टर उपासना वोहरा ने बात करते हुए ये खबरें गलत बताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जब विक्की कौशल से बात हुई तो उन्होंने इससे इंकार किया था। ऐसे में ये खबरें सिर्फ उड़ाई गई अफवाहे हैं। खैर, अभी हमें भी इन रिपोर्ट्स की आधिकारिक पुष्टि का ऐलान है। फिलहाल विक्की कौशल और कटरीना कैफ की ओर से इन रिपोर्ट्स पर कोई भी बयान सामने नहीं आया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CXgW0B
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म