Posts

Showing posts from March, 2023

Parineeti Chopra Marriage: 'आप' नेता राघव चड्ढा संग जल्द सात फेरे लेंगी परिणीति! इस एक्टर ने किया कंफर्म

Parineeti Chopra Raghav Chadha Marriage Confirm: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग अफेयर के कारण काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, दोनों कई बार साथ में स्पॉट हुए थे, जिससे उनके अफेयर की खबरें बढ़नी शुरू हो गईं। यहां तक कि आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाइया दी थीं, जिससे उनकी शादी की खबरें तेज हो गईं। वहीं हाल ही में एक्टर हार्डी संधू (Hardy Sandhu) ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पुष्टि की है और एक्ट्रेस को बधाइयां भी दी हैं। हार्डी संधू ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वह खुश हैं कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) शादी कर रही हैं। एक्टर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह चीज असल में हो रही है। मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।" हार्डी संधू ने बताया कि उन्होंने और परिणीति चोपड़ा ने शादी के सिलसिले में बातचीत भी की थी। एक्टर ने इस बारे में कहा, "कोड नेम: त...

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan के नए गाने 'बथुकम्मा' को सुन गदगद हुए सलमान के फैंस, कहा- 'चार्टबस्टर सॉन्ग'

Image
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Song: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी की चर्चा हर तरफ हो रही है। साथ ही भाईजान के फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो चुके हैं जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है। इस बीच सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना 'बथुकम्मा ' रिलीज हो गया है जो कि इंटरनेट की दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। गाने में सलमान खान का लुक देखने लायक है। सलमान खान की फिल्म का नया गाना रिलीज बता दें कि 'बथुकम्मा' सॉन्ग सलमान खान की फिल्म किसी की किसी का भाई किसी की जान का चौथा गाना है। यह सॉन्ग इसलिए भी खास है कि भाईजान इसमें साउथ इंडियन लुक में नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल तेलुगु और हिंदी भाषा में हैं। साउथ इंडियन लोगों में इस सॉन्ग को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट डालकर इस गाने के बारे में जानकारी दी है। सॉन्ग में पूजा हेगड़े भी दिखाई दे रही हैं। गाने में प...

Salman Khan को पत्रकार से दुर्व्यवहार के मामले में मिली राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की एफआईआर

Bombay High Court on Salman Khan Case: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' और 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की ये दोनों फिल्म इसी साल यानी 2023 में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक खबर जिसे जानने के बाद भाईजान के फैंस काफी खुश हो जाएंगे। सलमान खान को एक पुराने केस में राहत मिली है। तो चलिए जानते है आखिर सलमान खान को कौन से केस में राहत मिली है। सलमान खान को इस केस में मिली राहत बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी जान' और 'टाइगर 3' के एक केस को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के खिलाफ एक पत्रकार ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पत्रकार ने आरोप लगाया था कि सलमान खान ने उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है। जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुंच गया था। लेकिन सलमान खान को 2019 के इस केस में बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिल गई है। इस मामले में कोर्...

100 करोड़ का मानहानि केस वापस लेंगे Nawazuddin Siddiqui? तलाक के समझौते के बीच पत्नी ने रखी शर्त!

Nawazuddin Siddiqui And Aaliya Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazudding Siddiqui) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) लगातार सोशल मीडिया के जरिए एक्टर पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। जिसके बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी और अपने भाई शमास नवाज सिद्दीकी पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा डाल दिया था। अब सामने आया है कि आलिया ने अपने पति नवाज से मानहानि के मुकदमे को वापस लेने की बात की है। रिपोर्ट्स की मानें तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आलिया संग अपने तलाक की कार्यवाही शुरू कर दी है और एक्टर ने आलिया को तलाक के कागज भेज दिए हैं। अब दोनों के तलाक को लेकर आलिया के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा, " नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने वकीलों के माध्यम से मुझे समझौते की शर्तों का ड्राफ्ट भेजा है। एक ऐसी ही ड्राफ्ट कल शाम भी भेजा गाय था। मैं अपने मुवक्किल के साथ इस पर चर्चा कर रहा हूं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपनी तरफ से यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करूंगा कि दोनों पार्टियों के बीच सभी विवाद हमे...

Kareena Kapoor को शू शेप का केक काटते देख चकराया फैंस का सिर, असली-निकली में कन्फ्यूज हुईं एक्ट्रेस

Kareena Kapoor Cut Shoe Shape Cake: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करीना कपूर हाल ही में एक शू शॉप (जूतों की दुकान) का प्रमोशन करने पहुंचीं। मुंबई में हुए इस प्रमोशनल इवेंट से करीना कपूर की ढेर सारी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के आउटफिट में कहर ढा रही थीं। करीना के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया। वहीं, अब इस इवेंट से करीना कपूर का एक नया वीडियो भी सामने आया है, जिसे देख फैंस हैरान हैं। इस वीडियो में करीना कपूर एक शू शेप का केक काटती नजर आ रही हैं। मजेदार बात यह है कि करीना कपूर खुद इस केक को देखकर कन्फ्यूज हैं। एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। करीना कपूर ने काटा केट दरअसल, करीना कपूर (Kareena Kapoor) जिस कंपनी के प्रमोशन में पहुंची थीं, उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने अंदाज में शूज का प्रमोशन करती दिख रही हैं। कुछ को वह पहन रही हैं तो कुछ एक्ट्रेस ने हाथ में पकड़ रखे हैं। वीडियो में करीना सभी पैपराजी के सामने अपने हाथ में स्लीपर लिए फ्लॉन्ट कर रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के सामने फैंसी डिजाइन म...

Bholaa के साथ रिलीज होगा 'मैदान' का टीजर, इस दिन बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी अजय देवगन की फिल्म

Maidaan Teaser With Bholaa : बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। अजय देवगन और तब्बू की ये फिल्म 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब इसी बीच अजय देवगन की फिल्म भोला से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। 'भोला' के साथ फिल्म मैदान को लेकर भी सिनेमाघरों में कुछ खास देखने मिलने वाला है। इस दिन रिलीज होगी फिल्म मैदान अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला 30 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ अजय देवगन के फैंस को एक खास तोहफा मिलने वाला है। 'भोला' के साथ फिल्म मैदान की टीजर भी फैंस को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। इस जानकारी को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिल्म से जुड़ा पोस्टर है। जिसमें फिल्म मैदान की रिलीज डेट के बारे में भी...

पाकिस्तानी फैंस पर छाया Pathaan का खुमार, गदानी बीच पर बनाया Shah Rukh Khan का सबसे बड़ा स्केच

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपनी फिल्म 'पठान (Pathaan)' के जरिए एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के बादशाह हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म ने ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त कमाई की। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ने दुनियाभर में 1,048.86 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की फिल्म फिल्म 'पठान' 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियोज पर रिलीज हो चुकी है। 'पठान' की ओटीटी रिलीज को लेकर शाहरुख खान के पाकिस्तानी फैंस भी बेहद ही एक्साइटेड हैं। किंग खान को खुश करने के लिए पाकिस्तानी कलाकारों के एक ग्रुप ने एक्टर का रेत पर एक बेहद ही आकर्षक चित्र बनाया है। पाकिस्तानी आर्टिस्ट समीर सौकत ने शाहरुख खान का रेत पर बना पोर्ट्रेट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए समीर ने कैप्शन में लिखा, "शाहरुख खान का सबसे बड़ा स्कैच मैंने और मेरी टीम ने बनाया और इसे गिफ्ट किया है।" बता दें कि शाहरुख खान का यह स्केच गदानी बीच पर फैंस ने बनाया है। समीर शौकत के इस पोस्ट पर लिग खूब कमेंट कर...

Urfi Javed ने सनी लियोनी को अवॉर्ड शो में लगाया गले, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'दोस्ती बनी रहे'

Sunny Leone And Urfi Javed Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। सनी लियोनी की तस्वीरें और वीडियोज आते ही छा जाती है। अभी हाल ही में सनी लियोनी ओटीटी प्ले चेंजमेकरर्स अवॉर्ड्स 2023 शो में पहुंचीं थी। इस दौरान सनी लियोनी एकदम अलग ही अवतार में नजर आईं। इस इवेंट के दौरान सनी लियोनी के साथ सोशल मीडिया पर सुर्खियों रहने वाली उर्फी जावेद भी उनके साथ दिखाई दीं। सनी लियोनी और उर्फी जावेद का एक वीडियो भी सामने आया है। इन दोनों की ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया। अवॉर्ड शो में साथ दिखीं उर्फी जावेद-सनी लियोनी ओटीटी प्ले चेंजमेकरर्स अवॉर्ड्स 2023 का कल यानी 26 मार्च को आयोजन हुआ था। इस इवेंट में बॉलीवुड से लेकर ओटीटी तक के कई बड़े स्टार्स नजर आए। लेकिन सबका ध्यान उर्फी जावेद और सनी लियोनी ने अपनी तरफ खींच लिया। इस इवेंट से सनी लियोनी और उर्फी जावेद का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सनी लियोनी और उर्फी जावेद एक दूसरे ले मिलती हुई नजर आ रही हैं। जहां सनी लियोनी डीपनेक ड्रेस पहने दिखाई दी, तो उर्फी जावेद ने अपनी नई ड्रेस से लोगों को एक बा...

Brahmastra: टीवी पर धमाल मचाने आ रही आलिया-रणबीर की जोड़ी, इस चैनल पर होगा फिल्म का प्रीमियर

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Brahmastra On TV : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की लीड रोल वाली फिल्म फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आलिया और रणबीर फिल्म के हिट होने के बाद मेकर्स अब इस 'ब्रह्मास्त्र 2' लाने की तैयारी कर रहे है। इसको लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया के फैंस के लिए एक खुशखबरी हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब टीवी पर भी आने वाली वाली है। तो चलिए जानते है इस फिल्म कितने बजे और किस चैनल पर प्रीमियर होगा। इस चैनल पर होगा ब्रह्मास्त्र का प्रीमियर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लीड रोल वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों के बाद अब टीवी पर धमाल मचाने वाली है। आलिया और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर रविवार, 26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कहा '26 मार्च को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर फिल्म वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है, तो मुझे पूरा यकीन है कि य...

Kriti Sanon ने पापा के बर्थडे पर शेयर किया वीडियो, एक्ट्रेस के चाइल्डहुड लुक पर फिदा हुए फैंस

Kriti Sanon Share A Throwback Video on Her Dad Birthday : बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) अपनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। कृति सेनॉन अभी हाल ही में एक इवेंट में नजर आई थी। जहां उनकी ड्रेस बेहद प्यारी लग रही थी। कृति सेनॉन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थी। इसके बाद अब कृति सेनॉन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। कृति सेनॉन के द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। कृति सेनॉन के फैंस इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। कृति सेनॉन ने शेयर किया वीडियो कृति सेनॉन ने अपने पापा राहुल सेनॉन को उनके जन्मदिन के मौके पर खास तरीके से बधाई दी है। कृति सेनॉन ने इस मौके पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन अपने पापा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कृति सेनॉन के बचपन की कई तस्वीरें हैं। कृति सेनॉन और उनके पापा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कृति सेनॉन की इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। तो चलिए अब बिना देर किए देखते है कृत...

Nick Jonas संग पार्टी करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती मैरी को फैंस ने किया मिस

Priyanka Chopra Share New Video : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवाल दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास की फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग भी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई वीडियो शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एकदम नए अंदाज में दिखाई दे रही हैं। निक संग पार्टी करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस संग नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस तस्वीर में पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये वीडियो स...

सलमान खान की 'पवन पुत्र भाईजान' से करीना कपूर का कटा पत्ता, फिल्म में हुई साउथ की इस हसीना की एंट्री!!

Salman Khan Movie Update : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की साल 2023 में दो फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान' और 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फैंस अपने पसंदीदा स्टार की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि बीते साल 2022 में सलमान खान की एक भी फिल्म रिलीज नहीं है। इसी बीच सलमान खान की एक और फिल्म 'पवनपुत्र भाईजान' (Pavan Putra Bhaijaan) को लेकर बड़ा अपडेट आया है। गौरतलब है कि फिल्म 'पवनपुत्र भाईजान' सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का सीक्वल है। आइए जानते हैं कि सलमान खान की इस फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी सामने आई है। 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल पर अपडेट सलमान खान और करीना कपूर की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई थी और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके बाद से लोग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। जब फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल 'पवनपुत्र भाईजान' को लेकर जानकारी सामने आई थी तब फैंस काफी खुश हुए थे। अब फिल्म 'पवनपुत्र भा...

शाहरुख की तारीफ करने पर माहिरा खान को कहा गया 'बेशर्म', सीनेटर बोले- पैसों के लिए इंडियन एक्टर पर फिदा होती हैं

Mahira Khan Troll By Pakistani Senator: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपनी एक्टिंग से जबरदस्त पहचान हासिल की है। वह फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के साथ भी नजर आ चुकी हैं और दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करने का माहिला का अनुभव काफी अच्छा रहा। वह अक्सर शाहरुख खान की तारीफ करते हुए भी नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में एक शो में शाहरुख खान की सराहना करने के लिए माहिरा खान निशाने पर आ गई हैं। पाकिस्तानी सीनेटर ने माहिरा खान को 'मानसिक रूप से बीमार' बताया, साथ ही कहा कि वह पैसों की खातिर भारतीय कलाकारों पर फिदा होती हैं।   पाकिस्तानी सीनेटर डॉक्टर अफनान उल्लाह खान ने माहिरा खान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने अनवर मकसूद को भी आड़े हाथों लिया। दरअसल, माहिरा खान ने 'द आर्ट काउंसिल ऑफ पाकिस्तान' में माहिरा खान ने बताया कि 'रईस' के सेट पर शाहरुख खान एक्टर से लेकर स्पॉट बॉय तक, सबका खूब ख्याल रखते थे। माहिरा खान ने बताया कि वह सबसे काफी अच्छे से पेश भी आते थे। लेकिन माहिरा की यह बात डॉक्...

Amitabh Bachchan ने काम पर की वापसी, 'प्रोजेक्ट के'की शूटिंग के दौरान घायल हुए थे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update : बॉलीवुड इंडस्ट्री के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बीते दिनों उनकी फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद उनके फैंस चिंतित हो गए थे। हालांकि, अब अमिताभ बच्चन ने गुरुवार रात को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है और बताया कि वह काम पर फिर वापस लौट आए हैं। आइए जानते हैं कि 80 साल के अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ को लेकर अपने फैंस को क्या जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने की फिल्म सेट पर वापसी अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपने हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। अमिताभ बच्चन ने बताया है कि पसली में चोट लगने के बाद इलाज कर रहे हैं और वह पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उन्होंने फैंस को चिंता के लिए धन्यवाद दिया है। अमिताभ बच्चन ने ये भी बताया है कि वह काम पर वापस लौट आए हैं। बताते चलें कि हाल ही में बिग बी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी की प्रार्थनाओं के धन्यवाद दिया था और जल्द की काम पर वापसी करने की उम्मीद जताई थी। अम...

Saif Ali Khan संग काम करना चाहती हैं बेटी सारा अली खान, एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए सजेस्ट किया इस डायरेक्टर का नाम

Sara Ali Khan wants Work With Her Father: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गैसलाइट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सारा अली खान की ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा में बनी हुई है। सारा अली खान की ये फिल्म 31 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले सारा अली खान 'गैसलाइट' के प्रमोशन में काफी मेहनत करती दिख रही है। इसी बीच सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। सारा अली खान ने इस इंटरव्यू में अपने पापा संग फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। सारा अली खान पापा संग करना चाहती है काम सारा अली खान अपनी फिल्म गैसलाइट के साथ-साथ अपने एक इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। सारा अली खान ने अभी हाल ही में पिंकविला को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने अपने पापा सैफ अली खान के साथ फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की है। साथ ही साथ सारा अली खान ने बताया की एक डायरेक्टर नाम भी बताया है। सारा अली खान ने कहा 'ऐसा लगता है कि मेरे पापा और मुझे लेकर होमी सर एक अच्छी फिल्म बना सकते ह...

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की डेटिंग रयूमर्स की खुल गई पोल, सामने आई ये सच्चाई

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Affairs Rumours : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी संग फिल्म ऊंचाई में नजर आई थी। परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म काफी चर्चा में भी रही थी। लेकिन इसी बीच परिणीति चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ( Raghav Chadha ) के साथ देखा गया। दोनों एक ही कार में जाते हुए दिखाई दिए। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। सोशल मीडिया पर लोग इन दोनों के अफेयर को लेकर बात करने लगे। अब इस खबर की सच्चाई बाहर आ गई है। राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा लव अफेयर? प्रियंका चोपड़ा की कज‍िन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के वीडियो के आने के बाद इन दोनों के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। इसी बीच अब इस खबर को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बस अच्छे दोस्त है। इसके अलावा राघ...

कोरोना वायरस की चपेट में आईं पूजा भट्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Pooja Bhatt Corona Positive: कोरोना वायरस ने भारत में एक बार फिर दस्तक दे दी है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इसके चपेट में आ गई है। बीते दिन खबर ये आई थी कि अनुपम खेर की वाइफ और एक्ट्रेस किरण खेर को कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी थी। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि पूजा को एक बार फिर कोरोना हो गया है। पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस को इस बात की जानाकारी दी है। पूजा भट्ट हुई कोरोना पॉजिटिव पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, '3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी।' इससे पहले किरण खेर ने अपने हेल्थ के बारे में बताया था। किरण ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए ...

Pradeep Sarkar ने 67 की उम्र में ली आखिरी सांस, अजय देवगन समेत इन सेलेब्स ने जताया दुख

Pradeep Sarkar Death: बॉलीवुड के लोकप्रिय डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस समेत बॉलीवुड के कई सितारों का दिल टूट गया था। सतीश कौशिक के निधन से अभी बॉलीवुड इंडस्ट्री उबर ही रही थी कि अब एक और बुरी खबर सामने आई है। निर्देशक प्रदीप सरकार ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रदीप सरकार के निधन की खबरे से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम सेलेब्स प्रदीप सरकार की श्रद्धाजंलि देते नजर आ रहे हैं। इन सितारों ने दी प्रदीफ सरकार को श्रद्धाजंलि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदीप सरकार डायलेसिस पर थे, उनका पोटेशियम लेवल बहुत तेजी से गिर गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाएगा। हालांकि बाद में उनकी मौत हो गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने प्रदीप सरकार के निधन के बारे में एक ट्वीट करके बताया। नीतू चंद्रा ने लिखा, 'हमारे प्यारे डायरेक्टर दादा अब नहीं रहे। मैंने अपना करियर उनके साथ शुरू किया था। उनका टैलेंट शानदार था. उनकी फिल्में लार्जर देन लाइफ हुआ करती थीं।' बता दें कि अजय देवगन समेत बॉलीवु...

Akshay Kumar के साथ हुआ बड़ा हादसा, 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान लगी चोट

Akshay Kumar Injured: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब हाल ही में फिल्म के सेट से अक्षय कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार घायल हो गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते वक्त अक्षय कुमार गिर पड़े, जिससे उनके घुटने में चोट लग गई। रिपोर्ट्स की मानें तो चोट लगने के बावजूद भी अक्षय कुमार ने शूटिंग जारी रखी और क्लोज अप सीन्स को शूट करने का फैसला लिया। बता दें कि अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म में सभी स्टंट खुद ही करते हैं और कभी भी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार," अक्षय कुमार (Akshay Kumar) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shrofff) के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। स्टंट के दौरान उनके साथ एक घटना घटी और उनके घुटने में चोट लग गई।" वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, "इस घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्शन सीन्स की शूटिंग...

Jhoome Jo Pathaan पर इरफान खान के बेटे ने किया डांस, क्यूटनेस पर शाहरुख खान भी हार बैठे दिल

Irfan Pathan Son Dancing On Jhoome Jo Pathaan Song: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पठान (Pathaan)' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रह है। फिल्म से लेकर इसके गाने भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। 'पठान' को मिल रही इस सफलता के अब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में क्रिकेटर का नन्हा बेटा शाहरुख के गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो को इरफान ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले इरफान पठान पहले अपने बेटे के साथ खेल रहे होते हैं। तभी वह 'झूमे जो पठान' गाना चला देते हैं। जैसे ही शाहरुख खान की फिल्म का यह गाना बजने लगता है तो क्रिकेटर का बेटा इमरान हाथ में मोबाइल लेकर डांस करने लगता है। वीडियो में इमरान बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते ह...

Gudi Padwa 2023: Amitabh Bachchan समेत इन फिल्मी हस्तियों ने धूमधाम से मनाया गड़ा पाड़वा, फैंस को खास अंदाज में दी बधाई

Bollywoood Celebrities Wishes Gudi Padwa: देशभर में आज यान 22 मार्च को गुड़ी पाड़वा (Gudi Padwa) और उगादी (Ugadi) का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन से हिंदू पंचांग के नव वर्ष की शुरुआत हो जाती है। वैसे तो पूरे देश में गुड़ी पाड़वा के दिन से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती लेकिन इस त्योहार का महाराष्ट्र में काफी महत्व है। यही कारण है कि बॉलीवड हस्तियां भी इस त्योहार को बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं। गुड़ पाड़वा के मौके पर आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स इस त्योहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने जहां ट्वीट कर इस मौके पर फैंस को विश किया है तो वहीं हेमा मालिनी (Hema Malini) का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने जहां भगवान श्रीहरि विष्णु का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "आप सभी को गुड़ी पाड़वा, उगादी, चैत्र सुखलादि क बधाई और प्रार्थनाएं।" तो वहीं एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने लिखा, "आज नया साल मना रहे सभी लोगों को गुड़ी पाड़वा उगादी और चेती चंद की शुभकामनाएं। आपका यह दिन अपने परिवार ...

Kangana Ranaut ने फिर घसीटा दिलजीत दोसांझ का नाम, चेतावनी देते हुए बोलीं- जल्द गिरफ्तार होगे...

Image
Kangana Ranaut Warns Diljit Dosanjh: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए खूब चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर बॉलीवुड के बड़े सितारों पर तंज कसती नजर आती हैं। हाल ही में कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने दिलजीत दोसांझ को चेतावनी दी कि पुलिस आ चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने खालिस्तानियों का समर्थन करने वालों को भी चेतावनी दी है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की यह पोस्ट देखते ही देखते चर्चा में आ गई है। हालांकि अभी तक दिलजीत दोसांझ ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्विगी के एक मीम को साझा किया और उसपर दिलजीत दोसांझ को टैग किया। स्विगी की पोस्ट में कई तरह की दालें थीं और कैप्शन में लिखा था, "ओए पल्स आ गई पल्स।" इसे शेयर करते हुए कंगना ने दिलजीत दोसांझ को टैग किया और लिखा, "बस यूं ही कह रही हूं।" कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपनी पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया। उन्होंने यहां भी दिलजीत दोसांझ को टैग करते हुए लिखा, "दिलजीत...

Kareena Kapoor ने शेयर की पति सैफ अली खान की खास तस्वीर, फैंस से कहा- 'इन्हें पहचानो?'

Image
Saif Ali Khan New Look Photo : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सोशल मीडिया पर नहीं हैं लेकिन उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। करीना कपूर अपने साथ ही अपने फैमिली से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। करीना कपूर इन दिनों सैफ अली खान और दोनों बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ अफ्रीका में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। इसके साथ ही वह अपने वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। अब करीना कपूर ने सैफ अली खान की एक तस्वीर शेयर की है। सैफ अली खान की ये तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में ऐसा क्या है। करीना कपूर ने दिखाई सैफ अली खान की झलक करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अफ्रीका से अपने पति सैफ अली खान एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान नए लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल, सैफ अली खान क्लीन-शेव लुक में दिखाई दे रहे हैं और काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहना हुआ है। सैफ अली खान कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइल कर रहे है...

Anupam Kher ने इमोशनल पोस्ट लिख दी सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि, कहा- 'जा, तुझे माफ किया!'

Anupam Kher Emotional Post For Satish Kaushik: बॉलीवुड एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के आकस्मिक निधन से उनके परिवार और तमाम फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा था। सतीश कौशिक होली सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली गए थे, जहां 9 मार्च को उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के अचानक दुनिया को अलविदा कहने पर अपना दुख जाहिर किया था। तो वहीं अनुपम खेर से लेकर सलमान खान (Salman Khan), जैसे बड़े स्टार्स सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे। सतीश कौशिक के निधन से उनके बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अनुपम खेर तो पूरी तरह से टूट गए थे। अब हाल ही में अनुपम सतीश की प्रेयर मीट में शामिल हुए, जहां से उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट लिखा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम खेर सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल अर्पित कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' गाना बज रहा है। एक्टर ने पोस्ट शेयर...

Amitabh Bachchan ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग के दौरान हो गए थे घायल

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए करोड़ों फैंस बेकरार रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही अमिताभ बच्चन को लेकर एक खबर सामने आई थी जिससे सभी लोग हैरान हो गए थे। दरअसल प्रोजेक्ट के की शूटिंग करते समय, एक एक्शन सीन के दौरान बिग बी बुरी तरह चोटिल हो गए। इसी बीच अमिताभ बच्चन का एक पोस्ट सामने आया है जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने दिया हेल्थ अपडेट अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इसे साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अमिताभ ने लिखा, आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत धन्यवाद, मैं अब ठीक हो रहा हूं... उम्मीद है कि बहुत जल्दी रैम्प पर वापस आ जाऊंगा। अमिताभ के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले, अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग के जरिए यह खबर सभी को दी थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीन करते समय में उन्हें गहरी चोट लगी है और उकई पसलियों...

Deepak tijori के साथ 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, को-प्रोड्यूसर पर किया केस

Deepak Tijori Filed Complaint: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि उन्होंने 2.6 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कराया है। एक्टर ने मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए सह-निर्माता मोहन नडार पर आरोप लगाया कि फिल्म की लोकेशन के नाम पर उनसे ठगी हुई है। दीपक का कहना है कि मोहन ने 'टिप्सी' नामक एक थ्रिलर फिल्म बनाने के नाम पर उनसे 2.6 करोड़ रुपये लिए और उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला... दीपक तिजोरी ने लगाया आरोप मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म 'टिप्‍प्‍सी' के लिए 2019 में एक कॉन्‍ट्रैक्‍ट साइन किया था। आरोप है कि मोहन ने यह फिल्‍म पूरी नहीं की जबकि दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ रुपये दिए। जब एक्‍टर ने आरोपी से पैसे मांगे तो भुगतान के लिए उन्‍होंने जो चेक जारी किया, वह बाउंस होता रहा। पुलिस ने बताया है कि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले की जांच क...

Jee Rahe The Hum Teaser: 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'जी रहे थे हम' का टीजर आउट, प्यार में डूबे दिखे सलमान

Jee Rahe The Hum Teaser : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) जब से अनाउंस हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान की इस फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं और अब तीसरा गाना 'जी रहे थे हम' (Jee Rahe The Hum) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान ने अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरे गाने का टीजर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। सलमान खान ने शेयर किया टीजर सलमान खान के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरे गाने 'जी रहे थे हम' की टीजर दिखाया है। इस गाने के टीजर में आप देख सकते हैं कि सलमान खान और पूजा हेगड़े एक-दूसरे प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने बताया है कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के तीसरा गाना 'जी रहे थे हम' 21 मार्च यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा। सलमान खान की फिल्म के नए गाने का टीज...

Salman Khan के घर के बाहर लगा पुलिस का पहरा, गोल्डी बराड़ की धमकी के बाद बढ़ी सुरक्षा

Salman Khan Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के निशाने पर है। हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई ने एक इंटरव्यू में सलमान को धमकी दी थी। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया गया है कि 18 मार्च को सलमान खान को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद अब पुलिस ने बॉलीवुड के भाईजान की सुरक्षा बढ़ा दी है जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस क्लिप को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस काफी एक्टिव हो गई है। सलमान खान के घर के बाहर लगा पुलिस का पहरा दरअसल, विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भाईजान के घर के बाहर कई सारी पुलिस की गाड़ियां नजर आ रही हैं। सिर्फ मुंबई पुलिस ही नहीं बल्कि सलमान खान की सुरक्षा में लगे लोग और भी सतर्क हो गए हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सलमान खान के फैंस का लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर गुस्सा फूट गया है। बीते दिनों खबर ये सामने आई थी कि सलमान ने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी खरीदी थी जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। पहले...

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: सई और सत्या की नोक-झोंक देख विराट को लगेगी आग, अब किस ओर मोड़ लेगी कहानी?

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein 19 March Spoiler: स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में मेकर्स ऐसे ऐसे ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं, जिस वजह से यह सीरियल दर्शकों को लगातार खुद से बांधे हुए हैं। इस सीरियल में नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। इनके बीच अब हर्षद अरोड़ा की एंट्री हो गई है, जो सीरियल में डॉक्टर सत्या के किरदार में नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि पत्रलेखा विराट से खूब लड़ती है और सत्या सई को बहुत ज्यादा परेशान करता है। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है। आइए आपको बताते हैं। सत्या की बाहों में आएगी सई टीवी सीरियल ' गुम है किसी के प्यार में ' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि सई विनायक को अपने साथ अस्पताल ले आती है। इस दौरान वह विनू को सब कुछ समझाती है और बताती है कि कैसे एक मरीज का इलाज किया जाता है। इस दौरान वह बेड पर बैठी होती है। लेकिन तभी कैबिन में डॉक्टर सत्या की एंट्री हो जाती है उसे फिर सई जल्दबाजी के चक्कर में पैर पर चोट लगवा लेती है। इ...

Urfi Javed के फैशन सेंस को Ranbir Kapoor ने कहा, 'बकवास', सरेआम उड़ा दी एक्ट्रेस की धज्जियां

Ranbir Kapoor criticizes Urfi Javed fashion sense: बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में जमकर बिजी हैं। फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने इस दौरान जमकर इंटरव्यूज दिए थे। इसी दौरान फिल्म स्टार रणबीर कपूर हाल ही में अपनी कजिन करीना कपूर खान के चैट शो व्हॉट वुमेन वॉन्ट्स के चौथे सीजन में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने अदाकारा करीना कपूर खान के सभी सवालों का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने इस दौरान एक मजेदार रैपिड फायर राउंड रखा था। जिसमें एक्ट्रेस फिल्म स्टार रणबीर कपूर को कुछ तस्वीरें दिखाती हैं और एक्टर को ये तस्वीरें देख उनके फैशन सेंस को गुड टेस्ट और बैड टेस्ट के जरिए रेट करना था। रणबीर कपूर ने कर डाला उर्फी जावेद को ट्रोल इस राउंड में जब रणबीर कपूर को अदाकारा ने रणवीर सिंह का एक कटआउट दिखाया और उनके फैशन सेंस को लेकर पूछा तो एक्टर ने कहा, 'गुड टेस्ट'। दाल चावल को एक्टर ने गुड टेस्ट बताया। फिल्म स्टार करीना ने जब उर्फी जावेद का एक कटआउट दिखाया तो एक्टर पूछते हैं, 'ये कौन है... ये उर्फी है।' इस पर रणबीर कपूर कहते हैं...

KRK के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, मनोज बाजपेयी को 'नशेड़ी' कहना पड़ा भारी

Arrest Warrant Against KRK : कमाल आर खान उर्फ केआरके (KRK) खुद को फिल्म क्रिटिक बताते हुए फिल्मों और स्टार्स को लेकर अपना रिव्यू देते हैं। अपने रिव्यू में वह फिल्मों और स्टार्स की जमकर क्लास लगाते हैं और इसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। अब एक बार फिर केआरके अपने बयान को लेकर मुसीबत में घिर गए हैं। दरअसल, इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने केआरके के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। उनके खिलाफ मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने एक केस फाइल किया था। इस केस की सुनवाई के दौरन केआरके के मौजूद ना रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया। मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 मई इंदौर के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (फर्स्ट क्लास) ने गुरुवार को वारंट जारी करते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 10 मई तय की है। वहीं, इससे पहले भी सुनवाई के दौरान केआरके के मौजूद ना रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किए थे। मनोज बाजपेयी के वकील की तरफ से कहा गया है कि केआरके को अपने खिलाफ चल रहे केस की जानकारी है लेकिन वह देर करने के इरादे से सुनवाई में मौजूद नहीं होते हैं। दूसरी तरफ केआरके के वकील ने ...

Gadar 2 की पूरी हो गई शूटिंग, सेट से लीक हुआ सनी देओल की फिल्म के आखिरी शूट का वीडियो

Gadar 2 shooting wraps up: पंजाब के पुत्तर और फिल्म स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर इन दिनों खासा बज है। ये फिल्म 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल हैं। जिसमें एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के किरदार में दर्शकों के बीच पहुंचेंगे। फिल्म के दूसरे पार्ट को भी निर्देशक अनिल शर्मा ही बना रहे हैं। ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल के साथ अदाकारा अमीषा पटेल नजर आएंगी। जो सकीना का किरदार निभाने वाली है। जबकि, उनके बेटे का किरदार निर्देश अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा निभाने वाले हैं। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही लोगों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी वक्त से चल रही है। जिसकी शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर गदर 2 की शूटिंग सेट से एक वीडियो और निर्देशक अनिल शर्मा संग सनी देओल की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि ये गदर 2 की शूटिंग सेट से सामने आई है। जो फिल्म की शूटिंग के आखिरी सीन की शूटिंग की है। ये वीडियो और फोटो इंटरनेट पर सामने आते ही ते...

श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे विक्की ने पत्नी कटरीना को यूं किया प्रोटेक्ट, देखें वीडियो

Vicky Kaushal And Katrina Kaif Video : विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड से पॉपुलर कपल में से एक हैं। ये दोनों जब भी एक साथ नजर आते हैं तो पैपराजी इनको अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखते हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ हाल ही में श्वेता बच्चन की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर दोनों एक साथ नजर आए और दोनों का अंदाज देखने वाला था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के नए वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और प्यारे कमेंट कर रहे हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की तारीफ कर रहे फैंस विक्की कौशल और कटरीना कैफ बीती रात श्वेता बच्चन के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए अमिताभ बच्चन के बंगले पर पहुंचे थे। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि जब विक्की कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के साथ बंगले से बाहर आए तो काफी प्रोटेक्टिव अंदाज में नजर आए। विक्की कौशल ने पहले कार का दरवाजा खोलकर कटरीना कैफ को बैठाया...

Ananya-Chunky Dance: अनन्या पांडे ने बहन की शादी में जमकर लगाए ठुमके, पापा और भाई संग 'सात समंदर' पर दिखाया जलवा

Ananya Panday Dances With Father Chunky Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की कजिन अलाना पांडे (Alanna Panday) की बीते दिन यानी 16 मार्च को शादी हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। अलाना को ब्याह कर ले जाने के लिए दुल्हे राजा आइवर मैक्रे घोड़े पर सवार होकर वेन्यू पहुंचे थे। अब अलाना की वेडिंग सेरेमनी से अनन्या पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनन्या अपने डैड चंकी पांडे और कजिन अहान पांडे के साथ 'सात समंदर पार (Saat Samundar Paar)' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद साड़ी पहने नजर आ रहीं अनन्या पहले अहान के साथ ठुमके लगाती हैं और फिर वह अपने पिता चंकी पांडे के साथ जमकर डांस करती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अहान और अनन्या (Ananya Panday) जबरदस्त अंदाज में डांस कर रहे होते हैं तभी इस डांस के बीच चंकी पांडे की एंट्री होती है। इसके बाद अनन्या और चंकी धमाकेदार अंदाज में 'सात समंदर पार' गाने पर डांस करते हैं। अनन्या पांडे और चंकी पांडे का...

Natu Natu की कोरियोग्राफी के कायल हुए सैफ अली खान, बोले- 'मैं करता तो आ जाता हार्ट अटैक'

Image
Saif Ali Khan On Natu Natu Wins Oscar Award: ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) में भारत का जलवा देखने को मिला। जहां 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू (Natu Natu)' ने बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब जीता तो वहीं गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Wishperers)' ने बेस्ट शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। इन दोनों ही फिल्मों की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। अब हाल ही में एक्टर सैफ अली खान ने 'नाटू नाटू' गाने की तारीफों के पुल बांधे। सैफ अली खा (Saif Ali Khan) ने ऑस्कर विनर दोनों ही फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा, "ये बहुत ही मजेदार है कि 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीत लिया है। मैं 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की जीत से भी बहुत खुश हूं।" सैफ अली खान ने की 'नाटू नाटू गाने' की कोरियोग्राफी की तारीफ सैफ अली खान ने 'नाटू नाटू' (Natu Natu) की कोरियोग्राफी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "इस गाने को बहुत ही क्रेजी स्टेप्स के साथ कोरियोग्राफ किया गया है और यह बहुत ही अमेजिंग है। साउथ सिनेमा के पास ऐसे बहुत ही खास डांस स्टेप्स और ...

Sonali Kulkarni ने लड़कियों को बताया आलसी, बोलीं- 'बस बॉयफ्रेंड पर प्रेशर बनाती...'

Sunali Kulkarni Viral Video: सिंघम और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में काम करने वाली अदाकारा सोनाली कुलकर्णी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोनाली कुलकर्णी हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। इस बीच सोनाली कुलकर्णी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो लड़कियों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सोनाली कहती है कि आजकल लड़कियां बहुत आलसी हो गई हैं। वो आर्थिक रूप से सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति पर निर्भर रहना चाहती हैं। इसके अलावा भी सोनाली कुलकर्णी ने कई खुलासे किए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों के बारे में और क्या कहा... सोनाली कुलकर्णी का वीडियो हुआ वायरल हाल ही में सोनाली कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू दिया था जिसका वीडियो अब सामने आया है। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि सोनाली ने काफी सही बात कही है इसलिए अधिकतर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में सोनाली कहती हैं, भारत में बहुत सारी लड़कियां आलसी हैं। उनको ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी नौकरी हो। जिसके पास घर हो ल...

आर्यन की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी पर इसलिए चुप रहे शाहरुख खान, एक्टर के दोस्त ने किया खुलासा

Shah Rukh Khan Friend Revelation : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की साल 2023 की शुरुआत काफी अच्छी रही है। दरअसल, उनकी फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस तरह से शाहरुख खान की लीड एक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर 4 साल बाद वापसी सफल रही है। वह इस समय अपनी अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं और फिल्म 'पठान' की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। साल 2023 की शुरुआत तो उनके लिए अच्छी रही है लेकिन साल 2021 उनके लिए काफी बुरा वक्त लेकर आया था। दरअसल, शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को ड्रग्स केस में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले को उन्होंने काफी शांति से हैंडल किया और कोई बयान नहीं दिया। अब शाहरुख खान के एक दोस्त ने बताया है कि वह इस मामले में क्यों नहीं बोले थे। आर्यन खान के ड्रग्स केस पर नहीं बोले थे शाहरुख खान दरअसल, आर्यन खान को साल 2021 के आखिर में ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था और उन्हें करीब 1 महीने जेल में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में आर्यन खान को ड्रग्स केस...

Shilpa Shetty की मां सुनंदा शेट्टी की हुई सर्जरी, इमोशनल एक्ट्रेस ने की फैंस से दुआ करने की अपील

Shilpa Shetty Mother Sunanda Shetty Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) 47 की उम्र में भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Instagram) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती नजर आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया है, जिसे देखकर फैंस की भी आंखें नम हो गई हैं। शिल्पा ने अपने पोस्ट में बताया कि हाल ही में उनकी मां की सर्जरी हुई है और उनके लिए यह समय काफी मुश्किल था। एक्ट्रेस ने डॉक्टर के साथ अपनी मां का एक फोटो शेयर किया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "पैरेंट्स की सर्जरी होते हुए देखना यह बच्चों के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होता।" शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने आगे लिखा, "लेकिन अगर कुछ है जो मैं अपनी मां से अनुकरण करना चाहती हूं तो वह है उनकी हिम्मत और उनकी फाइटिंग स्पिरिट। पिछले कुछ दिन मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। लेकिन मेरे हीरो और मेरे हीरो के हीरो ने उन्हें बचा लिया। आपका बहुत-बहुत...

Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी मुखर्जी की एक्टिंग के दीवाने हुए विक्की-कटरीना, पोस्ट शेयर कर की फिल्म की तारीफ

Image
Vicky Kaushal And Katrina Kaif On Mrs Chatterjee Vs Norway : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे (Mrs Chatterjee Vs Norway) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म कल यानी 17 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्पेशल स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इस फिल्म को देखने के बाद स्टार्स इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने पोस्ट शेयर की हैं। विक्की-कटरीना ने की फिल्म की जमकर तारीफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभी हाल ही में दोनों रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे। जिसके बाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इस फिल्म को रिव्यू किया है। इन दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म की फोटो शेयर कर रानी मुखर्जी की एक्टिंग का खूब तारीफ की है...

Suniel Shetty ने नॉर्वेजियन बॉयज के साथ इस गाने पर किया डांस, वीडियो देख छूटी अथिया शेट्टी की हंसी

Suniel Shetty Dance With Quick Style Video : बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म हेरा फेरी 3 और वेब सीरीज 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुए है। इसी बीच 'हंटर - टूटेगा नहीं तोड़ेगा' एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस वीडियो में सुनील शेट्टी एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील शेट्टी नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' (Quick Style) के साथ दिखाई दे रहे हैं। सुनील शेट्टी ने किया डांस नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' के वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते है। अभी हाल ही में नॉर्वेजियन डांस ग्रुप 'क्विक स्टाइल' ने विराट कोहली संग डांस किया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अब नॉर्वेजियन डांस ग्रुप ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी के साथ डांस किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है। सुनील शेट्टी 'आंखो मे...

Salman Khan को लॉरेंस बिश्नोई ने सरेआम दी धमकी, बोला- 'माफी मांगों नहीं तो...'

Lawrence Bishnoi Gives Death Threats To Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान खान माफी मांगे की खुली चुनौती दी है। बता दें कि पिछले साल मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कर दी गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग ने सलमान खान के घर एक लेटर लिखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस लेटर में लिखा था, "मूसेवाला की तरह तुम्हें भी मार दिया जाएगा।" इस लेटर के सामने आने के बाद काफी हडकंप मच गया था। माफी मांगे सलमान खान- लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) ने एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, " सलमान खान (Salman Khan) के लिए हमारे समाज में काफी गुस्सा है, उसने मेरे समाज को अपमानित किया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया, लेकिन उसने माफी नहीं मांगी। अगर...

Yo Yo Honey Singh को शाहरुख खान ने मारा था थप्पड़? एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने बताई थी सच्चाई

Throwback: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह आज अपना जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहे हैं। हनी सिंह वो नाम है, जिसने भारत में रैप म्यूजिक को फ्रंट लाइन इंडस्ट्री में लाकर खड़ा कर दिया। हनी सिंह ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ काम किया है। आज के दौर में कई रैपर्स हैं लेकिन हनी सिंह के जैसी फैन फॉलोइंग किसी के पास नहीं है। हालांकि हनी सिंह का नाम कई विवादों से जुड़ा चुका है। कुछ सालों पहले हनी सिंह को लेकर एक खबर सामने आई थी जिसमें ये कहा गया था कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्पड़ मार दिया था। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं क्या सच में पठान एक्टर ने रैपर पर हाथ उठाया था। हनी सिंह की एक्स वाइफ ने दुनिया को बताया था सच कुछ सालों पहले चर्चा थी कि एक टूर में हनी सिंह नशे में धुत होकर एक शख्स के साथ बदतमीजी कर रहे थे। जिसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसपर हनी सिंह की एक्स वाइफ शालिनी तलवार ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। शालिनी तलवार ने हनी सिंह का बचाव किया था। एक इंटरव्यू में जब शालिनी से पूछा गया कि क्‍या यह सच है कि शाहरुख खान ने 'स...