शादी के बाद खासमखास दोस्तों के लिए मुंबई में शानदार रिसेप्शन देंगे Vicky Kaushal-Katrina Kaif !!

विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की होने वाली शादी हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों 7-9 दिसंबर को सवाई माधोपुर (राजस्थान) स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस शादी के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं और अब बस 7 तारीख का इंतजार है। इस कपल या फिर दोनों के परिवार में से किसी ने भी इस शादी के बारे में भले ही कोई बयान ना दिया हो लेकिन बीते दो महीने में शादी से जुड़ी कई खबरें सामने आई हैं। अब खबरें दोनों की शादी के रिसेप्शन से जुड़ी आ रही हैं।

खबरें हैं कि शादी के बाद ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा। यानी कि राजस्थान में एक शाही शादी के बाद ये कपल अपने शहर मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे। कोविड के कारण कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें या तो शादी का कार्ड नहीं मिला है और कुछ ऐसे हैं जो शादी का कार्ड मिलने के बावजूद भी राजस्थान नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे लोगों के लिए ये कपल मुंबई में शानदार रिसेप्शन आयोजित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस रिसेप्शन में इस कपल के कुछ मीडिया फ्रेंड्स भी आ सकते है।

ये खबर आने के बाद से दोनों के ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि विकी और कैट लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने दिसंबर के महीने में शादी करने का फैसला किया है। दोनों की शादी की खबरों ने हर किसी को एक्साइट कर दिया है। राजस्थान में होने वाली शादी के लिए सिक्यॉरिटी से लेकर, होटेल तक और मेहंदी से लेकर डिजाइनर लहंगे तक, सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। वैसे आप विकी और कैट की शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3EaBeF9
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म