Posts

Showing posts from September, 2023

Anushka Sharma-Virat Kohli के घर फिर गूंजेंगी किलकारियां, दूसरी बार मां बनेंगी 'पीके' एक्ट्रेस?

Anushka Sharma and Virat Kohli are expecting again: बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। अभी तक इस स्टार कपल ने इस गुडन्यूज का ऐलान खुद नहीं किया है। मगर फिल्मी हलकों से निकलकर सामने आ रही ताजा खबरों के मुताबिक अदाकारा अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्दी ही खुद इसका बड़ा ऐलान करने वाले हैं। हालांकि अभी अदाकारा सोशल मीडिया और पब्लिक इवेंट्स से दूर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमिस्टर में हैं। वो कुछ दिनों बाद खुद सोशल मीडिया के जरिए पति विराट कोहली संग इसका ऐलान कर सकती हैं। दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अनुष्का शर्मा हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अदाकारा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्दी ही पैरेंट्स बनेंगे। एक करीबी सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'अनुष्का दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट है। पिछली बार की तरह ही, वो खुद इसका आधिकारिक ऐलान कुछ दिनों में करेंगे।' इतना ही नहीं, सूत्र ने बताया...

Parineeti Chopra ने Raghav Chadha संग दिखाई अपनी शादी की झलक, हर एक लम्हें में प्यार में खोया दिखा कपल

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई थी। राघव और परिणीति की शादी में कई बड़े बॉलीवुड सितारों से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे। अब हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने शादी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा अपनी शादी में काफी एक्साइटेड दिख रही हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के खास पलों को शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पेस्टल कलर का लहंगा पहनकर दुल्हन के रूप में सजी- धजी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा छुप- छुपकर अपनी बारात को देख रही हैं। वीडियो में राघव और परिणीति की वरमाला की रस्म भी दिखाई जा रही है। वीडियो में परिणीति दुल्हन बनकर काफी एक्साइटेड लग रही हैं। अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए उन्होंने ए...

Ganapath Teaser: फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज, टाइगर श्रॉफ-कृति सेनॉन के एक्शन ने उड़ाए होश

Image
Ganapath Teaser : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger shroff) की मच-अवेटेड फिल्म 'गणपत' (Ganapath) 20 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस अपने पसंदीदा एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का टीजर देखकर फैंस का उत्साह डबल हो गया है और उन्हें अपने पसंदीदा एक्टर का एक्शन एक बार फिर पसंद आया है। गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म 'हीरोपंती 2' साल 2022 में रिलीज हुई थी तब से वह बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं तो फैंस बेसब्र हो रहे हैं। फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में टाइगर श्रॉफ के अलावा कृति सेनॉन का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म 'गणपत' के टीजर में अमिताभ बच्चन के लुक ने ध्यान खींचा है। वहीं, बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की आवाज फैंस को पसंद आ रही है। फिल्म 'गणपत...

Jawan को पछाड़ेगी Ranbir kapoor की Animal? व्यूज के मामले में शाहरुख खान की फिल्म को मिल रही कड़ी टक्कर

Image
Ranbir Kapoor Animal Film: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही फिल्म 'एनिमल' (Animal) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में रणबीर कपूर के 41वें बर्थडे पर फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसमें एक्टर बेहद ही खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। इस 2 मिनट 26 सेकंड के टीजर में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी जबरदस्त लग रहे हैं। बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज होगी। वहीं 'एनिमल' के टीजर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है, यह टीजर यूट्यूबर पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। एनिमल (Animal) ने तोड़ा शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) का रिकॉर्ड? रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' के टीजर को एक दिन में 23 मिलियन व्यूज मिले हैं तो वहीं शाहरुख खान की 'जवान' को 6 घंटे में ही 7 मिलियन व्यूज मिल गए थे। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को 5 घंटे मेंं केवल 4.4 मिलियन व्यूज ही मिल पाए थे। ऐसे में रणबीर ...

Animal Teaser Twitter Reaction: रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर रिलीज, लोग बोले- 'मासूम से खतरनाक बन गया फिर'

Ranbir Kapoor Film Animal Teaser Twitter Reaction : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) का फैंस को काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल, मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। संदीप वंगा रेड्डी के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। आइए जानते कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर क्या रिएक्शन मिल रहे हैं। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/cIyHf6b https://ift.tt/yjl3LiE

Animal Teaser Out: रणबीर कपूर ने बर्थडे पर फैंस को दिया खास तोहफा, 'एनिमल' का टीजर हुआ रिलीज

Image
Animal Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। रणबीर कपूर की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'एनिमल' मेकर्स ने रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर को देखने के बाद लोग रणबीर कपूर के फैन बन गए। रणबीर कपूर की फिल्म का ये टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस टीजर में रणबीर कपूर एक्शन अवतार में दिखाई दिए। एक्शन सीन्स से भरा है टीजर रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के इस टीजर के शुरू में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना आपस में बात करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान रश्मिका मंदाना उनके पिता को लेकर कुछ बोल देती है, जिसके बाद रणबीर कपूर भड़क जाते हैं। इसके टीजर में अनिल कपूर की एंट्री होती है, जो फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल निभा रहे हैं। इसके बाद शुरू...

Tiger 3 Teaser Out: सलमान खान ने एक्शन अवतार में उड़ाया गर्दा, रिलीज हुआ फिल्म का धांसू टीजर

Tiger 3 Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिन सलमान खान ने बताया था कि आज यानी 27 सितंबर को उनकी मूवी टाइगर 3 का टीजर आउट होने वाला है। इस बीच सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे देख फैंस क्रेज हो गए हैं। आइए देखते हैं इस टीजर में क्या-क्या खास है। सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 का टीजर आउट सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। इस टीजर में सलमान खान जमकर एक्शन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इसमें सलमान ने अपने डायलॉग्स से धमाल मचाया दिया है। 'टाइगर 3' के टीजर में देखकर ऐसा लगता है कि टाइगर यानी अविनाश राठौर को गद्दार घोषित कर दिया जाता है। अब सलमान खान खुद को साबित करने वाले हैं। साथ ही इस टीजर से ये भी पता चलता है कि सलमान एक बार फिर से मिशन पर जाने वाले हैं। ऐसे में भाईजान का सामना फिर से दुश्मनों से सामना करने वाले हैं। यह फिल्म दिवाली के मौके पर ब...

लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं फराह खान की बिगड़ी हालत, सोनू सूद का भी हुआ बुरा हाल

Farah Khan and Sonu Sood Viral Video: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद (Sonu Sood) और फराह खान (Farah Khan) हाल ही में लालबागचा राजा (Lalbaugcha raja) के दर्शन करने गए थे। लेकिन इस दौरान इन दोनों के साथ ऐसा कुछ हुआ कि सभी लोग दंग रह गए। दरअसल, 'वूंपला' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सोनू सूद और फराह खान समेत कई स्टार्स लालबागचा राजा के दर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान सोनू और फराह भीड़ में फंस जाते है। इस क्लिप पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान के दरबार में सब कोई बराबर है।' दूसरे ने लिखा, अब समझ में आया आम आदमी को कितनी दिक्कत होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गणपति बप्पा के सामने सबको झुकना पड़ता है। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2wlXVTR https://ift.tt/JC94Yqi

Tiger 3 के टीजर से पहले सलमान खान का ये पोस्ट देख एक्साइटेड हुए फैंस, कहा- 'अब मजा आएगा'

Tiger 3 Teaser : बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फैंस का इंतजार का खत्म होने वाला है क्योंकि ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। वहीं, सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर 27 सितंबर यानी बुधवार को रिलीज होने वाला है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है कि कल टाइगर का मैसेज आने वाला है। इसके बाद लोगों का कहना है कि सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' का टीजर रिलीज करेंगे। सलमान खान ने शेयर किया पोस्ट सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह चेहरा छिपाए नजर आ रह हैं और उनकी सिर्फ एक आंख नजर आ रही है। सलमान खान ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'एक मैसेज है। देता हूं... कल। टाइगर का मैसेज कल 11 बजे सुबह। टाइगर 3 दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' सलमान खान के इस पोस्ट को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और वह समझ गए हैं कि कल यानी 27 सि...

Ira Khan ने वर्कआउट के दौरान नुपुर शिखरे को किया लिप किस, वीडियो देख लोगों ने कहा- 'थोड़ा शर्म करो'

Ira Khan Trolled For Workout Video: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इरा खान अक्सर अपने अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इरा खान का एक वर्कआउट करते हुए वीडियो सामने आया है। इसी वीडियो में इरा खान के साथ नुपुर शिखरे भी नजर आ रहे हैं। वर्कआउट के दौरान इरा खान ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसको लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। इरा खान खान की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। इरा खान ने किया नुपुर शिखरे को किस आमिर खान की बेटी इरा खान का एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरा खान और नुपुर शिखरे साथ नजर आ रहे हैं। इरा खान का ये वर्कआउट वीडियो काफी चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान इरा खान और उनके मंगेतर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए। इस वीडियो में इरा खान और नुपुर शिखरे वर्कआउट करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में इरा और नुपुर वीडियो में पुलअप एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस वर्कआउट करने के दौरान एक दूसरे को लिप किस करते हुए नजर आए। इस वीडियो को इरा ख...

Kangana Ranaut साल 2024 में करेंगी शादी! इस एक्टर ने ट्वीट कर किया दावा

Kangana Ranaut Wedding News : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इंडस्ट्री में काफी अच्छी पहचान बना ली है। कंगना रनौत ने अपने 15 साल से ज्यादा करियर में कई फिल्मों में काम किया है। कंगना रनौत की कई फिल्मों को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंगना रनौत अपने फिल्मी करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अब कंगना रनौत की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि कंगना रनौत अगले साल 2024 में शादी करने वाली हैं। ये भी बताया गया है कि कंगना रनौत का होने वाला पति बिजनेसमैन है। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत की शादी को लेकर पूरी खबर क्या है। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/4u0FU6a https://ift.tt/UsNKGWn

Mission Raniganj Trailer: मजदूरों के रेस्क्यू की कहानी है 'मिशन रानीगंज', ट्रेलर देख लोग बोले- 'अक्षय की एक और ब्लॉकबस्टर'

Image
Mission Raniganj Trailer : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन रानीगंज' (Mission Raniganj) का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म का 25 सितंबर यानी सोमवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' दिवंगत जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बन रही है। बता दें कि जसवंत सिंह गिल ने कोयला खदान में बाढ़ का पानी भर जाने से फंसे मजदूरों को बचाया था। फिल्म 'मिशन रानीगंज' के ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्म के ट्रेलर को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म 'मिशन रानीगंज' का ट्रेलर रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' उनकी मच-अवेटेड फिल्मों से एक है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'मिशन रानीगंज' के 2.12 मिनट के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि कोयल खदान के अंदर 65 मजदूर हैं और वहां पानी भर जान से वह फंस जाते हैं। सभी मजदूरों के परिवार वाले काफी परेशान हैं और उन्हें बचाने के लिए कोशिश की जाती है। फिर जसवंत गिल के किरदार में...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: सात जन्मों के बंधन में बंधे परिणीति-राघव, धूमधाम से हुई शादी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड स्टार कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। इस स्टार कपल की ग्रैंड इंडियन पंजाबी वेडिंग राजस्थान के उदयपुर में हुई। जहां फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने विधि-विधान के साथ एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया। दोनों की शादी धूमधाम से करीबी रिश्तेदारों और मेहमानों के बीच में हुई। अभी तक इस स्टार कपल की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आ पाई हैं। हालांकि खबर है कि दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी हैं। खबर लिखे जाने के वक्त पर दुल्हन की विदाई की रस्म अदा की जा रही है। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ भी चुकी हैं। इन तस्वीरों में उदयपुर स्थित वेन्यू रोशनी से सराबोर हो चुका है। किसी भी वक्त दोनों सितारों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ जाएंगी। शाम 4 बजे परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने लिए थे फेरे मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में आज सुबह से ही शुरू हो गई थीं। दिन के करीब 3.30 बजे जयमाला सेरेमनी हुई थी। जबकि, फेरों की रस्म शाम के 4 बजे...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet: लीक हुई परिणीति-राघव के संगीत की पहली फोटो, मेहंदी पर टिकी फैंस की नजर

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की संगीत सेरेमनी बीते दिन उदयपुर के ताज लेक पैलेस में रखी गई। जहां कई सितारे रंग जमाने पहुंचे थे। इस संगीत नाइट की पहली तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी के संगीत फंक्शन में पंजाबी सिंगर नवराज हंस (Navraj Hans) के साथ गाते और एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इसके साथ ही अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत फंक्शन के आउटफिट का खुलासा भी हो गया। इस दौरान अदाकारा परिणीति चोपड़ा बेहद खूबसूरत शिमरी ड्रेस में नजर आई थीं। जबकि, आप नेता और सांसद राघव चड्ढा ने ब्लैक सूट पहना था। सोशल मीडिया पर वायरल हुईं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत की पहली तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं। परिणीति चोपड़ा की मेहंदी पर अटक गई लोगों की नजर सामने आई इन तस्वीरों में अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के संगीत फंक्शन का लुक भी फैंस को देखने के लिए मिला है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही अदाकारा परिणीति चोपड़ा की ब्राइडल मेहंदी पर...

Jawan में Nayanthara को कम स्क्रीन टाइम मिलने का Shah Rukh Khan को हुआ दुख, बोले- दुर्भाग्य से...

Shah Rukh Khan Reaction On Nayanthara Screen Timing: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआं उठा रही है। इस फिल्म ने कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हर रोज एक नया रिकॉर्ड बना रही है। जवान (Jawan) में शाहरुख खान के साथ लीड रोल में साउथ की सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा नजर आईं, तो वहीं कोमियो में दीपिका पादुकोण हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज के बाद से ही दीपिका और नयनतारा (Nayanthara) के रोल पर विवाद चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि लीड एक्ट्रेस होने के बाद भी नयनतारा के स्क्रीन टाइम को कम किया गया और इस बात से अभिनेत्री खुद भी नाराज हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में नयनतारा के सिंगल मॉम वाले ट्रैक को भी ठीक से नहीं दिखाया गया। इस पर अब शाहरुख खान ने रिएक्ट किया है। शाहरुख से पूछा गई ये बात 'जवान' फिल्म हिट होने के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) लगातार अपने फैंस से किसी न किसी तरह जुड़ रहे हैं। बीती रात उन्होंने ट्विटर (एक्स) पर आस्क एसआरके #AskSRK सेशन किया। इस दौरान फैंस ने अपने किंग खान से ढेर सारे सवाल किए। इसी बीच एक यूजर ने नयनतारा की कम स्क्रीन टाइम...

Animal से जारी हुआ Rashmika Mandanna का फर्स्ट लुक पोस्टर, मेकर्स ने उठाया नाम पर से पर्दा

Image
Rashmika Mandanna first Look Out from Animal: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की अपकमिंग मूवी एनिमल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को मेकर्स पहले 11 अगस्त 2023 के दिन रिलीज करने वाले थे। मगर फिर पोस्ट पोस्डक्शन वर्क की वजह से मेकर्स को रिलीज डेट में बदलाव करना पड़ा। अब ये फिल्म 1 दिसंबर 2023 के दिन रिलीज होने की तैयारी में हैं। इस बीच मेकर्स ने इस फिल्म के प्रमोशन की तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म का नया टीजर वीडियो निर्माता 28 सितंबर के दिन जारी करने वाले हैं। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म के किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करने शुरू कर दिए हैं। जारी हुआ रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस एक्शन एंटरटेनर मूवी में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। फिल्म में रश्मिका मंदाना का नाम गीतांजली है। जिसका पहला पोस्टर निर्माताओं ने आज जारी कर दिया। सामने आए एनिमल के फर्स्ट लुक पोस्टर में रश्मिका मंदाना सिंपल लाल रंग की साड़ी...

Janhvi Kapoor ने गणपति विसर्जन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग की मस्ती, जमकर किया डांस

Janhvi Kapoor Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस वरुण धवन के साथ फिल्म बवाल में नजर आई थी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने मिलाजुला रिस्पॉन्स दिया था। इस बीच जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस क्लिप में जाह्नवी कपूर, अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ रही हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर... जाह्नवी कपूर ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग किया डांस अंबानी परिवार ने हाल ही में गणपति बप्पा का विसर्जन किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। वहीं जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ है और उनपे फूलों की बारिश हो रही है। इसमें जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी और शिखर अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही म...

Raghav Chadha संग शादी के बाद चमकेगा परिणीति चोपड़ा का करियर, जानें कैसी रहेगी दुल्हे राजा की शादीशुदा जिंदगी

Raghav Chadha And Parineeti Chopra Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) 24 सितंबर को शादी को बंधन में बंधने वाले हैं। यह दोनों उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में सात फेरे लेंगे। राघव और परिणीति अपनी शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। एक तरफ जहां फैंस राघव और परिणीति की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर हमारे ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया है कि आखिर राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादीशुदा जिंदगी और करियर कैसा रहने वाला है। परिणीति की राशि जहां तुला है तो वहीं राघव चड्ढा की राशि वृश्चिक है। इन दोनों की राशियां भले ही अलग- अलग हैं लेकिन शादी के बाद इनकी मैरिड लाइफ काफी मजबूत रहने वाली है। तुला राशि वाले सौहार्द और निष्पक्षता पसंद करते हैं, कूटनीति के साथ अपने रिश्ते को संतुलित करते हैं। वृश्चिक राशि के लोग, जो जुनून और वफादारी के लिए जाने जाते हैं, गहरे संबंध बनाते हैं। गुरुजी ने बताया कि तुला राशि वालों का आकर्षण वृश्चिक की तीव्रता को शांत कर सकता है, जबकि वृश्चिक राशि वालों की वफ...

Parineeti-Raghav के वेडिंग फंक्शन में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, मौसी की शादी में मस्ती करेंगी मालती मेरी (Exclusive)

Priyanka Chopra Attend Parineeti Chopra And Raghav Chadha Wedding : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) आने वाली 24 सितंबर को उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई हो चुकी है। परिणीति चोपड़ा की सगाई में उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) यूएस से भारत आई थीं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर है कि वह परिणीति चोपड़ा की शादी में आएंगी या नहीं। इसी बीच बॉलीवुडलाइफ को प्रियंका चोपड़ा के भारत आने और कितने दिन यहां रहेंगी को लेकर जानकारी मिली है। प्रियंका चोपड़ा के एक करीबी सोर्स ने बताया है, प्रियंका चोपड़ा भारत आएंगी। वह 23 सितंबर को सीधे उदयपुर जाएंगी और परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन में शामिल होंगी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मेरी के साथ आएंगी। उनके पति निक जोनस अपने प्रोजेक्ट के चलते शादी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गौरतलब है कि निक जोनस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में भी हिस्सा नहीं लिया था। परिणीति और राघव की शादी में शामिल हो सकते हैं ...

Sanjay Dutt-Tiger Shroff पहली बार साथ में करेंगे काम, फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' से धमाका करेंगे दोनों स्टार

Sanjay Dutt And Tiger Shroff Film : बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए प्रोजेक्ट्स का अनाउंसमेंट होता रहता है। अब एक और नई फिल्म की घोषणा हुई है। 'हेरा फेरी' और 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की सुपरहिट फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला (Firoz Nadiadwala) ने अपनी अगली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिरोज नाडियाडवाला की अगली फिल्म एक्शन-कॉमेडी होगी। ' मास्टर ब्लास्टर' (Master Blaster) के टाइटल से बनने वाली इस फिल्म में संजय दत्त (Sanjay Dutt) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) नजर आएंगे। संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ के एक साथ फिल्म करने से उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार करने लगे हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' को लेकर और क्या अपडेट सामने आए हैं। फिल्म 'मास्टर ब्लास्टर' को लेकर अपडेट फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म को लेकर अपेडट दिया है। ट्वीट में बताया गया है कि संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को साथ में लेकर फिरोज नाडियाडवाला फिल्म 'मास...

Anil Kapoor की आवाज- नाम का किया इस्तेमाल तो होगी परेशानी, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Anil Kapoor Latest News: बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपने दमदार डायलॉग्स और शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को कई बार आपने 'झक्कास' बोलते हुए सुना होगा। लेकिन अब अगर आपको अनिल कपूर को कॉपी करना है तो उनसे इजाजत लेनी होगी। दरअसल हाल ही में अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। इस बीच अब कोर्ट का फैसला सामने आ गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर के पक्ष में फैसला सुनाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला दरअसल, अनिल कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कुछ दिनों पहले ही एक याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ लोग बिना उनकी इजाजत लिए उनके नाम और आवाज का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर ने कोर्ट से मांग की थी कि उनकी आवाज या किसी भी पॉपुलर किरदार का इस्तेमाल किए जाने पर रोक लगाएं। इस बीच अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली हाईकोर्ट ने 'लखन', 'मिस्टर इंडिया', 'नायक' जैसे किरदारों का...

Raghav Chadha- Parineeti Chopra के मेहंदी फंक्शन में बेटे संग पहुंचीं मधु चोपड़ा, लोगों को खल रही Priyanka Chopra की कमी

Parineeti Chopra And Raghav Chadha Pre Wedding Celebration: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सात फेरे लेंगे, जिसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। राघव और परिणीति की प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। आज यानी 20 सितंबर की सुबह बी-टाउन के इस नए कपल की अरदास सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें परिणीति चोपड़ा ने जहां गुलाबी रंग का सूट पहना था तो वहीं राघव चड्ढा बेज कलर के कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। अब शाम को दिल्ली में राघव चड्ढा के घर पर ही सूफी नाइट और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की सूफी नाइट और मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) बेटे सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ पहुंचीं, जहां से उनका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मधु चोपड़ा ब्लू कलर के सूट में नजर आ रह...

Mukesh Ambani के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए Salman Khan, हाथ जोड़कर लिया बप्पा का आशीर्वाद

Salman Khan Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) हर धर्म की इज्जत करते हैं। खासतौर पर हिंदू धर्म में उनकी गहरी आस्था है। बीते दिन सलमान ने अपनी बहन अर्पिता खान के घर पर भगवान गणेश की पूजा की। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट जगत में आग की तरह फैल रहा है। यह क्लिप में मुकेश अंबानी के घर का है, जिसमें सलमान खान, गणपति बप्पा की पूजा करते नजर आ रहे हैं। मुकेश अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में शामिल हुए सलमान खान विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मुकेश अंबानी के घर पर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में सलमान खान भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। एक्टर के इस क्लिप पर फैंस दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड के भाईजान हर साल अपनी बहन अर्पिता के घर पर गणपति बप्पा की आरती करते हैं। सलमान खान का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। यहां देखें सलमान खान का वीडियो: टाइगर 3 में नजर आएंगे सलमान खान बताते चलें कि सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' इसी साल रि...

Jawan और Gadar 2 की सक्सेस के बाद Kangana Ranaut के बदले सुर, बोलीं- 'सनी देओल जैसे लोगों कि...'

Kangana Ranaut On Jawan And Gadar 2 Success: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हर मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बातें रखती हैं। यही कारण है कि वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर कंगना रनौत सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने शाहरुख खान की 'जवान' और सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) की सक्सेस पर अपनी राय रखी है। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह इन दोनों ही फिल्मों की इस सफलता से बहुत खुश हैं और इन फिल्मों में बॉलीवुड के बिजनेस में बड़ा बदलाव किया है। एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "बॉलीवुड और साउथ के बीच का अंतर कम हुआ है। लगता है कि इंडस्ट्री इस बारे में दोबारा सोच रही है। सनी देओल जैसे लोग जो बहुत समय तक दौड़ में नहीं थे, अब हमें उनकी जरूरत है।" बता दें कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए एक्टर शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, "मुझे वह समय याद आ गया है, जब लोगों न...

Dev Anand का 73 साल पुराना बंगला 400 करोड़ में बिका, एक्टर के बच्चों ने इस कारण लिया ये फैसला

Dev Anand Home Sold : बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के मुंबई के जुहू इलाके में स्थिति पुराने घर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि देव आनंद ये घर बिक चुका है और इसे 22 मंजिला टावर में बदला जाएगा। देव आनंद ने अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक के साथ इस घर में 40 साल बिताए थे। बताया जा रहा है कि देव आनंद इस घर की डील करोड़ों रुपये में हुई है। आइए जानते हैं कि देव आनंद के दोनों बच्चों ने इस घर को बेचने का फैसला क्यों किया है। गौरतलब है कि आने वाले 26 सितंबर को देव आनंद की 100वां जन्मदिन है और इससे पहले उनके घर को बेचने की खबर आई है। देव आनंद के बंगले का बनेगा टावर 'हिंदुस्तान टाइम्स' के रिपोर्ट के मुताबिक, देव आनंद का जुहू वाला बंगला एक रियल स्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। इस घर को लेकर पेपरवर्क चल रहा है। देव आनंद के इस बंगले की डील 350-400 करोड़ रुपये में हुई है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि देव आनंद के बंगले को खरीदकर इशे 22 फ्लोर ऊंचे टावर में बदला जाएगा। एक समय था जब माधुरी दीक्षित और डिंपल कपाड़िया भी...

कैनेडियन सिंगर Shubhneet Singh की एक इंस्टा पोस्ट से मचा बवाल, Virat Kohli ने भी किया अनफॉलो

Protest Against Punjabi Singer Shubh India Tour : फेमस पंजाबी सिंगर शुभनीत सिंह उर्फ शुभ (Punjabi singer Shubh) का नाम एक बार फिर चर्चा में आ गया है। शुभ जल्द ही मुंबई में एक शो करने वाले थे। उनका ये शो इसी महीने के लास्ट में होना था, लेकिन शो शुरू होने से पहले विवाद हो गया है। शुभ का इंडिया में जमकर विरोध हो रहा है। 'Cheaques' और 'Elevated' जैसे गानों से नाम कमाने वाले सिंगर का ये विरोध उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हो रहा है। जो उन्होंने कुछ समय पहले की थी। आगामी कॉन्सर्ट को लेकर हो रहे इस विवाद के बाद अब प्रयोजक भी इस इवेंट से अपने हाथ खींच रहे हैं। साथ ही साथ खबर है कि विराट कोहली ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसलिए हो रहा है विरोध कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ का उनकी एक सोशल मीडिया को लेकर इंडिया में जमकर विरोध किया जा रहा है। इस सोशल मीडिया पोस्ट में सिंगर ने इंडिया के मैप से पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हटते हुए दिखाया था। इतना ही नहीं सिंगर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने खालिस्तान की मांग को समर्थन देने के भी आरोप लगाए हैं। खबरों के मुताबि...

Parineeti Chopra-Raghav Chadha की शादी से पहले फैमली के बीच खेला जाएगा क्रिकेट मैच, जानें कहां होगा मुकाबला

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Family Cricket Match: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में हैं। परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अभी हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इसके बाद परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आ रहा है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के प्री वेडिंग फंक्शंस में एक ऐसी चीज को जोड़ा गया, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। दो परिवारों के बीच खेला जाएगा मैच परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को लेकर एक बाद एक अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इन दोनों की शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में होने वाली है। इसके बाद प्री वेडिंग फंक्शंस को लेकर भी कई खबरें सामने आई थी, जो दिल्ली में होने है। इसी बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ईटाइम्स ...

Animal से सामने आया Ranbir Kapoor का धांसू पोस्टर, इस डेट को रिलीज होगा फिल्म का टीजर

Animal Teaser Date : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से रणबीर कपूर की जब पहली झलक आई थी तब से फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को पहले 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था लेकिन इस फिल्म को रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म 'एनिमल' से रणबीर कपूर का नया पोस्टर सामने आया है। इसके साथ ही फिल्म की टीजर रिलीज डेट भी सामने आई गई है। आइए जानते हैं कि रणबीर कपूर की फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। रणबीर कपूर के बर्थडे पर रिलीज आएगा 'एनिमल' का टीजर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की टीजर रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म के टीजर को रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। उनके मुंह में जलती हुई सिगरेट और हाथ में लाइट दिखाई दे रहा है। रणबीर कपूर का ध...

होने वाली दुल्हन Parineeti Chopra को एयरपोर्ट लेने पहुंचे Raghav Chadha, वीडियो पर फैंस ने उड़ेला प्यार

Raghav Chadha spotted at airport to receive Parineeti Chopra: बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा जल्दी ही शादी रचाने वाले हैं। दोनों सितारे इसी महीने 24 सिंतबर के दिन शादी रचाने वाले हैं। जबकि, शादी के फंग्शन कथित तौर पर 17 सितंबर से ही शुरू हो जाने वाले हैं। इन खबरों के बीच अदाकारा परिणीति चोपड़ा अपने मंगेतर राघव चड्ढा के पास दिल्ली पहुंच गई हैं। अदाकारा परिणीति चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए निकलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छाने लगी थीं। अब अदाकारा जैसे ही दिल्ली पहुंची। उन्हें वहां लेने होने वाले दूल्हे मियां राघव चड्ढा एयरपोर्ट पर पहुंचे। दिलचस्प बात ये है कि इस दौरान दोनों सितारे मैचिंग आउटफिट्स में दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखे थे। जिसके बाद लोग उनकी फैशन च्वाइस पर भी जमकर कमेंट्स करते दिखे। इस बीच फिल्म स्टार परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर राघव चड्ढा की दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का ये प्यारा वीडियो आप यहां देख सकते हैं। परिणीति चोपड़ा क...

Jawan के बाद Don 3 पर काम शुरू करेंगे Shah Rukh Khan? नए हेयर स्टाइल ने फैंस को कर डाला कंफ्यूज

Will Shah Rukh Khan Entered In Don 3: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। 300 करोड़ के बजट में बनी 'जवान' ने महज 9 दिनों में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कहानी से लेकर शाहरुख खान के एक्शन पर दर्शक सीटियां बजा रहे हैं, जिस वजह से मेकर्स भी खुश हैं। वहीं, अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या 'जवान' के बाद शाहरुख खान फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) की शूटिंग में बिजी होने वाले हैं। यह सवाल उनके नए हेयर स्टाइल की वजह से खड़े हुए हैं, जो 'जवान' की शानदार प्रेस कॉन्फ्रेस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का देखने के लिए मिला था। उनके इस नए लुक ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। शाहरुख खान का नया हेयर स्टाइल वायरल दरअसल, बीती रात ' जवान' (Jawan) की सफलता पर फिल्म के मेकर्स ने एक शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें जवान की स्टार कास्ट नजर आईं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख खान का नया अवतार देखने के लिए मिला। जहां अब तक शाहरुख अपने नॉर्मल हेयर कट में दिखे हैं, तो इस बार किंग खान के ब...

Jawan में Shah Rukh Khan की मां बनने के लिए कैसे राजी हुईं Deepika Padukone? फिल्म 'पठान' से तगड़ा कनेक्शन

How Deepika Padukone Locked For Jawan: शाहरुख खान, नयनतारा और दीपिका पादुकोण की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है। इस वजह से बीती रात शाहरुख खान ने जवान के हिट के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख और दीपिका के अलावा, फिल्म के बाकी कलाकार विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनिल ग्रोवर और रिद्धि डोगरा के साथ साथ बाकी कलाकार भी नजर आए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहरुख और दीपिका ने स्टेज पर जमकर डांस किया। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहे हैं। इसी बीच, शाहरुख ने दीपिका की 'जवान' (Jawan) में एंट्री कैसे हुई? इस बार में भी खुलासा किया। जवान में कैसे हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री ? दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म जवान में शाहरुख खान की पत्नी ऐश्वर्या के साथ-साथ मां का रोल भी निभाया है। फिल्म में दीपिका को कैमियो है, लेकिन इसे भी लोगों ने खूब पसंद किया। शाहरुख ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपिका पादुकोण और उनके काम की खूब तारीफ की। शाहरुख खान (Shah Rukh khan) ने बताया कि दीप...

Jawan की सक्सेस पार्टी में थिरके शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण, लोग बोले- 'एसआरके जवान हो रहा है'

Shah RuKh Khan And Deepika Padukone Dance Video : बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah RuKh Khan) का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है। शाहरुख खान ने साल 2023 की अपनी दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है। शाहरुख खान की जनवरी में रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में लगी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ रखे हैं। फिल्म 'जवान' को रिलीज हुए अभी सिर्फ 8 दिन हुए हैं और इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाहरुख खान ने अपने को-स्टार्स के साथ फिल्म 'जवान' की सक्सेस पार्टी रखी है। इस पार्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने किया डांस सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टेज पर आते हैं अपनी फिल्म जवान के गाने चलेया पर डांस करते नजर आते हैं। दोनों स्टार्स का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वाय...

ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर बात करना Suhana Khan को पड़ा भारी, लोगों ने दिला दी सर्जरी और स्किन व्हाइटनिंग की याद

Suhana Khan On Unrealistic Beauty Standards: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जहां फिल्म 'जवान' (Jawan) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। वहीं उनकी लाडली सुहाना खान भी जल्द ही इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना खान ने ब्यूटी स्टैंडर्ड्स पर खुलकर बात की। बता दें कि सुहाना खान 'टीरा ब्यूटी' और 'मेबेलिन' जैसे कई ब्यूटी ब्रांड्स की एम्बेसडर बन गई हैं। बीते दिनों 'टीरा ब्यूटी' के लॉन्च इवेंट में शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान शामिल हुई थीं। इस इवेंट को अर्जुन कपूर ने होस्ट किया। हाल ही में एक यूजर ने 'टीरा ब्यूटी' के इवेंट का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में सुहाना खान के साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) भी स्टेज पर नजर आ रही थीं। इस वीडियो में सुहाना खान अर्जुन कपूर के साथ ब्यूटी स्टैंटर्ड्स को लेकर बात कर रही हैं। सुहाना खान का वीडियो "Beauty i...

Singham 3 में विलेन बनेगा ये बॉलीवुड एक्टर, Ajay Devgn से होगी जोरदार टक्कर!

Singham 3 New Update : बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फ्रेंचाइजी फिल्म 'सिंघम' को खूब पसंद किया गया। फिल्म के दोनों पार्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अब अजय देवगन की इस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी 'सिंघम 3' (Singham 3) का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म 'सिंघम 3' की जब से घोषणा हुई तब से फैंस काफी उत्साहित हैं। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' अगले साल यानी 2024 में रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर क्या नई जानकारी सामने आई है। फिल्म 'सिंघम 3' में अर्जुन कपूर की एंट्री की खबर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' और 'सिंघम 2' ने लोगों ने खूब एंटरटेन किया है। फिल्म 'सिंघम 3' की काफी डिमांड हुई और मेकर्स ने फाइनली इस फिल्म को लाने का प्लान किया। फिल्म 'सिंघम 3' की जैसे ही घोषणा हुई थी फैंस का एक्साइटमेंट डबल हो गया था। अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम 3' अगले साल 2024 में अगस्त में सिनेमाघर...

Chak De India एक्टर Rio Kapadia का 66 की उम्र में निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Image
Rio Kapadia Died: फिल्मी जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल मशहूर एक्टर रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि रियो पिछले साल से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें रियो ने आज दोपहर 12.30 बजे अंतिम सांस ली। खबरों के मुताबिक एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर को किया जाएगा। रियो कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह 'चक दे इंडिया' (Chak De India), 'दिल चाहता' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार रियो 'मेड इन हेवन 2' (Made In Heaven 2) में नजर आए थे। दोस्त ने दी जानकारी बता दें कि रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) के निधन की खबर एक्टर के दोस्त फैसल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके साथ ही यह भी बताया कि एक्टर का अंतिम संस्कार 15 सितंबर यानी शुक्रवार को होगा। रियो कपाड़िया के निधन पर परिवार ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को सुबह 11 बजे शिव धाम श्मशान भूमि में एक्टर का अंतिम संस्कार होगा। रियो कपाड़िया (Rio Kapadia) के ...