Yodha: Sidharth Malhotra के अपोजिट नजर आएगी बॉलीवुड की ये बोल्ड अदाकारा !! जानिए नाम

Disha Patani to Star Opposite Sidharth Malhotra's Yodha: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की 'शेरशाह' की सफलता के बाद मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' (Yodha) की घोषणा की है। इस फिल्म का पोस्टर भी मेकर्स ने दर्शकों के बीच जारी किया था। हालांकि फिल्म की घोषणा के बाद से फैंस यह जानने एक लिए बेताब हैं कि सिद्धार्थ के साथ बॉलीवुड की कौन सी हीरोइन बड़े परदे पर दिखाई देगी। बॉलीवुडलाइफ से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए दिशा पाटनी (Disha Patani) पहली पसंद बनी हैं।

दिशा पाटनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट और फिट अदाकाराओं में से एक हैं। दिशा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इस फिल्म में अपने किरदार को सही तरीके से निभाने के लिए दिशा पाटनी इन दिनों एमएमए ट्रेनिंग ले रही हैं। दिशा पाटनी ने 'योद्धा' की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सूत्र ने हमें बताया, 'दिशा इन दिनों एक नए प्रोजेक्ट में बिजी हैं। वह एमएमए की कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों जबरदस्त जिम वर्कआउट कर रही हैं। इतना ही नहीं दिशा पाटनी किक एक्शन सीन्स की रिहर्सल में भी बिजी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह धर्मा की एक्शन फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​के साथ लीड रोल में दिखाई देंगी।' दिशा से पहले इस फिल्म में सिद्धार्थ के अपोजिट लीड रोल निभाने के लिए कई नाम सामने आए थे।

मेकर्स ने अभी तक 'योद्धा' के लिए दिशा पाटनी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि मेकर्स जल्द ही दिशा पाटनी के नाम की घोषणा कर देंगे। दिशा पाटनी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। दिशा पाटनी जल्द ही मोहित सूरी की 'एक विलेन 2' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और जॉन अब्राहम अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3lf1s1T
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म