Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी के लिए Salman Khan नहीं बल्कि इस खान सुपरस्टार को मिला न्योता !!
बीते एक महीने से आए दिन विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि विकी कौशल और कटरीना की शादी के लिए स्पेशल मेहंदी मंगवाई गई है। इसके अलावा विकी और कैट की शादी में आने वाले गेस्ट्स की कथित लिस्ट भी वायरल हुई थी। पहले खबरें थीं कि सलमान खान अपने बिजी शेड्यूल की वजह से कटरीना की शादी में नहीं जा पाएंगे और अब खबर आ रही है कि एक दूसरा बड़ा खान सुपरस्टार इस कपल की शादी में चार चांद लगाएगा।
खबरें हैं कि किंग खान के नाम से मशहूर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) विकी और कैट की शादी का हिस्सा बनेंगे। कटरीना कैफ ने अपनी शादी में चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया है। इसी लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। केवल कटरीना ही नहीं बल्कि विकी कौशल (जो कि शाहरुख के बड़े फैन हैं) ने भी खासतौर पर शाहरुख को शादी के लिए इनवाइट किया है। एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, 'शाहरुख खान शादी में एकदम सीक्रेट तरीके से आएंगे। वे एक ही दिन के लिए शादी में आएंगे। शाहरुख 3-4 दिन चलने वाले सभी कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।'
आपको बता दें कि विकी और कैट की शादी के कार्यक्रम 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस फोर्ट में होंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि अभी तक विकी और कैट के परिवार की ओर से किसी ने भी खबर पर पुष्टि नहीं की है। वहीं विकी की मौसेरी बहन उपासना ने शादी की खबरों को महज अफवाह बताया है। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि शादी सच में होती है या फिर ये अफवाह है। वैसे आप इस शादी के लिए कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके बताइए...
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nVr3Pq
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment