KRK ने Ranveer Singh के लॉन्च पर उठाए सवाल, बोले 'उनके पिता ने YRF को 20 करोड़ रुपये...'

KRK Reveals about Ranveer Singh's launch in Bollywood: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर केआरके (KRK) अक्सर रिलीज हुई फिल्मों के रिव्यु करने के लिए जाने-जाते हैं। यही नहीं उनके कई बार बॉलीवुड एक्टर्स पर भद्दे कमेंट्स करते हुए भी देखा गया है। केआरके अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए मुसीबत में फंस जाते हैं। उनके खिलाफ हाल ही में एक कानूनी मामला भी सामने आया था। सलमान खान ने केआरके पर अभिनेता की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा चल रहा था। अब केआरके ने एक बार फिर चौंकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने यशराज प्रोडक्शंस के जरिए रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बात की।

रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक है। रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के यशराज प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के जरिए लॉन्च किया गया था। उन्होंने इसमें अनुष्का शर्मा के साथ अभिनय किया और फिल्म एक बड़ी हिट थी। इस फिल्म के बाद रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिलने लगी थी। अब केआरके ने दावा किया है कि रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा ने नहीं लॉन्च किया था बल्कि वाईआरएफ सिर्फ रणवीर सिंह की बॉलीवुड में एंट्री का एक जरिया था।

केआरके ने दावा किया कि रणवीर के पिता ने अपने बेटे को इंडस्ट्री में लॉन्च करने के लिए वाईआरएफ को 20 करोड़ रुपये दिए थे। केआरके ने कहा, 'अब आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह को भी यशराज फिल्म्स ने लॉन्च किया था और आज वो एक बड़े स्टार हैं। तो आपको बता दें कि आदित्य ने रणवीर को लॉन्च नहीं किया बल्कि आदित्य के जरिए रणवीर को लॉन्च करवाया गया था।' केआरके ने आगे कहा, 'रणवीर के पिता ने आदित्य को 20 करोड़ रुपये दिए और उसके बाद वाईआरएफ ने उन्हें लॉन्च किया।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3reaOyR
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म