Vicky Kaushal-Katrina Kaif की शादी से कटा इन लोगों का पत्ता !!

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विकी कौशल (Vicky Kaushal) की शादी 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (राजस्थान) के सिक्स सेंसेस रिजॉर्ट में होने जा रही है। दोनों की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें सामने आई हैं। इनमें शादी की सिक्यॉरिटी से लेकर कटरीना के हाथों में लगने वाले मेहंदी तक की खबरें शामिल हैं। अब दोनों की शादी में मेहमानों की लिस्ट से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस को परेशान कर सकती है। खबरें हैं कि विकी और कैट अपनी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट छोटी करने पर विचार कर रहे हैं।

जी हां, विकी कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट से कई लोगों का नाम काटने के बारे में सोच रहे हैं। खबरें हैं कि ये कपल कोरोना के नए वेरिएंट यानी कि ओमीक्रॉन वायरस के तेजी से फैलने की खबरों से खासे परेशान हैं। इस वजह से कपल ने अपनी शादी की गेस्ट लिस्ट को छोटा करने का प्लान किया है। इस शादी के लिए रोहित शेट्टी, वरुण धवन, करण जौहर, शशांक खेतान, शाहरुख खान समेत कई बड़े स्टार्स को कार्ड दिया गया है। होने वाली दुल्हनिया यानी कि कटरीना कैफ की तरफ से कई मेहमान विदेश से आने वाले हैं। अब खबरें हैं कि दोनों के कहने पर इवेंट मैनेजमेंट कंपनी विदेश से आने वाले गेस्ट्स की लिस्ट में कांट-छांट करने जा रही है।

अगर ऐसा होता है तो दोनों की गेस्ट लिस्ट से कई लोगों का नाम उड़ा दिया जाएगा। आपको बता दें कि बीते दो महीने से दोनों की शादी से जुड़ी कई तरह की खबरें आ रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों के परिवार में से किसी ने भी शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। वैसे आप विकी कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर से बताइए।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3llW11k
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म