Posts

Showing posts from November, 2023

Animal Twitter Review: रणबीर कपूर की एंट्री पर लोगों ने थिएटर में मचाया हल्ला, बोले- '2023 की सबसे बड़ी फिल्म'

Animal Twitter Review: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में हैं। रिलीज होने के साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी है। ट्विटर पर नजर मारने पर ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। फिल्म को नॉर्थ से लेकर साउथ बेल्ट तक के लोग पसंद कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्विटर पर लोग एनिमल की तारीफ में क्या-क्या बोल रहे हैं। from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/RKALJQj https://ift.tt/wt7CSoh

Sam Bahadur: कटरीना कैफ ने विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' को दिए पूरे नंबर, कहा- 'याद रखे जाने वाली... '

Sam Bahadur: बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा फातिमा सना शेख और सान्या मलहोत्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड थे। अब फिल्म रिलीज होने के साथ ही ट्विटर की दुनिया में छा गई है। इस बीच विक्की कौशल की वाइफ कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने सैम बहादुर का रिव्यू किया है। इस मूवी को देखने के बाद कटरीना ने अपना रिएक्शन दिया है। कटरीना कैफ ने कही ये बात दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें सैम बहादुर का पोस्टर दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए कटरीना कैफ ने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। सैम बहादुर का रिव्यू करते हुए कटरीना ने लिखा, मेघना गुलजार..यह काफी क्लासिक मूवी है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि हम दूसरे युग में चले गए हैं। आप उनकी कहानी को बताने का जुनून देख सकते हैं। और सैम क्या परफॉर्मेंस हैं। मैं हैरान हूं, आप बहुत इंस्पायरिंग हैं, अपने काम के प्रति आप बहु...

Animal: सनी देओल ने लुटाया बॉबी देओल पर प्यार, 'एनिमल' के विलेन ने जीता 'गदर' स्टार का दिल

Sunny Deol on Animal: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) के पहले शो को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के पहले शो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए। तो वही फिल्म की स्क्रीनिंग पर पहुंचे स्टार्स ने भी 'एनिमल' का रिव्यू शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में फिल्म 'एनिमल' की एक स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग पर आलिया भट्ट, ओसी समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे थे। इसी बीच सनी देओल ने बॉबी देओल की जमकर तारीफ की है। सनी देओल ने की बॉबी देओल की तारीफ रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। फिल्म 'एनिमल' की लोग जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म 'एनिमल' को लेकर सनी देओल ने पोस्ट शेयर किया है। सनी देओल ने पोस्ट शेयर कर बॉबी देओल की जमकर तारीफ की। सनी देओल ने अपने भाई बॉबी देओल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सनी देओल ने फोटोज के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। सनी देओल ने ...

Animal Review: रणबीर कपूर की एक्टिंग देख गदगद हुए फैंस, ओवरसीज शोज में मिला 'एनिमल' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

Animal Movie Review: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म की रिलीज का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की कहानी से लेकर कमाई तक सभी चीजे चर्चा में है। इन सब के बीच फिल्म 'एनिमल' को इंडिया से पहले विदेशों में फिल्म को रिलीज कर दिया गया है। जहां से फिल्म को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। बॉबी देओल और अनिल कपूर की इस फिल्म को लेकर लोग ट्विटर पर रिएक्शन भी देते हुए नजर आए। तो चलिए जानते है लोग फिल्म को लेकर क्या बोलते हुए नजर आए। 'एनिमल' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल की फिल्म ' एनिमल ' विदेशो में रिलीज हो गई है। जिसके बाद फिल्म के रिव्यू सामने आने शुरू हो गए है। फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। किसी को बॉबी देओल की एक्टिंग पसंद आ रही है, तो कोई रणबीर कपूर के लुक की तारीफ करते हुए नहीं रूक रहा है। लोग फिल्म से जुड़े वीडियो भी ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म 'एनिमल' के पहले 15 मि...

Animal में गूंगा होगा बॉबी देओल का किरदार? संदीप रेड्डी वांगा ने कही ये बात

Animal Movie Bobby Deol Character : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज होने को तैयार है। फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से फैंस रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हर कोई रणबीर कपूर और बॉबी देओल के एक्शन सीन्स को देखने के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी बॉबी देओल फिल्म में एक गूंगे का किरदार निभाएंगे। अब इसी बीच फिल्म 'एनिमल' की रिलीज से पहले फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने एक बड़ा अपडेट दिया है। बॉबी देओल के किरदार के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। ऐसा होगा बॉबी देओल का किरदार बॉबी देओल और रणबीर कपूर फिल्म ' एनिमल ' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। 'एनिमल' कल यानी 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म 'एनिमल' में बॉबी देओल के खूंखार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इसी बीच बॉबी देओल के किरदार से जुड़ा एक बड़ा खु...

'टाइगर वर्सेज पठान' की रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान-शाहरुख की फिल्म

Tiger VS Pathaan Shooting And Release Update : सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger VS Pathaan) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली वाली इस फिल्म को लेकर काफी बज है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ये जानकारी फिल्म की शूटिंग और रिलीज से जुड़ी है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ी निराशा होगी क्योंकि इसकी शूटिंग और रिलीज में देरी होने वाली है। आइए जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की कब शूटिंग शुरू होगी और ये कब रिलीज होगी। 'टाइगर वर्सेज पठान' की मार्च से शुरू होनी थी शूटिंग 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य चोपड़ा फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग को डिले करने वाले हैं। पहले ये फिल्म मार्च 2024 से फ्लोर पर जाने वाली थी लेकिन आदित्य चोपड़ा ने फिर से स्क्रिप्ट पर फिर से काम करने और बेहतर कंटेंट देने का फैसला किया है। फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान...

Dunki Trailer: शाहरुख खान की 'डंकी' का ट्रेलर इस डेट को होगा रिलीज! फैंस हुए एक्साइटेड

Dunki Trailer Release Date : बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh khan) साल 2023 में अपनी दो फिल्मों 'पठान' और 'जवान' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुके हैं। शाहरुख खान अब साल 2023 की अपनी तीसरी फिल्म 'डंकी' (Dunki) के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म डंकी 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने शाहरुख खान की इस फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब फैंस शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट आने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर की रिलीज डेट क्या है। फिल्म 'डंकी' का ट्रेलर 7 दिसंबर को होगा रिलीज मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर 7 दिसंबर को रिलीज हो सकता है। मेकर्स फिल्म 'डंकी' की रिलीज से दो सप्ताह पहले ट्रेल...

Salman Khan Film Shooting: 'द बुल' की शूटिंग के लिए तैयार सलमान खान, जानें कब से फ्लोर पर आएगी फिल्म

The Bull Shooting: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) फिल्म 'टाइगर 3' सिनेमाघरों में लगी है और फैंस को पसंद आ रही है। सलमान खान ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'द बुल' (The Bull) अनाउंसमेंट किया था। सलमान खान की इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी विष्णुवर्धन के पास है। वहीं, फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करने वाला है। फिल्म को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें सलमान खान पैरामिलिट्री फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर नया अपडेट आया है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग को लेकर जानकारी सामने आई है। फिल्म 'द बुल' की शूटिंग साल 2024 में होगी शुरू 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की फिल्म 'द बुल' की साल 2024 की फरवरी में शूटिंग शुरू करने की तैयारी है। रिपोर्ट में बताया गया कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस महत्वाकांक्षी एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए सलमान खान ने करण जौहर को कई डेट दी हैं। सलमान खान फरवरी से अगस्त तक इस फिल्म की शूटिंग करेंगे और उनकी बॉडी स्ट्रक्चर को बदलने की तैयारी काम शुर...

Salman Khan की सुरक्षा में होगा इजाफा? Lawrence Bishnoi की ताजा धमकी के बाद एक्शन में आई मुंबई पुलिस

Salman Khan security: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म टाइगर 3 हाल ही में रिलीज हुई है। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है। इस मूवी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। वहीं दूसरी तरफ सलमान को आए दिन लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल रही है। हाल ही में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर देर रात हमला किया गया था। उन्हें फेसबुक पर ये धमकी मिली थी कि वो सलमान के दोस्त है इसलिए उनपर हमला किया जाएगा। इस बीच अब मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई है। सलमान खान की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा गिप्पी ग्रेवाल पर हमला होने के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) की की सिक्योरिटी का रिव्यू किया। इसके अलावा पुलिस ने सलमान को इस धमकी के बारे में बताया गया। पुलिस उस फेसबुक पोस्ट का जांच कर रही है जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट किया गया था जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसमें सलमा...

Animal में Ranbir Kapoor और Rashmika Mandanna के इंटीमेट सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इस हिंदी शब्द पर भी मचा बवाल

Animal Update: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। बता दें कि इस मूवी में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने काफी किंसिंग सीन्स भी दिए हैं। इस बीच फिल्म एनिमल को लेकर एक अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मूवी पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है। आइए इस रपोर्ट में जानते है पूरी बात.... सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' पर चलाई कैंची रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का प्री रिलीज इंवेंट रखा था। इस समारोह में साउथ के कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। इस बीच एनिमल को लेकर एक खबर वायरल होने लगी है। सेंसर बोर्ड ने 'एनिमल' को A सर्टिफिकेट देने के साथ-साथ कुछ सीन्स हटाने को कहा है। सेंसर बोर्ड ने रणबीर-रश्मिका के क्लोज-अप किसिंग सीन समेत कुछ डायलॉग बदलवाए है। हिंदी के कुछ शब्द को भी सेंसर बोर...

Ranbir Kapoor की फिल्म Animal के इवेंट में मंत्री Malla Reddy का विवादित बयान, बोले- 'हिंदुस्तान पर राज करेंगे'

Animal Pre Release Event: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी का लोगों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म एनिमल का प्री रिलीज इवेंट रखा था, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स नजर आए। इस लिस्ट में महेश बाबू (Mahesh Babu) से लेकर एसएस राजामौली (S. S. Rajamouli) तक के नाम शामिल है। इस इवेंट में तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी (Malla Reddy) भी मौजूद थे। उन्होंने इस समारोह में ऐसा कुछ कह दिया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। मल्ला रेड्डी ने कही ये बात एनिमल के इस इवेंट में सबसे पहलो तो महेश बाबू ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर को भारत का बेस्ट एक्टर बता दिया। इसके बाद स्टेज पर तेलंगाना सरकार में श्रम एवं रोजगार मंत्री मल्ला रेड्डी आए। इस इवेंट में उन्होंने ऐसा बयान दिया कि अब काफी विवाद हो रहा है। उन्होंने कहा, 'रणबीर जी आपसे एक बात कहना चाहता हूं। अगले पांच साल में हम तेलुगु ल...

Tiger 3 में Katrina Kaif का टॉवल सीन देख हक्के-बक्के रह गए थे Vicky Kaushal, कहा- 'मैं नहीं चाहता...'

Vicky Kaushal Interview: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं। विक्की कौशल अपनी फिल्म सैम बहादुर का जोरों शोरो से प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में विक्की कौशल ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। इस दौरान विक्की कौशल ने कटरीना कैफ ने टाइगर 3 में कटरीना कैफ के टॉवल सीन पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। विक्की कौशल ने कही ये बात बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में विक्की कौशल ने अपनी फिल्म और कटरीना कैफ के बारे में बातचीत की है। इसमें उन्होंने टाइगर 3 में कटरीना कैफ के एक्शन सीन्स पर भी अपनी राय दी है। विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के टॉवल सीन को देखने के बाद कहा, 'मैं फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए गया था, और हम फिल्म देख रहे थे। जाहिर है जब सीन आया, सीन के बीच में मैंने उससे कहा, मुझे नहीं लगता मैं अब से तु...

Animal की रिलीज से पहले Bobby Deol ने Ranbir Kapoor संग शेयर की तस्वीर, Sunny Deol ने दिया ये रिएक्शन

Bobby Deol Share Photo With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के लिए साल 2023 काफी खास रहा है। एक बाद एक फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब इसी को आगे बढ़ाने के लिए साल के अंत में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने जा रही है। फिल्म साल के अखरी यानी दिसंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म के रिलीज से पहले कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फिल्म ट्रेलर रिलीज होने के बाद एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है। इन सब के बीच बॉबी देओल ने एक खास तस्वरी शेयर की है। इस तस्वीर में बॉबी देओल के साथ-साथ रणबीर और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने रणबीर कपूर संग शेयर की तस्वीर फिल्म 'एनिमल' (Animal) एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी बीच बॉबी देओल ने फिल्म की रिलीज से पहले एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक बॉबी देओल के साथ-साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को श...

Sam Bahadur में Vicky Kaushal की जगह इस एक्टर को लेना चाहती थीं Meghna Gulzar, इस वजह से नहीं बनी बात

Vicky Kaushal Was Not First Choice For Sam Bahadur: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) फिल्म 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल फिल्म की सीधी टक्कर रणबीर कपूर की एनिमल से होने वाली है। इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लोग विक्की कौशल की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की इस फिल्म के विक्की कौशल पहली पसंद नहीं थे। खबरों के मुताबिक मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) विक्की कौशल की जगह इस सुपरस्टार को 'सैम बहादुर' बनाना चाहती थी। विक्की कौशल नहीं थे पहली पसंद मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक बार फिर सुर्खियों में गई है। इस बार फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'सैम बहादुर' में मेघना गुलजार एक्टर विक्की कौशल की जगह रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहती थीं। जब मेघना गुलजार दीपिका पादुकोण संग फिल्म छपाक में कम रही थी, तब उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट करन...

'सलमान को बहुत भाई-भाई करता है...', Gippy Grewal के बंगले पर फायरिंग की Lawrence Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी

Gippy Grewal Attack Case: कनाडा में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के घर के बाहर हुई गोलाबारी से सनसनी मच गई थी। अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एक फेसबुक पोस्ट ने सनसनी मचा दी है। दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग ने गिप्पी ग्रेवाल के घर के बाहर हुई गोलाबारी की जिम्मेदारी ली है। वहीं, इस फेसबुक पोस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का भी जिक्र किया है। फिलहाल, पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। आइए जानते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा है। लॉरेंस विश्नोई गैंग की तरफ से किया गया पोस्ट लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फेसबुक पोस्ट में दावा करते हुए लिखा है, 'आज वैंकुवर में व्हाइट रोक एरिया में गिप्पी ग्रेवाल के बंगले की पर लॉरेंस विश्नोई ग्रुप ने फायरिंग करवाई है। सलमान खान को बहुत भाई-भाई करता फिरता है। अपने उस भाई को बोल तुझे बचाए। तुझे जो वहम है कि दाउद तेरी मदद करेगा लेकिन कोई तुझे नहीं बचा सकता है हमसे। सिद्धू मूसेवाला के मरने पर तूने बहुत ओवरएक्...

ऑस्कर की रेस में शामिल हुई Vikrant Massey की 12th Fail, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

'12th Fail' submitted for Oscars 2024: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म '12th फेल' (12th Fail) रिलीज होने के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई है। पहले लोगों को फिल्म की कहानी ने काफी हैरान किया, इसके बाद '12th फेल' की कमाई देखने के बाद लोगों की आंखें खुली रह गईं। फिल्म को रिलीज अब लगभग एक महीना हो गया है, विक्रांत मैसी की फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठेंगे। ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजी गई '12th फेल' विक्रांत मैसी की फिल्म ' 12th फेल ' सोशल मीडिया पर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। अभी हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस गदगद हो जाएंगे। विक्रांत मैसी की फिल्म '12th फेल' को 96वें ऑस्कर्स अवॉर्ड्स के लिए भेजा गया है। इसका खुलासा अभी हाल ही में एक इवेंट में विक्रांत मैसी ने खुद किया है। विक्रांत मैसी इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर कई बातें करते हुए नजर आए, उसी बीच एक्टर ने ...

Hrithik Roshan की Fighter की टीजर डेट आउट? मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए की खास प्लानिंग

Fighter Teaser Date : ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का जब से अनाउंसमेंट हुआ है तब से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म 'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रियल एरियल एक्शन सीन दिखाए जाएंगे। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में फिल्म 'फाइटर' के टीजर बताई गई है। इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशन के लिए खास प्लानिंग की गई है। आइए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है। फिल्म 'फाइटर' के लिए मेकर्स ने की खास प्लानिंग 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' का टीजर दिसंबर के पहले सप्ताह में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया जाएगा जो करीब 50 दिन तक चलेगा। ऋतिक रोशन और फिल्म 'फाइटर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लोगों को दिखाई जाने वाली झलक को खास बनाना चाहते हैं जिसके लिए तैयारी चल रही है। इसके बाद समय-समय पर अलग-अलग कंटे...

Randeep Hooda ने अनाउंस की अपनी वेडिंग डेट, गर्लफ्रेंड Lin Laishram से इस दिन शादी करेंगे एक्टर

Randeep Hooda And Lin Laishram Wedding Date : बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की शादी को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही थीं। अब रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी की खबरों को कन्फर्म कर दिया है और उन्होंने शादी डेट का भी अनाउंसमेंट भी कर दिया है। रणदीप हुड्डा ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) के साथ इसी महीने यानी नवंबर में शादी करने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिन लैशराम के साथ शादी करने का अनाउंसमेंट किया है। आइए जानते हैं कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम कहां और किस डेट को सात फेरे लेने वाले हैं। रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर दी शादी की जानकारी रणदीप हुड्डा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रणदीप हुड्डा ने अपनी वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू और रिस्पेशन तक की जानकारी दी है। रणदीप हुड्डा ने जो कार्ड शेयर किया है उस पर लिखा है, 'जिस तरह महाभारत में अर्जुन ने मणिपुर की वॉरियर प्रिंसेस चित्रांगदा से शादी की थी। हम भी परिवार के आशीर्वाद से शादी करने जा रहे हैं। हमारी शादी मणिपुर के इम्फाल में 29 नवंबर को...

Vicky Kaushal को याद आए Sam Bahadur की शूटिंग के दिन, एक्टर ने शेयर किया IMA कैडेट्स के साथ का वीडियो

Sam Bahadur Shooting BTS Video : बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। विक्की कौशल आए दिन कहीं ना कहीं अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आते हैं। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की बायोपिक है। इस फिल्म में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ के रोल में नजर आएंगे। जब इस फिल्म का ट्रेलर आया था तब विक्की कौशल की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। अब विक्की कौशल ने फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग के दिनों को याद किया है और एक वीडियो शेयर किया है। विक्की कौशल ने शेयर किया वीडियो विक्की कौशल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इंडियन मिलिट्री एकेडमी में कैडेट्स के साथ पुशअप्स करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी में काफी जोश नजर आ रहा है। एटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्ट...

Ileana D'cruz से फैंस ने पूछा 'अकेले कैसे बेबी को संभाल रही हो', एक्ट्रेस ने एक फोटो से कर दी बोलती बंद

Ileana D'Cruz Shared Photos Of Her Baby Father: इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, जो एक बेटे की मां बन गई हैं। इलियाना डिक्रूज ने इसी साल अगस्त में अपने क्यूट बेबी की फोटो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी थी, जिसके बाद से ही हर कोई एक्ट्रेस से उनके पार्टनर के बारे में पूछता दिखा है और इलियाना ने फैंस के इन सवालों को जवाब भी दिया है। इलियाना ने काफी लंबे वक्त तक ऑस्ट्रेलियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन को डेट किया, जिसके बाद दोनों ने इसी साल शादी रचाई। वहीं, अब एक फैन ने भी इलियाना से उनके पति और बेबी के पिता के बारे में पूछा, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने एक फोटो से दे दिया। इलियाना डिक्रूज ने पति संग शेयर की फोटो दरअसल, इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से खास बातचीत की। एक्ट्रेस से फैंस ने कई तरह के अलग-अलग सवाल किए। इसी दौरान एक फैन ने इलियाना से उनके पार्टनर के बारे में पूछते हुए एक सवाल किया। इलियाना से पूछा गया कि वह अकेले अपने बेबी का ध्यान कैसे रखती हैं? इस सवाल का जवाब इलियाना ने अपने पति एंड्रयू नीबोन के साथ एक फोटो शेयर क...

Ankita Lokhande के शरारा सूट को कम बजट में करें रिक्रिएट, यहां देखें अनगिनत विकल्प

Image
Ankita Lokhande green sharara set: शादी के सीजन में हर फंक्शन में जाने के लिए कपड़ों को लेकर हमेशा कंफ्यूजन होती है। हर किसी को सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड लुक चाहिए होता है। कई बार ऐसा होता है कि हमें कम्फर्ट जोन में रहकर स्टाइलिश आउटफिट पहनना पसंद होता है। शादी सीजन में आराम के साथ-साथ स्टाइलिश दिखने के लिए भी सबको सूट कैरी करना पसंद है। आप इस तरह के लुक को स्टाइल करने के लिए अंकिता लोखंडे के इस ट्रेंडी शरारा सूट को देख सकती हैं, जिसमें उन्होंने एक ग्रीन कलर का शरारा सेट पहना है। एक्ट्रेस इस सूट में काफी सुदंर लग रही हैं। अगर आप भी ऐसे सूट की तलाश कर रहे हैं जो आपको कम्फर्ट के साथ-साथ स्टाइलिश लुक दें, तो यहां दिए गए इन विकल्पों के साथ आप इसे स्टाइलिश बनाने के लिए चुन सकती हैं। मेहंदी के फंक्शन को ऐसे बनाए खास सूट हमेशा फैशन ट्रेंड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। हर किसी की अपनी पसंद होती है। किसी को हैवी सूट पहनना पसंद है, जबकि किसी को सिंपल सूट कैरी करना अच्छा लगता है। शादियों या किसी भी फंक्शन में एथनिक लुक को स्टाइल करना सभी को पसंद है। यदि आप एक ऐसे सूट की तलाश कर रही हैं, जिससे आ...

Armaan Kohli के पिता और फिल्ममेकर Rajkumar Kohli का निधन, 93 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Rajkumar Kohli Death : बॉलीवुड इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्टर अरमान कोहली (Armaan Kohli) के पिता और वेटरन फिल्ममेकर राजकुमार कोहली (Rajkumar Kohli) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजकुमार कोहली ने 93 साल की उम्र में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। खबरों में बताया जा रहा है कि राजकुमार कोहली शुक्रवार की सुबह जब देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आए तो दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। राजकुमार कोहली को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राजकुमार कोहली के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। राजुकमार कोहली का शुक्रवार की शाम को होगा अंतिम संस्कार एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर राजुकमार कोहली के परिवार के एक सूत्र के मुताबिक, वह मुंबई के जुहू इलाके स्थिति अपने में शुक्रवार सुबह 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गए लेकिन देर तक नहीं निकले। इसके बाद बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो पिता की हालत देख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि राजकुमार क...

Animal की तारीफ करने के चक्कर में ट्रोल हुईं Alia Bhatt, एक्ट्रेस का पोस्ट देख लोग बोले- 'थोड़ा दिमाग चला...'

Alia Bhatt Post: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल (Animal) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बीते दिन मेकर्स ने फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज किया था। इसमें रणबीर कपूर एक अलग किरदार में नजर आए। ट्रेलर को देखने के बाद ये पता चल गया है कि रणबीर कपूर ने इसमें शानदार एक्टिंग की हैं। वहीं बॉबी देओल इस मूवी में निगेटिव रोल में हैं। फिल्म एनिमल उनका रोल भी काफी जबरदस्त है। बता दें कि एनिमल के ट्रेलर पर बॉलीवुड के कई सितारों ने रिएक्ट किया हैं। इस बीच अब रणबीर कपूर की वाइफ और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) ने भी फिल्म एनिमल पर प्यार बरसाया है, लेकिन वो इस वजह से ट्रोल हो गई हैं। आलिया भट्ट ने कही ये बात रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज होने की साथ ही हर तरफ ट्रेंड करने लगा था। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने एनिमल पर रिएक्ट किया था। इस लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया ने रणबीर की फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्ह...

Animal Trailer: जारी हुआ Ranbir Kapoor-Rashmika Mandanna की मूवी 'एनिमल' का धांसू ट्रेलर, खून-खराबे की है दास्तां

Image
Ranbir Kapoor-Rashmika Mandanna's Animal Trailer: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस मूवी को मेकर्स 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाले हैं। इस मूवी की रिलीज के ठीक 8 दिन पहले निर्माताओं ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जो खून-खराबे से लैस एक बाप-बेटे की कहानी के ईर्दगिर्द घूमता है। फिल्म स्टार रणबीर कपूर इस फिल्म में जबरदस्त फॉर्म में दिखने वाले हैं। फिल्म में उनका लुक और उनके एक्शंस फैंस को दांतों तले उंगली चबाने के लिए मजबूर कर देने के लिए काफी हैं। साथ ही अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने भी ट्रेलर में अपनी अदायगी से दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। फिल्म में अनिल कपूर ने रणबीर कपूर के स्ट्रिक्ट फादर का रोल प्ले किया है। जबकि, मेन विलेन के रोल में फिल्म स्टार बॉबी देओल नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में दिखाया गया बॉबी देओल का खतरनाक अंदाज उनके फैंस को भी हिला देने वाला है। एंटरटेनमेंट न्यू...

Agastya Nanda की बर्थडे पार्टी में छाईं Suhana Khan, सेलिब्रेशन का वीडियो जमकर हुआ वायरल

Agastya Nanda Birthday Celebration Video : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) फिल्म अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर काफी चर्चा में है। इन सब के बीच आज आपना 23वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अगस्त्य नंदा के साथ अपने दोस्त नजर आए। अगस्त्य नंदा के बर्थडे से जुड़े फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो और फोटोज में अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' के साथ को-स्टार्स भी दिखाई दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य नंदा केक काटते हुए दिखाई दिए। अगस्त्य नंदा ने दोस्तों संग सेलिब्रेट किया बर्थडे अगस्त्य नंदा फिल्म 'द आर्चीज' के साथ-साथ अपने बर्थडे सेलिब्रेश के वीडियो को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। 'द आर्चीज' स्टार अगस्त्य नंदा का बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वीडियो में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) और मिहिर आहूजा भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में अगस्त्य नंद...

Shah Rukh Khan की Dunki की Mukesh Chhabra ने की जमकर तारीफ, कहा- 3 Idiots के 100 गुना बेहतर है'

Mukesh Chhabra on Dunki: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनने वाली सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'डंकी' (Dunki) रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म 'डंकी' का नया गाना रिलीज हुआ है। 'लुट पुट गया' गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी बीच कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कुछ ऐसा बोला दिया, जिसके बाद फिल्म को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए जानते है मुकेश छाबड़ा ने फिल्म को लेकर क्या बोला है। मुकेश छाबड़ा ने 'डंकी' को लेकर कही ये बात एंटरटेनमेंट (Entertainment News) इंडस्ट्री के फेमस स्टार शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फ्रेश जोड़ी के साथ राजकुमार हिरानी अपनी नई डंकी को फैंस के बीच जल्द लाने वाले हैं। ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में है। अभी हाल हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने शाहरुख खान की फिलम डंकी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स मुकेश छाबड़ा राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को लोग सालों तक याद रख...

IFFI 2023: Rajkumar Santoshi की बातें सुन नम हो गईं Sunny Deol की आंखें, वीडियो देखे इमोशनल हुए फैंस

Sunny Deol Cried: बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में सनी देओल की फिल्म गदर 2 रिलीज हुई थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सभी लोग दंग रह गए। गदर 2 ने सिर्फी इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच सनी देओल को लेकर एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) ने सनी देओल के बारे में कुछ ऐसा कहा दिया कि वो सबके सामने रोने लगे। इस वजह से भावुक हो गए सनी देओल दरअसल, गोवा में हो रहे IFFI 2023 में सनी देओल ने मीडिया से बातचीत की है। इस दौरान सनी देओल ने अपने करियर के बारे में बताया। सनी ने कहा कि फिल्म गदर के हिट होने के बाद सनी देओल को काफी संघर्ष करना पड़ा था।इस फिल्म के सक्सेस के बाद उन्हें कोई भी अच्छी फिल्में या स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। इस बीच सनी देओल भावुक हो गए स्टेज पर रोने लगे। इसपर वहां मौजूद बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार संतोषी कहते हैं, 'इंडस्ट्री ने सनी देओल के टैलेंट के साथ न्याय नहीं किया, लेकिन भगवान ने किया।' राजकु...

IFFI 2023 में Salman Khan ने मारी धांसू एंट्री, Farrey की टीम के साथ नजर आए भाईजान

Salman Khan Watch Farrey At IFFI 2023: बॉलीवुड के जाने-माने सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3 (Tiger 3)' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं। सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। इन सब के बीच सलमान खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' की कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सलमान खान एकदम कूल अंदाज में नजर आए। सलमान खान का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। IFFI 2023 में पहुंचे सलमान खान सलमान खान सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में गए है। सलमान खान का अभी हाल ही में IFFI 2023 से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे' की कास्ट के साथ फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं। IFFI 2023 के दौरान अलीजेह अग्निहोत्री की 'फर्रे' को दिखाया जा रहा था। इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की। इस दौरान सलमान खान भी स्टार...

अनुष्का शर्मा के वायरल Co-ord Set लुक को बजट में करें कॉपी, यहां से खरीदें ये प्रोडक्ट

Image
Anushka Sharma Viral Co-Ord Set: आज के समय फैशन का दौर आए दिन बदलता रहता है, ऐसे में कई लुक खुब वायरल हो जाते हैं, और लंबे समय तक रहते हैं तो कई ट्रेंड की तरह बदलते रहते हैं। हाल ही में India vs New Zealand के मैच के दैरान अनुष्का शर्मा का रिएक्शन तो वायरल हुआ ही लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनका ड्रेस भी खूब वायरल हो रहा हैं, और उनका ड्रेस चर्चा का विषय बन गया है। इस डिजाइनर Co-Ord Set की कीमत लगभग 2700 के करीब है। अगर आप भी ऐसे ही Co-Ord Set की तलाश कर रहे हैं तो आप Amazon के सिंपल स्टेप को फॉलो कर इन ऑप्शन को चुन सकते हैं। Co-Ord Set की खासियत वैसे तो सेलिब्रिटी के फैशन सभी को पसंद है। सभी सेलिब्रिटीज डिजाइनर कपड़े ही पहनते हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये होती हैं। अगर आपको भी Co-Ord Set को स्टाइल करना पसंद हैं, तो सेलिब्रिटी के लुक को आप कम कीमत में भी रिक्रिएट कर सकती हैं। अगर आप भी इसे कैरी करने का सोच रही हैं तो कम बजट में इससे मिलते जुलते प्रोडक्ट के कुछ ऑप्शन को Amazon से ट्राई कर सकती हैं। ये Co-Ord Set काफी ट्रेंडी हैं और स्टाइलिश लुक देते हैं। कुछ ऐसे ही ट्रेंडी और बजट फ...

Emmy Award मिलने से काफी खुश हैं Ekta Kapoor, कहा- 'ये भारत के लिए है'

Ekta Kapoor Speech Video : 51वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड (Emmy Awards) में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर एकता कपूर (Ekta Kapoor) को भी सम्मानित किया गया। एकता कपूर को डायरेक्टोरेट अवॉर्ड मिला है। बताते चलें कि ये पहला मौका है जब किसी भारतीय महिला फिल्ममेकर को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एकता कपूर को टेलीवजन इंडस्ट्री में उनके योगदान और को-फाउंडर के तौर पर बालाजी टेलीफिल्म्स प्रोडक्शन हाउस सेट-अप करने के लिए अवॉर्ड दिया गया। एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड जीतने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं, एकता कपूर ने अपने देश और देशवाशियों को लेकर स्पीच दिया है और उनका धन्यवाद दिया है। एकता कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खींच रहा है। एकता कपूर ने दिया स्पीच एकता कपूर ने एमी अवॉर्ड जीतने के बाद अपने देश भारत के लिए एक स्पीच दिया जो वायरल हो रहा है। एकता कपूर ने कहा, 'मैं सबसे पहले अपने देश भारत को धन्यवाद देना चाहूंगी। तुम में मैं अपना प्रतिबिंग पाती हूं। तुम्हें आगे बढ़े और आजादी मिली और तुम्हें आवाज मिली। कुछ दशकों के बाद आज पांच...

Tiger 3 के हिट होने पर खुशी में झूमे Sunny Deol, Salman Khan संग फोटो शेयर कर बोले- 'जीत गए'

Sunny Deol Share Photos With Salman Khan After Tiger 3 Hit: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अभी हाल ही में फिल्म की सक्सेस पर एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन भी किया गया था। इसके बाद फिल्म की स्टार कास्ट को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बधाई देते हुए नजर आए। इसी कड़ी में 'गदर 2 (Gadar 2)' सनी देओल (Sunny Deol) ने भी सलमान खान को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर के बधाई दी है। सनी देओल ने दी सलमान खान को बधाई सलमान खान , इमरान हाशामी और कटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रखा है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म के हिट होने के बाद सनी देओल ने 'टाइगर 3' स्टार सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है 'जीत गए'। सनी देओल और सलमान खान की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर...