Posts

Showing posts from August, 2022

Entertainment News Of The Day: शाहरुख खान के घर भी आए गणपति बप्पा, अनन्या पांडे ने शुरू की 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग

Entertainment News Of The Day 31th August 2022: मनोरंजन जगत से 31 अगस्त को कई दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जहां गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया है। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने 'लाइगर' के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं एक्टर संजय दत्त ने अपनी कार प्लेट नंबर को बदल दिया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं सुष्मिता सेन अपनी बायोपिक में नजर आएंगी। हाल ही में इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। शाहरुख खान के घर हुआ गणपति बप्पा का स्वागत बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर अपने घर में पधारे गणपति की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मैंने और अबराम ने मिलकर घर में गणपतिजी का स्वागत किया। इसके बाद मोदक काफी स्वादिष्ट थे। इससे यह सीख मिलती है कि कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भगवान में विश्वास के माध...

Bhool Bhulaiyaa 2: बड़े पर्दे के बाद अब बच्चों की दुनिया में धमाल माचाने आ गए कार्तिक, ये रखा गया का नाम कॉमिक्स

Rooh Baba Ki Bhool Bhulaiyaa: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अभी हाल ही में आई फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गई थी। कार्तिक की ये इस फिल्म ने 250 करोड़ रुपये कमाए थे। एक तरफ जहां बॉलीवुड की फिल्में अपने बजट के पैसे नहीं निकाल पा रही थी, तब कार्तिक की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स को उम्मीद थी अब एक दमदार वापसी होगी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। लेकिन कार्तिक इसी बीच फिल्म भूल भुलैया 2 से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। जिसे जानने के बाद कार्तिक के फैंस काफी खुश होने वाले है। कॉमिक्स बुक में नजर आए कार्तिक फिल्म भूल भुलैया 2 ने रिलीज होते ही फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आए थे। लोगों ने कार्तिक आर्यन को किरदार को खूब पसंद किया था। जिसका नतीजा ये निकला की अब उनके किरदार को पॉपुलर कॉमिक्स बुक ‘डायमंड कॉमिक्स’ में दिखाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘रूह बाबा की भूल भुलैया’ को ‘डायमंड कॉमिक्स’ में जोड़ा गया है। अब बच्चे रूह बाबा की कहा...

Ganesh Chaturthi 2022: सलमान खान की बहन के घर पहुंचेंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल? सेलिब्रेशन में लगेंगे चार चांद

आज देश में अलग-अलग जगह गणेश चतुर्थी को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड स्टार्स अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ती अपने घरों में ला रहे है। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी से लेकर और भी कई स्टार्स का नाम शामिल है। बॉलीवुड के स्टार्स इस मौके पर अपने घर पर आयोजन करते है। ऐसा ही एक आयोजन सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर भी हो रहा है। इस आयोजन में कई स्टार्स शामिल होने वाले है, जिसकी लिस्ट सामने आ गई है। लेकिन इस लिस्ट में सलमान खान के साथ-साथ दो नाम ऐसे है जिसने सबको हैरान कर दिया है। अर्पिता खान की आयोजन में शामिल होंगे ये स्टार्स सलमान खान की अर्पिता खान अक्सर अपने घर पर पार्टी का आयोजन करती रहती है। अभी हाल ही में ईद के मौके पर सलमान खान की बहन ने पार्टी दी थी। इसके बाद अब अर्पिता खान के घर गणेश चतुर्थी को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले है। लेकिन इस लिस्ट में दो नाम ऐसे है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर विक्क कौशल और कटरीना कैफ भी पहुंचने वाले है। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैं...

बॉलीवुड छोड़ने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में खा रही हैं दर-दर की ठोकरें, कहा- 'मैं यहां नई हूं...'

Priyanka Chopra On Hollywood Journey: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के हिट फिल्में में काम किया है। वो बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ काम कर चुकी है। लेकिन उन्होंने कुछ सालों बाद बॉलीवुड को छोड़ हॉलीवुड का दामन थाम लिया था। वो हॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी नजर आई, लेकिन वो वहां कुछ खास नहीं कर पाई है। जितना जलवा उनका बॉलीवुड में था, उतना बॉलीवुड में नहीं दिखता है। जब उनके हॉलीवुड के सफर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इसका एक ऐसा जवाब दिया जिसे सुन फैंस काफी हैरान हो गए। उनका अभी हाल ही में सामने आया ये इंटरव्यू इन दिनों बी-टाउन में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड को लेकर बोली ये बात बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने एक इंटरव्यू के चलते हर जगह छाई हुई है। इस इंटरव्यू में उन्होंने हॉलीवुड के सफर को लेकर कई बड़े खुलासे किए है। प्रियंका चोपड़ा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैं बॉलीवुड की तरह हॉलीवुड में भी नाम कमाना चाहती हूं। जैसे मैने बॉलीवुड में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया व...

Katrina Kaif-Vikcy Kaushal की ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी, शादी के बाद मिला पहला प्रोजेक्ट

Vicky Kaushal And Katrina Kaif First Project : विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते साल 2021 में 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ शादी के बाद अक्सर अपने रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अब इन दोनों को लेकर नई खबर आई है। दरअसल, ये कपल शादी के बाद पहली बार किसी प्रोजेक्ट में एक साथ नजर आने वाला है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का विज्ञापन 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहले प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है। उन्होंने अपना पहला विज्ञापन एक साथ शूट किया है और 29 अगस्त को मुंबई में इसकी शूटिंग भी की। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का विज्ञापन कथित तौर पर एक क्लो-डोर शूट था और ये मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में हुआ था। इससे पहले इस कपल को एक साथ कई फिल्मों की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने किसी के लिए हां नहीं की। बॉलीवुड स्टार्स ने एक साथ किया विज्ञापन बताते चलें कि ये पहला मौ...

सुष्मिता सेन ने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग दिए पोज, यूजर्स बोले- 'ललित मोदी कहां हैं?'

Sushmita Sen And Rohman Shawl Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) वैसे तो हर समय चर्चा में रहती हैं लेकिन बीते दिनों से काफी सुर्खियों में बनी रही हैं। दरअसल, आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को जानकारी दी थी कि वह सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। इसके बाद से लोगों के बीच सुष्मिता सेन और ललित मोदी को लेकर जमकर चर्चा होने लगी थी। फिलहाल, सुष्मिता सेन एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ नजर आई हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी रिनी सेन भी थी। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि सुष्मिता सेन अपनी बेटी रिनी सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं। इसके बाद पैपराजी के कहने पर तीनों एक साथ पोज देते हैं। ये तीन मुंबई के सांताक्रूज इलाके में स्पॉट हुए हैं। सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के एक ...

ठंडे बस्ते में जाएगी रणबीर-श्रद्धा कपूर की फिल्म? 350 वर्कर्स को फीस नहीं दे पाए लव रंजन

Luv Ranjan react on False Allegations of Non-payment Dues: कोरोना के बाद से ही बॉलीवुड के बुरे दिन चल रहे है। बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। ऐसे में फिल्ममेकर्स धीरे धीरे कंगाल होने लगे हैं। इसी बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर लव रंजन पर बकाया न देने के आरो लगे हैं। खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर (Ranbir Kapoor and Shraddha Kapoor) की फिल्म में काम कर रहे श्रमिकों को लव रंजन (Luv Ranjan) ने फीस नहीं दी है। ये खबर सामने आते ही बॉलीवुड के गलियारे में खलबली मच गई। इसी बीच लव रंजन ने खुद पर लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। लव रंजन के प्रोडक्शन हाउस ने एक बयान जारी करके एफएसएसएएमयू ( FSSAMU) के आरोपों को गलत बताया है। लव रंजन ने इस बयान में कहा, हम आपको बताना चाहते हैं कि एफएसएसएएमयू के लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। हम आपको रिकॉर्ड दिखाना चाहते हैं। हमने बिना किसी दिक्कत के पूरी टीम की फीस चुका दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट को प्रोडक्शन डिजाइनर दीपांकर दासगुप्ता देख रहे थे। दीपांकर दासगुप्ता के साथ हाइपरलिंक ब्रांड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड भी जुड़ा हुआ है। आ...

ट्विन टावर गिरने के बाद सोशल मीडिया पर छाए नाना पाटेकर, पुरानी फिल्म का डायलॉग हुआ वायरल

Twin Tower Demolition Bollywood Memes: कल यानी 28 अगस्त का दिन दो चीजों के नाम रहा, पहला था भारत पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है टी-20 मैच और दूसरा था ट्विन टावर का गिरना। इन दोनों को लेकर कल पूरे दिन कफू चर्चा होती रही। ट्विन टावर को लेकर काफी दिनों से बातें चल रह थी, इसको गिराया जाना तय था। इस बिल्डिंग को महज 9 सेंकड के अंदर पूरा गिरा दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ मानों कोई बिजली हो। वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगी। लोगों ने इस से जुड़ी फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया। इसी बीच बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर का एक मीम सोशल मीडिया पर छा गया। नाना पाटेकर का वीडियो हुआ वायरल ट्विन टावर के गिरने के बाद सोशल मीडिया पर इसके वीडियो छा गए, लोग इस टावर से जुड़ी अपनी तस्वीरें शेयर करने लगे। लेकिन मजा तो तब आना शुरू हुआ जब इसको लेकर मीम्स सामने आए। कई मीम्स ऐसे थे जिसे देखते ही लोगों की हंसी छूट गई और तो कई ऐसे थे जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच बॉलीवुड के स्टार आमिर खान और नाना पाटेकर पर बने मीम्स ने ...

सान्या सागर से अलग होने के बाद Prateik Babbar की लाइफ में हुई इस हसीना की एंट्री !! जानिए नाम

Is Prateik Babbar in Relationship With Priya Banerjee: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर (Prateik Babbar) ने साल 2019 में सान्या सागर (Sanya Sagar) से शादी रचाई थी। ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रतीक और सान्या अब साथ नहीं हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सान्या सागर से अलग होने के बाद प्रतीक बब्बर टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक प्रतीक बब्बर ने अपनी फैमिली को साफ शब्दों में कह दिया है कि वो प्रिया बनर्जी के साथ हैं। प्रतीक बब्बर इस समय अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सीक्रेट रखना चाहते हैं। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि उनका तलाक अभी भी प्रोसेस में हैं। इसलिए वो नहीं चाहते कि सान्या से तलाक लेने में उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो। बता दें प्रतीक और प्रिया की तरफ से इन खबरों पर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। दोनों में से किसी ने भी पब्लिक में आकर इस बारे में बात नहीं की है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के मुताब...

Hrithik Roshan ने भरी महफिल में छुए फैन के पैर, यूजर्स ने कहा- 'कोई बायकॉट नहीं करेगा'

Hrithik Roshan Touches Fan Feet : बॉलीवुड के हैंडसम और कूल एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की उनके फैंस में अलग तरह की ही दीवानगी है। फैंस अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, ऋतिक रोशन भी अपने फैंस की काफी कद्र करते हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। दरअसल, एक इवेंट के दौरान ऋतिक रोशन ने फैन के साथ ऐसा काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। ऋतिक रोशन का वीडियो हुआ वायरल ऋतिक रोशन हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे और यहां पर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने लिए बेकरार दिखे। इस दौरान स्टेज पर ऋतिक रोशन का एक फैन आता है और उनके पैर छूने लगता है तो वह भी पलटकर अपने फैन के पैर छू लेते हैं। ऋतिक रोशन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन की दारियादिली देखकर लोग उनके कायल हो गए हैं और उनकी तारीफ में जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। ऋतिक रोशन के कायल हुए फैंस ऋतिक रोशन के वीडियो पर फैंस तारीफ करते हुए खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'रियल सुपरस्टार।' एक ने लिखा, 'क्या बंदा है लव ...

Brahmastra: आलिया भट्ट ने गाया 'ब्रह्मास्त्र' का गाना, वीडियो देख ट्रोल्स ने कहा- रहम कर दो बहन!!

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में बने हुए है। रणबीर की अभी हाल ही में आई फिल्म शमशेरा फ्लॉप होने के बाद दोनों स्टार्स 'ब्रह्मास्त्र' को हिट कराने की पूरी कोशिश कर रहे है। आलिया और रणबीर इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे है। दोनों अक्सर इसके इवेंट में साथ ही पहुंच रहे है। इसी बीच एक इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसके चलते आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही है। आलिया के ट्रोल होने की वहज इस बार रणबीर कपूर नहीं बल्कि खुद वो ही है। तो चलिए जानते है आलिया की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई आलिया आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। आलिया और रणबीर इस फिल्म को हिट करवाने के लिए हर कोशिश कर रहे है। इसी के चलते प्रेग्नेंट के होने के बाद भी आलिया भट्ट लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रही है। इसी बीच एक प्रमोशन इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते...

सोनम कपूर के बेटे को मासी रिया कपूर ने दिया प्यारा नाम, वीडियो में देखें घर पर ग्रैंड वेलकम की झलक

Image
Sonam Kapoor Baby Pet Name : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने न्यूबॉर्न बेबी को लेकर घर आ चुके हैं। इसके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के साथ बच्चे का घर में जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया था। अब रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए ये भी बताया है कि अपने भांजे का पेट नेम भी रख दिया है। बताते चलें कि सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। रिया कपूर ने दिखाई स्वागत की झलक सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने न्यूबॉर्न बेबी को अस्पताल से घर लेकर पहुंच चुके हैं। कपूर फैमिली ने बच्चे के साथ माता-पिता के स्वागत की शानदार तैयारी की थी। रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर वीडियोज शेयर कर इसकी झलक फैंस को दिखाई है। इन वीडियोज में दिख रहा है कि घर को गुब्बारों से सजाया गया है और चारों तरफ फूल नजर आ रहे हैं। वहीं, कई सारे नोट लगे हुए हैं, जिन पर वेलकम बेबी कपूर आहूजा लिखा है। इसके साथ ही रिया कपूर ने अपने भांजे को ...

Liger: केआरके ने उधेड़ी विजय देवरकोंडा-अनन्य पांडे स्टारर की बखिया, बोले 'पूरे थिएटर में अकेला...'

Krk Made Fun of Vijay Deverakonda's Liger: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर 'लाइगर' (Liger) 25 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शकों के अंदर इसे देखने का काफी क्रेज था। सोशल मीडिया पर आ रहे फिल्म के रिव्यूज ने फैंस को थोड़ा निराश किया है। 'लाइगर' को देखने के बाद फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पांस आ रहा है। ऐसे में अब खुद को नंबर वन क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट बताने वाले कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर 'लाइगर' की खिल्ली उड़ाई है। केआरके ने फिल्म को लेकर कई ट्वीट्स किए हैं। कुछ देर पहले केआरके (KRK) ने ट्वीट किया, 'सबसे बड़े थिएटर में 'लाइगर' को अकेले देखने का समय आ गया है। क्या शानदार ओपनिंग है। करण जौहर भाई आपकी तो लाइफ बन गई।' इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'फिल्म को देखे हुए 30 मिनट हो गए हैं और पहला एक्शन सीन निकल गया है। भगवान इस...

Chup: Revenge Of The Artist: सनी देओल और दुलकीर सलमान स्टारर इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, जानें तारीख

Sunny Deol's Chup: Revenge Of The Artist Release Date: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) और साउथ स्टार दुलकीर सलमान (Dulquer Salmaan) की अपकमिंग फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' (Chup: Revenge Of The Artist) की रिलीज डेट सामने आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि 'चुप' सितंबर के महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए दर्शक सनी देओल को ऑनस्क्रीन देखने के लिए बेताब हैं। सनी देओल ने कुछ देर पहले फिल्म 'चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट' से जुड़े दो पोस्टर भी साझा किए हैं। बता दें ये फिल्म 23 सितंबर के दिन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मोशन में सनी देओल को गुस्से में 'चुप' कहते हुए सुना जा सकता है। आर बाल्की ने निस्संदेह अपनी आगामी फिल्म 'चुप' के साथ एक कास्टिंग एक्सपेरिमेंट किया है, जहां उन्होंने सनी देओल और दुलकीर सलमान को एक साथ लेकर आए हैं। फिल्म में एक कलाकार के दर्द को दिखाया गया है जो गलत आलोचना का शिकार होता है। यह फिल्म कथित तौर पर महान स्टार गुरु दत्त (Guru Du...

Pathaan: शाहरुख खान की 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक आया सामने, दमदार अंदाज में दिखे एक्टर

Pathaan John Abraham First Look: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2023 में अपनी तीन फिल्मों से फैन्स को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। किंग खान की पहली फिल्म 'पठान (Pathaan)' जनवरी में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक सामने आया है। जॉन अब्राहम इस लुक में काफी रफ एंड टफ अंदाज में नजर आ रहे हैं। 'पठान' में जॉन का पहला लुक देखकर लग रहा है कि एक्टर इस फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभाने वाले हैं। 'पठान' से जॉन के पहले लुक को रिवील करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, "वह टफ है और रफ तरीके से खेलता है। आप सभी के सामने हाजिर है पठान से जॉन का पहला लुक।" जॉन निभाएंगे विलेन का किरदार बता दें कि शाहरुख खान की यह अपकमिंग फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदगी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। 'पठान' में एक्टर जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के अलावा एक्ट्रेस दीप...

पठान के बायकॉट के बीच शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल, कहा- 'दिल बहलाने के लिए गालिब...'

बॉलीवुड की फिल्मों हो या स्टार्स इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को उनके पुराने बयान को लेकर बायकॉट किया गया। इसके बाद आमिर खान ने कई बार लोगों से माफी भी मांगी लेकिन इसका कोई खास असर दिखाई नहीं दिया और उनकी बायकॉट के चलते बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इस बायकॉट को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी राय रख चुके है। इस लिस्ट में अर्जुन कपूर से लेकर मुकेश खन्ना तक कुछ न कुछ बोल चुके है। अब इस लिस्ट में नया नाम बॉलीवुड के किंग खान शहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो इस बायकॉट ट्रेंड को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने शायरी में दिया जवाब बॉलीवुड के बदशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान और जवान को लेकर चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान की ये दोनों फिल्में साल 2023 में रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान की पठान में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आने वाले है। अभी हाल ही में शाहरुख खान की इस फिल्म का ट्विटर पर बायकॉट शुरू हो गया थ...

आलिया भट्ट की बॉडी-शेमिंग करने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, अब जनता से माफी मांगते हुए बोले- 'ये मजाक था...'

Ranbir Kapoor And Alia Bhatt: आलिया भट्ट (Alia Bhatt Pregnancy) की प्रेग्नेंसी के बीच रणबीर कपूर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फिल्म 'शमशेरा' के बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटने के बाद अब रणबीर कपूर आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी को लेकर दिए गए अपने बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गए। दरअसल एक लाइव सेशन के दौरान रणबीर (Ranbir Kapoor) ने अपनी पत्नी आलिया के बेबी बंप की तरफ इशारा करते हुए उन्हें 'फैलोड' कह दिया था। लेकिन लोगों को रणबीर का यह बयान बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। लोगों ने एक्टर को आलिया की बॉडी शेमिंग करने के लिए सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई। अब हाल ही में रणबीर ने अपने बयान को लेकर जनता से माफी मांगी है। रणबीर कपूर ने मांगी माफी एंटरटेनमेंट की खबरों ( Entertainment News ) की अनुसार एक्टर रणबीर कपूर ने अपनी अपमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के दौरान जनता से माफी मांगते हुए कहा, "सबसे पहले मैं ये कहना चाहता हूं कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।" इसके बाद रणबीर ने आलिया को 'फैलोड' कहने पर कहा, ...

Vikram Vedha Teaser Release: आर माधवन की फिल्म के आगे फीका पड़ा ऋतिक और सैफ की 'विक्रम वेधा' का टीजर, देखें वीडियो

Image
Vikram Vedha Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म 'विक्रम वेधा (Vikram Vedha)' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान का दमदार अंदाज नजर आ रहा है। इस फिल्म में जहां सैफ अली खान दबंग पुलिस अफसर 'विक्रम' का किरदार निभाते नजर आएंगे, वहीं ऋतिक रोशन गैंगस्टर 'वेधा' के किरदार में फैन्स को चौंकाएंगे। इस फिल्म में ऋतिक का लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की टैग लाइन है 'अच्छाई और बुराई।' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा 'विक्रम वेधा' का टीजर 'विक्रम वेधा' के टीजर में ऋतिक रोशन पहली बार कभी ना देखे गए अंदाज में नजर आने वाले हैं। एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म में दर्शकों को ऋतिक और सैफ के बीच कई फाइट सीन्स देखने को मिलेंगे। 'विक्रम वेधा' का टीजर फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। टीजर रिलीज होने के चंद ही मिनटों में इसे यूट्यूब पर साढ़े आठ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आर माधवन की फिल्म का हिंदी रीमेक बता दें कि ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ...

केएल राहुल संग अथिया शेट्टी की शादी पर पिता सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा 'दोनों ने तैयारियां...'

Athiya Shetty and KL Rahul's Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। बीते कई दिनों से दोनों की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। हालांकि अथिया शेट्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की खबरों पर रिएक्शन दिया था। एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों का खंडन किया था। ऐसे में अब पिता सुनील शेट्टी ने भी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है। सुनील शेट्टी ने खुलासा किया कि राहुल और अथिया दोनों शादी के अलावा दोनों ही अपने काम में काफी बिजी हैं। उन्होंने कहा कि उनके क्रिकेटर-बॉयफ्रेंड के कई दौरे हैं और शादी एक दिन में नहीं हो सकती। इसलिए शादी के लिए खाली समय चाहिए और ये सभी चीजें एक दिन में नहीं हो सकती है। सुनील शेट्टी ने आगे यह भी कहा कि जो मैच चल रहे हैं उनके बीच केवल दो दिन का ब्रेक है और इन दोनों में शादी तो बिलकुल नहीं हो सकती है। मीडिया को जवाब देते हुए सुनील ने बताया कि जब दोनों राजी होंगे, तो शादी हो जाएगी। उन्होंने कहा, ...

Nawazuddin Siddiqui's Haddi First Look: कमसिन हसीना बनकर नवाजुद्दीन ने चलाई छुर्रियां, फैंस बोले, 'ये तो अर्चना पूरन...'

Image
Nawazuddin Siddiqui's Haddi first look: बॉलीवुड के सबसे मंझे कलाकारों की लिस्ट में शुमार फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी (Nawazuddin Siddiqui) की अगली फिल्म फिल्म हड्डी (Haddi) का निर्माताओं ने एक मेगा ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्ममेकर्स ने नवाजुद्दीन सिद्धिकी का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। जिसमें फिल्म स्टार को पहचानना नामुमकिन है। जारी हुए फिल्म के मोशन पोस्टर में फिल्म स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी बेहद ग्लैमरस महिला के अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म स्टार ने सिल्वर कलर का ग्लैमरस स्लीवलेस गाउन पहना है। साथ ही वो एक चेयर पर शान से बैठे दिख रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का ये लुक देख उनके फैंस भी हैरान हैं। जिसके बाद लोग नवाजुद्दीन सिद्दिकी के इस लुक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दिकी का ये धांसू फर्स्ट लुक पोस्टर आप यहां देख सकते हैं। फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ नवाजुद्दिन सिद्दिकी का ये फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कई इंटरनेट यूजर्स ने नवाजुद्दिन सिद्दिकी के इस लुक की तुलना एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से कर दी है। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा...

Kangana Ranaut Vs Filmfare: फिल्मफेयर के दावों पर कंगना रनौत का पलटवार, शेयर की ये पोस्ट

Image
Kangana Ranaut Vs Filmfare: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में आ जाती हैं। हाल ही में कंगना का गुस्सा फिल्मफेयर पर फूटा है। दरअसल अवॉर्ड शो के लिए फिल्मफेयर ने कंगना रनौत को उनकी फिल्म 'थलाइवी' को लेकर नॉमिनेट किया था। लेकिन फिल्मफेयर (Filmfare) के ऐसा करने के बाद कंगना बुरी तरह से भड़क गईं और एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्मफेयर को सू करने की बात कही, जिसके बाद फिल्मफेयर ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करके एक्ट्रेस के नॉमिनेशन को खारिज कर दिया था। अब हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम से फर्स्टपोस्ट का एक आर्टिकल शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पर लगाए गए आरोपों को सही बताया गया है। प्राण ने भी किया था फिल्मफेयर का बायकॉट इस आर्टिकल में लिखा है कि कंगना रनौत फिल्मफेयर को लेकर बिल्कुल भी गलत नहीं हैं। साल 1973 में एक्टर प्राण ने सबसे पहले फिल्मफेयर पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया था और उसका बायकॉट किया था। वहीं अब कंगना रनौत उनके द्वारा उठाए गए इस कदम को आगे बढ़ा रही हैं। कंगना ने दी थी कानूनी कार्रवाई की धमकी फिल्मफेयर द्व...

विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर उड़ाई बॉलीवुड की धज्जियां, कहा- 'जिनको सफलता मिल जाती है वो ड्रग्स...!'

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आपने बयानों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते है। अभी हाल में विवेक ने आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी कुछ बोला था। उन्होंने कहा था जब छोटी फिल्मों का बायकॉट होता है, तब ये स्टार्स कहां चलते जाते है। इसके अलावा भी विवेक अग्निहोत्री बॉलीवुड को लेकर काफी कुछ बोलते रहते है। अब विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के डार्क सीक्रेट के बारे में बताया है। जिसके सामने आने के बाद एक बार फिर बॉलीवुड को लेकर चर्चा होने लगी है। विवेक अग्निहोत्री ने खोला बॉलीवुड का राज डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। इनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बॉलीवुड की कई फिल्मों से ज्यादा रहा था। विवेक अग्निहोत्री अक्सर सोसश मीडिया पर अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते है। अभी हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड को लेकर एक पोस्ट किया है, जो हर जगह जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने ट्विटर पर एक ...

Laal Singh Chaddha: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप के बाद आमिर खान को लगा एक और झटका, OTT पर नहीं रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई है। मेकर्स का लगा पैसा पूरी तरह से डूब गया है, इस फिल्म ने महज 55.53 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की कमाई के बाद आमिर खान को एक और बड़ा झटका लगा है। इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। तो चलिए जानते मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को नहीं मिली ओटीटी पर जगह आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जब से रिलीज हुई है, तब से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, बॉक्स ऑफिस के बाद मेकर्स को ओटीटी से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन अब वो भी टूटती हुई नजर आ आ रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार अब आमिर खान की फिल्म को ओटीटी में आने पर दिक्कत हो सकती है, क्योंकि जो नेटफ्लिक्स पहले ओटीटी राइट्स लेने को तैयार था, अब वो इस दूर होता जा रहा है। इसके पीछे की वजह भी सामने आ गई है, सूत्रों के अनुसार, आमिर खान क...

Saira Bano Birthday: 22 साल बड़े दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थीं सायरा बानो, इंप्रेस करने के लिए उठाया था बड़ा कदम

Saira Bano Birthday: फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Bano) आज अपना 78वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटिज भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं। 60 से 70 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेसेस में से एक सायरा बानो (Saira Bano Birthday) ने अपने करियर की शुरुआत केवल 16 साल की उम्र में शम्मी कपूर के साथ फिल्म 'जंगली' से की थी। एक्ट्रेस की खूबसूरती और डांस ने उन्हें लोगों के बीच काफी फेमस कर दिया था। सायरा की प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी भी काफी शानदार गुजरी। हालांकि अपने प्यार को पाने के लिए एक्ट्रेस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सायरा बानो केवल 12 साल की उम्र में खुद से 22 साल बड़े दिलीप कुमार को अपना दिल दे बैठी थीं। यहां जानें सायरा और दिलीप की लव स्टोरी से जुड़े किस्से- 12 साल की उम्र में कर बैठी थीं दिल्लगी दिलीप कुमार की दीवानगी केवल आम जनता तक ही सीमित नहीं थी बल्कि बड़े-बड़े सितारे उन पर जान छिड़कते थे। लाखों लड़कियां दिलीप की एक झलक पाने के लिए मरने-मारने तक पर उतारू हो जाती थीं, उन्ही...

Kapil Sharma ने करण जौहर के शो को कहा था 'कॉफी की दुकान', अवॉर्ड शो में की थी जमकर खिंचाई

Kapil Sharma On Karan Johar: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) किसी भी सेलिब्रिटी की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपने शो 'कॉफी विद करण 7' को होस्ट कर रहे हैं और इस शो की आए दिन चर्चा होती रहती है। एक बार फिल्मफेयर के अवार्ड के दौरान कपिल शर्मा ने करण जौहर की जमकर खिंचाई की थी। ये मौका साल 2017 फिल्मफेयर अवॉर्ड के समय का था जब करण जौहर और कपिल शर्मा इसे होस्ट कर रहे थे। आइए जानते हैं कि कपिल शर्मा ने करण जौहर से ऐसा क्या कहा था जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहत है। कपिल शर्मा ने की करण जौहर की जमकर खिंचाई साल 2017 में फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान कपिल शर्मा और करण जौहर होस्ट के तौर पर नजर आए। हालांकि, कपिल शर्मा स्टेज पर पहले पहुंच जाते हैं। फिर करण जौहर स्टेज पर आते हैं और कपिल शर्मा से कहते हैं, 'मैं कब से इंतजार कर रहा था कि तुम मुझे बुलाओगे।' इस पर कपिल शर्मा ने कहा, 'आप इंतजार ही तो नहीं करते हैं। एक शो के खत्म होने के बाद दूसरे शो में जज बन जाते हो। वो शो खत्म होता है तो तीसरे शो में जज बन जाते ...

Alia Bhatt को डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए मिली थी इतनी फीस, इस शख्स को दी थी पहली कमाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जब से इंडस्ट्री में कदम रखा है तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उन्होंने साल 2012 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' (Student Of The Year) से एक्टिंग डेब्यू किया था। करण जौहर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। इस तरह से उन्हें इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 साल हो गया है। आलिया भट्ट आज के समय इंडस्ट्री हाईएस्ट पेड स्टार्स में से एक हैं। आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट को अपनी डेब्यू फिल्म के लिए कितना पैसा मिला था और उन्होंने इस पैसे का क्या किया था। आलिया भट्ट को डेब्यू फिल्म के लिए मिले थे 15 लाख रुपये आलिया भट्ट ने हाल ही में 'मिड डे' से अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' को लेकर बातचीत की है। आलिया भट्ट ने बताया है कि उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म के लिए 15 लाख रुपये का चेक मिला था। उन्होंने इस चेक को अपनी मम्मी सोनी राजदान को दे दिया था। तब से आज तक मम्मी ही उनके पैसे का हिसाब-किताब देखती हैं। बताते चलें कि जब आलिया भट्ट ने डेब्यू किया था तब वह सिर्फ 19 साल की थीं। ...

एक साथ करण जौहर के ऑफिस जा पहुंचे कियारा -सिद्धार्थ, धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म में होगी एंट्री?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) करण जौहर के चैट शो काफी विद करण के बाद से चर्चा में बने हुए है। दोनों ने इस शो में अपने प्यार को लेकर कई खुलासे किए। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर से वायरल होने लगी है। सोशल मीडिया पर कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर काफी बातें हो रही है, बताया जा रहा है कि दोनों जल्द अपनी शादी की खबरों के साथ फैंस के सामने आ सकते है। इसी बीच अब इन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे है। कियारा और सिद्धार्थ कार में दिखे साथ कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों स्टार साथ में एक कार में नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस वीडियो में दोनों काफी कूल लग रहे है। ये वीडियो ही नहीं बल्कि एक और खुशखबरी सामने आ रही है। बताया जा रहा है दोनों जल्द करण जौहर की अगली फिल्म में साथ नजर आ सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों को करण जौहर के ऑफिस के बाहर साथ में स्पॉट किया...

KRK ने ट्विटर पर बदला नाम, जानें 'खान' हटाकर क्यों लगा दिया 'कुमार'

बॉलीवुड एक्टर और सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल आर खान (Kamaal R Khan) अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कमाल लगभग हर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में कमाल आर खान (Kamaal R Khan Twitter) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरसल 'देशद्रोही' फेम ने ट्विटर पर अपना सरमेन बदल दिया है। कमाल ने अपने नाम के आगे से 'खान' हटाकर 'कुमार' लगा दिया है। हालांकि एक्टर ने एक ट्वीट के जरिए यह भी बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। कमाल आर खान ने ट्वीट में कही ये बात कमाल राशिद खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, "आज मैंने अपने नाम के आगे से 'खान' हटाकर अपनी पत्नी का सरनेम 'कुमार' जोड़ लिया है। मेरी पत्नी का नाम अनिता कुमार है। तो अब से मेरा नाम कमाल राशिद कुमार हो गया है।" कमाल आर खान के इस ट्वीट पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "चलो अब नाम बदलने की लीगल प्रोसेस भी शुरू कर दो।" वहीं एक दूसरे यूजर ने कमाल आर खान को सलाह देत...

Sonam Kapoor और आनंद आहूजा के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

Image
Sonam Kapoor Welcomed Baby Boy: एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सोनम ने ही में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर नन्हा मेहमान आया है, इस बात की जानकारी खुद आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी। इस पोस्ट में लिखा है, "20 अगस्त को हमने झुके हुए सिर और खुले दिल से अपने खूबसूरत बेटे का स्वागत किया। सभी डॉक्टरों, नर्सों, परिवार और दोस्तों का शुक्रिया, जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। यह तो केवल बस शुरुआत है, लेकिन हमें पता है कि हमारी जिंदगी अब हमेशा के लिए बदलने वाली है।" आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Welcomed Baby Boy) ने भी आनंद के पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिल का इमोजी बनाया। इस खबर से पूरे कपूर परिवार और आहूजा परिवार में खुशियों की लहर दौड़ गई है। सोनम और आनंद की खुशी का अंदाजा आप उनके पोस्ट से लगा सकते हैं। रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की सास एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी ...

फिल्मों के फ्लॉप होने से दुखी हुए अक्षय कुमार ने कहा- 'ये मेरी गलती है, मुझे...'

बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरे दौर से गुजर रही हैं। एक-दो फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो सभी फिल्में कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) का शनिवार को ट्रेलर रिलीज किया गया है। अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अक्षय कुमार ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के खराब प्रदर्शन पर बात की है। बताते चलें कि अक्षय कु्मार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रक्षा बंधन' का बिजनेस अच्छा नहीं रहा है। अक्षय कुमार ने मानी अपनी गलती फिल्म 'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के मौके पर अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह समझना चाहते हैं दर्शक क्या चाहते हैं। अक्षय कुमार ने कहा, 'फिल्में नहीं चल रही है, ये हमारी गलती है, मेरी गलती है। मुझे बदलाव करना है, समझना है कि दर्शक क्या चाहते हैं और इसके लिए मेरे अलावा किसी और को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।' अक्षय कुमार की 'कठपुतली' 2 सितंबर को होगी स्ट्रीम अक्षय कुमार की 'कठपुतली' की बात करें तो रंजीत तिवारी के डायरेक्शन में बनी फि...

'औरतों को पीटने वाला, मानसिक रूप से बीमार...', सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लगाए आरोप

Image
बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा है। सलमान खान और सलमान खान 90 के दशक में एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। अब सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और सुर्खियों में आ गई है। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, सोमी अली ने बाद में अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। सोमी अली ने सलमान को बताया मानसिक बीमार सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए दिए। सोमी अली ने लिखा है, 'औरतों संग मारपीट करने वाला। सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि और भी कई लोगों के साथ। इसकी पूजा करना बंद करो। ये मानसिक रूप से बीमार है। आप लोगों को इस बात अंदाजा नहीं है।' सोमी अली की पोस्ट आते ही वायरल हो गई। भले ही सोमी अली ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है लेकिन ये चर्चा का विषय बन गई। सोमी अली का सलमान खान पर निशाना गौरतल...

Emergency: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' में पुपुल जयकर का रोल करेंगी महिमा चौधरी, फर्स्ट लुक आउट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की किसी भी फिल्म से जुड़ी कोई खबर आती है तो चर्चा में रहती है। इन दिनों उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) लगातार चर्चा में बनी हुई है। कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' से जुड़ा नया अपेडट सामने आया है। दरअसल, फिल्म से महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) का फर्स्ट लुक सामने आया है। महिमा चौधरी फिल्म में पुपुल जयकर के रोल में नजर आएंगी। बताते चलें कि फिल्म में अब तक कंगना रनौत (इंदिरा गांधी), अनुपम खेर (जयप्रकाश नारायण) और श्रेयस तलपड़े (अटल बिहारी बाजपेयी) के लुक सामने आ चुके हैं। महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'इमरजेंसी' से महिमा चौधरी के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। कंगना रनौत ने इसके साथ लिखा है, 'महिमा चौधरी को उस रूप में पेश करते हुए, जिन्होंने ये सब देखा और दुनिया के लिए आयरन लेडी को सबसे ऊपर, करीब और पर्सनल तौर पर देखने के लिए लिखा। पुपुल जयकर दोस्त, लेखिका और विश्वासपात्र।' बताते चलें कि महिमा चौधरी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने लुक को शेयर किया है। पुपु...

ऋतिक रोशन-सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' के सपोर्ट में आए फैंस, कहा- फिल्म का बेसब्री से है इंतजार

सोशल मीडिया पर देखा जा रहा कि यूजर्स बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट की बात करते नजर आ रहे हैं। वह फिल्म को बायकॉट करने का कोई ना कोई कारण सामने लेकर आ जाते हैं और फिर बायकॉट ट्रेंड शुरू हो जाता है। बीते दिनों आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' सहित तमाम फिल्मों को बायकॉट करने की मांग की गई थी। हाल ही में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) को बायकॉट करने का ट्रेंड शुरू हुआ था। लेकिन इसी बीच ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के फैंस ने फिल्म को सपोर्ट करने की ठान ली है। फैंस का कहना है कि फिल्म 'विक्रम वेधा' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'विक्रम वेधा' के लिए फैंस का रिएक्शन बताते चलें कि ऋतिक रोशन ने आमिर खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की तारीफ की थी और फिल्म को देखने की अपील भी की थी। ऋतिक रोशन का फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सपोर्ट में उतरना लोगों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' के खिलाफ लोगों का गुस्...

अक्षय कुमार 2022 में अपनी चौथी फिल्म के लिए तैयार, 'कठपुतली' की रिलीज डेट का किया एलान

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए कहा जाता है कि वह एक साल में अपनी कई फिल्में रिलीज करते हैं और ये बात बिल्कुल सच है। उनकी एक के बाद एक फिल्म रिलीज होती है। साल 2022 में उनकी एक और फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने खुद दी है। हालांकि, उनकी ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी। दरअसल, अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' (Cuttputlli) 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) नजर आएंगी। अक्षय कुमार ने बताई फिल्म की रिलीज डेट अक्षय कुमार ने जन्माष्टमी के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'कठपुतली' को लेकर अपडेट दिया है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया है और इसके साथ लिखा है, 'ये खेल पॉवर का नहीं, माइंड का है। और इस माइंड गेम में आप और मैं सब कठपुतली हैं।' उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का ट्रेलर 20 अगस्त को आउट होगा। Yeh khel power ka ...

जैकलीन फर्नांडिस पर कसा ED का शिंकजा, एक्ट्रेस के वकील ने कहा- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे क्लाइंट को...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपनी एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा है लेकिन बीते काफी समय से वह फिल्मों से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, जैकलीन फर्नांडिस के ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित रिश्तों के बारे में अक्सर खबरें आती हैं। यहां तक कि 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ कथित रिश्ते को लेकर ईडी जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जो करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे उसे भी ईडी जब्त कर चुकी है। अब इस ठगी के मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया कि ईडी ने अपनी चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर के साथ ही जैकलीन फर्नांडिस का नाम शामिल किया है। इस पर जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रंशात पाटिल का रिएक्शन सामने आया है। जैकलीन फर्नांडिस के वकील का स्टेटमेंट जैकलीन फर्नांडिस के ईडी की चार्जशीट में नाम होने को लेकर उनके वकील प्रशांत पाटिल ने लिखित स्पष्टीकरण दिया है। प्रशांत पाटिल ने कहा, 'हमें अभी तक सिर्फ इतनी जानकारी मिली है कि ईडी ने शिकायत दर्ज कराई है य...

रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के बाद हुई इस हसीना की एंट्री !! 'भूल भुलैया 2' में निभाया था अहम किरदार

Tabu in Rhea Kapoor's Next: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से करीना कपूर ने बेटे तैमूर को जन्म देने के बाद बड़े परदे पर कमबैक किया था। काफी लंबे समय से फैंस को 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल का इंतजार है। हालांकि करीना कपूर खान ने भी फिल्म के सीक्वल में अपनी भूमिका की पुष्टि की। करीना कपूर खान की एंट्री होने के बाद अब अफवाहें आ रही है कि मेकर्स फिल्म में 90 के दशक की मशहूर अदाकारा को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया कपूर की नेक्स्ट में करीना कपूर खान के साथ तब्बू (Tabu) लीड रोल में दिखाई देंगी। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिकाओं में थीं। फिलहाल मेकर्स और तब्बू के बीच बातचीत जारी है। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती दिखाई देगी, जो एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसा...

Gulzar Sahab Birthday: शादीशुदा होते हुए भी गुलजार ने चलाया था चक्कर, पकड़े जाने पर पत्नी से की थी मारपीट

Gulzar Sahab Birthday: गुलजार साहब आज फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा हैं। गुलजार साहब (Gulzar Sahab) को पद्मश्री, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और कई नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। शायर, गीतकार, लेखक, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर गुलजार साहब आज अपना 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। गुलजार का जन्म 18 अगस्त 1934 में पंजाब के झेलम में हुआ था, यह जगह अब पाकिस्तान का हिस्सा है। गुलजार का असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। साल 1947 में देश की आजादी और बंटबारे के बाद गुलजार का परिवार अमृतसर में आकर बस गया था। वहीं गुलजार पढ़ाई के लिए दिल्ली आ गए थे और बाद में वह मुंबई में जाकर बस गए। गुलजार का जीवन शुरुआत से ही काफी मुश्कलों भरा रहा था। यहां तक कि पत्नी राखी ने गुलजार पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। पत्नी राखी ने लगाया था गुलजार पर धोखा देने और मारपीट का आरोप गुलजार और राखी ने 15 मई 1973 में शादी रचाई थी। हालांकि दोनों की यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी। बेटी मेघना के जन्म के एक साल बाद ही दोनों की राहें जुदा हो गई थीं। दोनों के अलग होने का सबसे बड़ा कारण था शादीशुदा होने के बाद भ...

आर माधवन ने बताया 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने का कारण, '3 इडियट्स' अभिनेता ने कही ये बात

R Madhavan On Lal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Lal Singh Chaddha) बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। 180 करोड़ रुपये से बनी ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर मूवी का बजट भी नहीं निकाल पाई है। आमिर खान की इस फिल्म से मेकर्स को जितनी उम्मीद थी, सब टूट गई है। अब आमिर खान की फिल्म को लेकर हर कोई अपनी राय रख रहा है। इसी बीच बॉलीवुड स्टार आर माधवन (R Madhavan) ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ ना हिट होने की वजह बताई है। जिसको लेकर इस समय बी-टाउथ में खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर आर माधवन ने बोली ये बात आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘धोखा: राउंड द कॉर्नर’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। अभी हाल ही में यानी 17 अगस्त को इस फिल्म का टीजर सामने आया है, जो बेहद शानदार है। इस टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान जब आर माधवन फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के हिट न होने को लेकर सवाल किया गया, तब एक्टर ने बेहद दमदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ‘ लाल सिंह चड्ढा ' को बनाने में काफी मेहनत लगी है। इस फिल्म को बनाने के मकसद भी काफी अच्छा है, लेकिन अब लोग आपकी फिल्मों को वर्ल्ड सिनेमा से जज करते...

6 साल बाद कमबैक करेंगी Geeta Basra, 'शेरशाह' के निर्माता से मिलाया हाथ

Geeta Basra Comeback: बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा (Geeta Basra) ने साल 2006 में आई फिल्म 'दिल दिया है' (Dil Diya Hai) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के अपोजिट इमरान हाशमी और अश्मित पटेल नजर आए थे। इसके बाद गीता को इमरान हाशमी की 'द ट्रेन' में देखा, जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्मों में काम करने के बाद गीता बसरा ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की। उनकी एक बेटी हिनाया हीर प्लाहा है, जिसका जन्म 27 जुलाई 2016 को पोर्ट्समाउथ, हैम्पशायर में हुआ था। बेटी को जन्म देने के बाद गीता बसरा ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से ब्रेक ले लिया था। बीते साल 10 जुलाई के दिन गीता बसरा एक बेटे जोवन वीर सिंह प्लाहा को जन्म दिया। गीता बसरा को आखिरी बार 2016 में आई फिल्म 'लॉक' में देखा गया था। ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गीता बसरा लगभग 6 साल के बाद एक्टिंग कु दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। दरअसल गीता बसरा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की सुपरहिट फिल्म 'शेरशाह' के प्रोड्यूसर शब्बीर बॉक्...

Sachin Pilgaonkar Birthday: जब 10 साल छोटी सुप्रिया पर दिल हार बैठे थे सचिन पिलगांवकर, शादी के लिए बेलने पड़े थे पापड़

Sachin Pilgaonkar And Supriya Pilgaonkar Birthday: इंडस्ट्री के पावर कपल सचिन पिलगांवकर (Sachin Pilgaonkar) और सुप्रिया पिलगांवकर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उन्हें फैन्स के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। सचिन पिलगांवकर इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है, एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की छोटी उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद वह कई सुपरिहट फिल्में जैसे 'शोले', 'अवतार', 'बालिका बधू' और 'पिया का घर' में नजर आए। सचिन पिलगांवकर को शुरुआत से ही उनकी एक्टिंग के लिए काफी सराहना मिली थी। सचिन ने अपने करियर में तो बड़ा मुकाम हासिल किया लेकिन अपनी लव लाइफ में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 10 साल छोटी सुप्रिया के प्यार में पड़ गए थे सचिन पिलगांवकर एक इंटरव्यू के दौरान सचिन पिलगांवकर ने इस बात का खुलासा किया था कि किस तरह सुप्रिया उन्हें एक नजर में ही भा गई थीं। दरअसल फिल्मों में एक्टिंग करने के कुछ समय बाद सचिन ने डायरेक्शन में अपना कदम रखा। सचिन की दूसरी निर्देशित मराठी फिल्म 'नवरी ...