Katrina Kaif को अपने घर की बहू नहीं बनाना चाहता Vicky Kaushal का ये फैमिली मेंबर !! (Exclusive)

इन दिनों देश में इतनी शादियां हो रही हैं लेकिन चारों ओर चर्चा केवल एक ही शादी की हो रही है। ये शादी विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की है। बीते दो महीने में इस कपल की शादी से जुड़ी कई सारी खबरें आई हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि दोनों की शादी पर भी ओमीक्रॉन वायरस का प्रभाव देखने को मिला है और इस कपल ने अपनी गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया है। अब आ रही खबरें विकी और कैट के फैंस को परेशान और दुखी कर सकती हैं।

एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया है कि विकी और कैट की शादी से विकी कौशल के घर का एक अहम सदस्य नाराज है और उन्हें मनाने की कोशिश लगातार जारी है। सूत्र ने बताया कि विकी के घर से जुड़ा एक बेहद अहम सदस्य नहीं चाहता है कि कटरीना इस घर की बहू बनें। हालांकि, बाकी सदस्य इस शादी से खुश हैं। सब कोशिश कर रहे हैं कि नाराज सदस्य भी शादी के लिए राजी हो जाए। खबरें ऐसी भी हैं कि ये सदस्य शादी इस से इतना नाराज है कि उसने शादी की तैयारियों में हिस्सा भी नहीं लिया है और वो विकी के इस फैसले से एकदम नाखुश है।

हमारे सूत्र ने बताया कि इसी शख्स की वजह से विकी ने शादी के बाद कटरीना के साथ अलग रहने का प्लान किया है। खबरें हैं कि यही शख्स वजह है कि शादी के तुरंत बाद विकी और कटरीना अलग घर में रहेंगे। वहीं अगर दोनों की शादी की तैयारियों की बात करें तो विकी और कैट की शादी सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेस फोर्ट में होगी और इसके लिए पूरी तैयारियां हो गई हैं। शादी में आने वाले गेस्ट्स की लिस्ट भी तैयार है। शादी 7 से 9 दिसबंर को होगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3G3v2zB
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म