Satyameva Jayate 2 Day 1 Advance Booking: John Abraham की फिल्म के लिए लोगों में नहीं दिखा क्रेज, पहले दिन ही सुस्ता गई प्री बुकिंग

Satyameva Jayate 2 Day 1 Advance Booking: अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली है। अब एक दिन बाद यानी कि 26 नवंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं जिनमें जॉन अब्राहम (John Abraham) की सत्यमेव जयते 2 (Satyamev Jayate 2) और सलमान खान की फिल्म अंतिम शामिल है। अब दोनों की फिल्मों के लिए प्री बुकिंग शुरू हो गई और अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 की प्री बुकिंग का हाल बता रहे हैं।

मुंबई के सिनेमाघरों की बात करें तो फिल्म की प्री बुकिंग ने स्पीड पकड़ना शुरू कर दिया है। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों पर फिल्म के लिए खिड़की पर ही टिकट लेना होगा। वहीं अगर बात दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां फिल्म के लिए लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। फिल्म की प्री बुकिंग काफी स्लो है। हालांकि माना जा रहा है कि जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, टिकट और तेजी से बुक होंगे। बेंगलुरु में टिकट धीमी गति से बुक हो रहे हैं। कई जगहों पर शाम के शोज के लिए लोगों में क्रेज अच्छा है। हैदराबाद में लोगों में फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज दिख रहा है। अहमदाबाद में लोगों में फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं है।

चंडीगढ़ में जब प्री बुकिंग का पहला दिन था तो प्री बुकिंग की गति धीमी थी लेकिन अगले दिन यानी कि आज इसने गति पकड़ी है। बाकी शहरों में भी फिल्म का हाल लगभग सेम सा ही है। कुल मिलाकर फिल्म को लेकर लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है। अब देखना है कि पहले दिन फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। अगर फिल्म की बात करें तो इसमें जॉन अब्राहम तीन रोल निभाते नजर आएंगे और साथ देने के लिए दिव्या खोसला कुमार हैं। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है। देखें फिल्म का ट्रेलर...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xsMv19
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म