Entertainment News of the Day: Dostana 2 के बाद कार्तिक आर्यन के हाथ से फिसली ये फिल्म, Shraddha Arya ने शादी के बाद बनाई पहली रसोई
Entertainment News of the Day: मनोरंजन की दुनिया में आज दिन भर कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के हाथ से निकली एक और फिल्म को लेकर रही। इसके अलावा हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिंसन (Rowan Atkinson) के झूठी मौत की खबर ने इंटरनेट की दुनिया को हिला डाला। जबकि अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) ने ससुराल की रसोई से पहला वीडियो शेयर किया है। यहां पढ़ें दिन भर की 5 बड़ी खबरें।
Kartik Aaryan के हाथ से फिसली Mr & Mrs Mahi
बॉलीवुड फिल्म स्टार कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। खबर थी कि अदाकारा जाह्नवी कपूर की वजह से कार्तिक आर्यन के हाथ से फिल्ममेकर करण जौहर की अगली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही भी निकल गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले इस फिल्म में कार्तिक आर्यन को ही कास्ट करने की प्लानिंग थी। मगर दोस्ताना 2 की वजह से करण जौहर और कार्तिक आर्यन के रिश्तों में दरार आई और नतीजा उनके हाथ से एक और फिल्म चली गई।
Prabhas ने Spirit के लिए वसूले 150 करोड़ रुपये
सुपरस्टार प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबरे हैं कि प्रभास ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट और निर्देशक ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष के लिए पूरे 150 करोड़ रुपये फीस वसूली है। जिसकी वजह से वो हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों से भी आगे निकल गए हैं।
Shraddha Arya ने शादी के बाद बनाई पहली रसोई
टीवी सीरियल कुंडली भाग्य अदाकारा श्रद्धा कपूर ने शादी के बाद पहली रसोई बनाई है। जिसकी जानकारी अदाकारा ने एक वीडियो शेयर करके दी। इस वीडियो में अदाकारा श्रद्धा आर्या ससुराल की किचन में हलवा बनाती दिखीं।
Mr Bean स्टार Rowan Atkinson की मौत की उड़ी अफवाह
मिस्टर बीन बनकर दुनिया को दीवाना बना चुके हॉलीवुड स्टार रोवन एटकिंसन की झूठी खबर आज दिनभर वायरल रही। इस अफवाह ने करोड़ों सिने प्रेमियों को परेशान कर दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्विटर हैंडल ने अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज के फेक एकाउंट से इस अफवाह को प्रसारित किया था। जिसके बाद इंटरनेट की दुनिया में हंगामा मच गया।
Akshara Singh ने Sidhu Moosewala के साथ मिलाया हाथ
बिग बॉस ओटीटी स्टार और भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा अक्षरा सिंह लगता है अब पंजाबी सिनेमा की ओर पांव फैलाने जा रही हैं। इन खबरों को बल उस वक्त मिला जब हाल ही में अदाकारा ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस तस्वीर के सामने आते ही कयास लग रहे हैं कि फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह सिंगर सिद्धू मूसेवाला के साथ किसी पंजाबी म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकती हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3xm2ZrH
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment