Entertainment News of The Day: शादी की खबरों के बीच Katrina Kaif के घर पहुंचे Vicky Kaushal, Aishwarya Sharma की मेहंदी फोटोज हुईं वायरल

Entertainment News of The Day: मनोरंजन जगत में आज कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल रहीं। इन खबरों में सबसे ज्यादा चर्चा अदाकारा कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की ही रही। जो दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में होने वाली है। इसके अलावा टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की मेहंदी की फोटोज ने भी खूब हंगामा मचाया। यहां देखें एंटरटेनमेंट जगत की दिन भर वायरल रही आज की टॉप 5 बड़ी खबरें।

Salman Khan की Antim ने कमाए 18 करोड़ रुपये

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आयुष शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म अंतिम ने तीसरे दिन अच्छी कमाई करते हुए 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटा ली है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा अब बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया है। सुपरस्टार सलमान खान के स्टारडम के आगे ये आंकड़ा काफी कम है। मगर कोरोना काल के बीच थियेटर पहुंची इस फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक ठीक बताई जा रही है।

Katrina Kaif के घर पहुंचे Vicky Kaushal

बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच हाल ही में विक्की कौशल को अपनी होने वाली दुल्हनिया कटरीना कैफ के घर के बाहर स्पॉट किया गया। जिसके बाद एक बार फिर इस स्टार कपल पर हर किसी की नजर खीचीं चली गई।

Aishwarya Sharma की मेहंदी की फोटोज हुईं वायरल

टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में फेम अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट शादी रचाने वाले हैं। इन दोनों सितारों की शादी के प्री-वेडिंग फंग्शन्स शुरू हो चुके हैं। जहां अदाकारा ऐश्वर्या शर्मा के हाथों में मेहंदी चल भी चुकी है। ये कपल 30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगा। इस बीच ऐश्वर्या शर्मा की मेहंदी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहीं।

Chiranjeevi की Godfather में हुई Sanjay Dutt की एंट्री

साउथ फिल्म स्टार चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर में सलमान खान के बाद फिल्म स्टार संजय दत्त की भी एंट्री होने वाली है। खबर है कि फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म में विलने के रोल के लिए केजीएफ 2 के विलेन संजय दत्त को अप्रोच किया है।

नहीं रहे मगधीरा के कोरियोग्राफर Shiv Shankar

इधर, साउथ सिनेमा से एक बेहद बुरी खबर सामने आई। मगधीरा फिल्म के कोरियोग्राफर शिव शंकर का आज देहांत हो गया। वो 72 साल के थे। कोरियोग्राफर शिव शंकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rkC9PJ
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म