शादी की खबरों के बीच शॉपिंग पर चलीं Katrina Kaif की मॉम Suzanne Turquotte, मीडिया को देखते ही हो गई ये गलती !!
Amidst Katrina Kaif wedding news with Vicky Kaushal, actress's mom Suzanne Turquotte spotted at shopping: बॉलीवुड फिल्म स्टार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरें हैं कि फिल्म स्टार 9 दिसंबर को विक्की कौशल के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस स्टार कपल ने इन खबरों पर पक्की मोहर नहीं लगाई है। बावजूद इसके इनकी शादी की खबरें हर ओर छाई हुई हैं। इस बीच फिल्म स्टार कटरीना कैफ की मॉम सुज़ैन टरकॉटे (Suzanne Turquotte) शॉपिंग के लिए निकलीं। जिनकी तस्वीरें और वीडियो वहां मौजूद पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद कर लीं। कटरीना कैफ की मॉम ने इस दौरान मीडिया को पूरी तरह से इग्नोर करने की कोशिश की और वो सफेद रंग की रेंज रोवर कार में बैठकर चल निकलीं।
हालांकि इस दौरान फिल्म स्टार की मॉम से एक गलती हो गई। कटरीना कैफ की मां के कार में बैठते ही उनका मोबाइल फोन गिर गया। जिसके बाद विरल भयानी के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट कर कटरीना कैफ की मॉम को उनका मोबाइल फोन लौटाने तक की अपील कर डाली। जबकि कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया है ताकि मीडिया कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी के सभी फंग्शन्स की जानकारी हासिल कर सके। ये वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी के लिए बुक हुए 45 होटल
ताजा खबर ये है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट करने की तैयारी है। इसके लिए परिवार ने राजस्थान के बरवाड़ा और माधोपुर में करीब 40-45 होटल बुक कर दिए हैं ताकि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के ठहरने में कोई दिक्कत न आए। इतना ही नहीं, खबर है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी में करीब 200 लोग मेहमान होंगे। जिनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। तो क्या आप इस ग्रैंड इंडियन वेडिंग के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3o17vJe
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment