Posts

Showing posts from August, 2023

War 2: साल 2025 में धमाका करेगी Hrithik Roshan-Jr NTR की मूवी, मेकर्स ने बुक की ये रिलीज डेट

War 2 to hit cinemas on Republic Day weekend: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर निर्देशक अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) की मचअवेटेड मूवी वॉर 2 (War 2) का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर पहुंचने वाली है। इस फिल्म को लेकर एक बेहद दिलचस्प जानकारी हाथ लगी है। जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूमने लगेंगे। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर मूवी वॉर की बंपर सक्सेस के बाद इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने मूवी के दूसरे पार्ट की तैयारी की है। जिसे इस बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी बनाने वाले हैं। जिसके लिए अयान मुखर्जी ने कमर कस ली है। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक ने रिलीज डेट पर पक्की मुहर भी लगा दी है। इस दिन रिलीज होगी वॉर 2 बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की अपकमिंग मूवी वॉर 2 के लिए मेकर्स की नजर साल 2025 के गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर लगी हुई है। इस बारे में एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा, 'रिपब्लि...

Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर छाया शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर, फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार

Jawan Trailer At Burj Khalifa : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' (Jawan) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' का 31 अगस्त को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरुख खान के अंदाज को देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। वहीं, शाहरुख खान ने दो दिन पहले ट्वीट करके बताया था कि उनकी फिल्म 'जवान' का ट्रेलर दुबई में बुर्ज खलीफा पर लॉन्च किया जाएगा। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर गुरुवार की रात में दुबई के बुर्ज खलीफा पर छा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के फैन क्लब ने शेयर किया वीडियो शाहरुख खान के फैन क्लब ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म' जवान' का ट्रेलर दुबई की बुर्ज खलीफा पर दिखाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'जवान' को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस वीडियो के आने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। बताते चलें कि साल 2023 की शा...

Rhea Chakraborty की जिंदगी में फिर हुई प्यार की एंट्री, इस बिजनेसमैन पर दिल हारीं एक्ट्रेस!

Rhea Chakraborty Love Life : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अक्सर चर्चाएं में रहती हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चकवर्ती काफी ज्यादा सुर्खियों में रही थीं। दरअसल, रिया चकवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब रिया चक्रवर्ती फिर अपनी लव-लाइफ को लेकर खबरों में आ गई हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है। बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती बिजनेसमैन निखिल कामत (Nikhil Kamath) को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से इस खबर पर कोई बयान नहीं आया है। रिया चक्रवर्ती और निखिल कामत के डेटिंग की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में रिया चक्रवर्ती को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। निखिल कामत के बारे में बात करें तो वह निखिल कामत एक बिजनेसमैन हैं और शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट कराने वाली कंपनी जेरोधा के को-फाउंडर हैं। फिलहाल, रिया चक्रवर्ती और निखिल कामत के रिश्ते को लेकर जो बातें हो रही हैं उसको लेकर दोनों का रिएक्शन नहीं आया है...

Jawan की रिलीज से पहले मां वैष्णो देवी की शरण में Shah Rukh Khan, फिल्म की सक्सेस के लिए की प्रार्थना

Shah Rukh Khan Video : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म का प्रीव्यू और कुछ गाने रिलीज कर दिए गए हैं। वहीं, फैंस अब फिल्म 'जवान' के ट्रेलर के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दरअसल, शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए गए। शाहरुख खान के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें वह काफी टाइट सिक्योरिटी में नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान ने कवर किया था चेहरा शाहरुख खान के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान टाइट सिक्योरिटी के बीच नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना चेहरा कवर कर रखा है। शाहरुख खान ने टीशर्ट और जींस के साथ जैकेट पहना हुआ था और जैकेट और मास्क से चेहरा ढका था। शाहरुख खान के फैन पेज से उनके वीडियोज शेयर किए गए हैं। इस तरह से शाहरुख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी के मं...

Aamir Khan ने बुक की क्रिसमस 2024 की रिलीज डेट, इस मूवी के साथ होगा धांसू कमबैक

Aamir Khan books Christmas 2023: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'लाल सिंह चड्ढा' जैसी बिग बजट डिजास्टर मूवीज का सामना कर चुके बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार है। अपनी 2 बड़ी फिल्मों के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस ली है। इस बार मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने अभी तक अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। मगर रिपोर्ट्स हैं कि सुपरस्टार आमिर खान अगले साल क्रिसमस के मौके पर अपनी अगली फिल्म के साथ धमाका करने वाले हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी आमिर खान की फिल्म मूवी के नाम का ऐलान करने से पहले ही सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म की रिलीज डेट पक्की कर ली है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श से मिली जानकारी के मुताबिक आमिर खान ने अपनी अनाम फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी है। ये मूवी उनके ही प्रोडक्शन बैनर आमिर खान प्रोडक्शन्स के तहत बनेगी। जो प्रोडक्शन हाउस की 16वीं फिल्म होगी। अपने प्रोडक्शन बैनर के तले...

बॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर क्या करतीं Suhana Khan? शाहरुख खान की लाडली ने दिया जबरदस्त जवाब

Suhana Khan On Relationships: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'द आर्चीज' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ खुशी कपूर (Khushi Kapoor), अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर अहूजा, अदिति डॉट और युवराज मेंडा जैसे स्टारकिड्स नजर आएंगे। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 24 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिलहाल सुहाना खान जमकर अपनी डेब्यू फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुहाना खान से जब पूछा गया कि अगर उन्हें पता चले कि उनका बॉयफ्रेंड ऑनलाइन किसी दूसरी लड़की को अप्रोच कर रहा है तो वह क्या करेंगी? वोग इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुहाना खान (Suhana Khan) ने बताया कि अगर उन्हें पता चले कि उनका बॉयफ्रेंड उन्हें धोखा दे रहा है तो वह उसे छोड़ देंगी। सुहाना खान ने कहा, "मैं उसे छोड़ दूंगी, क्योंकि मैं उस तरह की लड़की हूं जिसे वन वूमन मैन पसंद हैं।" बता दें कि सुहाना खान इन दिनों अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती और श्वेत...

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani में पिता Dharmendra के किसिंग सीन पर भड़कीं Esha Deol?

Esha Deol On Kissing Scene Of Dharmendra: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) हाल ही में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में नजर आए थे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणवीर (Ranveer Singh) और आलिया (Alia Bhatt) के अलावा एक्ट्रेस जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित रही थी। लेकिन इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) फिल्म में 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) को स्क्रीन पर लिप किस किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि अब पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर बेटी ईशा देओल का रिएक्शन आया है। ईशा देओल ने ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पिता के किसिंग सीन पर कहा, "हां मैंने यह फिल्म देखी है और यह बहुत ही इमोशनल फिल्म है। मेरे लिए...

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे Aamir Khan-Akshay Kumar, क्रिसमस 2024 पर होगा फिल्मों का महाक्लैश

Aamir Khan New Film : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को लेकर इंडस्ट्री में कहा जाता है कि वह लंबे अंतराल पर फिल्में करते हैं। आमिर खान पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे। आमिर खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिलहाल, आमिर खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है आई है। दरअसल, आमिर खान की अगली फिल्म का एलान हो चुका है और ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, आमिर खान की फिल्म के टाइटल का अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। इसके साथ ही दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान की फिल्म का अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। आइए जानते हैं कि आमिर खान की फिल्म को लेकर क्या अपडेट सामने आया है। आमिर खान की फिल्म की जनवरी से शुरू होगी शूटिंग फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि आमिर खान की नई फिल्म का अनाउंसमेंट हो गया है। आमिर खान की इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है ये 20 जनवरी, 2024 से फ्लोर पर जाएगी। आमिर खान की लीड रोल वाली ये फिल्म साल 2024 के क्रिसम...

Not Ramaiya Vastavaiya: Shah Rukh Khan ने नयनतारा संग डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'जवान' का 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाना हुआ रिलीज

Image
Not Ramaiya Vastavaiya Song Release: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara) और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। एटली कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 31 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी बिल्डिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) पर रिलीज होगा। अब इसी बीच 'जवान' का एक नया गाना 'नॉट रमैया वस्तावैया' रिलीज हुआ है। इस गाने में शाहरुख खान अपने दमदार डांस से फ्लोर पर आग लगा रहे हैं। शाहरुख खान ने नयनतारा संग जमकर किया रोमांस 'जवान' (Jawan) के गाने 'नॉट रमैया वस्तावैया' (Not Ramaiya Vastavaiya) में शाहरुख खान नयनतारा (Nayanthara) संग खूब रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने में एक पार्टी का सेटअप लगा हुआ है, जिसमें किंग ऑफ रोमांस अपनी गर्ल गैंग के बीच डांस करते नजर आ रहे हैं। 'नॉट रमैया वस्तावैया' गाने में शाहरुख ब्लैक आउटफिट और चश्मे में बेहद ही डेसिंग लग रहे हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा पर डांस करती नजर आ रही हैं। 'रमैया व...

Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग, Shah Rukh Khan के फैंस का एक्साइटमेंट डबल

Jawan Trailer : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर को फैंस काफी एक्साइटेड हैं और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर (Jawan Trailer) 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान ने अपने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है क्योंकि उन्होंने बताया है कि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी होगी। शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक लुक पोस्टर नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने इसके साथ लिखा है, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत...

Shah Rukh Khan की Jawan रचने वाली है इतिहास, दुनिया के सबसे बड़े थिएटर में होगी रिलीज

Shah Rukh Khan Jawan Film: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। 31 अगस्त को 'जवान' का ट्रेलर बुर्ज खलिफा पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Films) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। अब हाल ही में 'जवान' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाघर में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) जर्मनी के आईमैक्स पर रिलीज होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन है, जिसे लियोनबर्ग में स्थित है। इस सिनेमाहॉल का नाम ट्रैम्पलास्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्क्रीन करीब 125 फीट चौड़ी और 72 फीट ऊंची है। 'जवान' पहली भारतीय फिल्म होगी, जो इस थिएटर में दिखाई जाएगी। बता दें कि यह सिनेमा स्क्रीन पहली बार 6 दिसंबर साल 2022 में ओपन हुआ था और इसकी ...

Jawan Trailer: इस दिन रिलीज होगा शाहरुख खान की जवान का ट्रेलर, खुश हुए फैंस

Jawan Trailer Release Date: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और नयनतारा (Nayanthara) की फिल्म 'जवान' (Jawan) जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। यह फिल्म 7 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतरेगी। फिल्म में शाहरुख खान दमदार एक्शन दिखाते नजर आएंगे। हालांकि एटली कुमार के निर्देशन में बनी 'जवान' का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ है। ऐसे में अब फैंस का इंतजार भी जवाब देने लग गया है। हालांकि इसी बीच 'जवान' को लेकर मेकर्स की तरफ से एक गुड न्यूज सामने आई है। मेकर्स ने 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस दिन रिलीज होगा 'जवान' (Jawan) का ट्रेलर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), नयनतारा (Nayanthara) और सान्या मल्होत्रा की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज से 7 दिन पहले 31 अगस्त को रिलीज होगा। ऐसे में 'जवान' के ट्रेलर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है। शुरू हो चुकी है 'जवान' की एडवांस बुकिंग बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'जवान...

Arjun Kapoor-Malaika Arora की शादी की हो रही कयासबाजी, Kareena Kapoor की एक्टर संग पुरानी चैट है वजह

Image
Arjun Kapoor And Malaika Arora Wedding Rumours : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बीते 5 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। मलाइका अरोड़ा तलाकशुदा हैं और अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। इन बातों को लेकर अक्सर ये कपल ट्रोल होता रहता है। हालांकि, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को इस बात से फर्क नहीं पड़ता है। हाल ही में अर्जुन कपूर अपने कुछ तस्वीरें अकेले शेयर की थीं और इसके बाद उनके और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें फैलने लगी थीं। हालांकि, इस कपल ने साथ में स्पॉट होकर ब्रेकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया। इसी बीच मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की कथित तौर पर शादी की खबरों ने भी दस्तक दी है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है। अर्जुन की पोस्ट पर करीना के कमेंट ने बढ़ाई थी हलचल हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में करीना कपूर के रिएक्शन के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। दरअसल, अर्जुन कपूर ने पूल में खड़े होकर एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन लिखा था, 'चीजें गर्म होने से पहले ठंडी हो जाए...

Karan Johar ने रिलीज से पहले देखा Jawan का ट्रेलर? फिल्ममेकर की पोस्ट देख Shah Rukh Khan के फैंस एक्साइटेड

Image
Karan Johar Social Media Post : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने साल 2023 की शुरुआत में अपनी फिल्म 'पठान' से धमाका किया था। फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए। शाहरुख खान की इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इंडिया में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 1000 रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब फैंस अपने पसंदीदा स्टार शाहरुख खान की फिल्म आने वाली फिल्म 'जवान' (Jawan) का इंतजार कर रहे हैं। 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का प्रीव्यू और गाने रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है। आइए जानते हैं कि करण जौहर ने क्या पोस्ट किया और फैंस इसे शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से जोड़कर क्यों देख रहे हैं। करण जौहर के पोस्ट ने बढ़ाया एक्साइटमेंट करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद से शाहरुख खान के फैंस फिल्म 'जवान' को लेकर जमकर कयासबाजी कर रहे हैं। दरअसल, करण ...

Shah Rukh Khan ने कंफर्म किया Amitabh Bachchan संग रीयूनियन, Don 3 में हो सकती है एंट्री

Amitabh Bachchan-Shah Rukh Khan Share Screen After 17 Year: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की जोड़ी का एक समय पर जलवा था। इन दोनों की लीड रोल वाली फिल्म 'मोहब्बतें' लोगों को आज भी काफी पसंद आती है। और इसके अलावा कभी खुशी कभी गम (Kabhi Khushi Kabhie Gham) बेस्ट फैमली मूवीज में से एक है। लेकिन आज 2006 के बाद से लोगों ने इन दोनों स्टार्स को एक साथ बड़ी स्क्रीन पर नहीं देखा। इन दोनों को साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान एक तस्वीर खूब वायरल हुई जिसमें किंग खान और अमिताभ बच्चन भागते हुए नजर आए। इस पोस्टर के बाद से कयास लगाया जाने लगा कि दोनों एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। अब इसको लेकर खुद शाहरुख खान ने भी रिएक्शन दिया है। फिर साथ नजर आएंगे अमिताभ-शाहरुख शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'जवान (Jawan)' को लेकर काफी चर्चा में हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म की रिलीज से पहले एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन संग भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के बाद...

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: दर्शकों के दिलों पर छाईं 'पूजा', 'ड्रीम गर्ल 2' ने ओपनिंग डे पर किया शानदार कलेक्शन

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर मर्दों के दिलों से खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाहें फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन पर टिकी हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) के मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या ये फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी या नहीं। हाल ही में फिल्म के पहले दिन के आंकड़ें सामने आए हैं, जिन्हें देखकर मेकर्स भी काफी खुश हैं। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' (Dream Girl 2) ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन यानी फ्राइडे पर 10.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म के कलेक्शन को द...

नहीं रहे Maine Pyar Kiya के गीतकार Dev Kohli, 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Maine Pyar Kiya lyricist Dev Kohli dies: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की पहली ब्लॉकबस्टर मूवी 'मैंने प्यार किया' (Maine Pyar Kiya) के गीतकार देव कोहली अब इस दुनिया में नहीं रहे। करीब 100 से ज्यादा फिल्मों के गीतों को लिखकर इंडस्ट्री में अपना अलग मुकाम बना चुके गीतकार देव कोहली का आज सुबह निधन हो गया है। वो 82 वर्ष के थे। देव कोहली ने मैंने प्यार किया, बाजीगर, जुड़वा 2, मुसाफिर, शूटआउट एट लोखनवाला और टैक्सी नंबर 911 जैसी कई हिट फिल्मों के गीत लिखे थे। उनके लिखे गानों ने सिनेप्रेमियों के दिलों को छुआ था। इतना ही नहीं, वो जाने-माने संगीतकार आनंद मिलिंद, अनु मलिक, राम लक्ष्मण और आनंद राज आनंद जैसे संगीतकारों के साथ काम कर चुके थे। मुंबई में होगा देव कोहली का अंतिम संस्कार हिंदी फिल्मों के गीतकार देव कोहली का अंतिम संस्कार आज मुंबई में दोपहर करीब 2 बजे किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा मुंबई के लोखनवाला स्थित घर से ही निकलने वाली है। जबकि उनका दाह संस्कार शाम 6 बजे मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में किया जाएगा। पाकिस्तान में हुआ था देव कोहली का जन्म बता दें कि जाने-माने गीतकार दे...

इतिहास रचेगी Shah Rukh Khan की मूवी Jawan, दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर होगी रिलीज

Shah Rukh Khan's Jawan to release on world's largest screen: पठान (Pathaan) की बंपर सक्सेस के बाद अब हर किसी की नजर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म जवान (Jawan) पर टिकी है। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह अभी से ही बना हुआ है। मूवी से जुड़ हर छोटी बड़ी खबर पर लोगों की नजरें हैं। यही वजह है कि जवान से जुड़ी छोटी से छोटी खबर भी सुर्खियों में शामिल हो जाती है। इस बीच इस मूवी को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। जिसे जानने के बाद फिल्म के फैंस का उत्साह सांतवे आसमान पर पहुंचने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज होगी 'जवान' मिली जानकारी के मुताबिक 'जवान' को और विशाल बनाने के लिए मेकर्स ने बड़ा दांव खेला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुपरस्टार शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' को निर्माता-निर्देशक दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। 'जवान' को जर्मनी स्थित लिओनबर्ग की आईमैक्स स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। ये स्क्रीन 125 फीट चौड़ी और 72 फीट लंबी स्क्रीन है। जो दुनिया की सबसे ...

Dream Girl 2 की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा की बहन संग पहुंचीं सुहाना खान, फैंस को पसंद आ रही बॉन्डिंग

Suhana Khan Spotted With Navya Nanda: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान (Suhana Khan) जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) के जरिए एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में सुहाना खान के साथ खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda), वेदांग रैना, मिहिर आहूजा और युवराज मेंडा जैसे स्टारकिड्स भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सुहाना खान की जोड़ी अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा के साथ जमी है। जहां एक तरफ दर्शक सुहाना और अगस्त्य की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री देखने के लिए बेकरार हैं, वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान की लाडली का नाम अगस्त्य के साथ जुड़ रहा है। मीडिया में चर्चा है कि सुहाना खान (Suhana Khan) अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग के दौरान सुहाना और अगस्त्य एक-दूसरे के करीब आए थे। केवल इतना ही नहीं इन दोनों ने फैमिली पार्टी में एक-दूसरे को अपना पार्टनर कहकर इंट्रोड्यूस करवाया था। अब सुहाना खान अगस्त्य नंदा की बहन नव्या के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। 'ड्रीम ...

Dream Girl 2 Twitter Reaction: 'पूजा' बनकर आयुष्मान खुराना ने चलाई दिलों पर छुरियां, थियेटर्स में बजी सीटियां

Dream Girl 2 Public Review: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) स्टारर निर्देशक राज शांडिल्य की मचअवेटेड कॉमेडी ड्रामा मूवी ड्रीम गर्ल 2 आखिरकार रिलीज हो चुकी है। इस मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। जिसकी वजह से मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचाती दिख रही हैं। फिल्म को फर्स्ट डे फर्स्ट शो में देखने के लिए दर्शकों की संख्या थियेटर पहुंची। जहां इस मूवी को देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए हैं। उम्मीद के मुताबिक आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की इस मूवी ने अपने पहले पार्ट की सफलता को बरकरार रखा है। जिसकी वजह से फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिलने शुरू हो गए हैं। दर्शकों को भाई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मूवी ड्रीम गर्ल 2 इस मूवी को देखने के बाद लोगों के ट्वीट्स सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने कमेंट कर कहा, 'मैंने अभी ड्रीम गर्ल 2 देखी है। क्या हंसी से भरी फिल्म है। जबड़े हिला देने वाली परफॉर्मेंस। कॉमेडी से भरपूर। अनन्या ने भी बेहतरीन काम किय...

Dream Girl 2: Suhana Khan ने किया आयुष्मान खुराना-अनन्या पांडे की मूवी का रिव्यू, कहा, 'फिल्म बहुत..'

Suhana Khan loves Dream Girl 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और गौरी खान (Gauri Khan) स्टारर निर्देशक राज शांडिल्य की मूवी ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघर पहुंच चुकी है। इससे पहले बीती रात इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली बेटी सुहाना खान भी पहुंची। सुहाना खान इस दौरान अपनी बेस्टी अनन्या पांडे की फिल्म का लुत्फ उठाने पहुंची थी। इस मूवी को देखने के लिए सुहाना खान अपनी गर्ल्स गैंग नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर के साथ नजर आईं। इस मूवी को देखने के बाद सुहाना खान ने थियेटर से निकलते ही अपना रिव्यू दे डाला। सुहाना खान को पसंद आई आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की मूवी इस मूवी को देखने के बाद जैसे ही सुहाना खान को पैपराजी ने स्पॉट किया और उनका रिएक्शन जानना चाहा तो अदाकारा ने फिल्म पर अपना रिएक्शन दे डाला। सुहाना खान ने पैपराजी के पूछने पर बताया कि उन्हें ये मूवी पसंद आई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मूवी बहुत अच्छी है।' इस मूवी को देखने के बाद एक्ट्रेस का ये रिएक्शन साफ ब...

Chandrayaan 3: ममता बनर्जी ने राकेश रोशन को बना दिया अंतरिक्ष यात्री, लोग बोले- 'वाह दीदी वाह'

Mamata Banerjee Statement On Chandrayaan 3 : भारत की तरफ से भेजे गए चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) ने चांद पर सफल लैंडिंग की तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतवासी इस मौके पर काफी गर्व महसूस कर रहे थे। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद के फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया फुल था। आम से लेकर खास लोगों ने इसरो के वैज्ञानिकों और देसवासियों को बधाई दी। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ममता बनर्जी चंद्रयान 3 की सफलता के बाद बोल रही थीं और उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की फिल्ममेकर राकेश रोशन (Rakesh Roshan) का नाम ले लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। ममता बनर्जी ने राकेश शर्मा की जगह बोल दिया राकेश रोशन चंद्रयान 3 की सफद लैंडिंग के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंज्ञी ममता बनर्जी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ममता बनर्जी भारत की तरफ अंतरिक्ष में पहुंचने वाले यात्री राकेश शर्मा के बारे में बात कर रही थीं। ममता बनर्जी बता रहीं थी जब राकेश शर्मा अंतरिक...

Malaika Arora ने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर जमकर लगाए ठुमके, ट्रोल्स ने डांस को बताया 'चीप'

Malaika Arora New Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। मलाइका अरोड़ा के 'छैय्या छैय्या' पर किए गए डांस को लोग आज भी याद करते हैं। इसके अलावा भी मलाइका ने कई गानों पर शानदार डांस किया है। मलाइका अरोड़ा कई दोस्तों की पार्टा में भी डांस करती दिखाई देती हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अपने बेहतरीन डांस मूव्स दिखा रही हैं। मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। मलाइका इस वीडियो में फेमस सॉन्ग 'मुन्नी बदनाम हुई' डांस करती दिखाई दीं। मलाइका अरोड़ा ने 'मुन्नी बदनाम हुई' पर किया डांस अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियो में रहती हैं। फिटनेस के अलावा मलाइका अरोड़ा के डांस को लेकर भी खूब चर्चा होती हैं। अभी कुछ महीने पहले मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो सामने आया था, इसमें एक्ट्रेस बोल्ड ड्रेस पहने किलर डांस करती हुई नजर आ रही थीं। अब इसके बाद मलाइका अरोड़ा का नया डांस वीडियो सोशल मीडिय...

Rakhi Sawant ने एक्स हसबैंड पर लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- 'आदिल ने 50 लाख में बेचे मेरे न्यूड वीडियो'

Rakhi Sawant Made Allegations On Adil Khan Durrani: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) संग अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। राखी और आदिल दोनों ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। एक तरफ जहां आदिल ने राखी पर उन्हें ड्रग्स देने और उनका न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरी ओर अब एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि आदिल ने उनका न्यूड वीडियो एक व्यक्ति को 47- 50 लाख रुपये में बेचा है। मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने बताया कि हनीमून के दौरान आदिल ने उनका न्यूड वीडियो बनाया था। इसके अलावा राखी (Rakhi Sawant) ने आदिल (Adil Khan Durrani) संग अपनी परिस्थितियों के बारे में भी बात की। राखी ने कहा, "आदिल खान दुर्रानी मेरे हसबैंड उसने मेरे न्यूड वीडियो 50 लाख और 47 लाख में मेरे हनीमून के टब में बैठी हूं, बाथरूम में नहा रही हूं, उनके साथ बिस्तर में हूं, सारे वीडियो शूट करके एक अरब को बेचे हैं। किसको बेचा है। मेरे न्यूड वीडियो, बीवी का न्यूड वीडियो बेचा है।" ...

Akshay Kumar-Raveena Tandon की फिर बनेगी जोड़ी, 19 साल बाद इस फिल्म में नजर आएगा एक्स कपल?

Raveena Tandon Entry In Welcome 3 : बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'वेलकम' के तीसरे पार्ट यानी 'वेलकम 3' (Welcome 3) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बीते दिनों फिल्म 'वेलकम 3' के टाइटल और रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया गया था। ये फिल्म 'वेलकम टू जंगल' के नाम से साल 2024 के क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसी बीच फिल्म 'वेलकम 3' की स्टारकास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है और इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस को कास्ट करने की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'वेलकम 3' में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ रवीना टंडन (Raveena Tandon) नजर आएंगी। अक्षय कुमार और रवीना टंडन को जोड़ी किया गया पसंद अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अफेयर के किस्से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी चर्चित रहे हैं। हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ शादी और रवीना टंडन ने अनिल थडानी के साथ शादी कर ली। वहीं, अक्षय कुमार और रवीना टंडन की जोड़ी को फिल्मों में खूब पसंद ...

Chandrayaan 3: करीना कपूर सहित इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इसरो को दी बधाई

Bollywood Celebrities on Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने मंगलवार को चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) पर नया अपडेट दिया है। इसके साथ ही 70 किलोमीटर से दूर से ली गईं चंद्रमा की तस्वीरों को भी शेयर किया है। इस तरह से चंद्रयान 3 चंद्रमा पर उतरने की तैयारी कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इसरो को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) , एक्टर मनोज जोशी और सिंगर शिबानी कश्यप ने चंद्रयान 3 को लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया है। करीना कपूर ने चंद्रयान 3 के बारे में बात करते हुए कहा है, 'वह इसका समर्थन कर रही है और अपने बच्चों के साथ इसे देखेंगी। ये हर भारतीय के लिए गर्व का समय है। हम अपने दिल में उस गर्व को महसूस कर सकते हैं। भारतीय होने के नाते हम सभी इस समय को देखने का इंतजार कर रहे हैं। बहुत लोग इसे देखते रह जाएंगे। वह सांस रोककर अपने बेटों के साथ देखना चाहेंगी।' #WATCH | On Chandrayaan 3 landing, actor Kareena Kapoor Khan says, "It's a great moment for India and a proud moment for every Indian. All of us are waiting to watch it. I...

Aishwarya Rai पर टिप्पणी करना महाराष्ट्र के मंत्री को पड़ा भारी, महिला आयोग ने मांगी सफाई

Vijaykumar Gavit On Aishwarya Rai: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है। ऐश्वर्या राय की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आता है। कभी कोई उनके लुक्स की तारीफ करता है, तो कभी किसी को उनका सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आता है। अब इसी बीच महाराष्ट्र में के एक मंत्री डॉ विजयकुमार गावित ने एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। मंत्री जी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ऐश्वर्या राय की आंखे इसलिए इतनी खूबसूरत है क्योंकि वो मछली खाती हैं। मंत्री जी का ये बयान खूब वायरल हो रहा है। मंत्री जी ने बयान पर हुआ विवाद अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की पत्नी और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अभी हाल हाल में महाराष्ट्र के एक मंत्री डॉ विजयकुमार गावित ने उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक आयोजन के दौरान कहा कि जो लोग रोज मछली खाते हैं, उनकी स्किन चिकनी और आंखें काफी खूबसूरत होती हैं।' इसके आगे मंत्री जी ने कहा कि ऐश्वर्या राय मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं, जहां वो रोज मछली ख...