Arjun Kapoor और Malaika Arora में हुई लड़ाई !! क्रिसमस से लेकर न्यू इयर तक के प्लान हुए कैंसिल
Arjun Kapoor cancels Christmas 2021 and New Year 2022 plans with Malaika Arora: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री इंडस्ट्री में जहां सेलेब्स अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों काफी लंबे से डेटिंग कर रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को इवेंट्स और पार्टीज में भी एक साथ देखा जाता है। हालांकि फैंस इन दोनों की शादी का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। ऐसे में फैंस अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को क्रिसमस 2021 और न्यू इयर 2022 की पार्टियों में एक साथ पोज देते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। मगर फैंस की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। जी हां अर्जुन और मलाइका इस बार क्रिसमस और न्यू इयर एक साथ नहीं मना पाएंगे।
अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग पूरी की है। अर्जुन कपूर इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। अर्जुन सिनेमाघरों के खुलने की वजह से अपनी फिल्मों की शूटिंग बिना ब्रेक लिए जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसका मलतब यह है कि अभिनेता इस बार क्रिसमस या नए साल का जश्न नहीं मना पाएंगे। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ दिवाली पार्टी मना कर सुर्खियां बटोरीं थीं। उनके ट्रेडिशनल अवतार ने फैंस को दीवाना बना दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका एकसाथ क्रिसमस और न्यू इयर सेलिब्रेट नहीं पाएंगे।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन आने वाले दिनों में अपकमिंग फिल्म 'कुत्ते' की शूटिंग में व्यस्त होंगे। बताया जा रहा है कि ये लगभग 60 दिनों का शूटिंग शेड्यूल होगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग दो महीनों के अंदर पूरी की जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अर्जुन ने फिल्म को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने की प्लानिंग को कैंसिल कर दिया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3CYW3Sw
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment