एक्सक्लूसिव !! 'Golmaal 5' के लिए Rohit Shetty ने कसी कमर, बोले 'जल्द ही इसकी शूटिंग...'
Rohit Shetty Confirms 'Golmaal 5': साल 2018 में बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने घोषणा करते हुए जानकारी दी थी कि वो पांचवीं किस्त के साथ गोलमाल फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। 'गोलमाल 5' में अरशद वारसी, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर नजर आएंगे। हालांकि रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिम्बा' में 'आंख मारे' गाने के जरिए भी 'गोलमाल 5' बनाने को लेकर इशारा दिया था। इस फिल्म के बाद फिल्म निर्माता ने कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने हालिया रिलीज हुई फिल्म 'सूर्यवंशी' पर काम शुरू कर दिया था। रोहित शेट्टी ने अब इस फिल्म के लिए कमर कस ली है। फिल्म निर्माता जल्द ही दर्शकों को 'गोलमाल 5' के जरिए गुदगुदाते दिखाई देंगे।
बॉलीवुडलाइफ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' बनाने को लेकर खुलकर बात की। 'गोलमाल 5' की प्लानिंग के बारे में बात करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, 'ये फिल्म जल्द हे बनाई जाएगी। गोलमाल एक ऐसी चीज है जो कभी खत्म नहीं हो सकती।' 'गोलमाल 4' में तब्बू और परिणीति चोपड़ा को पुरानी स्टारकास्ट के साथ शामिल होते हुए देखा गया था। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शेट्टी अपनी इस फिल्म के लिए बॉलीवुड से किस एक्टर को चुनते हैं।
हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ लीड रोल में दिखाई दिए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अहम किरदार में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में रणवीर सिंह का डबल रोल होगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nZ1HAb
https://ift.tt/eA8V8J
Comments
Post a Comment