वायरल फोटो में Sukesh Chandrasekhar को चूमती नजर आईं Jacqueline Fernandez, वायरल होने से फैंस सन्न

हाल ही में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) तब चर्चा में आई थीं जब उनकी एक तस्वीर खासी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के साथ रोमांटिक तस्वीर खिंचवाती नजर आ रही थीं। अब एक और तस्वीर वायरल हो रही है जो कि जैकलीन की परेशानियां खासी बढ़ा सकती है। इस तस्वीर में खुद जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस के मुख्य आरोपी सुकेश के गाल पर किस कर रही हैं।

ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैकलीन ट्रेंड करने लगी हैं। लोगों ने जैकलीन की नई तस्वीर पर काफी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जैकलीन सुकेश के पूरे कांड को जानती थीं। जैकलीन ने हर बार ईडी की पूछताछ में सुकेश से रिश्ता होने की बात नकारी है। वहीं जैकलीन के वकील ने भी यही कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। हालांकि बीते हफ्ते भर में वायरल हुई इन दो तस्वीरों में मामले में एक अलग और ट्विस्ट भरा मोड़ ला दिया है। इससे पहले जो तस्वीर वायरल हुई थी, उसमें सुकेश जैकलीन के पीछे खड़े होकर मिरर सेल्फी ले रहे हैं। साथ ही वे जैकलीन को चूम रहे हैं। देखिए दोनों की नई तस्वीर...

आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर 200 करोड़ रुपये की महाठगी करने का आरोप है। सुकेश पर रैनबैक्सी के प्रमोटर को जेल से बाहर लाने के लिए उनकी पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से एजेंसी ने पूछताछ की थी। सुकेश ने जैकलीन से दोस्ती करते वक्त खुद को एक बड़ा बिजनेसमैन बताया था। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे और इस वजह से ईडी ने एक्ट्रेस को जांच के लिए बुलाया था। देखिए सुकेश और जैकलीन की पुरानी वायरल तस्वीर...



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3d4MdUU
https://ift.tt/eA8V8J

Comments