The Immortal Ashwatthama: Vicky Kaushal और Sara Ali Khan स्टारर नहीं हुई बंद !! 2022 में शुरू होगी शूटिंग

Vicky Kaushal and Sara Ali Khan Starrer 'The Immortal Ashwatthama' Not Shelved: कुछ महीनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) स्टारर की फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' (The Immortal Ashwatthama) का बजट बढ़ने के बाद बंद कर दिया गया है। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मॉडर्न टाइम में सेट की गई एक्शन-बेस्ड सुपरहीरो फिल्म बंद नहीं हुई है। इस फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर फिल्म 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' एक बार फिर ऑन बोर्ड आ गई है। ये फिल्म ठंडे बसते में नहीं गई बल्कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया गया था। विक्की कौशल और सारा अली खान अभिनीत यह फिल्म फिर से पटरी पर आ गई है।

पोर्टल से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि निर्देशक आदित्य धर ने अपनी टीम को वापस लाना शुरू कर दिया है और प्री-प्रोडक्शन का काम फिर से शुरू हो गया है। एक बड़ी टीम फिल्म के कांसेप्ट पर काम कर रही है जबकि आदित्य और उनकी टीम इंटरनेशनल लोकेशन्स पर एक बार विजिट कर रही है। निर्माताओं ने 2022 के अंत तक फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की प्लानिंग की है। दिलचस्प बात यह है कि रॉनी स्क्रूवाला की इस फिल्म में महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए सुनील शेट्टी और जयदीप अहलावत के बीच बातचीत चल रही थी।

विक्की कौशल इस फिल्म के अलावा कटरीना कैफ के साथ शादी को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों स्टार्स 9 दिसंबर के दिन राजस्थान में शादी करने जा रहे हैं। वहीं सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। इस ट्रेलर को फैंस ने खूब पसंद किया है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3FX2Xtw
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म