Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case में आया नया ट्विस्ट, वायरल फोटो में Jacqueline Fernandez को चूमते नजर आया 'महाठग'

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस केस में शुरुआत से ही जैकलीन का नाम सामने आ रहा था और जांच एजेंसी ईडी ने कई बार एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि जब भी जैकलीन से सुकेश के बारे में सवाल पूछा गया तो जैकलीन ने हर बार यही कहा कि वे सुकेश को नहीं जानती हैं। अब इस मामले में क्लाइमैक्स आ गया है। मामले के मुख्य आरोपी सुकेश के साथ जैकलीन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों की बीच नजदीकियां साफ दिख रही हैं।

ये तस्वीर जांच एजेंसियों के हाथ लगी और इसके बाद से सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। तस्वीर में जैकलीन और मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर शीशे के सामने रोमांटिक पोज में सेल्फी ले रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर उस वक्त की है जब सुकेश अंतरिम जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही सुकेश दिल्ली से चेन्नई पहुंचता है। ये तस्वीर चेन्नई के एक फाइव स्टार होटल की बताई जा रही है। जाहिर है कि इस तस्वीर के सामने आने के बाद महाठगी के इस मामले में जैकलीन की भूमिका पर तो सवाल उठेंगे ही। आप भी देखें ये वायरल तस्वीर...

सुकेश ने जैकलीन से दोस्ती करते वक्त खुद को एक बड़ा बिजनेसमैन बताया था। सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे गिफ्ट दिए थे और इस वजह से ईडी ने एक्ट्रेस को जांच के लिए बुलाया था। सुकेश पर रैनबैक्सी के प्रमोटर को जेल से बाहर लाने के लिए उनकी पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप लगा था। इस मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही से एजेंसी ने पूछताछ की थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3nUO9p1
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म