Posts

Showing posts from April, 2022

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस: जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने कुर्क की 7.27 करोड़ की संपत्ति

सुकेश चंद्रेशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सामने आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म स्टार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कड़ी कार्रवाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस की छानबीन में लगी ईडी ने अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ की गई कार्रवाई में उनकी 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। इसी के साथ अब एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं, ईडी ने अदाकारा को दोबारा से आगे की पूछताछ के लिए भी बुलाया है। ईडी ने जब्त की जैकलीन फर्नांडिस की ये संपत्ति रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने अदाकारा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुकेश चंद्रशेखर से मिले तोहफों और उनकी एफडी को जब्त किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अदाकारा की 7.12 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपॉजिट कुर्क की है। ईडी काफी लंबे वक्त से अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ कर रही थी। सुकेश चंद्रशेखर संग वायरल हुईं जैकलीन फर्नांडिस की इंटीमेट फोटोज ने खड़े किए सवाल इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस की ...

ऋषि कपूर को याद कर नम हुईं नीतू कपूर की आंखें, कहा- पार्टनर को खोना होता है बहुत दर्दनाक

बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में देने वाले एक्टर ऋषि कपूर का दो साल पहले 2020 में 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनको गुजरे हुए दो साल हो गए हैं और उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी नीतू कपूर उन्हें यादकर इमोशनल हो गई हैं। नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। बताते चलें कि ऋषि कपूर की दूसरी पुण्यतिथि पर उनकी फैमिली मेंबर्स के अलावा इंडस्ट्री के सिलेब्स सहित तमाम फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। नीतू कपूर ने शेयर किया वीडियो नीतू कपूर ने शनिवार को अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि डांस दीवाने जूनियर्स के सेट पर एक महिला ऋषि कपूर के लिए गाना सुनाती है। इस पर नीतू कपूर इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, 'मैं रोज किसी न किसी से मिलती हूं और रोज कोई न कोई मुझे याद दिलाता है। सबकी एक स्टोरी है उनके साथ।' नीतू कपूर ने लिखा इमोशनल करने वाला कैप्शन नीतू कपूर ने अपनी इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'आज ऋषि जी को गए पूरे 2 साल हो गए। 45 साल साथ रहने के बाद अपने पार्टनर को खोना बहुत कठिन और दर्दभरा होता है। दिल ...

नहीं रहे 90's में अपने गानों से धूम मचाने वाले Taz, 'नचांगे सारी रात' सिंगर का 54 वर्ष की उम्र में निधन

Singer Taz Died: भारत के मशहूर पॉप सिंगर और 90's में अपने गानों से धमाल मचाने वाले तरसमे सिंह सैनी (Tarsame Singh Saini) अका Taz का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि तरसमें सिंह सैनी हाल ही में वह कोमा से बाहर आए थे और हर्निया से जूझ रहे थे। उनकी सर्जरी होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 के कारण उनकी सर्जरी को आगे बढ़ा दिया, जिससे उनकी हालत और भी ज्यादा खराब हो गई थी। ऐसे में वह बीमारी से नहीं लड़ पाए और इस दुनिया को अलविदा कह गए। तरसमे सिंह सैनी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से लेकर टिस्का चोपड़ा तक ने तरसमें सिंह के निधन पर शोक जाहिर किया है। बता दें कि 1989 से लेकर 2000 तक तरसमे सिंह सैनी ने अपने म्यूजिक एल्बम से धूम मचाकर रख दी थी। उनके शानदार गानों में 'प्यार हो गया', 'नचांगे सारी रात' और 'गल्ला गोरियां' शामिल हैं।   चंद दिनों पहले तरसमे सिंह के परिवार ने बयार जारी कर यह बताया था कि अब वह कोमा से बाहर आ चुके हैं। परिवार का कहना था, "डियर ऑल, Taz सर अब कोमा में नहीं हैं। उनकी सेहत में दिन पर दिन स...

अथिया शेट्टी और केएल राहुल होंगे रणबीर-आलिया के पड़ोसी, वास्तु के पास कपल ने खरीदा घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल रिलेशनशिप में हैं। ये कपल एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहा है और दोनों शादी भी कर सकते हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि केएल राहुल ने बांद्रा में कार्टर रोड पर 4 बीएचके सी-फेसिंग अपार्टमेंट किराए पर लिया है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि इस अपार्टमेंट का किराया 10 लाख रुपये महीने है। ये भी खबर थी कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी सर्दियों में शादी कर लेंगे लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, ये कपल इस साल शादी नहीं करेगा। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का घर डिजाइन करेंगी माना शेट्टी 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने मुंबई के पाली हिल की एक बिल्डिंग में एक फ्लोर (9वें) खरीद लिया है। केएल राहुल किराए घर में तब तक रहेंगे जब तक नए घर पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हो जाता है। वहीं, केएल राहुल की होने वाली सास और अथिया शेट्टी की मां माना सेट्टी उस नए घर को डिजाइन करेंगी। अथिया शेट्टी और केएल राहुल का घर अथिया शेट्टी और केएल राहुल पाली हिल के संधु पैलेस वाले अपार्टमेंट में साथ में रहेंग...

प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी पहन पूल में मचाया गदर, पत्नी की Photos देख निक जोनास भी कह बैठे दिल की बात

Priyanka Chopra Pool Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने अंदाज से पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फोटोज हों या वीडियो, देखते ही देखते सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसा ही हाल प्रियंका चोपड़ा की कुछ तस्वीरों को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिन्हें उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पूल में चिल करतीं दिखाई दीं। खास बात तो यह है कि उन्हें ऐसा देख खुद पति निक जोनास भी अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाए और पोस्ट पर अपनी दिल की बात कह बैठे। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फोटोज में टू-पीस पहनकर पूल में चिल करती दिखाई दीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "इंस्टाग्राम बनाम रिएलिटी...।" उनकी इन फोटोज पर फैंस ने भी खूब सारा प्यार लुटाया। खुद निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, "डैम...।" इसके साथ ही निक ने फायर इमोजी भी शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की इन तस्वीरों को अभी तक पांच लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया...

Kabhi Eid Kabhi Diwali: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म में हुई इस एक्टर की एंट्री, भाईजान के साथ पहले भी किया है काम

Ayush Sharma Entry in Salman Khan's Kabhi Eid Kabhi Diwali: बॉलीवुड के भाई जान अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) की लीड रोल वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की घोषणा कुछ साल पहले की गई थी। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म को लेकर रोज कुछ न कुछ नया अपडेट सामने आ रहे है। इसी बीच अब सलमान खान की इस फिल्म में अब एक नए एक्टर की एंट्री हो गई है। जिसको लेकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। तो चलिए जानते है पूरा मामला आयुष शर्मा की हुई एंट्री सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ में अब बॉलीवुड स्टार आयुष शर्मा की भी एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्माताओं ने दी है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। पहले बताया जा रहा था कि आयुष शर्मा ने फिल्म सहायक भूमिका निभाने के लिए मना कर दिया है। लेकिन निर्माताओं की जानकारी ने इस बात को साफ कर दिया है कि आयुष शर्मा इस फिल्म का हिस्सा होने वाले है। आपको बता दें कि आयुष शर्मा पहले भी सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर चुके है...

प्रियंका चोपड़ा को आई पिता की याद, एक्ट्रेस ने शेयर किया बपचन का फोटो

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाई है। वह इस समय बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री दोनों जगह एक्टिव हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर काफी पुरानी है क्योंकि वह अपने पिता अशोक चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के पिता का साल 203 में हुआ था निधन प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का कैंसर के चलते 10 जून, 2013 में निधन हो गया था। प्रिंयका चोपड़ा अब पुरानी यादों में गईं और अपने बचपन की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपने पिता की गोद में नजर आ रही हैं। इस प्यारी तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'पापा की छोटी बेटी।' उनकी इस तस्वीर को फैंस और सिलेब्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का फुटवियर कलेक्शन बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट और शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अ...

कैटरीना कैफ ने बिकिनी पहन कर दिए ऐसे पोज, फैंस के धड़के दिल

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक कैटरीना कैफ अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली कैटरीना कैफ ने एक बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। कैटरीना कैफ ने ये नहीं बताया है कि ये तस्वीरें कहां की हैं लेकिन उनकी अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। कैटरीना कैफ के फोटोज कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। कैटरीना कैफ इन तस्वीरों में बिकिनी में नजर आ रही हैं और खुले बालों में अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है बल्कि तीन हार्ट इमोजी बनाए हुए हैं। खबर लिखे जाने तक 30 मिनट में उनकी तस्वीरों को करीब 3 लाख लोग लाइक कर चुके थे। इसके साथ लोग जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ अब सलमान खान के साथ फिल्म 'टाइगर 3', सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फिल्म 'फोनभूत', प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ...

किच्चा सुदीप और अजय देवगन की बहस पर राम गोपाल वर्मा ने कहा, 'साउथ स्टार्स से जलते हैं नॉर्थ स्टार्स'

Ram Gopal Varma on the language controversy: सोशल मीडिया पर कल से ही हिंदी भाषा को लेकर बहस चल रही है। ये बहस साउथ के स्टार किच्चा सुदीप की बात से शुरू हुई। जिसमें उन्होंने कहा था हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है और बॉलीवुड तमिल और तेलुगू में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा है। इसका जवाब देते हुए बॉलावुड स्टार अजय देवगन ने एक ट्वीट किया था। उसके बाद से ये बहस सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। अब इसी बहस में एक नया नाम जुड़ गया है वो है राम गोपाल वर्मा का। राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कुछ ऐसा लिख दिया कि जिसे देखने के बाद अजय देवगन के फैंस काफी गुस्सा हो गए। नॉर्थ स्टार्स साउथ स्टार्स से जलते हैं राम गोपाल वर्मा का नाम अक्सर विवादों में आता रहता है। कभी उनकी फिल्म किसी विवाद के कारण चर्चा में आ जाती है, तो कभी इनका कोई बयान बहस का विषय बन जाता है। इस बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रही बहस में राम गोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा बोल दिया जिस से मामला अब पूरी तरह से नॉर्थ बनाम साउथ हो गया है। राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर कई ट्वीट किए। पहले उन्होंने लिखा, किच्चा सुदीप सर इस बात से इनकार नहीं किया जा...

राष्ट्रभाषा को लेकर हुई बहस के बीच किच्चा सुदीप ने अजय देवगन को सिखाया सबक, ट्वीट करते हुए बोले 'आप शायद चीजें गलत...'

Kiccha Sudeep-Ajay Devgn On National Language Debate: कुछ दिनों पहले साउथ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (kiccha Sudeep) ने अपनी फिल्म 'आर: डेडलीएस्ट गैंगस्टर एवर' के लॉन्च पर राष्ट्रीय भाषा को लेकर एक बयान दिया। 'केजीएफ' फ्रैंचाइजी की सफलता का हवाला देते हुए अभिनेता ने कहा कि साउथ इंडियन डायरेक्टर्स ऐसी फिल्में बनाने में सक्षम थे, जिनका दुनिया भर में डंका बजा। हालांकि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) को साउथ एक्टर सुदीप के बयानों को पर नाराजगी जताई। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए सुदीप को बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी में अजय देवगन ने किया था ट्वीट बीते दिन 'रनवे 34' अभिनेता अजय देवगन ने किच्चा सुदीप की बातों का जवाब देते हुए हिंदी में ट्वीट किया, 'किच्चा सुदीप मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यूं रिलीज करते हैं? हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी। जन गण मन।' . @KicchaSudeep मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं ह...

'भूल भुलैया 2' का ट्रेलर देखकर विद्या बालन ने कही ये बात, फैंस को एक्ट्रेस के बिना फिल्म लग रही है अधूरी

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 का मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। कुछ को फिल्म का ट्रेलर पसंद आया है और कुछ को नहीं। लोग कार्तिक आर्यन की तुलना अक्षय कुमार से कर रहे हैं। भूल भुलैया में विद्या बालन थीं जिन्होंने मोंजोलिका का रोल किया था। दर्शकों को वो भी बहुत याद आ रही हैं। खुद विद्या बालन ने फिल्म का ट्रेलर देखकर इस पर रियेक्श दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है और लिखा, ''भूषण कुमार और पूरी टीम को इस हॉन्टेड कॉमेडी फिल्म के लिए बधाई। ट्रेलर जाना पहचाना लग रहा है...हाहा...इस रोलर कोस्टर की सवारी को फिर से महसूस करने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। भूल भुलैया 2। फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज हो रही है।'' जैसी ही एक्ट्रेस ने ट्रेलर डाला वैसी ही कमेंट्स आना शुरू हो गए। फैंस को उनके बिना ये फिल्म अधूरी लग रही है। एक फैन ने कहा, ''भूल भूलैया आपके बिना अधूरी है।'' दूसरे ने लिखा, ''हमारे लिए भूल भुलैया माने मोंजोलिका और मोंजोलिका माने विद्या और विद्या अगर न हो तो हमको ऐसे भूल भु...

अजय की बेटी न्यासा देवगन नहीं करेंगी बॉलीवुड में डब्यू, पिता ने बताई ये वजह

When Nysa Devgan Debut In Bollywood : बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बेटी न्यासा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कभी उनकी कोई फोटो वायरल हो जाती है, तो कभी वो पार्टी में जाते हुए स्पोट हो जाती है। आपको बता दें कि न्यासा ने हाल ही में अपना 19वां जन्मदिन मनाया है। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। इसी बीच काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते है क्या है मामला। बॉलीवुड में डब्यू नहीं करेंगी न्यासा बॉलीवुड स्टार एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा को लेकर रोज कुछ न कुछ नया आता रहता है। अभी जब हाल में उन्होंने अपना 19वां जन्म दिन मानाया था, तो उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई था। इन तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा भी हुई थी। अजय देवगन की बेटी न्यासा को लेकर कई दिनों से बोला जा रहा था कि वो जल्द ही बॉलीवुड में डब्यू करने वाली है। इसको लेकर अब न्यासा के पिता अजय देवगन ने एक इंरटव्यू के दौरान खुलासा किया था कि जरूरी नहीं है उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। इसके आगे अजय ने कहा कि उन्होंने अपने बच्चों को कभी किसी काम के लिए फोर्स नहीं...

सारा अली खान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट !! 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित होगी फिल्म?

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने फिल्म 'केदारनाथ' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में एक्ट्रेस को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ देखा गया था। 'केदारनाथ' भले ही सारा अली खान की पहली फिल्म थी लेकिन उनकी एक्टिंग देखकर ऐसा बिलकुल नहीं लगा था। फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों के दिल जीत लिया था। सारा अली खान ने अपने अब तक करियर में केवल 5 फिल्में की हैं और आने वाले दिनों में उन्हें कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में देखा गया। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सारा अली खान के हाथ 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित फिल्म लगी है। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित होगी सारा की फिल्म! पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा अली खान की अगले फिल्म आजादी के समय पर आधारित होगी। बताया जा रहा है कि सारा अली खान की ये फिल्म 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड होगी। फिल्म में सारा अली खान का किरदार बेहद दिलचस्प और अलग किस्म का होगा, जो दर्शकों को पसंद आएगा। फिल्म का निर्देशन 'एक थी डायन' फेम निर्देशक कनन अय्यर करेंगे। दिलचस्प ब...

अभिषेक बच्चन ने 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत से मिलाया हाथ !! नेक्स्ट प्रोजेक्ट्स से हिलाएंगे बॉक्स ऑफिस

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दसवीं' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम और निमरत कौर अहम भूमिकाओं में नजर आई थीं। इस फिल्म को घर बैठकर देखने के बाद कई लोगों का मानना था कि निर्माताओं को इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए थे। फिल्म में अभिषेक बच्चन की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'दसवीं' की सफलता के बाद अभिषेक ने प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। ओम राउत और अभिषेक बच्चन ने मिलाया हाथ पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओम राउत ने एक नई फीचर फिल्म के लिए अभिषेक बच्चन से संपर्क किया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी। अभिषेक और ओम राउत की फिल्म के लिए बातचीत जारी है। ओम राउत को लगता है कि अभिषेक इस प्रोजेक्ट के लिए एकदम परफेक्ट हीरो हैं। चीजें एक बार फाइनल होने के बाद अनाउंसमेंट कर दी जाएगी। इन ...

Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा रखेंगी बॉलीवुड की दुनिया में कदम !! ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस हैं बेताब

Sara Tendulkar: क्रिकेट की दुनिया के भगवान सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। सारा सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी किड्स में से एक हैं। जब ही सारा को स्पॉट किया जाता है तो उनकी फोटोज तुरंत सोशल मीडिया में वायरल हो जाती हैं। सारा के इंस्टाग्राम पर 1.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। सारा के कई फैंस को लगता है कि उन्हें बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखना चाहिए। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ से जुड़े एक सूत्र ने हमें जानकारी देते हुए बताया है कि सारा एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने में दिलचस्पी रख रही हैं। सारा जल्द ही बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख सकती हैं। बॉलीवुड डेब्यू करेंगी सारा तेंदुलकर एक सूत्र ने बॉलीवुड लाइफ को बताया, ' सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) जल्द ही बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर सकती हैं। उन्होंने एक्टिंग में दिलचस्पी दिखाई है। वो इस समय कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट करने के लिए एक्टिंग सीख रही हैं। सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी में मेडिसिन में अपनी पढ़ाई की है। हालांकि सारा तेंदुलकर इस पढ़ाई को साइड में रखकर अब ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने की तैयारी कर रह...

आमिर खान ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी, इस डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ!

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्मों में काफी गैप रहता है, जिसके चलते फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आमिर खान के बारे में कहा जाता है कि वह एक समय पर एक फिल्म पर काम करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं और उसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर खान ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। आमिर खान ने आरएस प्रसन्ना के साथ मिलाया हाथ 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान और 'शुभ मंगल सावधान' के डायरेक्टर आरएस प्रसन्ना एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए साथ आ रहे हैं। फिलहाल, फिल्म के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आमिर खान ने फिल्म के तैयारियां शुरू कर दी हैं और फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू हो सकती है। वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज की तैयारियां खत्म होने के बाद अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। आमिर खान की नई फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज हो सकती है। आमिर खान युवा फिल्ममेकर्स संग करना चाहते काम आमिर खान नए और युवा फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं ...

Vikram Vedha Look: ऋतिक रोशन ने शेयर किया 'वेधा' का नया लुक, सेलेब्स ने ऐसे किया रिएक्ट

Vikram Vedha Look: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म को लेकर रोज कुछ न कुछ अपडेट आता रहता है। इस ऋतिक की इस फिल्म का फैंस काफी दिन से इंताजर कर रहे है। इस फिल्म को लेकर ऋतिक अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते है। जानकारी के लिए बता दें कि ऋतिक की ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। लेकिन अभी तक डेट का खुलासा नहीं हो पाया है। इसी बीच ऋतिक ने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म 'विक्रम वेधा' से अपना न्यू लुक शेयर किया है। तो चलिए देखते है कैसे लग रहे है ऋतिक रोशन। दमदार लुक में नजर आ रहे है ऋतिक अभी हाल में ऋतिक रोशन ने अपनी इसी साल आने वाली फिल्म ' विक्रम वेधा ' से अपना न्यू लुक शेयर किया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। इस लुक की हर कोई तारीफ करता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो में, ऋतिक एक सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं, साथ ही वो ब्लैक फ्रेम गॉगल्स लगाए आइने में खुद को देख रहे हैं। ऋतिक के इस लुक पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया है, इसमें प्रीति जिंटा से लेकर जोया अख्त...

सिद्धार्थ और कियारा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किए ये पोस्ट, फैंस में मची खलबली

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बीच ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। हालांकि, जिस तरह से उन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और ना ही ब्रेकअप पर कुछ बोला है। फिलहाल, ब्रेकअप की खबरों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। जिससे फैंस असमंजस में पड़ गए हैं। दरअसल, दोनों ने कुछ भी खुलकर नहीं कहा है लेकिन फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने एक-दूसरे के लिए पोस्ट शेयर किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर तुर्की में शूट के बीच की है, जिसमें वह समंदर के अंदर नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में स्टीव मार्टिन का कोट लिखा है, 'रोशन के बिना दिन कुछ ऐसा है जैसे कि रात।' उनकी इस पोस्ट को पढ़कर फैंस ने कयासबाजी करना शुरू कर दिया और सोच रहे हैं कि वह सनसाइन यानी कियारा आडवाणी को तो मिस नहीं कर रहे हैं। कियारा आडवाणी की पोस्ट कियारा आडवाणी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी ए...

एक्सक्लूसिव !! 'दुल्हनिया' फ्रैंचाइजी के लिए आलिया भट्ट और वरुण धवन ने मिलाया, जानिए कब शुरू होगी फिल्म

Alia Bhatt-Varun Dhawan REUNITE for Dulhania franchise: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) 24 अप्रैल के दिन 35 साल के हो गए हैं। अभिनेता के फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब वरुण धवन के जन्मदिन पर अभिनेता से जुड़ी हमारे हाथ एक बेहद दिलचस्प खबर हाथ लगी है। वरुण धवन जल्द ही दुल्हनिया सीरीज की तीसरी किस्त में अपनी पहली को-स्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ एक बार ऑनस्क्रीन धमाल मचाते दिखाई देंगे। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दोनों की इस जोड़ी को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में देखा गया, जिसके बाद दर्शकों नजरों में ये जोड़ी सबसे पसंदीदा और हिट जोड़ी बन गई। दुल्हनिया फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त पर बोले शशांक खेतान फिल्म डायरेक्टर शशांक खेतान (Shashank Khaitan) ने इस सीरीज को एक फ्रेंचाइजी बनाने का वादा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वो लगभग हर तीन साल बाद फिल्म को रिलीज करेंगे। पहली फि...

क्या राजामौली ने ‘ट्रिपल आर’ से जानबूझकर काटा आलिया भट्ट का रोल? डायरेक्टर ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Did Rajamouli cut Alia Bhatt's role in RRR: भारतीय डायरेक्टर राजमौली की फिल्म 'ट्रिपल आर' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज करा रही है। फिल्म 'ट्रिपल आर' का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे, जिस कारण सभी को भरोसा था कि यह मूवी रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका करेगी। फिल्म ने ऐसा किया भी और दुनियाभर में जमकर कमाई कर रही है। जहां एक तरफ फिल्म 'ट्रिपल आर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया से राजामौली को अनफॉलो करके सबको चौंका दिया है। आलिया भट्ट और राजामौली के बीच फिल्म प्रमोशन के दौरान काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिला, जिस कारण हर किसी को भरोसा हो चला था कि ये जोड़ी जल्द ही दोबारा साथ देखने को मिलेगी लेकिन आलिया की इस कदम ने हर किसी को चौंका दिया है। कई लोगों का मानना है कि आलिया भट्ट अपने किरदार को मिले कम वक्त से नाराज थीं, जिस कारण उन्होंने 'ट्रिपल आर' डायरेक्टर को अनफॉलो कर दिया। ऐसा बताया गया था कि राजामौली ने आलिया से वादा किया था कि उन्हें 'ट्रिपल आर' में अच्छा स्क्रीन टाइम मिलेगा लेकिन ऐसा न...

क्या आलिया भट्ट को दोबारा काम देंगे राजामौली? RRR डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rajamouli SPEAKS on Working with Alia again: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने डायरेक्टर राजामौली की बिग बजट फिल्म 'ट्रिपल आर' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस फिल्म से पहले आलिया भट्ट ने कभी किसी साउथ मूवी में काम नहीं किया था। 'ट्रिपल आर' की वजह से आलिया भट्ट की साउथ में धमाकेदार एंट्री हुई है और कई लोग मान रहे हैं कि वो आने वाले समय में साउथ फिल्मों में भी काम करती रहेंगी। फिल्म 'ट्रिपल आर' के प्रमोशन के दौरान आलिया और राजामौली के बीच काफी अच्छा बॉन्ड नजर आ रहा था, जिसे देख ऐसा लगा कि ये दोनों भविष्य में भी हाथ मिला सकते हैं लेकिन 'ट्रिपल आर' रिलीज होते ही आलिया ने राजामौली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद सभी चौंक गए। आलिया के इस कदम की वजह से कई अफवाहें भी उड़ने लगीं, जिन पर डायरेक्टर राजामौली ने चुप्पी तोड़ी है। डायरेक्टर राजामौली ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा है, ‘अगर आप कोई अच्छा प्रोजेक्ट बना रहे हैं और उसके लेकर अफवाहें ना फैलें तो इसका मतलब है कि वो प्रोजेक्ट लोगों के बीच प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा है।’ जब राजामौली से ...

Sidharth-Kiara Broke UP: अलग हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, नहीं टिक पाया 'शेरशाह' जोड़ी का रिश्ता

Sidharth Malhotra Kiara Advani Broke UP: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी फिल्म 'शेरशाह' में एक साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, साथ ही दोनों की डेटिंग की खबरें भी आने लगी थीं। इतना ही नहीं, फैंस को यह भी लगने लगा था कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द ही शादी के बधन में बंध सकते हैं। लेकिन दोनों सितारों के बीच चीजें पूरी तरह से उल्टी पड़ चुकी हैं। दरअसल, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़े सूत्रों ने बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा, "सिद्दार्थ और कियारा ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। कपल ने एक-दूसरे से मिलना तक बंद कर दिया है। हालांकि उनके अलग होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनका ब्रेकअप दिल तोड़ने वाला है।" सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से जुड़े सूत्र ने मामले के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "सिद्...

Jersey Movie: मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर की 'जर्सी' देखकर लिखा लम्बा-चौड़ा पोस्ट, बदले में मिला ऐसा जवाब

Image
Mira Rajput Reviews Jersey: बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर की नई फिल्म 'जर्सी' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'जर्सी' का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे थे। कोरोना वायरस महामारी की वजह से फिल्म 'जर्सी' सिनेमाघरों की दहलीज पर कदम नहीं रख पा रही थी लेकिन हालात ठीक होते ही इस फिल्म को मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। 'जर्सी' को फिल्म पत्रकारों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। स्पेशल स्क्रीनिंग में 'जर्सी' देखकर निकले पत्रकारों ने शाहिद कपूर की काफी तारीफ की है। फिल्म पत्रकारों के साथ-साथ शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को भी 'जर्सी' काफी पसंद आई है और उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने पति की तारीफ की है। मीरा ने इंस्टाग्राम पर काफी इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो इस वक्त वायरल हो रहा है। मीरा राजपूत ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'आखिरी टेस्ट से पहले आपने काफी लम्बा सफर तय किया है। इस सफर की हर सुबह नया ट्विस्ट लेकर आई लेकिन आपने हर चुनौती का अच्छे से सामना किया है।' मीरा राजपूत का पोस्ट देखकर शाहिद से रहा नहीं गया और उन्होंने भी...

शादी से पहले ही साथ रहेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल! किराये पर लिया लग्जरी घर; कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Athiya Shetty-KL Rahul Rented New Apartment: बॉलीवुड के मशहूर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की अटकलें लगनी शरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं हाल ही में उन्हें लेकर एक और खबर आई है कि दोनों शादी से पहले ही साथ रहने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए दोनों ने एक सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट भी किराये पर लिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अथिया शेट्टी और केएल राहुल मुंबई में सी-फेसिंग अपार्टमेंट में साथ में रहेंगे, जिसका एक महीने का किराया ही कम से कम 10 लाख रुपये होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों सर्दियों में शादी के बंधन में बंधेंगे और उनकी शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मैंगलोर स्टाइल शादी करेंगे, क्योंकि अथिया शेट्टी के साथ-साथ केएल राहुल भी दक्षिण भारत से ताल्लुक रखते हैं।   शादी की अटकलों पर अथिया शेट्टी ने दिया रिएक्शन: अथिया शेट्टी बॉयफ्रेंड केएल राहुल संग शादी की खबरों ...

कैटरीना कैफ ने शेयर किए अपने फोटोज, फैंस ने विक्की कौशल को लेकर कर दिया ये सवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कैटरीना कैफ एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। फैंस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कैटरीना कैफ के फोटोज कैटरीना कैफ ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं। खुले बालों में नजर आ रहीं कैटरीना कैफ हर तस्वीर में अलग-अलग पोज दे रही हैं। उन्होने अपनी तस्वीरों के साथ कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है बल्कि हार्ट इमोजी बनाया है। उनकी स्माइल फैंस के दिलों को छू रही है और कमेंट कर रहे हैं। फैंस उनकी अदाएं काफी पसंद आ रही हैं और इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि खबर लिखे जाने तक उनकी तस्वीरों को सिर्फ 30 मिनट में 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। कैटरीना कैफ की तस्वीरों पर फैंस के कमेंट कैटरीना कैफ की तस्वीरों को फैंस न सिर्फ लाइक कर रहे हैं बल्कि कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिख...

पाकिस्तान का वायरल video: एक बार फिर उड़ा पाकिस्तान का मजाक, मंत्री के खुजली वाले वीडियो पर एक्ट्रेस ने कहा- इंसान बनो, सांड नहीं!!

Pakistani Minister Viral Video: हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में आए दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। वहां इन दिनों खूब राजनीतिक उठा-पटक चल रही है। जिसके कारण पाकिस्तान खूब चर्चा में बना हुआ है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक मंत्री चौधरी जमील का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वो बेहूदा तरीके से अपना पेट खुजलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सभी लोग अपनी बातें बोल रहे है। इसी बीच पाकिस्तान की एक्ट्रेस ने इस वीडियो पर कुछ ऐसा बोल दिया की वो हर जगह छा गई। उनकी बात सुनने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक्ट्रेस ने ली चुटकी पाकिस्तान के मंत्री चौधरी जमील के खुजली वाले वीडियो को लेकर हमारे पड़ोसी देश का हर जगह मजाक बन रहा है। अब वीडियो को लेकर पाकिस्तान में भी मंत्री जी का मजाक उड़ने लगा है। पाकिस्तानी मूल की एक ऐक्ट्रेस और मॉडल मथिरा मोहम्मद ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट किया है। जिसे जानने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। मथिरा मोहम्मद ने इस वीडियो पर कहा, 'माफ करें, मैं किसी का मजाक नहीं उड़ा रही। खुजली होना साधारण सी बात है। लेकिन ऐसी प्रफेश...

Malti Marie Chopra है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम, जन्म के तीन महीने बाद किया रिवील

Priyanka Chopra Daughter's Name Malti Marie Chopra: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड एक्टर निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए के बेटी के माता-पिता बने। हालांकि फैंस काफी दिनों से इस कपल की बेटी के नाम की अनाउंसमेंट के लिए बेताब थे। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने अपनी बेटी का नाम रखा है। टीएमजेड के मुताबिक प्रियंका और निक ने अपनी नन्ही सी बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) रखा है। प्रियंका-निक ने रिवील किया बेटी का नाम प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का नाम मालती मेरी चोपड़ा जोनस है। कथित तौर पर टीएमजेड ने बच्ची का बर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त किया था और कागजों के अनुसार मालती का जन्म कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में 15 जनवरी को रात 8 बजे के बाद हुआ था। हालांकि प्रियंका और निक ने अपने बच्चे के नाम की पुष्टि नहीं की लेकिन फैंस इसकी अनाउंसमेंट के लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह नाम दोनों के लिए एक स्पेशल अर्थ रखता है। ये है प्रियंका-निक की बेटी के नाम का मलतब प्रियंका और निक ने अपनी-अपनी परंपराओं का सम्मा...

अक्षय कुमार को तंबाकू विज्ञापन करने पर हुआ पछतावा, फैंस से माफी मांगते हुए बोले- आगे से ध्यान रखूंगा...

Image
Akshay Kumar Apologies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार हाल ही में पान मसाला का एक विज्ञापन किया था, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए थे। फैंस ने उनके विज्ञापन की तो आलोचना की ही थी, साथ ही उन्हें ट्रोल भी किया था। फैंस की इस नाराजगी पर अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने न केवल अपने चाहने वालों से माफी मांगी, बल्कि यह भी कहा कि वह आगे से सोच-समझकर ही चीजों को चुनेंगे। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने विज्ञापन से मिली फीस को लेकर भी बड़ी बात कही।   अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा था, "मैं आप सबसे माफी मांगना चाहता हूं। आप लोगों के रिएक्शन ने मुझे काफी प्रभावित किया है। जहां तक कि मैं तंबाकू को पसंद नहीं करता और न ही इसकी सराहना करता हूं, मैं आप लोगों की भावनाओं का सम्मान करता हूं। पूरे सम्मान के साथ मैं अपने कदम पीछे लेता हूं।" अक्षय कुमार ने तंबाकू विज्ञापन से मिली फीस को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने फैंस से वादा करते हुए कहा, "मैंने फैसला किया है कि मैं इस विज्ञापन से मिली फीस को किसी अच्छे काम ...

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में सेलेक्ट होने पर तापसी पन्नू के उड़ गए थे होश, सपना पूरा होने पर दिया ये रियेक्शन

शाहरुख खान ने अपनी नई फिल्म डंकी का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म को संजू और मुन्ना भाई जैसी फिल्मों के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का ऐलान करते हुए शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया वीडियो भी डाली है, जिसमें वो राजकुमार से अपनी नई फिल्म का रोल मांगते हैं। अब इस फिल्म में ऑफिशियली तौर पर तापसी पन्नू की भी एंट्री हो गई है। शाहरुख खान के साथ पहली बार स्क्रीन पर तापसी पन्नू नजर आएंगी। हालांकि दोनों के एक साथ फिल्म में आने की बात काफी पहले से चल रही थी। अब तापसी ने खुद ऐलान किया है और वो उनका शाहरुख खान के साथ काम करने का सपना भी पूरा हो गया है। तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में कहा भी था कि जिस दिन वो शाहरुख खान के साथ फिल्म में काम करेंगी चिल्ला चिल्ला कर सबको बताएंगी। अपने दो ट्वीट्स में तापसी ने पहले तो फिल्म में सेलेक्ट होने की बात कही है और दूसरे में बताया है कि कैसे शिद्दत से जिसे चाहो वो मिल जाता है। तापसी ने पहले लिखा, ''आखिरकार ये हो रहा है। मैं शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अनाउंस करके बेहद खुश हूं। 22....

Khushi Kapoor के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी Anshula Kapoor !! बोनी कपूर ने की तगड़ी प्लानिंग

Anshula Kapoor Make Her Acting Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल कई स्टार किड्स अपने एक्टिंग डेब्यू को लेकर चर्चा में रहते हैं। ऐसे में इस लिस्ट में बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) की बेटी अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) का नाम भी जुड़ता हुए दिखाई दे रहा है। कई रिपोर्ट्स में यह दवा किया जा रहा है कि बोनी कपूर अपनी बेटी के एक्टिंग डेब्यू के लिए जबरदस्त प्लानिंग कर रहे हैं। यही नहीं बताया गया है कि अंशुला कपूर जल्द ही लव रंजन के डायरेक्शन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक कॉमेडी में एक अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। एक्टिंग डेब्यू के तैयार हैं अंशुला कपूर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में लव रंजन द्वारा बनाई जा रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म से अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। कपूर परिवार के करीबी सूत्रों ने ईटाइम्स को बताया है कि निर्माता चाहते हैं कि उनकी बेटी अंशुला परिवार के नक्शेकदम पर चले। खुशी कपूर का भी होगा बॉलीवुड डेब्यू अंशुला कपूर के अलावा खुशी कपूर की पहली फिल्म 'द आर्चीज' फ्लोर पर आ गई है और ...

एक्सक्लूसिव !! 'केजीएफ 2' की सफलता के बाद Sanjay Dutt इस धांसू डायरेक्टर के साथ मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका

Sanjay Dutt Join Hands With Sanjay Gupta: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ 2' (KGF 2) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा साउथ सुपरस्टार यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में मौजूद हैं। 'केजीएफ चैप्टर 2' बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बेल्ट के साथ-साथ सभी भाषाओं में अकल्पनीय प्रदर्शन कर रही है। ये फिल्म पहले वीकेंड में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। संजय दत्त और यश की 'केजीएफ 2' ने आरआरआर और बाहुबली 2 के बाद पूरे भारत में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की। ऐसे में बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया कि उनकी अगली फिल्म मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के साथ होगी। संजय दत्त ने संजय गुप्ता के साथ मिलाया हाथ संजय दत्त के फैंस उनकी फिल्म की सफलता से बेहद खुश हैं और अभिनेता की अपकमिंग फिल्म का इंतजार बड़ी बेताबी से कर रहे ह...

सलमान खान संग 'बॉडीगार्ड' में काम कर चुके रजत रवैल अस्पताल में भर्ती, अब ऐसी है एक्टर की हालत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ' बॉडीगार्ड ' में सुनामी सिंह का रोल करने वाले एक्टर रजत रवैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रजत रवैल के दाएं पैर की नसें फट जाने की वजह से काफी ज्यादा खून बह गया। उन्हें बीते सप्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत रवैल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर फैंस परेशान हो गएl हालांकि, उनके ठीक होने की जानकारी मिलने फैंस की बेचैनी दूर हुई। रजत रवैल के पैर से बहा खून 'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, रजत रवैल के पैर में खून का बहाव अब रुक गया है और उन्हें बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। वहीं, रजत रवैल का कहना है कि उन्हें अस्पताल के डॉक्टर्स से सेकेंड ओपीनियन लेना है ताकि आगे उसी आधार पर इलाज करवा सकें। राहुल रवैल के बेटे हैं रजत रवैल बताते चलें कि मशहूर डायरेक्टर राहुल रवैल के बेटे रजत रवैल फिल्म 'बॉडीगार्ड' के अलावा रजत 'कुली नंबर 1', 'गली गली चोर है', 'पुलिसगिरी', 'जुड़वां 2' और 'देसी मैजिक' में नजर आ चुके हैं। रजत रवैल एक्टिंग के अलावा फिल्म प्रोड्यूसर ...

Entertainment News of The Day: आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी पर बनेगी फिल्म, सुहाना-खुशी-अगस्त्य की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू

Entertainment News Of The Day 18th April 2022: सिनेमा और टीवी की दुनिया में 18 अप्रैल को कई खबरों ने ध्यान खींचा है। आईपीएल के पहले कमिश्नर ललित मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग शुरू हो गई है। हॉलीवुड पॉप स्टार रिहाना ने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी को माफ करने की ठान ली है और उनके साथ बारबाडोस के लिए उड़ान भरी है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। ललित मोदी पर बनेगी फिल्म आईपीएल के पहले कमिश्नर ललित मोदी पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म '83' और फिल्म 'थलाइवी' के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदूरी इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म मशहूर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट बोरिया मजूमदार की ललित मोदी पर लिखी किताब पर आधारित होगी। यानी अब ललित मोदी और उनके आईपीएल से जुड़े विवादों को फिल्म में दिखाया जाएगा। '83', 'THALAIVII' MAKER'S NEXT FILM ON IPL - LALIT MODI... The book #MaverickCommissioner : The IPL - Lalit Modi Saga,...

The Archies: सुहाना, खुशी और अगस्त्य की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू, सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने को तैयार स्टारकिड्स

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान , अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ' द आर्चीज ' की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फिल्म 'द आर्चीज' का डायरेक्शन जोया अख्तर कर रही है। इसके साथ ही वह फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। रीमा कागती ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी रीमा कागती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म 'द आर्चीज' के पहले शॉट का जिक्र किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म 'द आर्चीज' में अगस्त्य नंदा आर्ची एंड्रयूज, खुशी कपूर बेट्टी कपूर और सुहाना खान वेरोनिका लोज के रूप में दिखाई देंगे। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है कि सुहाना खान , अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर फिल्म ' द आर्चीज ' से डेब्यू करने वाले हैं। जोया अख्तर ने साल 2021 में की थी घोषणा बताते चलें कि बीते साल 2021 के आखिर में जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए बताया था कि वो लोकप्रिय कॉमिक्स आर्ची पर आध...

Entertainment News of The Day: वरुण धवन का पुलिस ने काटा चालान, नागा चैतन्य करने जा रहे दूसरी शादी?

Entertainment News Of The Day 17th April 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से 17 अप्रैल को कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। वरुण धवन का बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चालान हो गया है। सामंथा रुथ प्रभु से तलाक लेने के 6 महीने के बाद नागा चैतन्य दूसरी शादी की तैयारी में है। टीवी एक्टर अक्षय खरोड़िया पिता बन गए हैं, उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी। वरुण धवन ने बाइक चलाते समय नहीं पहना हेलमेट, कटा चालान वरुण धवन इन दिनों उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपनी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण धवन शूटिंग के दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान कर दिया। रणबीर कपूर फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग के लिए जाएंगे मनाली रणबीर कपूर शादी से जुड़ी सभी रस्मों को पूरा करने के बाद अभिनेता काम पर वापस आ जाएंगे। रणबीर कपूर जल्द ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं, दूसरी ओर रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ...

Ranbir-Alia ने फेरों के बाद की किस तो बर्दाश्त नहीं कर पाए एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ, झट से कह दी ये बात

Image
Ranbir-Alia Wedding: बॉलीवुड के चहेते कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लिये। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया (Alia Bhatt) की शादी की तस्वीरों और वीडियो से पूरा इंटरनेट भी भरा पड़ा है। एक्टर संग फेरे लेने के बाद खुद आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम से फोटोज शेयर की थीं। अपनी एक फोटो में वह रणबीर कपूर को लिप-लॉक किस करती नजर आई थीं। उनकी इस फोटो को देख एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने झट से आलिया की पोस्ट पर कमेंट कर दिया।   सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा था, "ढेर सारी बधाइयां गाइज, आप दोनों को ढेर सारा प्यार और खुशियां मिलें।" बता दें कि आलिया भट्ट की तस्वीरों पर आए सिद्धार्थ मल्होत्रा के इस कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं, फैंस ने तो सिद्धार्थ को भी जल्द ही दूल्हा बनता देखने की इच्छा जाहिर कर दी थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण , कैट...

Ranbir Alia के बाद एक्टर सायरस साहुकार ने गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, परिवार की मौजूदगी में लिये सात फेरे

Image
Cyrus Sahukar Wedding: बॉलीवुड एक्टर और वीजे सायरस साहुकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड वैशाली मलहारा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीते दिन यानी 15 अप्रैल को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि वह बीते छह साल से वैशाली मलहारा (Vaishali Malahara) के साथ रिलेशनशिप में थे और 15 अप्रैल को उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ जीने-मरने की कस्में खाईं। वीजे सायरस (VJ Cyrus) और वैशाली मल्हारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वीजे सायरस और वैशाली मलहारा की शादी में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के सितारों की भी महफिल सजी थी। उनकी शादी में समीर कोच्चर, कबीर खान, मिनी माथुर, साहिल सांघा और कई सेलेब्स मौजूद थे। सायरस साहुकार के दोस्तों ने उनकी शादी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर भी साझा कीं। खास बात तो यह है कि सायरस भी अपनी बारात में खूब डांस करते नजर आए।   शादी के इस खास मौके पर जहां सायरस साहुकार व्हाइट शेरवानी में दिखाई दिए तो वहीं उनकी पत्नी वैशाली लाल सुर्ख जोड़े में नजर आईं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि य...

Ranbir Alia Wedding: एक्स-बॉयफ्रेंड की शादी से झूम उठीं प्रियंका चोपड़ा, Photo शेयर कर कह दी बड़ी बात

Image
Alia Ranbir Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं। रणबीर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhat) की शादी को लेकर फैंस तो खुश हैं ही, साथ ही इंडस्ट्री के सितारे भी उन्हें बधाइयां देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। खास बात तो यह है कि रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड्स भी उन्हें खूब बधाइयां दे रही हैं। कैटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और नरगिस फाकरी तक ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को उनकी शादी के लिए तो बधाई दी ही, साथ ही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी रणबीर और आलिया पर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।   प्रियंका चोपड़ा ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर कीं। उन्होंने दोनों को बधाइयां देते हुए लिखा, "Awww... आप दोनों को ढेर सारी बधाइयां। आप दोनों की जिंदगी के प्यार और खुशियों से भरने की कामना करती हूं।" रणबीर और आलिया को विश कर प्रियंका चोपड़ा खूब सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म 'अंजाना अंजानी...

Ranbir Alia Wedding: मिस्टर एंड मिसेज कपूर का रोमांस देख खुद को रोक नहीं पाईं एक्स कटरीना कैफ, जमाने के सामने कही ये बात

Image
Katrina Kaif React on Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding Photos: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीती रात साथ जीने मरने काी कसम खा ली है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Wedding) ने बीती दोपहर अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए। शुरुआत में तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने जमाने से अपनी शादी की खबर को छिपाया। बाद में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मीडिया से मिलने पहुंचे। शादी की रस्में खत्म होते ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही बधाईयां का तांता लग गया। टीवी से लेकर बॉलीवुड के सितारे... हर कोई आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की मुबारकबाद दे रहा है। इसी बीच रणबीर कपूर को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कटरीना कैफ ने भी शादी की बधाई दे डाली है। आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कटरीना कैफ ने कमेंट किया है। कटरीना कैफ ने लिखा, मेरी तरफ से तुम दोनों को शादी की बहुत बधाई। मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी में प्यार और खुशियां हमेशा ऐसे ही बरकरार रहे। देखें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की...

Alia Ranbir Wedding: फोटोशूट में उजड़े आलिया के बाल तो फैंस ने बता दिया 'मंजूलिका', ब्राइडल लुक पर भी कसा तंज

Image
Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस में तो एक्साइटमेंट देखने को मिली ही, साथ ही इंडस्ट्री के सितारे भी खूब खुश नजर आए। यहां तक कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर की शादी से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरों में उनके बाल थोड़े खराब नजर आए, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटे। जहां कुछ लोग आलिया का मजाक उड़ाते नजर आए तो वहीं कई लोगदों ने उसकी जमकर तारीफें भी कीं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की ये तस्वीरें उनके सिक्योरिटी कंसल्टेंसी युसुफ इब्राहिम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर कीं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के पल्लू के कारण उनके बाल थोड़े खराब दिखाई दिए। इसे लेकर एक यूजर ने लिखा, "तो क्या दुल्हन थक नहीं सकती। वह खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन दूसरे सेलेब्स की तरह वह शर्माई नहीं और स्टाफ को नजरअंदाज न करते हुए मीडिया के सामने आईं...

रणबीर-आलिया की शादी का कार्ड हुआ लीक, जानिए क्या है सच्चाई

Image
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन पूरे जोरों पर है और 14 अप्रैल को शादी करने जा रहे हैं। फैंस जिस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार वो दिन आ गया है, जब फैंस के फेवरेट कपल सात फेरे लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट गुरुवार को दिन में 2 बजे शादी करेंगे। इसी बीच दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया है और तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये कार्ड सही है। फिलहाल कार्ड काफी प्यारा नजर आ रहा है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का कार्ड रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का जो कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में आने के लिए गेस्ट से रिक्वेस्ट की गई है। हालांकि, शादी के कार्ड के पर डेट तो 14 अप्रैल है लेकिन दिन गुरुवार की बजाय शुक्रवार लिखा है। इस वजह से इस बात की आशंका है कि शादी का ये कार्ड फर्जी है। नीतू कपूर ने कन्फर्म की थी शादी की डेट बताते चलें की रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से ही शुरू हो गए थे। दोनों की मेहं...

‘केजीएफ 2’ के आखिर में हुआ ‘केजीएफ 3’ का ऐलान, फिल्म से लीक हुआ 2 सेकेंड का सीन देख झूम उठे यश के फैंस

KGF 3 Is Happening: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर यश (Yash) और बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' (KGF: Chapter 2) 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखा गया था। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सिनेमाघरों में दर्शकों की बड़ी तादात में भीड़ देखने को मिल रही हैं। बड़े परदे पर फिल्म में यश और संजय दत्त को देखने के बाद दर्शक खुद सीटियां और तालियां बजाने से रोक नहीं पा रहे हैं। फिल्म खत्म के बाद भी दर्शकों के सिर से रॉकी भाई का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अंत में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला है। जी हां आप बिलकुल सही सोच रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म के अगले पार्ट को लेकर बड़ा इशारा दिया है। 'केजीएफ 2' के बाद फिल्म का तीसरा पार्ट दरअसल ट्विटर पर 'केजीएफ 3' धडल्ले से ट्रेंड हो रहा है। दर्शक लगातार अपने ट्वीट में यह बता रहे हैं कि मेकर्स ने फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आएंगे। इतना ही नहीं मशहूर ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट करते हुए...