Cirkus Release Date OUT: Ranveer Singh-Rohit Shetty की जोड़ी इस तारीख को हिलाएगी थिएटर्स

Cirkus Release Date OUT: बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म सूर्यवंशी की दमदार कमाई को लेकर चर्चा में हैं। रोहित शेट्टी की यह मूवी सिनेमाघरों में अब तक धमाल मचा रही है। फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म सूर्यवंशी के सफल होने के बाद अब रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान रोहित शेट्टी ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और अब वो इसे रिलीज करने के लिए एकदम तैयार हैं।

जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार, ‘फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सर्कस रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने सिंबा और सूर्यवंशी के लिए हाथ मिलाया है। सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।’

रोहित शेट्टी हैं बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर

रोहित शेट्टी इस दौर के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। रोहित शेट्टी की पिछले 4-5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इसी कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री चाहती थी कि कोरोना के बाद बॉलीवुड से रिलीज होने वाली पहली मूवी सूर्यवंशी हो। सबको उम्मीद थी कि रोहित शेट्टी ही वो डायरेक्टर हैं, जिनकी मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों तक आने के लिए मजबूर कर सकती है। उनके अलावा किसी डायरेक्टर में इतना दम नहीं कि दर्शक उसके लिए कोरोना में खतरा उठाने की कोशिश करेंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3rcuaEk
https://ift.tt/eA8V8J

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म